iVOOMi V5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 07 Jun 2018 11:49:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 3,499 रुपये में लॉन्च हुआ शैटरप्रूफ डिसप्ले वाला आईवूमी वी5, जियो ग्राहको को मिलेगा अतिरिक्त 2,000 रुपये का डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/ivoomi-v5-with-shatterproof-display-and-4g-volte-launched-at-rs-3499-in-hindi/ Thu, 07 Jun 2018 11:49:33 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20324 टेक कपंनी आईवूमी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए एक और नया डिवाईस लॉन्च कर दिया है। आईवूमी की ओर से ‘वी5’ स्मार्टफोन बाजार में उतारा गया है जो सिर्फ 3,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आईवूमी वी5 एक शैटरप्रूफ स्मार्टफोन है और इसे आॅनलाईन शॉपिंग […]

The post सिर्फ 3,499 रुपये में लॉन्च हुआ शैटरप्रूफ डिसप्ले वाला आईवूमी वी5, जियो ग्राहको को मिलेगा अतिरिक्त 2,000 रुपये का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कपंनी आईवूमी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए एक और नया डिवाईस लॉन्च कर दिया है। आईवूमी की ओर से ‘वी5’ स्मार्टफोन बाजार में उतारा गया है जो सिर्फ 3,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आईवूमी वी5 एक शैटरप्रूफ स्मार्टफोन है और इसे आॅनलाईन शॉपिंग साइट स्नैपडील से एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकता है।

आईवूमी वी5 की सबसे बड़ी खासियत इसकी शैटरप्रूफ डिसप्ले है। यह डिसप्ले अपनी खास तकनीक की बदौलत फोन के गिरने या टकराने पर इसकी स्क्रीन को चटकने नहीं देती है तथा इसे टूटने से बचाती है। आईवूमी वी5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिसप्ले पर पेश किया गया है। य​ह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

ivoomi-v5

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी की रैम मैमोरी के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो आईवूमी वी5 के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए भी इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

शाओमी रेडमी वाई2 हुआ भारत में लॉन्च, 12 जून से होगी पहली सेल

आईवूमी वी5 बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है। आईवूमी के इस स्मार्टफोन को शेपेंन गोल्ड और जेड ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन पर रिलायंस ​जियो भी 2,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। इस कैशबैक के बाद आईवूमी वी5 को सिर्फ 1,299 रुपये की प्रभावी कीमत पर पाया जा सकता है।

The post सिर्फ 3,499 रुपये में लॉन्च हुआ शैटरप्रूफ डिसप्ले वाला आईवूमी वी5, जियो ग्राहको को मिलेगा अतिरिक्त 2,000 रुपये का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>