iTel | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 01 Oct 2026 12:10:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8699 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन itel A300C 4G, देखें स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-smartphone-itel-a300c-4g-launched-at-rs-8699-with-3gb-ram-and-6000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-smartphone-itel-a300c-4g-launched-at-rs-8699-with-3gb-ram-and-6000mah-battery/#respond Fri, 02 Oct 2026 06:47:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=205246 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

लो बजट स्मार्टफोंस बनाने वाले टेक ब्रांड आइटेल ने भारतीय ग्राहकों के लिए आज 8,699 रुपये का फोन पेश किया है। कंपनी की ओर से itel A300C 4G फोन का सबसे सस्ता मेमोरी वेरिएंट बाजार में उतार दिया गया है जो 3GB RAM के साथ आया है। इस सस्ते मोबाइल फोन में बड़ी 6000mAh battery […]

The post 8699 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन itel A300C 4G, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लो बजट स्मार्टफोंस बनाने वाले टेक ब्रांड आइटेल ने भारतीय ग्राहकों के लिए आज 8,699 रुपये का फोन पेश किया है। कंपनी की ओर से itel A300C 4G फोन का सबसे सस्ता मेमोरी वेरिएंट बाजार में उतार दिया गया है जो 3GB RAM के साथ आया है। इस सस्ते मोबाइल फोन में बड़ी 6000mAh battery लगाई गई है और स्ट्रांग बिल्ड क्वालिटी के लिए Military-Grade ड्यूरेबिलिटी दी गई है।

सस्ता स्मार्टफोन

itel A300C 4G स्मार्टफोन को 3GB RAM + 32GB Storage के साथ 8,699 रुपये में लॉन्च किया गया है। लंबे समय बाद ऐसा देखा जा रहा है कि कोई स्मार्टफोन 32जीबी मेमोरी के साथ मार्केट में आया है। वहीं इस मोबाइल के 4GB RAM + 64GB storage वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइटेल ए300सी 4जी को मोबाइल की दुकान से Lavender Purple, Silver Mist और Classic Black कलर में परचेज कर सकते हैं।

itel-a300c-launched-india-price-specifications

itel A300C 4G स्पेसिफिकेशन्स

आइटेल ए300सी 4जी की सबसे बड़ी ताकत इस मोबाइल की बड़ी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6000mAh बैटरी लगाई गई है। ब्रांड का दावा है कि फुल चार्जिंग में यह सस्ता स्मार्टफोन फोन तकरीबन 46 घंटे तक का टॉकटाइम या फिर तकरीबन 18 घंटे का शार्ट वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। कंपनी की मानें तो itel A300C 4G फोन 50 दिन ऑन रह सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

itel A300C 4G स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनाया गया है जो इसे मजबूत बिल्ड क्वालिटी प्रदान करती है। ब्रांड के मुताबिक 1.8 मीटर की हाइट से गिरने के बाद भी यह मोबाइल टूटेगा नहीं। वहीं माइनस 21 डिग्री की ठंड और तेज गर्मी के मौसम में भी यह बिना रूकावट काम कर सकता है। फोन अनलाकिंग और सिक्योरिटी के लिए कंपनी ने साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन लगाया है।

स्मार्टफोन को प्राप्त IP65 रेटिंग इसे डस्ट और पानी से बचाने में मदद करती है। itel A300C 4G स्मार्टफोन में 720 × 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 480nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

प्रोसेसिंग के लिए आइटेल ए300सी में Unisoc T7100 चिपसेट दिया गया है। यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। itel A300C एक्सटेंडेट रैम फीचर से लैस है जो मोबाइल की 3जीबी फिजिकल रैम में 5जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत देती है। जो लोग पहली बार स्मार्टफोन चलाने वाले हैं या कोई सेकेंडरी मोबाइल रखना चाहते हैं उन्हें यह 10000 से कम का सस्ता स्मार्टफोन पसंद आ सकता है।

The post 8699 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन itel A300C 4G, देखें स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/sasta-smartphone-itel-a300c-4g-launched-at-rs-8699-with-3gb-ram-and-6000mah-battery/feed/ 0
6,000mAh बैटरी वाला itel Zeno 300 लॉन्च, कीमत सिर्फ 9,649 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/itel-zeno-300-launched-in-india-6000mah-battery-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/itel-zeno-300-launched-in-india-6000mah-battery-price-specifications/#respond Fri, 25 Sep 2026 10:29:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204958 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

itel ने अपनी Zeno सीरीज के तहत भारतीय बाजार में नया Zeno 300 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन किफायती सेगमेंट में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग, 90Hz डिस्प्ले और Android 16 Go Edition जैसे फीचर्स प्रदान करता है। यही नहीं फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड रेटिंग, 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी […]

The post 6,000mAh बैटरी वाला itel Zeno 300 लॉन्च, कीमत सिर्फ 9,649 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

itel ने अपनी Zeno सीरीज के तहत भारतीय बाजार में नया Zeno 300 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन किफायती सेगमेंट में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग, 90Hz डिस्प्ले और Android 16 Go Edition जैसे फीचर्स प्रदान करता है। यही नहीं फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड रेटिंग, 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी और UltraLink Free Call फीचर दिया गया है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

itel Zeno 300 की कीमत

itel Zeno 300 को 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 9,649 रुपये है। फोन में वर्चुअल रैम एक्सपेंशन के जरिए 8GB तक एक्स्ट्रा रैम का सपोर्ट मिलता है। जिससे कंपनी के अनुसार 12GB तक रैम उपलब्ध होगी। कलर्स के मामले में यह Silver Mist, Lavender Purple और Classic Black जैसे तीन ऑप्शंस में मिलेगा। इसकी सेल Amazon और रिटेल आउटलेट्स पर होगी।

itel Zeno 300 के स्पेसिफिकेशंस

itel Zeno 300 में 6.56 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 720 × 1612 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए itel Zeno 300 स्मार्टफोन में Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसे 4GB रैम + 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार, 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन के साथ फोन में 12GB तक रैम प्रदान कर सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो itel Zeno 300 Android 16 Go Edition पर काम करता है। यह Android का हल्का वर्जन है। जिसे सीमित हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन के लिए दिया जाता है। फोन में WhatsApp, YouTube, UPI पेमेंट, सोशल मीडिया और ऑनलाइन लर्निंग जैसे काम आसानी से हो सकते हैं।

itel Zeno 300 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh बैटरी है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी लंबे समय तक उपयोग के लिए दी गई है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट मिलता है और बॉक्स में Type-C चार्जिंग सपोर्ट शामिल है।

