iVOOMi iv505 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 08 Mar 2017 07:36:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आईवूमी ने लॉन्च किया मात्र 3,999 रुपये में 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/ivoomi-iv505-launched-in-india-with-4g-volte-in-hindi/ Wed, 08 Mar 2017 07:36:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5776 स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईवूमी ने भी भारतीय बाजार में कदम रखते हुए देश में अपना पहला स्मार्टफोन आईवूमी आईवी505 लॉन्च किया है।

The post आईवूमी ने लॉन्च किया मात्र 3,999 रुपये में 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत का मोबाईल बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन पर दिन देश में स्मार्टफोन यूजर्स की गिनती बढ़ रही है। इसी के चलते ​लगभग सभी विदेशी कंपनियां भारत में अपना भविष्य तलाश रही है। इसी कड़ी में एक और चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईवूमी ने भी भारतीय बाजार में कदम रखते हुए देश में अपना पहला स्मार्टफोन आईवूमी आईवी505 लॉन्च किया है।

15 मॉर्च को लॉन्च होगा मोटो जी5 प्लस, फ्लिपकार्ट पर होगा एक्सक्लूसिव

आईवूमी ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन आईवूमी आईवी505 कम बजट पर पेश किया है। हालिया दिनों में देश में बढ़ते 4जी यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने फोन को 4जी वोएलटीई सर्विस के साथ बाजार में उतारा है। आईवूमी आईवी505 में डुअल सिम सपोर्ट है और यह 9 मार्च से 3,999 रुपये की कीमत पर शॉपिंग साईट शॉपक्लूज़ पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

ivoomi-iv505-2

आईवूमी आईवी505 में 5-इंच की क्यूएचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन स्मार्टमी ओएस पर आधारित एंडरॉयड मार्शमेलो पर पेश किया गया है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। इस फोन में 1जीबी रैम के सा​थ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

फोटोग्राफी के लिए इसमें फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी आॅप्शन्स के लिए जहां वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे फ़ीचर्स मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post आईवूमी ने लॉन्च किया मात्र 3,999 रुपये में 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>