Jio 5G Network | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 22 Jul 2022 11:26:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio 5G कब होगा लॉन्च, क्या होंगे प्लान, कैसे मिलेगी SIM और कितना होगा Price, जानें https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-launch-plan-price-sim-and-speed-and-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-launch-plan-price-sim-and-speed-and-details/#respond Sat, 23 Jul 2022 03:32:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83840 Jio 5G plans, 5G recharge Price, 5G Internet Speed तथा 5G launch से जुड़ी ​अपडेट्स

The post Jio 5G कब होगा लॉन्च, क्या होंगे प्लान, कैसे मिलेगी SIM और कितना होगा Price, जानें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Reliance Jio ने अपने शुरूआती दिनों में पूरी तरह से फ्री 4G Data दिया था तथा जिओ ग्राहकों ने जमकर 4जी स्पीड पर इंटरनेट चलाया था। खैर 5जी के साथ तो ऐसा होने वाला नहीं हैं, लेकिन जियो 5जी डाटा प्लान सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे सस्ते हो सकते हैं। काउंटरप्वाइंट्स की रिपोर्ट के अनुसार इंडियन टेलीकॉम कंपनियां अधिक ग्राहकों को रिझाने के लिए 5G plans को 4G prices पर ही उपलब्ध करवा सकती है। वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव 5जी डाटा प्राइस पर बयान दे चुके हैं कि इंडिया में 5जी दरें ग्लोबल मार्केट की तुलना में काफी कम रहने वाली है। उम्मीद है कि Jio 5G plan price अन्य कंपनियों की तुलना में कुछ सस्ता ही रहेगा।

Jio 5G कब होगा लॉन्च?

बीते ​महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यूनियन ​केबिनेट ने 5G Spectrum auction की मंजूरी दी है। दूरसंचार विभाग के प्रपोजल पर अप्रूवल की मुहर लगाते हुए केंद्र सरकार ने 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी को हरी झंडी दिखा दी है। यह नीलामी इसी महीने 26 जुलाई को होने की खबर है जो जल्द ही पुख्ता हो जाएगी। बता दें कि इस नीलामी में 5जी स्पैक्ट्रम पब्लिक और इंटरप्राइज़ेज दोनों को मुहैया कराए जाएंगे जिनमें Jio का नाम अग्रणीय है।

jio is in talks with nokia and Ericsson for 5g network rollout in india

यह नीलामी 20 साल के लिए होगी जिसमें Jio द्वारा अधिग्रहण किए गए स्पेक्ट्रम पर कंपनी अपनी 5G service शुरू करेगी। चर्चा है कि स्पेक्ट्रम नीलामी पूरी होने के बाद 15 अगस्त को भारत सरकार 5जी सेवा देश में चालू कर सकती है और ऐसा हुआ तो रिलायंस जिओ ग्राहक देश में सबसे पहले 5जी नेटवर्क वाले मोबाइल यूजर बन सकते हैं। हालांकि फोन में 5जी नेटवर्क आने में अभी 2-3 महीने का समय और लग सकता है।

Jio 5G सबसे पहले कहां होगा शुरू?

सबसे पहले तो आपको बता दें कि इस महीने होनी वाली 5जी स्पेक्ट्रम ​नीलामी में कुल 72097.85 MHz spectrum की नीलामी होगी। इस ऑक्शन में 600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz तथा 2300 MHz फ्रीक्वेंसी वाले लो बैंड्स, 3300 MHz मिड फ्रीक्वेंसी बैंड्स तथा 26 GHz High frequency bands शामिल रहेंगे। रिलायंस जिओ इनमें से कई बैंड्स पर अपनी 5जी टेस्टिंग व ट्रॉयल पूरे कर चुकी है।

free incoming calls validity plan after jio airtel vi recharge price increased indian mobile user demands trai

वहीं कंपनी के पूर्व चेयरमैन Mukesh Ambani पहले ही बता चुके हैं कि जिओ देश के तकरीबन 1,000 शहरों में अपना 5G Infrastructure तैयार कर चुकी है और 5G rollout होते ही इस शहरों में 5जी सर्विस भी शुरू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि सरकार सबसे पहले इंडिया के 13 शहरों में 5जी लाने की योजना बना रही है। इनमें Delhi, Gurugram, Bengaluru, Kolkata, Chandigarh, Jamnagar, Ahmedabad, Chennai, Hyderabad, Lucknow, Pune और Gandhi Nagar के नाम शामिल हैं।

कितना फास्ट होगा Jio 5G?