फोटोग्राफी के लिए itel Zeno 300 फोन के रियर पैनल पर 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

ऑडियो के लिए फोन में DTS साउंड इफेक्ट्स दिए गए हैं जो सपोर्टेड ऑडियो कंटेंट के साथ साउंड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। मजबूती के लिए itel Zeno 300 MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड रेटिंग के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, यह फोन गिरने, झटकों और रोजमर्रा के उपयोग से जुड़ी कंडिशन में दमदार अनुभव देगा।

कंपनी 100 दिन की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है। यानी बताए गए दिनों में आपके फोन की स्क्रीन टूट जाती है तो उसे ब्रांड बदल कर देगा। वहीं, सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Face Unlock फीचर मिलता है।

itel Zeno 300 में UltraLink Free Call फीचर दिया गया है। यह कमजोर नेटवर्क में यूजर्स को कनेक्टेड रखने के लिए दिया गया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Type-C OTG सपोर्ट और IR रिमोट सेंसर दिया गया है।

यदि आप इन दिनों सस्ता और नया 4जी फोन लेने की सोच रहे हैं तो itel Zeno 300 अच्छा ऑप्शन है। इसका मुकाबला Lava, Infinix और realme के सस्ते फोंस से होगा। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसे ही हर टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।


Itel Zeno 300 4G Price
Rs. 9,649
Go To Store
See All Prices

The post 6,000mAh बैटरी वाला itel Zeno 300 लॉन्च, कीमत सिर्फ 9,649 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/itel-zeno-300-launched-in-india-6000mah-battery-price-specifications/feed/ 0
itel ACE 4 Shine भारत में लॉन्च, 1000mAh बैटरी और Type-C चार्जिंग के साथ कीमत 1,059 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/itel-ace-4-shine-launched-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/itel-ace-4-shine-launched-india-price-specifications/#respond Thu, 24 Sep 2026 13:15:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204910 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

itel ने भारतीय बाजार में अपना नया Feature Phone itel ACE 4 Shine लॉन्च कर दिया है। यह उन यूजर्स के लिए है। जो कम कीमत में जरूरी कॉलिंग फीचर्स के साथ बड़ी बैटरी, Type-C चार्जिंग और बेसिक उपयोग वाला कीपैड फोन चाहते हैं। नए ACE 4 Shine में कर्व्ड डिजाइन, टेक्सचर्ड फिनिश, Radiant Keypad, […]

The post itel ACE 4 Shine भारत में लॉन्च, 1000mAh बैटरी और Type-C चार्जिंग के साथ कीमत 1,059 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

itel ने भारतीय बाजार में अपना नया Feature Phone itel ACE 4 Shine लॉन्च कर दिया है। यह उन यूजर्स के लिए है। जो कम कीमत में जरूरी कॉलिंग फीचर्स के साथ बड़ी बैटरी, Type-C चार्जिंग और बेसिक उपयोग वाला कीपैड फोन चाहते हैं। नए ACE 4 Shine में कर्व्ड डिजाइन, टेक्सचर्ड फिनिश, Radiant Keypad, Wireless FM और King Voice जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए, कीमत और फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।

itel ACE 4 Shine के फीचर्स

itel ACE 4 Shine में कर्व्ड बॉडी के साथ प्रीमियम टेक्सचर्ड फिनिश देखने को मिलती है। फोन में 1.77 इंच का QQVGA कलर डिस्प्ले है। जिसका रेजोल्यूशन 128×160 पिक्सल है। इसमें Radiant Keypad मौजूद है। बड़े फॉन्ट वाला डायलर यूजर्स को नंबर देखने और डायल करने में मदद करता है।

itel ACE 4 Shine में UNISOC SC6533G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4MB + 8MB मेमोरी मिलती है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए 32GB तक का microSD कार्ड लगाया जा सकता है।

itel ACE 4 Shine फोन सीनियर सिटीजंस और पहली बार मोबाइल उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें King Voice फीचर दिया गया है। जो कॉल से जुड़ी जानकारी को आवाज के जरिए सुनाता है। यह फीचर हिंदी और अंग्रेजी भाषा को सपोर्ट करता है।

itel ACE 4 Shine में 1000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह फोन एक बार चार्ज करने पर 8 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम और 8.3 घंटे तक का टॉक टाइम दे सकता है। चार्जिग के लिए Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलता है।

itel ACE 4 Shine फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, वॉयस रिकॉर्डर और SOS फीचर भी दिए गए हैं। SOS फीचर इमरजेंसी की कंडीशन में उपयोगी हो सकता है। फोन में 500 फोटो वाले कॉन्टैक्ट्स सेव करने की सुविधा भी मिलती है।

itel ACE 4 Shine में Wireless FM के साथ रिकॉर्डिंग फीचर दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स बिना वायर्ड ईयरफोन के FM रेडियो सुन सकते हैं। पर्सनल ऑडियो के लिए फोन में 3.5mm ईयरफोन जैक भी मौजूद है। इसके अलावा, फोन Bluetooth कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

