The post 5.67-इंच नॉच डिसप्ले और 13-एमपी कैमरे के साथ आईवूमी ज़ेड1 लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी आईवूमी ने भारतीय बाजार में अपनी स्मार्टफोन की श्रृंख्ला को बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। आईवूमी की ओर से ज़ेड1 लॉन्च किया गया है जिसने नॉच डिसप्ले के साथ बाजार में एंट्री ली है। आईवूमी ज़ेड1 को 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसे 11 अक्टूबर से आॅनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकेगा।
आईवूमी ज़ेड1 की सबसे बड़ी खासियत फोन का बड़ा डिसप्ले साईज़ है। इस फोन को बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उपरी हिस्से पर नॉच मौजूद है। फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 5.67-इंच की डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 1,498 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। यह फोन स्मार्टमी ओएस 3.0 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो 1.3गीगार्हट्ज़ क्चॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटीके6739डब्ल्यू चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से ज़ेड1 को 2जीबी की रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। यह फोन 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन का कैमरा एआई सपोर्ट से लैस है।
आईवूमी ज़ेड1 बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 4जी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है। आईवूमी ज़ेड1 को कंपनी ने क्लासिक ब्लैक, प्लेटिनम गोल्ड और आॅशियन ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।
6,999 रुपये में लॉन्च हुआ आईवूमी ज़ेड1 को 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली बिग बिलियन डे के दौरान 500 रुपये कम यानि 6,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। वहीं साथ ही आईवूमी ज़ेड1 के साथ जियो आॅफर भी मिलेगा।
The post 5.67-इंच नॉच डिसप्ले और 13-एमपी कैमरे के साथ आईवूमी ज़ेड1 लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सिर्फ 3,999 रुपये में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता शैटरप्रूफ स्मार्टफोन, गिरने पर भी नहीं टूटेगी इसकी स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
91मोबाइल्स ने एक महीना पहले ही एक्सक्लूसिव खबर की थी कि टेक कंपनी आईवूमी ने नया स्मार्टफोन लाने वाली है जो इंडियन स्मार्टफोन बाजार के सबसे सस्ते शैटरप्रूफ स्मार्टफोन में से एक होगा। वहीं आज आईवूमी ने अपने इसी स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन आईवूमी आईप्रो नाम से लॉन्च कर दिया गया है। आईवूमी आईप्रो को कंपनी ने सिर्फ 3,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।
आईवूमी आईप्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन में 960 X 480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 4.95-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए+ फुलव्यू स्क्रीन दी गई है जो पूरी तरह से बटन लेस है। आईवूमी ने अपने फोन को शैटरप्रूफ बनाया है जिससे जमीन पर गिरने या किसी भी सतह पर टकराने पर फोन की डिसप्ले टकराव व चोट की वजह से टूटेगी नहीं।

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 8जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन स्मार्टमी 2.0 के साथ एंडरॉयड ओरियो के गो एडिशन पर पेश हुआ है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के एमटीके6737 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल तथा फ्रंट पैनल पर दोनों ओर 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं।
बॉलीवुड के शहंशाह ने की वनप्लस 6टी की घोषणा, लॉन्च होने वाला है यह फ्लैगशिप कीलर
आईवूमी आईप्रो डुअल सिम फोन हो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। फोन में ब्लूटूथ, वाईफाई व जीपीएस जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए आईप्रो में 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है। आईवूमी आईप्रो एप्पल आईफोन की तरह एआर ईमोजी भी सपोर्ट करता है तथा इसे 3,999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
The post सिर्फ 3,999 रुपये में लॉन्च हुआ सबसे सस्ता शैटरप्रूफ स्मार्टफोन, गिरने पर भी नहीं टूटेगी इसकी स्क्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एक्सक्लूसिव : आईवूमी आईप्रो होगा सबसे सस्ते शैटरप्रूफ स्मार्टफोन में से एक, 5,000 रुपये से भी कम में मिलेगी बेजल लेस डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी आईवूमी पिछले दिनों ही अपनी आई स्मार्टफोन सीरीज़ में आईवूमी आई2 और आईवूमी आई2 लाइट स्मार्टफोन पेश किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन कम कीमत पर बेजल लेस डिसप्ले और डुअल कैमरा जैसे शानदार फीचर प्रदान करते हैं। वहीं अब आईवूमी एक बार फिर देश में स्मार्टफोन बाजार में कम कीमत वाला नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। आईवूमी को लेकर खबर मिली है कि कंपनी जल्द ही देश में अपना नया स्मार्टफोन आईवूमी आईप्रो लॉन्च करने वाली है।