​रिलायंस ​​जिओ से पहले अगर सरकारी आकंड़ों की बात करें तो दूरसंचार मंत्रालय यह साफ कह चुका है कि आने वाला 5जी मौजूदा 4जी से 10 गुणा ज्यादा फास्ट होगा। मंत्रालय के अनुसार 5G Network पर 20Gbps तक की डाउनलोड स्पीड मिल सकती है। वहीं ​Reliance Jio द्वारा किए गए 5जी ट्रॉयल्स पर नज़र डालें तो Jio 5G 1Gbps स्पीड पर अपना नेटवर्क टेस्ट कर चुका है। वहीं जमीनी स्तर पर देखा जाए तो रिलायंस जिओ नेटवर्क पर 420Mbps download speed तथा 412Mbps upload speed मिलने के आसार हैं जिसमें 11ms latency यानी सिर्फ 11 माइक्रोसेकेंड की लेटेंसी रहेगी।

jio is in talks with nokia and Ericsson for 5g network rollout in india

कितना होगा Jio 5G plan price?

Reliance Jio ने जब लॉन्च के साथ 4G Data सर्विस, कॉलिंग, मैसेजिंग और रोमिंग को फ्री कर दिया था तो ग्राहकों ने जमकर 4जी स्पीड पर इंटरनेट चलाया। परंतु यहां यही कहूंगा कि आपको ऐसी सर्विस दोबारा नहीं मिलने वाली है और खास कर 5जी सर्विस में तो बिल्कुल भी नहीं। हालांकि एक बात खास है कि जियो 5जी डाटा प्लान सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे सस्ते हो सकते हैं। काउंटरप्वाइंट्स की रिपोर्ट के अनुसार इंडियन टेलीकॉम कंपनियां अधिक ग्राहकों को रिझाने के लिए 5G plans को 4G prices पर ही उपलब्ध करवा सकती है। वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव 5जी डाटा प्राइस पर बयान दे चुके हैं कि इंडिया में 5जी दरें ग्लोबल मार्केट की तुलना में काफी कम रहने वाली है। उम्मीद है कि Jio 5G plan price अन्य कंपनियों की तुलना में कुछ सस्ता ही रहेगा।

reliance jio 5g phone internet plans and network in india

Jio 5G phone

रिलायंस जिओ 4G Feature phone JioPhone से शुरूआत करते हुए Jio Phone Next तक अपने खुद के मोबाइल फोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुकी है। वहीं अब आने वाले 5जी नेटवर्क के मद्देनज़र कंपनी 5G smartphone पर भी सक्रिय है। कंपनी ने हालांकि खुद से इस 5जी जियोफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन चर्चा है कि मौजूदा जियोफोंस की ही तरह यह भी इंडिया का most affordable 5G phone हो सकता है। Jio 5G phone की कीमत 9,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक रहने की संभावना है। अब इस जियो 5जी फोन में सिर्फ जियो सिम काम करेगी या बाकी कंपनियों का सिम सपोर्ट भी मिलेगा, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता कहना मुमकिन नहीं।

why Indian Mobile Users unhappy of Reliance Jio

Jio 5G SIM

यह साफ है कि आने वाले 5G Network के लिए सभी टे​लीकॉम कंपनियों को नए सिम कार्ड भी लाने पड़ेंगे। ये 5G SIM Card मौजूदा 4जी सिमकार्ड से अलग हो सकते हैं। बैंड्स व फ्रिक्वेंसी सपोर्ट के जरिये इस सिम के आर्किटेक्चर्स में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। जिस जिओ यूजर को 5जी सपोर्ट चाहिए होगा उसे 5G SIM भी खरीदनी पड़ेगी। हालांकि हो सकता है कि रिलायंस जिओ कंपनी अपने Jio 5G SIM कार्ड को पूरी तरह से फ्री में बांटे तथा 5जी सिम के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं वसूले।

