Jio 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 20 Jan 2025 10:50:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio का 5G Phone कैसा होगा, यहां देखें फोटो और जानें प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की सभी लीक डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-price-and-specifications-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-price-and-specifications-details-in-hindi/#respond Fri, 09 Aug 2024 11:58:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91644 जियो 5जी का लुफ्त उठाने को बेताब मोबाइल यूजर्स Jio 5G Plans के साथ-साथ Jio Phone 5G का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

The post Jio का 5G Phone कैसा होगा, यहां देखें फोटो और जानें प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की सभी लीक डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Jio Phone 5G भारत में बिकने वाला सबसे सस्ता 5जी फोन हो सकता है।
  • यह फोन स्पेशल इंडियन यूजर्स के लिए बने Pragati OS पर काम करेगा।
  • रिलायंस जियो के इस 5जी स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 8,000 रुपये हो सकती है।।

मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Jio अब ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी बाजार में कदम रखते हुए Jio Coin लेकर आ रही है। उम्मीद है आने वाले कुछ ही दिनों में इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो जाएगी। लेकिन साल 2025 शुरू हो गया है और आम जनता को जिस जियो प्रोडक्ट का सबसे ज्यादा इंतजार है, वह है Jio 5G Phone. एक साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक यह जियो का 5जी मोबाइल फोन मार्केट में नहीं आ पाया है।

Jio 5G Smartphone को लेकर कई तरह के लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस रेंज के साथ ही इसकी फोटो तक शेयर की जा चुकी है। परंतु अभी तक कंपनी की ओर से जियो 5जी फोन के लॉन्च की स्थिति साफ नहीं की गई है। बहरहाल जब भी इस फोन से जुड़ी नई अपडेट आएगी, इस आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा। लेकिन लॉन्च से पहले इस 5जी जियो मोबाइल की सभी लीक जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

इंडिया का सबसे सस्ता 5जी फोन

रिलायंस जिओ द्वारा लाया जाने वाला Jio Phone 5G Cheapest 5G Phone in India यानी इंडिया का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल हो सकता है। कुछ समय पहले काउंटरप्वाइंट्स की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें Jio Phone 5G की कीमत पर जिक्र किया गया था। इसमें कहा गया था कि रिलायंस जियो का 5जी स्मार्टफोन भारत में 8,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि जियो 5जी फोन का रेट 7,499 रुपये होगा तथा इसकी शुरुआती कीमत 6 हजार से कम जा सकती है जिसमें कम रैम व कम स्टोरेज होगी।

Jio Phone 5G Specifications leaked india launch soon

Jio Phone 5G की लुक (लीक फोटो)

फ्रंट पैनल : जिओ फोन 5 की लीक फोटो में फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है जो ‘यू’ शेप वाली है। इस नॉच के ठीक उपर स्पीकर भी दिया गया है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां नैरो बेजल्स वाले दिए गए हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। डिस्प्ले पर ही टच नेविगेशन बटन नज़र आ रहे हैं।

रियर पैनल : Jio Phone 5G का बैक पैनल प्लास्टिक बॉडी वाला महसूस हो रहा है जिसे शायद हटाकर अलग भी किया जा सकेगा। यहां उपरी ओर बीच में वर्टिकल शेप का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें दो लेंस और एक फ्लैश मौजूद है। पैनल के बीच में ‘Jio’ लोगो लगा है तथा नीचे की ओर ‘5G’ लिखा है। रियर पैनल की दोनों साईड्स पर डॉट्स भी छपे हुए हैं। यहां सबसे नीचे ‘ultimate speed, unlimited experiences’ लिखा गया है।

साईड पैनल : सामने आई फोटोज़ में रिलायंस जिओ के 5जी फोन के साईड पैनल्स की लुक ज्यादा साफ नहीं हो पाई है लेकिन इसके दाईं तरफ वॉल्यूम रॉकर नज़र आ रहा है। इसी के नीचे पावर बटन भी मौजूद होने की उम्मीद है। वहीं फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर और यूएसबी पोर्ट देखने को मिल सकता है।