91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक यह फोन भी देश में कम कीमत वाले बेजल लेस स्मार्टफोन की श्रेणी में शामिल होगा। कंपनी इस फोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश करेगी। बड़ी डिसप्ले होने के साथ ही आईवूमी आईप्रो को कंपनी द्वारा शैटरप्रूफ डिसप्ले से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले आईवूमी वी5 स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा शैटरप्रूफ डिसप्ले पर पेश किया जा चुका है।
एक्सक्लूसिव : रियलमी 2 में होगी 4,230एमएएच बैटरी और 13-एमपी+2-एमपी का रियर कैमरा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी। वहीं फोन में 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। आईवूमी आईप्रो स्मार्टफोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा जो कंपनी के स्मार्टमी आॅपरेटिंग सिस्टम 3.0 पर कार्य करेगा। जानकारी के मुताबिक इस फोन में एआर ईमोजी सपोर्ट भी मौजूद होगा।
आईवूमी आईप्रो को कंपनी द्वारा 3 कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें रेड कलर भी शामिल होगा। वहीं कीमत की बात करें तो इस फोन को कंपनी द्वारा 5,000 रुपये के कम के बजट में ही लॉन्च किया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार आईवूमी आईप्रो अगले पखवाड़े तक भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा और यह देश में मौजूद सबसे कम कीमत वाले शैटरप्रूफ स्मार्टफोंस में से एक होगा।
The post एक्सक्लूसिव : आईवूमी आईप्रो होगा सबसे सस्ते शैटरप्रूफ स्मार्टफोन में से एक, 5,000 रुपये से भी कम में मिलेगी बेजल लेस डिसप्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 4,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ बेजल लेस स्मार्टफोन आई2 लाइट, कीमत सिर्फ 6,499 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी आईवूमी ने भारतीय बाजार में अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। आईवूमी की ओर से भारतीय बाजार में आईवूमी आई2 लाइट उतारा गया है जो बेजल लेस डिसप्ले के साथ ही पावरफुल बैटरी से लैस है। आईवूमी आई2 लाइट को कंपनी द्वारा 6,499 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।
आईवूमी आई2 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 1440 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की एचडी+ फुलव्यू डिसप्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित है जिसके साथ 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक 6739 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो आई2 लाइट के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर शामिल हैं। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
4जीबी रैम और 24-एमपी कैमरे के साथ वीवो ज़ेड10 हुआ भारत में लॉन्च
आईवूमी आई2 लाइट डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं आई2 लाइट फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। फोन में पावर बैकअप के लिए ओटीजी सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। आईवूमी आई2 लाइट को आज से ही 6,499 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
The post 4,000एमएएच बैटरी और डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ बेजल लेस स्मार्टफोन आई2 लाइट, कीमत सिर्फ 6,499 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सिर्फ 3,499 रुपये में लॉन्च हुआ शैटरप्रूफ डिसप्ले वाला आईवूमी वी5, जियो ग्राहको को मिलेगा अतिरिक्त 2,000 रुपये का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कपंनी आईवूमी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपने स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए एक और नया डिवाईस लॉन्च कर दिया है। आईवूमी की ओर से ‘वी5’ स्मार्टफोन बाजार में उतारा गया है जो सिर्फ 3,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आईवूमी वी5 एक शैटरप्रूफ स्मार्टफोन है और इसे आॅनलाईन शॉपिंग साइट स्नैपडील से एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकता है।
आईवूमी वी5 की सबसे बड़ी खासियत इसकी शैटरप्रूफ डिसप्ले है। यह डिसप्ले अपनी खास तकनीक की बदौलत फोन के गिरने या टकराने पर इसकी स्क्रीन को चटकने नहीं देती है तथा इसे टूटने से बचाती है। आईवूमी वी5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजीए डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी की रैम मैमोरी के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो आईवूमी वी5 के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए भी इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
शाओमी रेडमी वाई2 हुआ भारत में लॉन्च, 12 जून से होगी पहली सेल
आईवूमी वी5 बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है। आईवूमी के इस स्मार्टफोन को शेपेंन गोल्ड और जेड ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन पर रिलायंस जियो भी 2,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। इस कैशबैक के बाद आईवूमी वी5 को सिर्फ 1,299 रुपये की प्रभावी कीमत पर पाया जा सकता है।