The post Jio 5G कब होगा लॉन्च, क्या होंगे प्लान, कैसे मिलेगी SIM और कितना होगा Price, जानें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-launch-plan-price-sim-and-speed-and-details/feed/ 0
Jio ने दिया यूजर को बड़ा झटका, पूरे देश में नहीं शुरू होगी 5G सर्विस https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-service-will-not-start-from-all-india-like-4gb-service/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-service-will-not-start-from-all-india-like-4gb-service/#respond Sun, 23 Jan 2022 11:31:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74393 जियो प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी भारत में एक साथ 1,000 बड़े शहरों से 5G सर्विस की शुरुआत करने का प्लान कर रही है।

The post Jio ने दिया यूजर को बड़ा झटका, पूरे देश में नहीं शुरू होगी 5G सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस साल भारत में 5G सर्विस शुरू होने वाली है और इसे लेकर यूजर्स में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग अब कम बजट में भी 5G फोन की ही मांग करते हैं। यदि आप भी उनमें से एक हैं जो 5जी सर्विस का बेसब्री से इंतजार करते हैं तो फिर आपको बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि भारत की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी Jio ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि उसकी 5G सर्विस एक साथ पूरे देश में नहीं आने वाली है बल्कि वह सिर्फ भारत के 1000 बड़े शहरों में लाने की प्लान कर रही है। ऐसे में स्पष्ट है कि कंपनी फिलहाल छोटे शहरों, गांवों और दूर-दराज के इलाकों में अपनी 5G सर्विस लॉन्च नहीं करने वाली है। यह बात किसी और ने नहीं बल्कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश धीरुभाई अंबानी ने कही है।

पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज लि​मिटेड ने अपना तिमाही वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन यानी फाइनेंशियल और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस जारी किया था और इसी रिपोर्ट में मुकेश अंपनी ने जियो प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी भारत में एक साथ 1,000 बड़े शहरों से 5G सर्विस की शुरुआत करने का प्लान कर रही है। अपने इस बयान में उन्होंने पूरे देश का जिक्र कहीं नहीं किया है। ऐसे में साफ स्पष्ट है कि कंपनी फिलहाल छोटे शहरों और गांवों में इसे लाने नहीं जा रही है। हो सकता है कि इसे बाद में लॉन्च किया जाए परंतु शुरुआत में तो सभी को 5जी नहीं मिलने वाली है। इसे भी पढ़े: 5G-6G नहीं पहले 4G नेटवर्क सुधारो, हर यूजर्स की यही मांग

4G जैसी नहीं होगी 5G

2016 में जब रिलायंस ने अपनी Jio ब्रांड के तहत भारत में मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत की थी तो पूरा बाजार बदल कर रख दिया था। कंपनी की तैयारी इतनी बड़ी थी कि किसी को भरोसा नहीं था कि इस कदर भी कोई सर्विस लॉन्च की जा सकती है। कंपनी ने एक साथ पूरे देश में जियो की 4G सर्विस को लॉन्च कर दिया था। इसके साथ ही फ्री में सिम और 6 महीने तक पूरी तरह से फ्री में डाटा और कॉलिंग ​दिया। इससे न ​सिर्फ भारतीय मोबाइल बाजार बदल गया बल्कि ऊंची टैरिफ दर काफी नीचे आ गई और लोगों के लिए कॉलिंग पूरी तरह से फ्री हो गई। यूजर्स सिर्फ डाटा के लिए पैसे चुकाने लगे। वहीं जब कंपनी ने प्राइस की घोषणा की तो वह भी काफी कम था। हालांकि कंपनी ने पिछले दो साल में दो बार प्राइस बढ़ा चुकी है जिससे यूजर्स को काफी झटका लगा है और अब 5G को लेकर इस तरह की बात आ रही है तो फिर से थोड़ी निराशा ही मिलेगी। इसे भी पढ़े: ये 28 दिनों को महीना बना कर बेच रहे हैं और BSNL 90 दिन एक्स्ट्रा दे रहा

reliance jio Jiophone next 4g smartphone sale price india 10 percent down payment booking

इसमें कोई शक नहीं कि 5जी सर्विस में आपको काफी स्पीड मिलने वाला है और डाटा के साथ वॉइस के लिए भी यह काफी बेहतरी होगा। परंतु जियो की 5G सर्विस 4G की तरह एक साथ पूरे देश में लॉन्च नहीं होगी और नहीं इस बार फ्री में या कम दर में यूजर्स को सर्विस मिलने वाली है। बल्कि इस बार रेट और बढ़ सकता है।