Jio Phone 5G इंटरनेट स्पीड

जिओ फोन 5 की लीक फोटो में Jio 5G Service चलाई गई है तथा इस इंटरनेट स्पीड टेक्स्टिंग में 470.17Mbps डाउनलोड स्पीड प्राप्त हो रही है और 34.25Mbps अपलोड स्पीड मिल रही है। फोटो में मोबाइल की लोकेशन लखनऊ, उत्तर प्रदेश की है जहां जियो 5जी फोन में 24ms लेटेंसी मिल रही है। फोटो में दिखाई दे रहा फोन Jio 5G n78 Band पर चल रहा है।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

Jio Phone 5G का प्रोसेसर

बीते साल MWC 2024 के मंच से जियो 5जी फोन चिपसेट से जुड़ी नई अपडेट सामने आई थी। Qualcomm India के प्रेजिडेंट Savi Soin ने Moneycontrol को बताया था कंपनी इंडियन मार्केट के लिए एक खास चिपसेट बना रही है जो $99 (तकरीबन 8,200 रुपये) से कम कीमत वाले मोबाइल्स को 5G Support देगा। यहां क्वॉलकॉम ने सीधे तौर पर “Jio” का नाम तो नहीं लिया था लेकिन यह जरूर कहा गया था कि इस चिपसेट आधारित फोन के लिए वह किसी ‘टेलीकॉम कंपनी‘ के साथ बातचीत कर रही है। माना जा रहा है कि यही स्नैपड्रैगन चिपसेट Jio Phone 5G में ​मिल सकता है।

Jio Phone 5G Price (लीक)

Jio Phone 5G एक से अधिक मैमोरी वेरिएंट्स में बाजार में उतारा जाएगा। स्टार्टिंग प्राइस जहां 8 हजार के करीब बताया गया है वहीं इस फोन के सबसे बड़े मॉडल का दाम 12,000 रुपये की रेंज में रखा जा सकता है। वैसे तो फोन की पुख्ता डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम और बड़े वेरिएंट में 6जीबी रैम देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि फिलहाल भारत का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन itel P55 5G है जो 9,699 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

Jio Phone 5G Specification (लीक)

  • 6.5″ HD+ Display
  • 13MP + 2MP Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 4GB RAM
  • 32GB Storage
  • Pragati OS
  • Qualcomm Snapdragon 480
  • 5,000mAh Battery

अभी तक सामने आए लीक्स व रिपोर्ट्स के अनुसार Jio Phone 5G को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगी जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली स्क्रीन होगी जो ग्लास प्रोटेक्शन प्राप्त होगी। पवार बैकअप के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया जा सकता है।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

Jio Phone 5G में Pragati OS दिया जा सकता है जिसका निर्माण Google द्वारा खास तौर पर इंडियन मोबाइल यूजर्स के लिए ही किया गया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में भारतीय क्षेत्रिया भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए जियोफोन 5जी को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 5जी मोबाइल फोन 4 जीबी रैम + 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज लॉन्च हो सकता है जिसमें एक्स्ट्रनल माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया जाएगा।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

फोटोग्राफी के लिए जियोफोन 5जी में डुअल रियर कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। लीक्स के अनुसार यह 5जी फोन 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस दिया जाएगा। यह सेकेंडरी सेंसर एक मैक्रो लेंस हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी कंपनी घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post Jio का 5G Phone कैसा होगा, यहां देखें फोटो और जानें प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की सभी लीक डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-price-and-specifications-details-in-hindi/feed/ 0
4G SIM पर कैसे मिलेगी 5G सर्विस, जानें यहां https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-on-4g-sim/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-on-4g-sim/#respond Mon, 11 Sep 2023 05:27:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90070 एयरटेल व जियो की ओर से 5G सर्विस को लाइव कर दिया गया है।

The post 4G SIM पर कैसे मिलेगी 5G सर्विस, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में 5G Service की शुरुआत से हुए लगभग एक साल के आस-पास का समय हो गया है और Airtel व Jio की 5G सर्विस देश में लगभग सभी शहरों में लाइव भी हो चुकी है। वहीं, अगर आप अभी भी यह सोच रहे हैं कि 4G SIM card पर 5G सर्विस चलेगी या फिर इसके लिए नया 5G सिम लेना होगा? यदि आपके मन में भी ये सवाल उठ रहे हैं तो आइए आगे आपको इस सवाल का जवाब देते हैं…

क्या 5G सिम की होगी जरूरत!