The post सिर्फ 3,499 रुपये में लॉन्च हुआ शैटरप्रूफ डिसप्ले वाला आईवूमी वी5, जियो ग्राहको को मिलेगा अतिरिक्त 2,000 रुपये का डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 3जीबी रैम, डुअल कैमरा, 4,000एमएएच बैटरी और 5.45-इंच की बेजल लेस डिसप्ले, कीमत सिर्फ 7,499 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी आईवूमी ने आज भारत में अपनी स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाते हुए एक और नया डिवाईस पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से आईवूमी आई2 लॉन्च कर दिया गया है। आईवूमी आई2 को दरअसल देश की प्रसिद्ध शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने आॅफिशियल किया है। इस फोन की एक्सक्लूसिव सेल फ्लिपकार्ट पर ही होगी जहां से इसे सिर्फ 7,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। आईवूमी आई2 कम कीमत पर शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करता है।
आईवूमी आई2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को भी ट्रेंड में चल रही बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 5.45-इंच की एचडी+ फुलव्यू डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 1440 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करता है। आईवूमी ने अपने इस नए स्मार्टफोन को एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया है जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट पर रन करता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए6 और ए6+ भारत में लॉन्च, देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
आईवूमी आई2 में 3जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
सैमसंग गैलेक्सी जे6 और गैलेक्सी जे8 भारत में हो चुके हैं लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
आईवूमी आई2 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन में ओटीजी सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 2ए फास्ट चार्ज तकनीक सपोर्ट करती है। आईवूमी के इस फोन को 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसे इंडिगो ब्लू और आॅलिव ब्लैक कलर वेरिएंट में फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
The post 3जीबी रैम, डुअल कैमरा, 4,000एमएएच बैटरी और 5.45-इंच की बेजल लेस डिसप्ले, कीमत सिर्फ 7,499 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आईवूमी ने लॉन्च किया सस्ता आईवूमी फिटमी हेल्थ बैंड, स्टाईलिश लुक के साथ रखेगा फिटनेस का ख्याल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में अच्छी पैठ बना चुका टेक कंपनी आईवूमी अब स्मार्टफोन के बाद स्मार्ट गैजेट्स में भी हाथ आजमा रही है। स्मार्ट फिटनेस बैंड के क्षेत्र में शुरूआत करते हुए आईवूमी ने आज भारत में अपना पहला स्मार्ट बैंड ‘फिटमी’ लॉन्च कर दिया है। आईवूमी की ओर से यह स्मार्ट फिटनेस बैंड 1,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
आईवूमी फिटमी हेल्थ बैंड एक तरफ जहां बेहद ही शानदार और कूल लुक देता है वहीं सेहत के प्रति जागरूक लोगों को फिट रहने में मदद भी करता है। फिटमी हेल्थ बैंड के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस बैंड में 128 X 32 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 0.87-इंच की ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। यह बैंड नेवी ब्लू और मीडनाईट ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
आईवूमी फिटमी हेल्थ बैंड प्रदुषित वातावरण को देखते हुए एयर क्वालिटी इंटेक्स से लैस किया गया है। इसके साथ ही हार्ट रेट मॉनिटर, रनिंग मोड, स्लिप मॉनिटर, लॉंग सिटिंग अलर्ट, कैलोरी बर्न काउंट जैसे जरूरी फीचर्स इस फिटनेस बैंड में दिए गए हैं।
फोन पर आने वाली कॉल और मैसेज की जानकारी यह बैंड वायब्रेशन और लाईट के जरिये देता है। यह बैंड आईपी67 रेटिड है जो इसे पानी में यूज़ करने में सक्षम बनाता है। कंपनी की ओर से स्मार्ट बैंड में 90एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 3 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।
The post आईवूमी ने लॉन्च किया सस्ता आईवूमी फिटमी हेल्थ बैंड, स्टाईलिश लुक के साथ रखेगा फिटनेस का ख्याल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लॉन्च हुआ फेशियल रेक्ग्नेशन वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 5.45-इंच की बेज़ल लेस स्क्रीन के साथ है डुअल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी आईवूमी ने जनवरी महीने में भारतीय मोबाईल बाजार में अपनी इनफिनिटी डिसप्ले सीरीज़ की शुरूआत करते हुए दो फोन लॉन्च किए थे, जिनमें आई1 और आई1एस शामिल थे। वहीं अब कंपनी ने अपने इस फोन को और भी एडवांस करते हुए इसका नया वर्ज़न आई1एस एनिवर्सरी एडिशन पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन को सिर्फ 7,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।
आईवूमी आई1एस एनिवर्सरी एडिशन की सबसे बड़ी खासयित इस फोन में दिया गया फेशियल रेक्ग्नेशन फीचर है। कंपनी के सीईओ अश्विन भंडारी ने दावा किया है कि फेशियल रेक्ग्नेशन तकनीक को सपोर्ट करने वाला यह देश का पहला फोन है जो इतनी कम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 5.45-इंच की एचडी+ इनिफिनिटी ऐज़ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा मीडियाटेक एमटी6737वी चिपसेट के साथ स्मार्ट मी 2.0 इंटरफेस पर रन करता है।

कंपनी की ओर से फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
शाओमी 14 मार्च को लॉन्च करेगी बड़ी बैटरी वाला फोन, बेहद ही स्लिम होगा डिजाईन
फेस अनलॉक फीचर के साथ ही फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। आईवूमी आई1एस एनिवर्सरी एडिशन को 7,499 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। वहीं रिलायंस जियो के फुटबॉल कैशबैक आॅफर में यह फोन 2,200 रुपये के कैशबैक के साथ भी पाया जा सकता है।