ACE 4 Shine फीचर फोन 2G नेटवर्क पर काम करता है और 900/1800MHz बैंड का सपोर्ट मिलता है। इसमें डुअल सिम की सुविधा दी गई है। itel ACE 4 Shine में भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 9 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली शामिल हैं।

itel ACE 4 Shine फोन में 22 भाषाओं में टेक्स्ट डिस्प्ले का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह फीचर Bureau of Indian Standards (BIS) से सर्टिफाइड है। इससे अलग-अलग भाषा पसंद करने वाले यूजर्स को फोन के मेन्यू और अन्य फीचर्स उपयोग करने में आसानी हो सकती है। इसके अलावा म्यूजिक और वीडियो प्लेयर, FM, फाइल मैनेजर, कैलेंडर, अलार्म, कैलकुलेटर और टॉर्च जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

itel ACE 4 Shine की कीमत और कलर

itel ACE 4 Shine की भारत में कीमत सिर्फ़ 1,059 रुपये है। यह फोन Black, Magic Blue और Forest Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से लिया जा सकता है। कम कीमत में 1000mAh बैटरी, Type-C चार्जिंग, Wireless FM, Bluetooth और SOS जैसे फीचर्स के साथ यह फीचर फोन के रूप में अच्छा विकल्प है। यदि आप सस्ते में ऐसा ही ऑप्शन देख रहे हैं तो डिवाइस को लिया जा सकता है। ऐसे ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post itel ACE 4 Shine भारत में लॉन्च, 1000mAh बैटरी और Type-C चार्जिंग के साथ कीमत 1,059 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/itel-ace-4-shine-launched-india-price-specifications/feed/ 0
itel A300C भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 12GB तक रैम के साथ कीमत 10,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/itel-a300c-launched-india-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/itel-a300c-launched-india-price-specifications/#respond Mon, 21 Sep 2026 07:12:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204572 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

itel ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel A300C लॉन्च कर दिया है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग, 12GB तक RAM और Android 16 Go दिया गया है। यही नहीं फोन कम कीमत में 90Hz डिस्प्ले, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और पहले 100 दिनों के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट जैसी सुविधाएं देने […]

The post itel A300C भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 12GB तक रैम के साथ कीमत 10,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

itel ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel A300C लॉन्च कर दिया है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग, 12GB तक RAM और Android 16 Go दिया गया है। यही नहीं फोन कम कीमत में 90Hz डिस्प्ले, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और पहले 100 दिनों के लिए फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट जैसी सुविधाएं देने वाला है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस की फुल डिटेल्स जानते हैं।

itel A300C की कीमत

itel A300C की भारत में कीमत 10,999 रुपये है। यह सस्ते 4G स्मार्टफोन के रूप में आया है। जिसे कंपनी ने रोज के उपयोग को ध्यान में रखकर पेश किया है। फोन को भारत में जनरल ट्रेड और ऑनलाइन चैनल्स के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।

itel A300C के स्पेसिफिकेशंस

itel A300C फोन में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन सोशल मीडिया, वीडियो देखने और रोजमर्रा के ऐप्स उपयोग करने के लिए बनाई गई है।

परफॉरमेंस के लिए itel A300C में Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB RAM है, लेकिन 12GB तक RAM मिलती है। यह वर्चुअल RAM एक्सटेंशन के जरिए दी जाती है। सॉफ्टवेयर के लिए डिवाइस Android 16 Go Edition पर काम करता है। कंपनी के अनुसार, यह कॉम्बिनेशन WhatsApp, YouTube, UPI पेमेंट, सोशल मीडिया और लर्निंग ऐप्स जैसे रेगुलर उपयोग में स्मूथ एक्सपीरियंस दे सकता है।

itel A300C में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। चार्जिंग के लिए फोन में Type-C पोर्ट दिया गया है। बड़ी बैटरी के साथ कंपनी का फोकस यूजर्स को बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत से राहत देने पर है। फोन में Type-C OTG कनेक्टिविटी भी मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए itel A300C फोन में 8MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यानी आप अच्छी बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं।

ऑडियो के लिए itel A300C में DTS-एनहैंस्ड साउंड इफेक्ट्स मिलते हैं, जिससे कंपनी बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देने का दावा करती है। डिवाइस को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इससे फोन को ड्रॉप, बंप और रफ हैंडलिंग से बेहतर सुरक्षा मिल पाएगी। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Face Unlock दिया गया है। कंपनी पहले 100 दिनों के लिए Free Screen Replacement ऑफर भी दे रही है। इसके साथ नियम और शर्तें लागू हैं।

itel A300C की एक खास सुविधा UltraLink Free Call है। कंपनी के अनुसार, यह फीचर मुश्किल कंडीशन में यूजर्स को कनेक्टेड रहने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा फोन में IR सेंसर भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन से कम्पैटिबल होम अप्लायंसेज को कंट्रोल कर सकते हैं।

यदि आप सस्ता 4जी फोन लेने की सोच रहें तो itel A300C अच्छा ऑप्शन है। इसका मुकाबला Realme, iQOO और LAVA के इसी रेंज के फोंस से होगा। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post itel A300C भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 12GB तक रैम के साथ कीमत 10,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/itel-a300c-launched-india-price-specifications/feed/ 0
12000 से कम का फोन आ रहा है इंडिया! 6000mAh बैटरी और 12GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च होगा itel Zeno 300 https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-under-12000-itel-zeno-300-launch-in-india-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-under-12000-itel-zeno-300-launch-in-india-confirmed/#respond Wed, 16 Sep 2026 10:00:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204309 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड आइटेल ने मई महीने में इंडिया में अपनी ‘ज़ेनो’ सीरीज के तहत सस्ता स्मार्टफोन itel Zeno 200 लॉन्च किया था। यह मोबाइल 10,399 रुपये की कीमत पर लाया गया था जिसमें 4GB RAM, 128GB Memory, 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh battery दी गई थी। अब कंपनी इस मोबाइल […]

