iVVO Storm | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Apr 2018 12:45:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ईवो ने रखा भारतीय बाजार में कदम, एक साथ लॉन्च किए 11 नए फोन, कीमत 800 रुपये से लेकर 5,999 रुपये तक https://www.91mobiles.com/hindi/britzo-ivvo-11-new-mobiles-smartphone-4g-feature-phone-launched-in-india-features-specifications-price-in-hindi/ Tue, 17 Apr 2018 12:34:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19080 इन 11 मोबाईल फोन में से 8 फोन 2जी फीचर फोन हैं जब्कि कंपनी ने एक 4जी फीचर फोन तथा 2 स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं।

The post ईवो ने रखा भारतीय बाजार में कदम, एक साथ लॉन्च किए 11 नए फोन, कीमत 800 रुपये से लेकर 5,999 रुपये तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाईल बाजार विश्व की टॉप मार्केट में शुमार है। विभिन्न देशों की टेक कंपनियां भारत में अपना भविष्य तलाश रही है। इसी कड़ी में टेक कंपनी ​ब्रित्जो में देश में अपना नया मोबाईल ब्रांड ईवो लॉन्च कर दिया है। ​ब्रित्जो कंपनी ने आज देश में ईवो का पर्दापण करते हुए एक साथ 11 नए मोबाईल फोन बाजार में उतारे हैं। ईवो ब्रांड के तहत लॉन्च हुए इन 11 मोबाईल फोन में से 8 फोन 2जी फीचर फोन हैं। वहीं कंपनी की ओर से एक 4जी फीचर फोन तथा 2 स्मार्टफोन भी लॉन्च किए गए हैं।

ब्रित्जो ईवो द्वारा लॉन्च किए 8 मोबाईल फोन बिट्स, प्राइमो, सेल्फी, टफ़ और वोल्ट कैटेगरी के तहत लॉन्च किए गए हैं। ये सभी मोबाईल फोन कंपनी की ओर से 800 रुपये से लेकर 1,799 रुपये की कीमत के बीच बाजार में उतारे गए हैं। ईवो की ओर से 4जी फीचर फोन को स्कीपर नाम से लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 1,299 रुपये है। इसी तरह 2 स्मार्टफोन स्टॉर्म प्रो और स्टॉर्म लाईट क्रमश+ 5,999 रुपये और 4,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किए गए हैं।

ivvo bitz

ईवो के स्मार्टफोंस की बात करें तो स्टॉर्म प्रो में जहां 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं स्टॉर्म लाईट में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। ये दोनों ही फोन 5 इंच की एचडी डिसप्ले सपोर्ट करते है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल एंडरॉयड ओरियो पर रन करते हैं। फोटोग्राफी के लिए स्टॉर्म प्रो और स्टॉर्म लाईट के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल्स पर 8 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो फ्लैश लाईट सपोर्ट करते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इन फोन में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

ivvo tuff

ईवो के एंडरॉयड गो आधारित 4जी स्मार्ट फीचर फोन स्कीपर की बात करें तो यह फोन 2.4 इंच की स्क्रीन पर पेश किया गया है। फोन में 512एमबी की रैम मैमोरी के साथ 4जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 2 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे से लैस है तथा इसमें 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन व्हाट्सऐप व फेसबुक जैसी एप्लीकेशन्स रन करने में भी सक्षम है।

ईवो मोबाईल फोंन की कुछ खासियतों की बात करें तो स्टॉर्म प्रो और स्टॉर्म लाईट स्मार्टफोन को कंपनी ने फेस अनलॉक फीचर से लैस किया है। इसी तरह ईवो के अलग अलग मोबाईल फोन स्मार्ट ऐप स्टोर, मॉस्किटो रिप्लेंट, डुअल​ सिम, एफ रेडियो, टॉर्च लाईट, टॉकिंग टॉम, एम्पीफायर साउंड और मजबूत रग्ड बॉडी जैसे फीचर्स से लैस हैं। इन सभी 11 मोबाईल फोंस को आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

The post ईवो ने रखा भारतीय बाजार में कदम, एक साथ लॉन्च किए 11 नए फोन, कीमत 800 रुपये से लेकर 5,999 रुपये तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>