jarvis | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 08 Jul 2020 11:57:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 मार्क जुकरबर्ग ने बनाया आयरन मैन के ‘जारविस’ जैसा असिस्टेंट https://www.91mobiles.com/hindi/mark-zuckerberg-made-jarvis-for-his-own-house-in-hindi/ Wed, 21 Dec 2016 07:20:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2732 फेसबुक से सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने ब्लॉग के ​जरिये यह जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उन्होंने अपने घर के लिए एक आर्टिफिशियल असिटेंट एआई का निर्माण किया है।

The post मार्क जुकरबर्ग ने बनाया आयरन मैन के ‘जारविस’ जैसा असिस्टेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अगर आप भी मारवल के फैंन हैं तो ‘जारविस’ को तो अच्छे से जानते होंगे। हो सकता है आप भी मेरी तरह सोचते हों कि काश मेरे पास भी ‘जारविस’ जैसा डिजिटल आर्टिफिशियल कम्प्यूटर असिस्टेंट होता। खैर हम आप तो सिर्फ ऐसे ख्याली पुलाव ही बना सकते हैं, लेकिन फेसबुक के फाउंडर सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इसे सच साबित कर दिखाया है। जी हां, मार्क जुकरबर्ग ने ‘जारविस’ जैसे सिस्टम को खुद के लिए हकीकत में बनाया है।

5,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन 4जी एलटीई फोन

दरअसल सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने ब्लॉग के ​जरिये यह जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उन्होंने अपने घर के लिए एक आर्टिफिशियल असिटेंट एआई का निर्माण किया है। मार्क ने लिखा है कि उन्होंने खुद को दिया चैलेंज पूरा कर दिया है और आयरन मैन जैसा ‘जारविस’ उनके घर पहुंच चुका है।

सोमवार को लिखी पोस्ट में जुकरबर्ग ने कहा है कि वर्ष 2016 के लिए उनका अपने प्रति चैलेंज ‘आयरन मैन’ में ‘जारविस’ जैसा एक आर्टिफिशियल असिस्टेंट उनके घर पहुंच गया है।

आपको याद दिला दें कि इस साल के शुरुआती माह में मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि उन्हें साल 2016 के भीतर ही आयरन मैंन के ‘जारविस’ जैसे सिस्टम को डेवलेप करना है।

अपने इस नए निर्माण की जानकारी देते हुए मार्क ने बताया है कि उनका मकसद यह समझना था कि एक कृत्रिम दिमाग यानि आर्टिफिशियल असिस्टेंट कैसे काम करता है। और अब उनका बनाया एआई फोन तथा कम्प्यूटर पर बात कर सकता है। वह भाषा कमांड, फेस व शब्द डिटेक्शन जैसी तकनीकों से लैस है। उनका बनाया एआई घर की लाईट्स, तापमान, विद्युत उपकरण व सुरक्षा के साथ-साथ घर में उनकी बेटी मैक्स का भी ध्यान रखता है।

The post मार्क जुकरबर्ग ने बनाया आयरन मैन के ‘जारविस’ जैसा असिस्टेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>