The post 12000 से कम का फोन आ रहा है इंडिया! 6000mAh बैटरी और 12GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च होगा itel Zeno 300 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड आइटेल ने मई महीने में इंडिया में अपनी ‘ज़ेनो’ सीरीज के तहत सस्ता स्मार्टफोन itel Zeno 200 लॉन्च किया था। यह मोबाइल 10,399 रुपये की कीमत पर लाया गया था जिसमें 4GB RAM, 128GB Memory, 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh battery दी गई थी। अब कंपनी इस मोबाइल का सक्सेसर लेकर आ रही है जो मार्केट में itel Zeno 300 नाम के साथ लॉन्च होगा। इसमें 12GB RAM (4जीबी+8जीबी) की ताकत दी जाएगी।

itel Zeno 300 इंडिया लॉन्च

आइटेल ज़ेनो 300 इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस अपकमिंग फोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जहां itel Zeno 300 की फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मौजूद है। अभी स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन आशा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में इस लो बजट मोबाइल को सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। आइटेल ज़ेनो सीरीज का रिकॉर्ड देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि itel Zeno 300 12 हजार से कम का फोन बनकर आएगा।

itel Zeno 300 स्पेसिफिकेशन्स

आइटेल ज़ेनो 300 की लुक कुछ हद तक iPhone 18 Pro मॉडल से इंस्पायर्ड लग रही है। इसके बैक पैनल पर भी बड़ा हॉरिजॉन्टल कैमरा प्लेटफॉर्म लगाया गया है जो पैनल के बाकी हिस्से से हल्का उपर उभरा हुआ है। रियर कैमरा मॉड्यूल की लेंस प्लेसमेंट भी आईफोन जैसी ही है। इस मोबाइल के बैक पैनल पर निचला हिस्सा भी डिफरेंट टोन में बनाया गया है। फोन का डिजाइन आप नीचे लगी फोटो में देख सकते हैं।

itel Zeno 300 बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6000mAh battery लगाई गई है जो लंबा बैकअप देगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है। अभी कंफर्म तो नहीं है लेकिन यह 15W या फिर 25W हो सकती है। इस मोबाइल में रिवर्स चार्जिंग मिलेगी या नहीं, फिलहाल कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि आइटेल जेनो 300 इंडियन मार्केट में 4GB RAM पर लॉन्च होगा। इस मोबाइल को एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा तो स्मार्टफोन की 4जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत (4जीबी+8जीबी) प्रदान करेगी। उम्मीद है कि कंपनी इसे 128GB मेमोरी पर सेल के लिए उपलब्ध कराएगी।

itel Zeno 300 4G स्मार्टफोन को MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर लॉन्च किया जाएगा। यानी अगर फोन गलती से हाथ से छुटकर जमीन पर गिर भी जाता है तो यह टूटेगा नहीं। इस अप​कमिंग स्मार्टफोन को Ultralink कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा जो खराब नेटवर्क की स्थिति में भी बिना रूकावट वॉयस कर सकेगी। आइटेल जेनो 300 की लॉन्च डेट और अन्य स्पेसिफिकेशन्स सामने आते ही इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

The post 12000 से कम का फोन आ रहा है इंडिया! 6000mAh बैटरी और 12GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च होगा itel Zeno 300 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/mobile-phone-under-12000-itel-zeno-300-launch-in-india-confirmed/feed/ 0
itel Muzik 450L 2,500mAh बैटरी और Super Loud 3D साउंड के साथ लॉन्च, कीमत 1,659 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/itel-muzik-450l-launched-2500mah-battery-super-loud-3d-sound-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/itel-muzik-450l-launched-2500mah-battery-super-loud-3d-sound-price/#respond Mon, 14 Sep 2026 10:02:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=204121 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

itel ने भारतीय बाजार में नया Muzik 450L फीचर फोन लॉन्च किया है। कंपनी इसे म्यूजिक-फर्स्ट फोन के तौर लाई है। जिसकी बड़ी खासियत Super Loud 3D Sound है। फोन में 2-in-1 Super Loud Speaker, 2,500mAh बैटरी, Bluetooth, Wireless FM, 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले और 13.4mm स्लिम डिजाइन मिलता है। आइए, इस नए Feature Phone के […]

The post itel Muzik 450L 2,500mAh बैटरी और Super Loud 3D साउंड के साथ लॉन्च, कीमत 1,659 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

itel ने भारतीय बाजार में नया Muzik 450L फीचर फोन लॉन्च किया है। कंपनी इसे म्यूजिक-फर्स्ट फोन के तौर लाई है। जिसकी बड़ी खासियत Super Loud 3D Sound है। फोन में 2-in-1 Super Loud Speaker, 2,500mAh बैटरी, Bluetooth, Wireless FM, 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले और 13.4mm स्लिम डिजाइन मिलता है। आइए, इस नए Feature Phone के बारे में विस्तार से जानते हैं।

itel Muzik 450L के फीचर्स

itel Muzik 450L में F20 2-in-1 Super Loud स्पीकर दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह Super Loud 3D साउंड देता है। जिससे म्यूजिक, FM और कॉल्स की आवाज ज्यादा आसानी से सुनी जा सकती है। कंपनी ने फोन को खासतौर पर सफर, आउटडोर उपयोग और सोशल गैदरिंग जैसे मौकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है।

itel Muzik 450L फोन का डिजाइन भी स्लिम रखा गया है और इसकी मोटाई 13.4mm है। इसमें 2.4-इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है।

itel Muzik 450L में 2,500mAh मेगा बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी म्यूजिक, वायरलेस FM, Bluetooth और कॉलिंग जैसे रोज के कामों के लिए लंबा बैकअप देगी। फोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। साथ में बॉक्स में एक फ्री बैक कवर भी मिलता है।

