iVOOMi i2 Lite | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 04 Jul 2018 05:55:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ बेजल लेस स्मार्टफोन आई2 लाइट, कीमत सिर्फ 6,499 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/ivoomi-i2-lite-launched-in-india-4000-mah-battery-dual-camera-bezel-less-display-feature-specification-price-sale-exclusive-flipkart-in-hindi/ Wed, 04 Jul 2018 05:55:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20922 टेक कंपनी आईवूमी ने भारतीय बाजार में अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। आईवूमी की ओर से भारतीय बाजार में आईवूमी आई2 लाइट उतारा गया है जो बेजल लेस डिसप्ले के साथ ही पावरफुल बैटरी से लैस है। आईवूमी आई2 लाइट को कंपनी द्वारा 6,499 रुपये की […]

The post 4,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ बेजल लेस स्मार्टफोन आई2 लाइट, कीमत सिर्फ 6,499 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी आईवूमी ने भारतीय बाजार में अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। आईवूमी की ओर से भारतीय बाजार में आईवूमी आई2 लाइट उतारा गया है जो बेजल लेस डिसप्ले के साथ ही पावरफुल बैटरी से लैस है। आईवूमी आई2 लाइट को कंपनी द्वारा 6,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

आईवूमी आई2 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 1440 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की एचडी+ फुलव्यू डिसप्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित है जिसके साथ 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक 6739 चिपसेट पर रन करता है।

ivoomi-i2-lite-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो आई2 लाइट के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा ​दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर शामिल हैं। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

4जीबी रैम और 24-एमपी कैमरे के साथ वीवो ज़ेड10 हुआ भारत में लॉन्च

आईवूमी आई2 लाइट डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं आई2 लाइट ​फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। फोन में पावर बैकअप के लिए ओटीजी सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। आईवूमी आई2 लाइट को आज से ही 6,499 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

The post 4,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ बेजल लेस स्मार्टफोन आई2 लाइट, कीमत सिर्फ 6,499 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>