सबसे पहले आपके इस सवाल का जवाब देते हैं कि क्या 5G सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको 5G SIM की जरूरत होगी या नहीं। तो आपको बता दें कि एयरटेल और जियो ने घोषणा कर दी है कि 5G का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को 5G सिम की जरूरत नहीं होगी, जिन लोगों के पास लेटेस्ट 4जी सिम है वह पहले से ही 5जी को सपोर्ट करता है। इसका मतलब 4G SIM पर ही 5G सर्विस का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, यूजर्स को 5G सर्विस का लुत्फ लेने के लिए 5G स्मार्टफोन (5G Mobile) की जरूरत होगी।

5g-service-can-provide-on-4g-sim-know-the-reality

इसका मतलब साफ है कि Airtel और Reliance Jio के 5G का उपयोग करने के लिए नया सिम कार्ड खरीदना आवश्यक नहीं है। मौजूदा 4जी सिम 5जी के साथ काम करेगा। लेकिन, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके पास एक अपडेटेड नया सिम हो।

4G SIM पर 5G सर्विस का तरीका ?

अगर आपके एरिया में 5G रोल आउट हो चुका है और आप एक 5जी फोन यूजर हैं तो आपको अपने 4G SIM वाले 5G स्मार्टफोन में कुछ सेटिंग्स में बदलनी होंगी।

स्टेप 1- सबस पहले अपने स्मार्टफोन पर ‘सेटिंग’ ऐप खोलें।

स्टेप 2- इसके बाद, ‘मोबाइल नेटवर्क’ की सेटिंग को चुनें।

स्टेप 3- सिम को सिलेक्ट करें जिसमें आपको 4G की जगह 5G ऑन करना चाहते हैं।

स्टेप 4- यहां से ‘Preferred network type’ ऑप्शन को चुनें।

स्टेप 5- इसके बाद बस टैप करें और 5G नेटवर्क टाइप चुनें।

स्टेप 6- यदि 5G आपके क्षेत्र में शुरू हो गया है, तो ऐसा करने से आपको अगले कुछ मिनटों में स्टेटस बार पर 5G साइन मिलने लगेगा।

सवाल-जवाब (FAQ)

क्या हम 4G सिम को 5G में बदल सकते हैं?

जी हां आप यह काम आसनी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘सेटिंग’ > ‘मोबाइल नेटवर्क’ > सिम > ‘Preferred network type’ ऑप्शन को चुनें।

क्या मुझे 5g के लिए अपना सिम कार्ड बदलने की आवश्यकता है?

नहीं, जियो व एयरटेल के 4G सिम कार्ड 5G नेटवर्क के साथ कंपेटिबल हैं । आप अपने मौजूदा 4G सिम से 5G डाटा यूज कर सकते हैं।

क्या 2023 में 4g फोन काम करेंगे?

4जी फोन अभी भी 4जी एलटीई नेटवर्क पर काम करते हैं। अगर आप 5जी डाटा यूज नहीं करना चाहते तो नया 4जी फोन ले सकते हैं।

The post 4G SIM पर कैसे मिलेगी 5G सर्विस, जानें यहां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-service-on-4g-sim/feed/ 0
Jio 5G पूरे भारत में हुआ लाइव, अब मिलेगी बुलेट ट्रैन जैसी इंटरनेट स्पीड https://www.91mobiles.com/hindi/jio-announces-nationwide-rollout-of-5g-based-connectivity-using-26-ghz-mm-wave-spectrum/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-announces-nationwide-rollout-of-5g-based-connectivity-using-26-ghz-mm-wave-spectrum/#respond Mon, 14 Aug 2023 12:15:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=114711 भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने सभी भारतीय यूजर्स के लिए 5G सेवा को रोल आउट कर दिया है। बता दें कि Jio ने स्पेक्ट्रम में 22 प्राप्त लाइसेंस में से सभी शर्तों को समय से पहले ही पूरा कर लिए है। जिसके चलते भारत में मौजूद जिओ के सभी 22 टेलीकॉम सर्किलों में कंपनी की सेवा शुरू हो जाएगी।