5G सर्विस होगी महंगी

यदि कहा जाए कि भारत में सस्ते कॉलिंग और डाटा का समय चला गया तो शायद यह गलत नहीं होगा। क्योंकि 2016 में रिलायंस जियो ने सस्ती सर्विस के साथ यूजर्स को काफी लुभाया लेकिन अब सेवाएं महंगी होने लगी हैं। इसका अनुभव तो आ कर ही चुके हैं लेकिन अभी यह कुछ भी नहीं है 5जी सर्विस के नाम पर आपसे अभी और वसूला जाने वाला है। आने वाले दिनों में मोबाइल टैरिफ रेट और भी बढ़ने वाला है। इसे भी पढ़े: 90 दिन प्लान, Jio-Airtel से हर मामले में बेस्ट है BSNL

Do not Buy 5G Phone Under Rs 15000 in India
Pic Credit : Flipkart

कुछ दिन पहले भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने इस बारे में बयान दिया था कि वे ARPU 600 रुपये तक ले जाना चाहते हैं जो कि फिलहाल 150 रुपये के आसपास है। वहीं अब मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म के बारे में बताते हुए कह दिया कि आरपू में भी और सुधार होगा। इन सब बातों से आप यही समझ सकते हैं कि आपको फिर से बड़ा झटका लगने वाला है।

कब तक आएगी 5जी सर्विस और किसे मिलेगा पहले 5जी का लाभ

2022 में भारत में 5G सर्विस दस्तक देने वाली है। इस बारे में सरकार संस्थान डिपार्टमेंट ऑफ टेलीक्म्यूनिकेशंस ने पहले ही जानकारी दे दी है। इस साल भारत के 13 शहरों से 5जी सर्विस की शुरुआत होने वाली है। इनमें जामनगर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुने जैसे शहरों का नाम शामिल है। ये तो बड़े शहर हैं जिनमें आना ही है। इसके अलावा भी जियो और एयरटेल कई दूसरे शहरों में अपनी 5जी सर्विस को लॉन्च कर सकती है। जियो ने पहले ही कह दिया है कि कंपनी सबसे पहले भारत में अपनी 5जी सर्विस लेकर आएगा। हालांकि यह सर्विस कब लॉन्च होगी यह जानकारी तो फिलहाल किसी के पास नहीं है लेकिन इस साल मार्च तक 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी होने वाली है और उसके बाद स्थिति काफी स्पष्ट हो जाएगी।

The post Jio ने दिया यूजर को बड़ा झटका, पूरे देश में नहीं शुरू होगी 5G सर्विस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-service-will-not-start-from-all-india-like-4gb-service/feed/ 0
5G की राह में Jio का एक और बड़ा कदम, OPPO के साथ मिलकर किया 5G SA Network पर सफल ट्रॉयल https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-oppo-5g-standalone-network-trial-on-reno6-series-smartphone-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-oppo-5g-standalone-network-trial-on-reno6-series-smartphone-in-india/#respond Wed, 28 Jul 2021 08:58:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63682 Oppo-Jio ने मिलकर Reno6 Series पर 5G standalone network का सफल trial किया है।

The post 5G की राह में Jio का एक और बड़ा कदम, OPPO के साथ मिलकर किया 5G SA Network पर सफल ट्रॉयल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडिया में 5G अपने कदम रख चुका है तथा अब इंतजार है तो बस इसके दौड़ने का। विभिन्न स्मार्टफोन ब्रांड्स भारत में अपने 5G Smartphones लॉन्च कर रहे हैं और अब अलग-अलग सेग्मेंट तथा प्राइस रेंज में ढ़ेरो 5जी फोंस खरीदारी के लिए मौजूद है। Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी टेलीकॉम कंपनियां भी 5G Network की राह में तेजी से काम कर रही है। इंडिया में 5जी लाने के लिए Jio का प्रयास भी किसी से छिपा नहीं है। 5जी नेटवर्क व इंटरनेट के लिए रिलायंस जियो भी लगातार नई उपलब्धियां ​हासिल कर रही है और इसी राह में एक और अचीवमेंट हासिल करते हुए Jio ने OPPO के साथ मिलकर Reno6 Series स्मार्टफोंस में 5G Standalone Network पर सफल Trial किया है।

