iVOOMi Mi1 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 25 Apr 2017 08:09:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ‘मी’ सीरीज़ में लॉन्च हुए दो सस्ते स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/ivoomi-me1-and-me1-plus-launched-in-india-in-hindi/ Tue, 25 Apr 2017 08:07:48 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7064 आईवूमी की ओर से आज भारत में 'मी' सीरीज़ की शुरुआत की गई है। कंपनी की ओर से आज 'मी' सीरीज़ में दो सस्ते स्मार्टफोन मी वन और मी वनप्लस लॉन्च किए गए हैं।

The post ‘मी’ सीरीज़ में लॉन्च हुए दो सस्ते स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय बाजार में कम कीमत पर अच्छी स्पेसिफिकेशन्स वाले 4जी स्मार्टफोन की बेतहाशा बढ़ती मांग को भुनाने के लिए कुछ समय पहले ही भारत आई चीनी कंपनी आईवूमी ने आज अपने सस्ते स्मार्टफोन की एक और सीरीज़ पेश कर दी है। आईवूमी की ओर से आज भारत में ‘मी’ सीरीज़ की शुरुआत की गई है। कंपनी की ओर से आज ‘मी’ सीरीज़ में दो सस्ते स्मार्टफोन मी वन और मी वनप्लस लॉन्च किए गए हैं।

6जीबी रैम और 6,020एमएएच बैटरी के साथ जियोनी एम6एस प्लस लॉन्च

राजधानी में ईवेंट के माध्यम से आईवूमी ने मी वन और मी वनप्लस को लॉन्च किया है जिनकी कीमत क्रमश: 3,999 रुपये और 4,999 रुपये रखी गई है। ये दोनों फोन एक्सक्लूसिव तौर पर शॅपिंग साइट शॉपक्लूज़ डॉट कॉम पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। आईवूमी के ये दोनों फोन डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते है तथा एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किए गए हैं।

ivoomi-m-1

आईवूमी मी वन की बात करें तो यह फोन 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन 1जीबी रैम के साथ 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। इस फोन में 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा इतने का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है, वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

ivoomi-m-1-1

आईवूमी मी वनप्लस को मी वन का बड़ा वर्जन कहा जा सकता है। इस फोन की डिसप्ले, स्क्रीन व बैटरी जहां मी वन जैसी ही है, वहीं इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफ के लिए भी इसका फ्रंट कैमरा मी वन जितना ही है परंतु इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज़ के साथ एन्जॉय 7 प्लस लॉन्च, जानें कीमत और फुल स्पेसिफिकेशन

आईवूमी मी वन जहां ब्लैक कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा वहीं मी वनप्लस को रोज़ गोल्ड कलर पर लॉन्च किया गया है। शॉपक्लूज़ डॉट कॉम पर आईवूमी के इन दोनों फोन को खरीदने पर 100 रुपये की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है।

The post ‘मी’ सीरीज़ में लॉन्च हुए दो सस्ते स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>