The post Jio 5G पूरे भारत में हुआ लाइव, अब मिलेगी बुलेट ट्रैन जैसी इंटरनेट स्पीड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Jio ने समय से पहले ही काम पूरा कर लिया है।
  • सभी 22 टेलीकॉम सर्किलों में सुविधा का लाभ मिलेगा।
  • स्वतंत्रता दिवस पर यूजर्स को 5G का तोहफा मिला है।

भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने सभी भारतीय यूजर्स के लिए 5G सेवा को रोल आउट कर दिया है। बता दें कि Jio ने स्पेक्ट्रम में 22 प्राप्त लाइसेंस में से सभी शर्तों को समय से पहले ही पूरा कर लिया है। जिसके चलते भारत में मौजूद जिओ के सभी 22 टेलीकॉम सर्किलों में कंपनी की सेवा शुरू हो जाएगी। आइए, आगे इस बारे में पूरी डिटेल जानते हैं।

कैसे मिलेगी सभी को सुपरफास्ट 5G स्पीड

रिलायंस जिओ ने भारत में सभी लोगों को 5G प्रदान करने के लिए लो बैंड, मिड बैंड और MM वेव स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया है। इसके साथ दी फाइबर नेटवर्क सहित स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सभी तक Jio 5g पहुंचाने का लाभ दिया है। बता दें कि जिओ के पास सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम फुटप्रिंट है। कंपनी यूजर्स को 22 सर्कल में 26 गीगाहर्टज एमएम वेव बैंड पर यह सेवा देगी।

स्वतंत्रता दिवस पर दिया यूजर्स को तोहफा

कल भारत में 15 अगस्त पर 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर जिओ ने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। इसके लिए जिओ के सभी इंजीनियरों ने दिन रात मेहनत की है। खास बात यह है कि अपने 5G रोल आउट को ब्रांड आजादी के अमृत महोत्सव पर लेकर आया है।

जिओ का मानना है कि स्टैंड अलोन तकनीक और एमएम वेव स्पेक्ट्रम की मदद से 5G सेवा को सुनिश्चित करना बड़ा कदम है। इसकी मदद से छोटे, बड़े और मिड लेवल इंटरप्राइजेज को बड़ा फायदा होगा।

Jio prepaid plans

क्या बोले चेयरमैन

पूरे भारत में 5G रोल आउट को लेकर रिलायंस जिओ इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा कि, सभी देशवासियों के लिए हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने रोल आउट की गति के मामले में भारत को विश्व स्तर पर नेतृत्व की स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है। पिछले साल अगस्त में 5G स्पेक्ट्रम प्राप्त करने के बाद से हमारी टीम यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। जैसा कि हमने इस साल के अंत तक पूरे भारत में 5G कवरेज को सक्षम करने का वादा किया था। यह विश्व स्तर पर इस पैमाने के सबसे तेज़ 5G रोल-आउट में से एक है और भारत को वैश्विक 5G मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान देता है।

The post Jio 5G पूरे भारत में हुआ लाइव, अब मिलेगी बुलेट ट्रैन जैसी इंटरनेट स्पीड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-announces-nationwide-rollout-of-5g-based-connectivity-using-26-ghz-mm-wave-spectrum/feed/ 0
BSNL के बुरे दिन नहीं हो रहे खत्म! क्या अंबानी की Jio है इसकी बड़ी वजह? https://www.91mobiles.com/hindi/jio-is-the-reason-for-bsnl-loss-in-india-true-or-false/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-is-the-reason-for-bsnl-loss-in-india-true-or-false/#respond Tue, 11 Jul 2023 02:45:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110304 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Reliance Jio, Airtel और Vi जैसे प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स के बीच सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को अपनी पहचान बचाए रखने के लिए लगातार मुश्किलों का सामने करना पड़ रहा है। एक ओर जहां 5G Service अपने पैर तेजी से पसार रही है वहीं BSNL 4G अभी तक पूरे देश में चालू […]