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट के लिए itel Muzik 450L फोन में Bluetooth कनेक्टिविटी दी गई है। जिससे यूजर्स कम्पैटिबल वायरलेस एक्सेसरीज कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में Wireless FM के साथ Recording फीचर भी है। इसके लिए यूजर्स को वायर्ड ईयरफोन की जरूरत नहीं पड़ती है। फोन में VGA कैमरा भी है।

फोन में King Talker, 1,000 कॉन्टैक्ट्स को विजुअल आइकन के साथ सेव करने की सुविधा, वाइब्रेशन अलर्ट और Auto Call Recording भी दी गई है। ‘0’ बटन को लॉन्ग प्रेस करने पर टाइम रीडआउट भी मिलता है। साथ ही इसमें एक पावरफुल टॉर्च दी गई है।

itel Muzik 450L की कीमत

itel Muzik 450L की कीमत 1,659 रुपये रखी गई है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह भारत के प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफार्म पर मिलेगा। itel अपने फीचर फोन पोर्टफोलियो पर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट के लिए 1 साल की Counter Replacement Guarantee भी देता है। यदि आप सस्ता फीचर फोन देख रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। ऐसे ही 91मोबाइल्स के साथ और टेक न्यूज के लिए बने रहें।

The post itel Muzik 450L 2,500mAh बैटरी और Super Loud 3D साउंड के साथ लॉन्च, कीमत 1,659 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/itel-muzik-450l-launched-2500mah-battery-super-loud-3d-sound-price/feed/ 0
1,499 रुपये में आया itel Tough, मिलेगा 2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन और IP54 रेटिंग https://www.91mobiles.com/hindi/itel-tough-feature-phone-1499-2m-drop-protection-ip54/ https://www.91mobiles.com/hindi/itel-tough-feature-phone-1499-2m-drop-protection-ip54/#respond Tue, 08 Sep 2026 09:51:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=203601 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

itel ने भारत में अपना नया itel Tough फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा रग्ड फीचर फोन है। जिसे 2 मीटर तक की ड्रॉप प्रोटेक्शन और IP54 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन को खासतौर पर किसानों, दिहाड़ी मजदूरों, आउटडोर में काम करने […]

The post 1,499 रुपये में आया itel Tough, मिलेगा 2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन और IP54 रेटिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

itel ने भारत में अपना नया itel Tough फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा रग्ड फीचर फोन है। जिसे 2 मीटर तक की ड्रॉप प्रोटेक्शन और IP54 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। फोन को खासतौर पर किसानों, दिहाड़ी मजदूरों, आउटडोर में काम करने वाले लोगों और ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें कठिन परिस्थितियों में फोन की जरूरत होती है। इसके साथ कंपनी मुफ्त डस्ट और शॉकप्रूफ सिलिकॉन कवर भी दे रही है। आइए, आगे कीमत और फीचर्स विस्तार से जानते हैं।

itel Tough के फीचर्स

itel Tough फोन का डायमेंशन 126 × 52.8 × 11.9mm है। जबकि स्क्रीन 2.4 इंच की मिलेगी। बैटरी के मामले में 2000mAh साइज दिया गया है। इसमें Single Mini-SIM का सपोर्ट मिलता है। जबकि इसका PCBA Dual-SIM के लिए तैयार है। फोन 2G GSM नेटवर्क (900/1800MHz) पर काम करता है और इसमें SC6531E चिपसेट दिया गया है। मेमोरी के लिए 4MB RAM और 4MB ROM मिलती है। डिवाइस में 3.5mm Earphone Jack भी मौजूद है।

itel Tough को मजबूत बॉडी के साथ बनाया गया है। कंपनी के अनुसार यह फोन 2 मीटर तक की ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसे IP54 रेटिंग मिली है। जो फोन को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है।

itel Tough फोन के साथ एक डस्ट और शॉकप्रूफ सिलिकॉन कवर भी मुफ्त दिया जा रहा है। यह कवर फोन को चारों तरफ से अतिरिक्त सुरक्षा देगा। इस वजह से फोन को खेत, निर्माण स्थल, वर्कशॉप, बाजार या अन्य धूल-भरी और मुश्किल जगहों पर इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी बनाया गया है।

itel Tough की सबसे खास खूबियों में इसका Agri Button शामिल है। यह बटन किसानों को एक टच में सरकारी कृषि हेल्पलाइन पर कॉल करने की सुविधा प्रदान करता है। इस फीचर का लक्ष्य किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले यूजर्स के लिए कृषि से जुड़ी जरूरी जानकारी तक पहुंच को आसान बनाना है। यानी इसके लिए फोन में अलग-अलग मेन्यू खोजने की जरूरत नहीं है। सिर्फ एक बटन दबाकर संबंधित सरकारी हेल्पलाइन से संपर्क किया जा सकेगा।

itel Tough फोन में King Voice फीचर भी दिया गया है। यह मेन्यू, छोटे मैसेज और फोन कॉल से जुड़ी जानकारी को हिंदी और English में आवाज के जरिए उपलब्ध कराता है। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए मददगार हो सकता है जो फोन के अलग-अलग विकल्पों को पढ़ने के बजाय आवाज के जरिए जानकारी सुनना पसंद करते हैं। साथ ही 10 भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है।

