iVOOMi iPro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 20 Sep 2018 06:24:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 3,999 रुपये में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता शैटरप्रूफ स्मार्टफोन, गिरने पर भी नहीं टूटेगी इसकी स्क्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/ivoomi-ipro-launched-feature-specification-price-in-hindi/ Thu, 20 Sep 2018 06:24:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22904 आईवूमी आईप्रो 3,999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post सिर्फ 3,999 रुपये में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता शैटरप्रूफ स्मार्टफोन, गिरने पर भी नहीं टूटेगी इसकी स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने एक महीना पहले ही एक्सक्लूसिव खबर की थी कि टेक कंपनी आईवूमी ने नया स्मार्टफोन लाने वाली है जो इंडियन स्मार्टफोन बाजार के सबसे सस्ते शैटरप्रूफ स्मार्टफोन में से एक होगा। वहीं आज आईवूमी ने अपने इसी स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन आईवूमी आईप्रो नाम से लॉन्च कर दिया गया है। आईवूमी आईप्रो को कंपनी ने सिर्फ 3,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

आईवूमी आईप्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन में 960 X 480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 4.95-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए+ फुलव्यू स्क्रीन दी गई है जो पूरी तरह से बटन लेस है। आईवूमी ने अपने फोन को शैटरप्रूफ बनाया है जिससे जमीन पर गिरने या ​किसी भी सतह पर टकराने पर फोन की डिसप्ले टकराव व चोट की वजह से टूटेगी नहीं।

ivoomi-ipro1

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 8जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन स्मार्टमी 2.0 के साथ एंडरॉयड ओरियो के गो एडिशन पर पेश हुआ है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के एमटीके6737 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल तथा फ्रंट पैनल पर दोनों ओर 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं।

बॉलीवुड के शहंशाह ने की वनप्लस 6टी की घोषणा, लॉन्च होने वाला है यह फ्लैगशिप कीलर

आईवूमी आईप्रो डुअल सिम फोन हो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। फोन में ब्लूटूथ, वाईफाई व जीपीएस जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए आईप्रो में 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है। आईवूमी आईप्रो एप्पल आईफोन की तरह एआर ईमोजी भी सपोर्ट करता है तथा इसे 3,999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 3,999 रुपये में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता शैटरप्रूफ स्मार्टफोन, गिरने पर भी नहीं टूटेगी इसकी स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव : आईवूमी आईप्रो होगा सबसे सस्ते शैटरप्रूफ स्मार्टफोन में से एक, 5,000 रुपये से भी कम में मिलेगी बेजल लेस डिसप्ले https://www.91mobiles.com/hindi/ivoomi-ipro-to-launch-in-india-with-shatterproof-display-dual-cameras-priced-below-rs-5000-in-hindi/ Mon, 20 Aug 2018 15:15:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22120 आईवूमी आईप्रो अगले पखवाड़े तक भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा

The post एक्सक्लूसिव : आईवूमी आईप्रो होगा सबसे सस्ते शैटरप्रूफ स्मार्टफोन में से एक, 5,000 रुपये से भी कम में मिलेगी बेजल लेस डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी आईवूमी पिछले दिनों ही अपनी आई स्मार्टफोन सीरीज़ में आईवूमी आई2 और आईवूमी आई2 लाइट स्मार्टफोन पेश किए ​थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन कम कीमत पर बेजल लेस डिसप्ले और डुअल कैमरा जैसे शानदार फीचर प्रदान करते हैं। वहीं अब आईवूमी एक बार फिर देश में स्मार्टफोन बाजार में कम कीमत वाला नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। आईवूमी को लेकर खबर मिली है कि कंपनी जल्द ही देश में अपना नया स्मार्टफोन आईवूमी आईप्रो लॉन्च करने वाली है।

91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक यह फोन भी देश में कम कीमत वाले बेजल लेस स्मार्टफोन की श्रेणी में शामिल होगा। कंपनी इस फोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश करेगी। बड़ी डिसप्ले होने के साथ ही आईवूमी आईप्रो को कंपनी द्वारा शैटरप्रूफ डिसप्ले से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले आईवूमी वी5 स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा शैटरप्रूफ डिसप्ले पर पेश किया जा चुका है।

एक्सक्लूसिव : रियलमी 2 में होगी 4,230एमएएच बैटरी और 13-एमपी+2-एमपी का रियर कैमरा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी। वहीं फोन में 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। आईवूमी आईप्रो स्मार्टफोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा जो कंपनी के स्मार्टमी आॅपरेटिंग सिस्टम 3.0 पर कार्य करेगा। जानकारी ​के मुताबिक इस फोन में एआर ईमोजी सपोर्ट भी मौजूद होगा।

6 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा वीवो वी11 प्रो, इसमें है ‘वी’ शेप की नॉच डिसप्ले और अंडर-डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर

आईवूमी आईप्रो को कंपनी द्वारा 3 कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें रेड कलर भी शामिल होगा। वहीं कीमत की बात करें तो इस फोन को कंपनी द्वारा 5,000 रुपये के कम के बजट में ही लॉन्च किया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार आईवूमी आईप्रो अगले पखवाड़े तक भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा और यह देश में मौजूद सबसे कम कीमत वाले शैटरप्रूफ स्मार्टफोंस में से एक होगा।

The post एक्सक्लूसिव : आईवूमी आईप्रो होगा सबसे सस्ते शैटरप्रूफ स्मार्टफोन में से एक, 5,000 रुपये से भी कम में मिलेगी बेजल लेस डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>