The post BSNL के बुरे दिन नहीं हो रहे खत्म! क्या अंबानी की Jio है इसकी बड़ी वजह? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Reliance Jio, Airtel और Vi जैसे प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स के बीच सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को अपनी पहचान बचाए रखने के लिए लगातार मुश्किलों का सामने करना पड़ रहा है। एक ओर जहां 5G Service अपने पैर तेजी से पसार रही है वहीं BSNL 4G अभी तक पूरे देश में चालू नहीं हो पाया है। इन सबके बीच अब खबर आ रही है कि कंपनी का सब्सक्राइबर्स बेस बेहद तेजी से घट रहा है और बीएसएनएल यूजर्स की संख्या जल्द ही 10 करोड़ से भी कम हो सकती है।

घट रहे हैं बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा शेयर किए गए डाटा में सामने आया है कि भारतीय मोबाइल यूजर्स बीएसएनएल नेटवर्क को छोड़ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 में 10.41 करोड़ बीएसएनएल मोबाइल सब्सक्राइबर आंके गए थे लेकिन अप्रैल 2023 में यह गिनती घटकर 10.28 करोड़ रह गई है। जिस दर से बीएसएनएल उपभोक्ताओं की संख्या में कमी आ रही है उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले महीनों में यूजर्स की गिनती (BSNL Subscriber base) 10 करोड़ से कम हो सकती है।

BSNL 4G network purchase order of 15000 crore issued to TCS

गांवों में कम हो रहे BSNL यूजर

BSNL के लिए सबसे बड़ा झटका है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी उनका उपभोक्ता आधार कम होने लगा है। कुछ समय पहले तक शहरों में जहां प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां ज्यादा पसंद की जाती थी, वहीं गांवों के इलाकों में बीएसएनएल का दबदबा रहता था। लेकिन अब ऐसे एरिया में भी लोग सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को छोड़कर दूसरे ऑपरेटर्स के पास जा रहे हैं। ट्राई के अनुसार जनवरी में ग्रामीण क्षेत्रों में 33,26,909 बीएसएनएल मोबाइल सब्सक्राइबर्स थे, जो अप्रैल में घटकर 32,16,139 रह गए हैं।

Jio का बढ़ता आकार

ग्रामीण क्षेत्र बीएसएनएल का सॉलिड यूजर बेस था और यही इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी की सबसे बड़ी ताकत थी। लेकिन बीते वर्षों में मुकेश अंबानी की अगुवाई में रिलायंस जिओ (Reliance Jio) ने तेजी से नए मोबाइल यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। इस कंपनी ने गांव तथा दूर-दराज के इलाकों तक मोबाइल टावर लगाते हुए अपने नेटवर्क तथा कवरेज क्षेत्र में विस्तार किया है। जिससे बीएसएनएल नेटवर्क प्रॉब्लम तथा लो कवरेज झेल रहे ग्राहकों को नया विकल्प मिला।

Reliance Jio 4G Service mobile data connectivity starts in Pangong Lake Ladakh

जियो ने नेटवर्क व कवरेज के मामले में तो बीएसएनएल को टक्कर दी ही वहीं इसके अलावा Mukesh Ambani की सस्ते रिचार्ज प्लान वाली पॉलिसी भी यहां काम आई है। कंपनी ने स्मार्टफोन यूजर्स के साथ ही बटन वाले फोन तथा 4जी फीचर फोन यूजर करने वाले लोगों के लिए भी स्पेशल जिओ प्लान पेश किए जो बहुत से लोगों के लिए किफायती साबित हुए हैं। Jio के बढ़ते आकार के आगे BSNL अपने आप ही बौना साबित होने लगा है।

यहां है सबसे ज्यादा बीएसएनएल ग्राहक

ट्राई के अनुसार इस वक्त तमिलनाडु सर्किल में सबसे अधिक बीएसएनएल यूजर्स एक्टिव हैं और इनकी गिनती 98,99,833 हैं। इसके बाद केरल में 97,67,943 सब्सक्राइबर्स आंके गए हैं। टॉप 3 बीएसएनएल सर्किल्स की लिस्ट में तीसरा नाम उत्तर प्रदेश पूर्व सर्किल का है। इस रीज़न में 86,52,063 BSNL सब्सक्राइबर्स हैं।