सिंगल मोड 5जी का सफल परीक्षण

OPPO द्वारा हाल ही में भारत में लॉन्च किए गए Reno6 और Reno6 Pro स्मार्टफोन को यूज़ करते हुए Reliance Jio ने एक और सफल 5जी ट्रॉयल देश में पूरा किया है। यह ट्रॉयल इसलिए भी खास माना जा रहा है कि क्योंकि कंपनी ने सिंगल मोड 5जी यानी 5G Standalone (SA) Network पर इस ट्रॉयल को कंडक्ट किया था। यहां ध्यान देने वाली बात है कि ओपो रेनो6 प्रो स्मार्टफोन जहां 11 5G bands सपोर्ट करता है वहीं ओपो रेनो6 को कंपनी ने 13 5G bands सपोर्ट के साथ बाजार में उतारा है। इस ट्रॉयल के दौरान कंपनी को high-quality 5G experience प्राप्त हुआ है।

5g in india 5gi technology what is difference
5G vs 5Gi

क्यों खास है यह 5G Trial

जैसा कि हमने उपर बताया Jio द्वारा OPPO Reno6 Series स्मार्टफोंस पर किया गया यह ट्रॉयल सिंगल मोड 5G Standalone (SA) नेटवर्क पर किया गया है। इंडिया में अभी तक किए गए अधिकांश 5जी ट्रॉयल डुअल मोड नेटवर्क यानी 5G Standalone + 5G Non-Standalone (SA/NSA) पर ही हुए हैं। ऐसे में सिंगल मोड नेटवर्क पर ट्रॉयल का सफल होना यह साबित करता है कि जब भारत में 5जी नेटवर्क डिप्लॉय हो जाएगा तो सभी तरह के 5जी फोंस व डिवाईसेज पर बेहतरीन 5G Network प्राप्त होगा और सुपर फास्ट 5G Internet चलेगा।

Reliance Jio OPPO 5G Standalone Network Trial on Reno6 Series smartphone in india

इंडिया में इन बैंड्स पर काम करेगा 5जी

भारत सरकार के विभाग Department of Telecom यानी DOT ने इंडिया में 5जी ट्रॉयल्स के ​लिए उपलब्ध कराए गए स्पेक्ट्रम्स को तीन सेग्मेंट में विभाजित किया है जिनमें मिड-बैंड, मिलीमीटर वेव बैंड और सब-गीगाहर्ट्ज़ बैंड शामिल है। इस बैंड्स की फ्रिक्वेंसी की बात करें तो mid-band में 3.2 GHz से लेकर 3.67 GHz फ्रिक्वेंसी प्राप्त होती है। इसी तरह millimeter wave band 24.25 GHz से लेकर 28.5 GHz तक की फ्रीक्वेंसी पर काम कर सकते हैं तथा sub-gigahertz band में 700 GHz तक की फ्रीक्वेंसी और स्पीड प्राप्त होती है। बता दें ये सभी स्पेक्ट्रम भारत सरकार ने इस शर्त पर बांटें कि इनमें किसी भी चीनी कंपनी या टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

The post 5G की राह में Jio का एक और बड़ा कदम, OPPO के साथ मिलकर किया 5G SA Network पर सफल ट्रॉयल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-oppo-5g-standalone-network-trial-on-reno6-series-smartphone-in-india/feed/ 0
Jio 5G सर्विस की 5 खास बातें, जिन्हें जानना है जरूरी https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-services-in-india-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-services-in-india-features/#respond Sun, 20 Jun 2021 11:43:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61207 हमने Jio 5G सर्विस की 5 खूबियों की जानकारी दी है जो बेहद ही खास हैं.

The post Jio 5G सर्विस की 5 खास बातें, जिन्हें जानना है जरूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में 5G का शोर अब हर ओर शुरू हो गया है। भारत सरकार द्वारा Jio, Airtel, Vodafone और MTNL को 5G ट्रायल की अनुमति दे दी गई है। इस अनुमति के बाद से एयरटेल और जियो की 5जी सर्विस के ट्रायल को लेकर जानकारियां आने लगी हैं। हाल में Airtel के 5G सर्विस के ट्रायल के दौरान स्पीड का वीडियो भी लीक हुआ था। कंपनी ने गुड़गाव में अपनी सर्विस को टेस्ट किया जहां वह 1Gbps डाउनलोड स्पीड और लगभग 100Mbps की अपलोड स्पीड पाने मे सफल रही। वहीं दूसरे दिन ही रिलायंस जियो की सर्विस के ट्रायल की भी खबर आ गई। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल शुरू हो गए जैसे इस सर्विस की क्या खूबी होगी, सर्विस में कौन कंपनियां भाग लेंगी ओर किस तरह के नेटवर्क का उपयोग किया गया है। तो चलिए इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए हमने Jio 5G सर्विस की 5 खूबियों की जानकारी दी है।

