iVooMi Mi4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 20 Jul 2017 10:05:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 आईवूमी ने लॉन्च किए दो सस्ते 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/ivoomi-mi5-and-mi4-launched-with-4g-volte-support-in-hindi/ Thu, 20 Jul 2017 10:05:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9783 4जी यूजर्स को ध्यान में रखते हुए दो और 4जी वोएलटीई सपोर्ट वाले फोन लॉन्च किये हैं। कंपनी की ओर से आईवूमी मी4 और आईवूमी मी5 लॉन्च किये गए है जिनकी कीमत क्रमश: 3,499 रुपये और 4,999 रुपये है।

The post आईवूमी ने लॉन्च किए दो सस्ते 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मार्च महीनें में भारतीय मोबाईल बाजार में एंट्री मारने वाली चीनी कंपनी आईवूमी ने देश में बढ़ते 4जी यूजर्स को ध्यान में रखते हुए दो और 4जी वोएलटीई सपोर्ट वाले फोन लॉन्च किये हैं। कंपनी की ओर से आईवूमी मी4 और आईवूमी मी5 लॉन्च किये गए है जिनकी कीमत क्रमश: 3,499 रुपये और 4,999 रुपये है। ये दोनों ही डिवाईस आज से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

आईवूमी मी4
कंपनी की ओर से यह फोन 854×480​ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 4.5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 64बिट 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर कार्य करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी720 जीपीयू उपलब्ध है।

अब हर वक्त आपकी जेब में होगा आधार कार्ड, जानें कैसे

फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा 5-मेगापिक्सल की फ्रंट कैमरा मौजूद है। 4जी वोएलटीई के साथ ही यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

ivoomi-me5-1

आईवूमी मी5
यह फोन 1280×720​ पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन भी एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर स्प्रैडट्रम प्रोसेसर पर रन करता है।

मुकेश अंबानी कल कर सकते हैं ये 5 बड़ी घोषणाएं

कंपनी की ओर से इसमें 2जीबी रैम और 16जीबी मैमोरी दी गई है। फोन की मैमोरी को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डुअल सिम तथा 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,000एमएएच की बैटरी से लैस है।

The post आईवूमी ने लॉन्च किए दो सस्ते 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>