आउटडोर इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए itel Tough में Super Soundbox दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह तेज आवाज और बेहतर साउंड क्वालिटी देता है। इससे शोर वाली जगहों पर कॉल और दूसरे ऑडियो को सुनना आसान हो सकता है। फोन में Dual-Lamp Torch भी दी गई है। इसमें दो लैंप हैं।

itel Tough में USB-C चार्जिंग दी गई है। इससे चार्जिंग के लिए मौजूदा USB-C केबल का उपयोग किया जा सकता है। कंपनी अपने फीचर फोन पोर्टफोलियो पर 1 साल की काउंटर रिप्लेसमेंट गारंटी भी देती है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट की स्थिति में काउंटर रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलती है।

itel Tough की कीमत और उपलब्धता

ब्रांड की साइट के अनुसार itel Tough की भारत में कीमत 1,499 रुपये रखी गई है। यह ब्लैक, रेड और डीप ब्लू कलर्स में आया है। इस कीमत में फोन के साथ मुफ्त डस्ट और शॉकप्रूफ सिलिकॉन कवर भी मिलता है। इसलिए कम कीमत में मजबूत बॉडी और रोजमर्रा के काम आने वाले फीचर्स वाला फोन चाहने वाले यूजर्स के लिए यह बढ़िया विकल्प है। इसे भारत के प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से लिया जा सकता है। यदि आप Feature Phone की तलाश में हैं तो इसे जरूर चुन सकते हैं। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।

The post 1,499 रुपये में आया itel Tough, मिलेगा 2 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन और IP54 रेटिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/itel-tough-feature-phone-1499-2m-drop-protection-ip54/feed/ 0
3,000 रुपये से कम में 4G Feature Phone, Nokia और Jio सहित देखें पूरी लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/4g-feature-phones-under-3000-rs/ https://www.91mobiles.com/hindi/4g-feature-phones-under-3000-rs/#respond Wed, 12 Aug 2026 10:20:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=201861 आज के समय में ज्यादातर लोग स्मार्टफोन चला रहे हैं, लेकिन 4G Feature Phones की मांग अभी भी बनी हुई है। क्योंकि कई यूजर्स ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें अच्छी कॉलिंग, 4G connectivity, लंबी बैटरी और आसान keypad सपोर्ट मिल जाए। इसलिए अगर आपका बजट 3,000 रुपये से कम है, तो बाजार में Jio, Nokia, […]

The post 3,000 रुपये से कम में 4G Feature Phone, Nokia और Jio सहित देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज के समय में ज्यादातर लोग स्मार्टफोन चला रहे हैं, लेकिन 4G Feature Phones की मांग अभी भी बनी हुई है। क्योंकि कई यूजर्स ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें अच्छी कॉलिंग, 4G connectivity, लंबी बैटरी और आसान keypad सपोर्ट मिल जाए। इसलिए अगर आपका बजट 3,000 रुपये से कम है, तो बाजार में Jio, Nokia, HMD, itel और Karbonn जैसे ब्रांड्स के कई 4G फीचर फोन मौजूद हैं। यहां हम ऐसे ही 6 बढ़िया विकल्पों के बारे में बता रहे हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

JioPhone Prima 2

अगर आपको सिर्फ कॉलिंग वाला keypad phone नहीं बल्कि YouTube, UPI और एंटरटेमेंट apps जैसे smart features भी चाहिए हैं तो JioPhone Prima 2 अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है। फोन में 2.4 इंच का TFT डिस्प्ले और KaiOS दिया गया है। इसमें 512MB RAM और 4GB स्टोरेज मिलता है। जिसे microSD कार्ड की मदद से भी बढ़ाया जा सकता है।

फोन में 2,000mAh की बैटरी, 4G connectivity, Wi-Fi, Bluetooth और FM Radio का सपोर्ट मिलता है। इसमें JioPay के जरिए UPI payments के साथ YouTube, JioTV, JioCinema और JioSaavn जैसे apps भी उपयोग किए जा सकते हैं। हालांकि, यह फोन Jio नेटवर्क network लॉक्ड है, इसलिए इसे दूसरे नेटवर्क की SIM के साथ उपयोग नहीं किया जा सकता है।

Nokia 106 4G

अगर आपकी पसंद सिर्फ आसान कॉलिंग और लंबी बैटरी है, तो Nokia 106 4G अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत 2,279 रुपये है। फोन में 1.77 इंच का QQVGA डिस्प्ले मिलता है और इसका वजन करीब 93 ग्राम रखा है।

Nokia 106 4G में 1,450mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 4G HD calling, Bluetooth 5.0, FM Radio, MP3 प्लेयर और 3.5mm जैक मिलता है। microSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के अनुसार फोन लंबा standby और अच्छा टॉक टाइम प्रदान करता है।

HMD 105 4G

HMD 105 4G भी 3,000 रुपये के अंदर अच्छा ऑप्शन है। इसकी कीमत करीब 2,149 रुपये है। इसमें 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले मिलता है। फोन में Unisoc T127 चिपसेट और S30+ OS दिया गया है।