The post लॉन्च हुआ फेशियल रेक्ग्नेशन वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 5.45-इंच की बेज़ल लेस स्क्रीन के साथ है डुअल रियर कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post यह कंपनी लेकर आई रेडमी 5ए से भी बेहतर फोन, डुअल कैमरा, इनफिनिटी डिसप्ले और कीमत सिर्फ 5,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
टेक कंपनी आईवूमी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कम कीमत पर 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर रखे हैं। देश में यह टेक कंपनी नई है और बाजार की प्रतिस्पर्धा में शामिल हो रही है। अपने स्मार्टफोन मॉडन्स की गिनती बढ़ाते हुए इस चीनी कंपनी ने भारत में आज दो और नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए है। आईवूमी की ओर से ‘आई1’ और ‘आई1एस’ स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं, शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
आईवूमी की ओर से ये दोनों ही स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नैरो बेज़ल डिसप्ले पर पेश किए गए हैं। आई1 और आई1एस में 5.45-इंच की एचडी इनफिनिटी ऐज डिसप्ले दी गई है। ये दोनों ही फोन मॉडल एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 1.53गीगाहर्ट्ज़ 64बिट क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट पर रन करते हैं।
Are you ready? Less than 24 hours to go…#iVOOMi #i1 #IsmeSabKuchHai
Exclusively on @Flipkart. Register NOW: https://t.co/fp9L9PkB4A pic.twitter.com/7RtFMw2pVZ— iVOOMi India (@ivoomi_india) January 9, 2018
फोटोग्राफी के लिहाज से भी ये दोनों फोन मॉडल समान है। इनके बैक पैनल पर जहां सॉफ्ट फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इनमें माली-टी720 जीपीयू दिया गया है।

कंपनी की ओर से आई1 को जहां 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है वहीं आई1एस में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। दोनों ही मॉडल्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ये दोनों ही फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं तथा इनके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
आईवूमी आई1 को जहां 5,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है वहीं आईवूमी आई1एस को 7,499रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए दोनों मॉडल में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। आपको बता दें कि शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर कल यानि 10 जनवरी को दोपहर 12 बजे आई1एस को लॉन्च आॅफर के तहत 6,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।
The post यह कंपनी लेकर आई रेडमी 5ए से भी बेहतर फोन, डुअल कैमरा, इनफिनिटी डिसप्ले और कीमत सिर्फ 5,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post शैटर प्रूफ डिसप्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए मी3 और मी 3एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इसी साल मार्च महीने में इंडियन मार्केट में कदम रखने वाली स्मार्टफोन कंपनी आईवूमी थोड़े ही समय में सस्ते 4जी स्मार्टफोन के भारतीय बाजार में नाम कमाने लगी है। कम कीमत वाले 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन्स की रेंज में अब इस कंपनी ने दो और डिवाईस जोड़ दिए हैं। आईवूमी की ओर से मी3 और मी 3एस को भारत में लॉन्च किया गया है, जो बेहद ही मजबूत का और आसानी के न टूटने वाली डिसप्ले से लैस हैं।
शाओमी मी मिक्स 2 के साथ ही लॉन्च हो सकता है मी नोट 3, 8जीबी रैम से होगा लैस
कंपनी की ओर से मी3 और मी 3एस को 1280X720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन शैटर प्रूफ है जो इसे अत्यंत मजबूत बनाता है। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि शैटर प्रूफ लेमिनेटेड डिसप्ले पर पेश होने वाला यह पहला फोन है जो इतने कम बजट में लॉन्च हुआ है।

आईवूमी के ये दोनों फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वॉड-कोर मीडियाटेक चिपसेट पर रन करते हैं। मी3 को जहां कंपनी की ओर से 2जीबी रैम और 16जीबी मैमोरी पर पेश किया गया है वहीं मी 3एस में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में स्टोरेज को कार्ड के माध्यम से 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिहाज से मी3 में आपको बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा वहीं मी 3एस के रियर पैनल पर 13-मेगापिक्सल तथा सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
गैलेक्सी नोट 8 के बाद सैमसंग ने लॉन्च किया कंपनी का दूसरा डुअल कैमरे वाला फोन
आईवूमी के ये दोनों ही फोन वेरिएंट 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ लॉन्च किए गए हैं तथा डुअल सिम के साथ ही पावर बैकअप के लिए इनमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। मीडनाईट ब्लैक, शेंपेन गोल्ड और ब्लू कलर में ये दोनों फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए लिस्ट किए गए है जहां मी3 को 5,499 रुपये तथा मी 3एस को 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
The post शैटर प्रूफ डिसप्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए मी3 और मी 3एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>