BSNL 5G Plan

4G Network में पिछड़ने के बाद बीएसएनएल 5G Service को लेकर कोताई नहीं बरतना चाहती है। सरकार भी पुरज़ोर कोशिश में लगी है कि किसी तरह बीएसएनएल को फिर से खड़ा किया जा सके। इसी कड़ी में हाल ही में केंद्र सरकार ने BSNL को 4जी और 5जी सर्विसेज शुरू करने के लिए 89,000 करोड़ रुपये के रिवाइवल पैकेज दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार पहले ही 600 MHz, 3300 MHz और 26 GHz 5जी बैंड्स के स्पेक्ट्रम बीएसएनएल के लिए रिजर्व कर चुकी है।

bsnl 5g launch soon government to reserve 5g spectrum report

जल्द से जल्द 4जी और 5जी बीएसएनएल नेटवर्क लाइव करने के मकसद से यह सरकारी दूरसंचार कंपनी देश की बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और ITI लिमिटेड को 19,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का एडवांस परचेज ऑर्डर दे चुकी है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) टीसीएस कंसोर्शियम को एक लाख साइट्स के लिए इक्विपमेंट सप्लाई की अनुमति भी दे चुके हैं।

The post BSNL के बुरे दिन नहीं हो रहे खत्म! क्या अंबानी की Jio है इसकी बड़ी वजह? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-is-the-reason-for-bsnl-loss-in-india-true-or-false/feed/ 0
Jio यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले, सिर्फ 61 रुपये के रिचार्ज में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा! https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-5g-upgrade-data-pack-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-5g-upgrade-data-pack-launched/#respond Sat, 04 Feb 2023 04:30:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95838 Reliance Jio को 61 रुपये वाले पैक में हाई-स्पीड 4G डटा मिलेगा।

The post Jio यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले, सिर्फ 61 रुपये के रिचार्ज में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Reliance Jio ने चुपके से ‘5G Upgrade’ डाटा पैक को पेश कर दिया है।
  • इस पैक की कीमत 61 रुपये है, जिसमें 6GB डाटा मिलता है।
  • इस 5G Upgrade data pack में 6GB high-speed 4G data मिलेगा।

Reliance Jio ने चुपके से भारत में अपने बिल्कुल नए 5G Upgrade data pack को पेश कर दिया है। इस डाटा पैक की कीमत 61 रुपये है। वहीं, जो 5G में अपग्रेड करना चाहते हैं उनके लिए यब बेस्ट प्लान कहा जा सकता है। डेटा पैक का उद्देश्य मौजूदा Jio उपयोगकर्ताओं को 5G सर्विस का आनंद लेने में सक्षम बनाना है, लेकिन यह यूजर्स को एडिशनल तौर पर 6GB हाई-स्पीड 4G डाटा भी दे रहा है। आइए एक नजर डालते हैं रिलायंस जियो यूजर्स के लिए नए 5जी अपग्रेड डाटा पैक के फायदों पर।

Reliance Jio 5G Upgrade data pack

न्यू Jio Rs 61 prepaid recharge pack में 6GB हाई-स्पीड 4G data मिलता है। वहीं, इस पैक जियो 119 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान, 149 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान, 179 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान और 209 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: इन शहरों में मिलने लगी Jio 5G सर्विस, देखें पूरी लिस्ट

jio-rs-61

61 रुपये के अपग्रेड डाटा पैक के साथ ग्राहक Jio 5G सर्विस का लुत्फ ले पाएंगे और प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा भी यूज कर पाएंगे। लेकिन, अनलिमिटेड 5G डाटा तभी मिलेगा जब आपके शहर में जियो ट्रू 5G सर्विस लाइव हो और आपको जियो वेलकम ऑफर का इनवाइट मिला हो। वहीं, इस प्लान की कोई वैलिडिटी नहीं है, बल्कि ये एक्टिव प्लान के साथ काम करेगा। इसे भी पढ़ें: Jio यूजर्स को झटका, Ambani ने बंद किया कम कीमत में 30 दिन चलने वाला Plan

क्या है 5G अपग्रेड?