HMD 105 4G में 1,450mAh की removable battery और USB Type-C चार्जिंग मिलती है। फोन 4G कनेक्टिविटी के अलावा Bluetooth 5.0, microSD support, MP3 player और FM Radio सपोर्ट करता है। इसमें UPI payments की सुविधा और कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है।

itel MagicX Play 4G

कम बजट में 4G phone तलाश रहे यूजर्स के लिए itel MagicX Play 4G भी अच्छा विकल्प है। इसकी कीमत करीब 2,199 रुपये है। फोन में 1.8 इंच का QVGA डिस्प्ले मिलता है।


itel MagicX Play 4G में 1,900mAh की removable battery, 4G VoLTE, Wi-Fi और Bluetooth दिया गया है। फोन में 0.3MP rear camera, FM Radio और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। इसमें Dual SIM सपोर्ट के साथ microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाने की सुविधा है।

itel Super Guru 4G Max

इस लिस्ट में itel Super Guru 4G Max सबसे अलग विकल्पों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका 3 इंच का डिस्प्ले और 2,000mAh की बैटरी है। फोन की कीमत करीब 2,369 रुपये है। हालांकि ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर इसकी कीमत कम या ज्यादा हो सकती है।

itel Super Guru 4G Max india's first AI enabled feature phone launched, priced at just Rs 2099

itel Super Guru 4G Max फोन में USB Type-C charging, Dual 4G SIM, VoLTE, Bluetooth और wireless FM के साथ रिकॉर्डिंग मिलती है। इसमें VGA कैमरा के साथ फ्लैश भी दिया गया है। फोन का एक खास फीचर AI voice assistant है, जिसकी मदद से voice कमांड के जरिए कॉल करने, मैसेज पढ़ने, कैमरा खोलने और म्यूजिक जैसे काम किए जा सकते हैं। इसमें कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है।

KARBONN K9 4G Dual SIM

अगर आपको Dual SIM, 4G और 2,000mAh बैटरी के साथ कैमरा भी चाहिए है, तो KARBONN K9 4G Dual SIM को देख सकते हैं। इसकी कीमत मात्र 2,490 रुपये है। हालांकि ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर इसकी कीमत कम या ज्यादा हो सकती है।

KARBONN K9 4G Dual SIM फोन में 2.4 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2,000mAh बैटरी, 2MP रियर कैमरा और microSD card सपोर्ट मिलता है। फोन में दोनों SIM के लिए 4G के साथ YouTube और Facebook जैसे बेसिक फीचर्स भी दिए गए हैं।

3,000 के अंदर कौन सा 4G Feature Phone खरीदें?

अगर आपका फोकस सिर्फ कॉलिंग और आसान उपयोग पर है, तो Nokia 106 4G अच्छा विकल्प है। वहीं, बड़ी स्क्रीन और कुछ ज्यादा फीचर्स के लिए HMD 105 4G बेहतर साबित हो सकता है। Jio SIM यूजर्स के लिए JioPhone Prima 2 खास है, क्योंकि इसमें UPI, YouTube और Jio के कई ऐप्स मिलते हैं।

अगर आपकी पसंद बड़ी स्क्रीन और बैटरी है, तो itel Super Guru 4G Max इस लिस्ट में सबसे अलग नजर आता है। कम बजट में 4G और बेसिक फीचर्स के लिए itel MagicX Play 4G और KARBONN K9 4G देखा जा सकता है। अंत में यही कहना चाहेंगे की आप अपनी पसंद के ब्रांड अनुसार इन विकल्पों में से फोन चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ टेक से जुड़े अपडेट लेते रहें।

The post 3,000 रुपये से कम में 4G Feature Phone, Nokia और Jio सहित देखें पूरी लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/4g-feature-phones-under-3000-rs/feed/ 0
itel Zeno F30 5G भारत में लॉन्च, 12,999 रुपये में मिलेगा 120Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी वाला बजट 5G फोन https://www.91mobiles.com/hindi/itel-zeno-f30-5g-launched-india-price-7000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/itel-zeno-f30-5g-launched-india-price-7000mah-battery/#respond Thu, 09 Jul 2026 06:53:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=199532 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

itel ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Zeno सीरीज के तहत itel Zeno F30 5G को बाजार में उतारा है। यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी, 120Hz डिस्प्ले, Dynamic Bar फीचर और बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने डिवाइस को खासतौर पर ऑफलाइन […]

The post itel Zeno F30 5G भारत में लॉन्च, 12,999 रुपये में मिलेगा 120Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी वाला बजट 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

itel ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Zeno सीरीज के तहत itel Zeno F30 5G को बाजार में उतारा है। यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी, 120Hz डिस्प्ले, Dynamic Bar फीचर और बड़ी बैटरी जैसे कई फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने डिवाइस को खासतौर पर ऑफलाइन रिटेल मार्केट के लिए लॉन्च किया है। आइए, कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

itel Zeno F30 5G की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर कीमत लिस्ट नहीं की है, लेकिन एक ऑफलाइन रिटेलर द्वारा शेयर किए गए वीडियो के अनुसार, इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये हो सकती है।

लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 999 रुपये कीमत का Cello गिफ्ट सेट भी फ्री मिल सकता है। इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा या नहीं इसकी डिटेल्स नहीं दी गई है।

itel Zeno F30 5G का डिजाइन और डिस्प्ले

itel Zeno F30 5G में प्रीमियम डिजाइन दिया गया है। यह स्मार्टफोन Cyber White और Interstellar Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध मिलेगा। फोन की थिकनेस 8.4mm है और इसका वजन 198 ग्राम रखा गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का HD+ IPS LCD पैनल दिया गया है, जो पंच-होल डिजाइन के साथ आता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 450 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट भी दिया गया है।

itel ने Zeno F30 5G में Dynamic Bar फीचर भी दिया है, जो कॉल, म्यूजिक, नेविगेशन, चार्जिंग स्टेटस और हॉटस्पॉट अलर्ट जैसी जानकारी स्क्रीन पर देता है।

प्रोसेसर और 12GB तक रैम

परफॉरमेंस के लिए itel Zeno F30 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट 6nm प्रोसेस पर आधारित है और इसमें 2 Cortex-A76 कोर 2.3GHz क्लॉक स्पीड पर और 6 Cortex-A55 कोर 2.1GHz क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। स्मार्टफोन में 4GB LPDDR4X रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसमें 8GB Memory Fusion Technology का सपोर्ट है, जिससे यूजर्स 12GB तक डायनामिक रैम का अनुभव ले सकते हैं। जबकि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए itel Zeno F30 5G में 13MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP AI फ्रंट कैमरा मिलता है। फ्रंट कैमरा HDR मोड और ब्यूटी मोड सपोर्ट करता है। फोन में Audio Picture जैसी खूबी भी मिलेगी।

