Jelly Star | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 15 Jun 2023 07:15:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन हुआ लॉन्च! इसका बैक पैनल है पारदर्शी, Nothing भी हुआ हैरान https://www.91mobiles.com/hindi/world-smallest-smartphone-unihertz-jelly-star-with-transparent-back/ https://www.91mobiles.com/hindi/world-smallest-smartphone-unihertz-jelly-star-with-transparent-back/#respond Thu, 15 Jun 2023 07:15:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=107355 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

अूनठे डिजाईन और आकार वाले मोबाइल फोन बनाने के लिए मशहूर Unihertz कंपनी ने अब एक और नया कारनामा दिया है। इस ब्रांड ने Jelly Star नाम का एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है जो सिर्फ 3 इंच का है। यह दुनिया के सबसे छोटे स्मार्टफोंस में से एक है जिसका साईज आपके बैंक एटीएम […]

The post दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन हुआ लॉन्च! इसका बैक पैनल है पारदर्शी, Nothing भी हुआ हैरान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फोन का नाम Jelly Star है।
  • इसका बैक डिजाईन नथिंग फोन 1 जैसा है।
  • इसमें ट्रांसपेरेंट ​रियर पैनल लगाया गया है।

अूनठे डिजाईन और आकार वाले मोबाइल फोन बनाने के लिए मशहूर Unihertz कंपनी ने अब एक और नया कारनामा दिया है। इस ब्रांड ने Jelly Star नाम का एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है जो सिर्फ 3 इंच का है। यह दुनिया के सबसे छोटे स्मार्टफोंस में से एक है जिसका साईज आपके बैंक एटीएम कार्ड जितना है। मजे की बात है कि इसका ​डिजाईन भी ट्रांसपेरेंट है जो काफी हद तक Nothing Phone 1 जैसा है। इस अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

संसार का सबसे छोटा स्मार्टफोन

Unihertz Jelly Star दुनिया के सबसे छोटे साईज़ वाले स्मार्टफोंस में से एक है। फोन का नया मॉडल नथिंग फोन 1 की तर्ज पर बनाया गया है। इस फोन में पारदर्शी बैक पैनल पर इस्तेमाल किया गया है जिसके बाहर से ही फोन के इंटरनल पार्ट्स दिखाई देते हैं। यहां एलईडी नोटिफिकेशन लाईट भी है। इस फोन को आसानी में मुठ्ठी में बंद किया जा सकता है। इसका साईज़ किसी एटीएम कार्ड से छोटा है तथा माचिस की डिब्बी से हल्का बड़ा है।

Jelly Star के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • 3″ LCD Display
  • MediaTek Helio G99
  • 8GB RAM + 256GB Memory
  • 48MP Rear + 8MP Selfie Camera
  • स्क्रीन : जेली स्टार साईज में छोटा होने के साथ ही बेहतरीन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से भी लैस किया गया है। इसमें 480 x 854 पिक्सल रेज्लूशन वाली 3 इंच की स्क्रीन दी गई है जो एलसीडी पैनल पर बनी है।

    साईज : इस छुटकू स्मार्टफोन की लंबाई 95.1एमएम, चौड़ाई 49.6एमएम और मोटाई 18.7एमएम है। वहीं फोन का वजन सिर्फ 116 ग्राम है।

    प्रोसेसर : यह यूनिहर्ट्ज़ जेल स्टार स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी99 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया हैं। यह मोबाइल एंड्रॉयड 13 ओएस पर काम करता है।

    मैमोरी : Jelly Star स्मार्टफोन को 8जीबी रैम के साथ मार्केट में लाया गया है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

    कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।

    बैटरी : पवार बैकअप के लिए इस छोटे साईज़ वाले स्मार्टफोन में 2,000एमएएच बैटरी को फिट किया गया है।

    Jelly Star का प्राइस

    यह छोटे साईज़ का स्मार्टफोन फिलहाल हांगकांग में लॉन्च ​किया गया हैं इसकी कीमत भारतीय करंसी अनुसार 17 हजार रुपये के करीब है। फोन को रेड और ब्लू कलर में लाया गया है। गौरतलब है कि यह फोन ऑफिशियल तो हो गया है लेकिन कंपनी की सेल की शुरूआत अभी नहीं बल्कि आने वाले महीनों में करेगी।

    The post दुनिया का सबसे छोटा स्मार्टफोन हुआ लॉन्च! इसका बैक पैनल है पारदर्शी, Nothing भी हुआ हैरान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/world-smallest-smartphone-unihertz-jelly-star-with-transparent-back/feed/ 0