इसका मतलब यह नहीं है कि इस प्लान के बाद आपके फोन में 5G नेटवर्क आने लगेगा। अगर आपके पास एक 5G स्मार्टफोन और आप उन शहरों में रहते हैं जहां जियो 5G सर्विस लाइल कर दी गई है तो तो ही आपको 5G नेटवर्क मिलेगा। साथ ही आपको बता दें कि अभी जियो की 5G सर्विस अभी सभी के लिए लाइव नहीं की गई है, बल्कि ये चुनिंदा यूजर्स को ही मिल रही है।

The post Jio यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले, सिर्फ 61 रुपये के रिचार्ज में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-5g-upgrade-data-pack-launched/feed/ 0
2023 के अंत तक पूरे देश को मिल जाएगा Jio 5G: Mukesh Ambani https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-in-india-deployment-complete-in-2023-mukesh-ambani/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-in-india-deployment-complete-in-2023-mukesh-ambani/#respond Thu, 29 Dec 2022 07:18:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95142 Jio 5G को लेकर Mukesh Ambani का बड़ा ऐलान! साल 2023 होगा मोबाइल यूजर्स के लिए बेहद खास, जानें कैसे

The post 2023 के अंत तक पूरे देश को मिल जाएगा Jio 5G: Mukesh Ambani first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Reliance Family Day Function 2022 के मंच से Jio 5G से जुड़ी बड़ी अनाउंसमेंट हुई है।
  • साल 2023 के अंत तक जियो 5जी पूरे देश में डिप्लॉय हो जाएगा।
  • Mukesh Ambani के अनुसार अगले साल सभी भारतवासियों को Jio 5G Network मिलेगा

Reliance Jio अपने 5G Network को बेहद तेजी से भारत में फैला रहा है। तकरीबन हर सप्ताह जिओ 5जी किसी न किसी शहर में लाईव किया जा रहा है और लोगों को सुपर फास्ट 5G Internet और 5जी सेवाएं मिल रही है। आने वाला साल 2023 रिलायंस जियो यूजर्स के लिए बेहद खास होने वाला है और इस बात की घोषणा किसी और ने नहीं बल्कि स्वयं कंपनी के पूर्व चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने की है।

Mukesh Ambani ने Reliance Family Day Function 2022 के मंच से Jio True 5G से जुड़ी बड़ी अनाउंसमेंट की है। अंबानी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि अगले साल यानी 2023 में जियो 5जी डिप्लॉयमेंट हर हालात में पूरा कर लिया जाएगा। अगले 12 महीनों के भीतर पूरे देश में Jio 5G Network पहुंचा दिया जाएगा तथा हर एक जिओ यूजर्स के मोबाइल नंबर पर 5जी कनेक्ट हो सकेगा।

jio 5g in india deployment complete in 2023 mukesh ambani

2023 में पूरे देश को मिल जाएगा Jio 5G

रिलायंस फैमिली डे फंक्शन 2022 ईवेंट के दौरान मुकेश अंबानी ने कंपनी के 5जी प्लान पर प्रकाश डाला है। पूर्व चेयरमैन के अनुसार उनकी योजना है कि वह अगले एक साल में देश के सभी टेलीकॉम सर्किल्स में अपने 5जी नेटवर्क को एक्टिव कर दें। Jio 5G डिप्लॉयमेंट अगले साल तक पूरा कर लिया जाएगा और सभी जियो नंबर 5जी नेटवर्क पर अपग्रेड हो जाएंगे।