ये हैं Jio 5G की 5 बड़ी खूबियां

  • मेड इन इंडिया 5G
  • 5Gi की तैयारी
  • Sub-6GHz 5G स्पैक्ट्रम बैंड
  • सस्ता 5G फोन
  • Nokia और Ericsson की तकनीक

1. मेड इन इंडिया 5G

5-reason-not-to-buy-5g-smartphone-in-india
Reliance Jio ने पिछले साल अपने एजीएम मीटिंग के दौरान ही जानकारी दी थी कि कंपनी 5G सर्विस के लिए होम ग्रोन तकनीक का उपयोग करेगी और कंपनी ने किया भी ऐसा ही। जो जानकारी आई है उसके अनुसार कंपनी इंडिया में तैयार इक्यूपमेंट और इंडिया में तैयार तकनकी का ही उपयोग कर रही है। यानी की जियो की 5जी सर्विस मेड इन इंडिया है। इसे भी पढ़ेंः Battleground Mobile India नहीं हो रहा डाउनलोड, जानें स्टेप बाई स्टेप तरीका

2. 5Gi की तैयारी

भारत सरकार ने 5G ट्रायल की अनुमति के दौरान ही मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों को यह निर्देश दिया था कि 5जी नहीं बल्कि 5Gi तकनीक का उपयोग करने की कोशिश करें। हालाकि किसी अन्य कंपनी ने इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी लेकिन जियो ने जरूर कहा है कि वह 5Gi पर परिक्षण करेगा।

5Gi भारत में तैयार तकनीक है जिसे IIT हैदराबाद और IIT मद्रास ने मिलकर बनाया है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि 5Gi को ITU अर्थात् इंटरनेशनल टेलीक्म्यूनिकेशन यूनियन से मान्यता प्राप्त है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है तो ITU द्वारा अब तक 5G, 5G Roming और 5Gi सहित 3 नेटवर्क तकनीक को ही मन्यता दी गई है। इसे भी पढ़ेंः ये हैं Jio के बेस्ट 84 दिन वाले प्लान

देखें लेटेस्ट वीडियोः Airtel 5G Trial हुआ Start, Jio रह गया पीछे : jio vs airtel

3. Sub-6GHz 5G स्पैक्ट्रम बैंड

जियो ने अपने 5जी ट्रायल के लिए Sub-6GHz 5G और mmWave स्पेक्ट बैंड का उपयोग किया है। हालांकि एयरटेल ने अपनी टेस्टिंग में 3500MHz बैंड, 800MHz बैंड और 1800MHz बैंड में लिबरलाइज्ड स्पेक्ट्रम का उपयोग किया है। हालांकि DOT द्वारा 5G ट्रायल के लिए 700MHz, 3.2GHz से 3.6GHz, 24.25Ghz से 28.5GHz और Sub-6GHz 5G बैंड्स का उपयोग किया है।

4. सस्ता 5G फोन

जियो पहले ही घोषणा कर चुकी है कि कंपनी गूगल के साथ मिलकर सस्ता 5जी फोन लेकर आएगी। अब तक जो खबर आई है उसके अनुसार जियो का यह 5जी फोन 5 हजार रुपये से कम बजट का हो सकता है। इसे भी पढ़ेंः 5G in India : Airtel और Jio ने शुरू किए ट्रायल, लेकिन 2026 तक सिर्फ इतने यूजर्स तक पहुंचेगी 5G की रफ्तार

5. Nokia और Ericsson की तकनीक

इस बार 5G सर्विस में आपको चीनी कम नजर आने वाला है। जीं हां भारत सरकार ने 5G नेटवर्क डेवलपमेंट में चाइनीज कंपनियों को बाहर रखा है। जियो ने भी अपनी 5जी सर्विस के लिए Nokia और Ericsson की तकनीक का उपयोग किया है।

देखे लेटेस्ट वीडियोः Battlegrounds Mobile India: Gameplay, Overview and Download Link

The post Jio 5G सर्विस की 5 खास बातें, जिन्हें जानना है जरूरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-services-in-india-features/feed/ 0