बैटरी, सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी

itel Zeno F30 5G की बैटरी को लेकर कंपनी की जानकारी में अंतर देखने को मिला है। फोन की स्पेसिफिकेशन शीट में 7000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग का जिक्र है, जबकि प्रोडक्ट ओवरव्यू पेज पर 5000mAh बैटरी और 38 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। ऐसे में बैटरी साइज की जानकारी मिलते ही हम पोस्ट अपडेट कर देंगे।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 Go Edition पर काम करता है। कंपनी इस डिवाइस के लिए दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 10 5G बैंड्स का सपोर्ट मिलता है, जिसमें n1, n3, n5, n8, n28, n38, n40, n41, n77 और n78 शामिल हैं। इसके अलावा फोन में SA/NSA 5G, NRCA टेक्नोलॉजी, डुअल 5G SIM, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट मिलेगा।

अन्य फीचर्स की बात करें तो itel Zeno F30 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Face Unlock, सिंगल स्पीकर और IPX2 रेटिंग मिलती है, जो पानी की बूंदों से सुरक्षा प्रदान करेगी।

itel-zeno-f30-5g-launched-india-price-7000mah-battery

12,500 रुपये के आसपास की कीमत में itel Zeno F30 5G का मुकाबला Lava, Infinix, Tecno और Samsung के बजट 5G स्मार्टफोंस से हो सकता है। यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जो कम बजट में 5G कनेक्टिविटी, बड़ी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। हालांकि, कैमरा क्वालिटी और चार्जिंग स्पीड के मामले में कमी लग सकती है। यदि आप सस्ता डिवाइस देख रहे हैं तो इसे ऑफलाइन मार्केट से ले पाएंगे। 91मोबाइल्स पर हर टेक अपडेट के लिए बने रहें।

The post itel Zeno F30 5G भारत में लॉन्च, 12,999 रुपये में मिलेगा 120Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी वाला बजट 5G फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/itel-zeno-f30-5g-launched-india-price-7000mah-battery/feed/ 0
सिर्फ 1,699 रुपये में लॉन्च हुआ itel Power 451, AI Noise Cancellation और 55 दिन तक की बैटरी से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/itel-power-451-launched-india-price-ai-noise-cancellation/ https://www.91mobiles.com/hindi/itel-power-451-launched-india-price-ai-noise-cancellation/#respond Fri, 26 Jun 2026 08:05:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=198822 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

itel ने भारतीय बाजार में अपना नया फीचर फोन itel Power 451 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा फीचर फोन है जिसमें AI Environmental Noise Cancellation (AI-ENC) तकनीक मिलेगी। यह फीचर आमतौर पर प्रीमियम स्मार्टफोंस में देखने को मिलता है, लेकिन itel ने इसे फीचर फोन सेगमेंट […]

The post सिर्फ 1,699 रुपये में लॉन्च हुआ itel Power 451, AI Noise Cancellation और 55 दिन तक की बैटरी से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

itel ने भारतीय बाजार में अपना नया फीचर फोन itel Power 451 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला ऐसा फीचर फोन है जिसमें AI Environmental Noise Cancellation (AI-ENC) तकनीक मिलेगी। यह फीचर आमतौर पर प्रीमियम स्मार्टफोंस में देखने को मिलता है, लेकिन itel ने इसे फीचर फोन सेगमेंट में देने की पेशकश की है। आइए, आगे इसके फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस जानते हैं।

AI-ENC तकनीक

itel Power 451 की सबसे बड़ी खासियत इसकी AI Environmental Noise Cancellation (AI-ENC) तकनीक है। कंपनी के अनुसार यह फीचर कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करता है। चाहे यूजर भीड़भाड़ वाले बाजार, सड़क या किसी शोरगुल वाली जगह पर हो, यह तकनीक कॉल क्वालिटी को बेहतर बना सकती है।

Type-C चार्जिंग और 2500mAh बैटरी

itel Power 451 फोन में 2500mAh की बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह Super Battery Mode के साथ 55 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें Type-C पोर्ट दिया गया है, जो ज्यादातर स्मार्टफोंस में देखने को मिलता था। इसके अलावा कंपनी बॉक्स के अंदर मुफ्त प्रोटेक्टिव बैक कवर भी दे रही है, जिससे यूजर्स को अलग से कवर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डिस्प्ले, स्टोरेज और अन्य फीचर्स

itel Power 451 में 2.4-इंच डिस्प्ले है। फोन Bluetooth कनेक्टिविटी, वायरलेस FM रेडियो, FM रिकॉर्डिंग, 60 कॉल लॉग्स और 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसमें ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, King Voice, 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट और VGA कैमरा भी मिलता है।

कीमत और उपलब्धता

itel Power 451 की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है। यह फोन देशभर के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी फीचर फोन पर 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है। यदि किसी डिवाइस में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट मिलता है तो ग्राहक निर्धारित शर्तों के तहत उसे रिप्लेस भी कर सकते हैं। इसके अलावा फीचर फोन Power 451 Blue, Green, Purple और Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

अगर आप कम कीमत में लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस और बढ़िया चार्जिंग सुविधा वाला फीचर फोन चाहते हैं, तो itel Power 451 अच्छा विकल्प है। आप इसे Feature Phone के रूप में जरूर चुन सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

The post सिर्फ 1,699 रुपये में लॉन्च हुआ itel Power 451, AI Noise Cancellation और 55 दिन तक की बैटरी से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/itel-power-451-launched-india-price-ai-noise-cancellation/feed/ 0