तेजी से बढ़ रहा है Jio True 5G

जियो 5जी नेटवर्क को इंडिया के हर कोने में पहुंचाने की योजना के साथ ही अंबानी ने कंपनी द्वारा किए जा रहे मौजूदा काम की भी सराहना की है। इन्होंने जिओ नेटवर्क की समस्त टीम को तेजी से जियो 5जी नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद किया है। अंबानी का कहना है कि Jio True 5G नेटवर्क इंस्टॉलेशन का काम पूरी दुनिया में सबसे तेजी से हो रहा है और 2023 में यह गति और भी तेज होने वाली है।

jio 5g in india deployment complete in 2023 mukesh ambani

Jio Digital Solution

जियो 5जी डिप्लॉयमेंट साल 2023 में पूरा कर लिया जाएगा। 5जी नेटवर्क विस्तार के साथ ही कंपनी के डिजिटल सॉल्यूशन पर भी अंबानी ने जोर दिया है। इस टॉपिक पर बोलते हुए मुकेश ने कहा है कि Jio Platforms का अगला टारगेट डिजिटल सॉल्यूशन प्रोवाइड करवाना है। यह सर्विस सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि देश के बाहर दूसरी मार्केट्स में भी एक्सपोर्ट की जा सकेगी।

The post 2023 के अंत तक पूरे देश को मिल जाएगा Jio 5G: Mukesh Ambani first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-in-india-deployment-complete-in-2023-mukesh-ambani/feed/ 0
BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ Jio का फोन, क्या जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-launching-in-india-soon-listed-on-bis-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-launching-in-india-soon-listed-on-bis-specifications-leaked/#respond Mon, 12 Dec 2022 07:22:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93831 रिलायंस जियो का 5जी फोन Jio Phone 5G भारतीय सर्टिफिकेशन साइट Bureau of Indian Standards (BIS) पर लिस्ट हो गया है।

The post BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ Jio का फोन, क्या जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

JioPhone 5G India Launch और भी करीब आ गया है। भारत का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल जियोफोन 5जी होगा और इसकी घोषणा Reliance Jio के पूर्व चेयरमैन Mukesh Ambani कर चुके हैं। देश की जनता को इंतजार है कि जिओफोन 5जी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है और लगता है कि नए साल यानी 2023 की शुरूआत Jio Phone 5G से ही होगी। दरअसल रिलायंस जियो का 5जी फोन भारतीय सर्टिफिकेशन साइट Bureau of Indian Standards (BIS) पर लिस्ट हो गया है।

Jio Phone 5G launching in india soon listed on BIS specifications leaked

जल्द लॉन्च होगा सबसे सस्ता 5जी फोन

रिलायंस जियो के इस 5जी फोन को लेकर इसलिए शोर हो रहा है क्योंकि यह भारत का सबसे सबसे सस्ता 5जी फोन होने वाला है। पिछले हफ्ते ही यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था और अब इसे बीआईएस पर भी सर्टिफाइड कर दिया गया है। दोनों जगह यह फोन LS1654QB5 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। लगातार सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर लिस्ट होने से Jio Phone 5G के जल्द लॉन्च होने की आशा और भी बढ़ गई है। गौरतलब है कि Reliance Jio के पूर्व चेयरमैन Mukesh Ambani पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि कंपनी गूगल के साथ मिलकर सस्ते 5जी फोन जिओफोन 5जी पर काम कर रही है जो एक अफॉर्डेबल 5जी स्मार्टफोन होगा।

Jio Phone 5G Specifications leaked india launch soon

सबसे सस्ता 5जी मोबाइल होगा Jio Phone 5G

Jio Phone 5G Cheapest 5G Phone in India हो सकता है। कुछ समय पहले काउंटरप्वाइंट्स की रिपोर्ट में बताया गया था कि रिलायंस जियो का 5जी स्मार्टफोन भारत में 8 हजार रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इसे 8,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक के बजट में पेश कर सकती है। इसे अलग-अलग मैमोरी वेरियंट में पेश किया जा सकता है और फोन के बेस वेरिएंट का दाम 8,000 रुपये हो सकता है तथा सबसे बड़े वेरिएंट को 12 हजार की रेंज में इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।

jio-5g-activate

Jio Phone 5G की स्पेसिफिकेशन्स

हाल ही में यह स्मार्टफोन गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ था जहां जियोफोन 5जी को एंड्रॉयड 12 ओएस से लैस बताया गया था। इस फोन में 4जीबी रैम मैमोरी दिए जाने की भी पुष्टि हुई थी जिसके साथ 2.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480+ चिपसेट दिए जाने की भी खुलासा हुआ था। वहीं Jio Phone 5G में Pragati OS दिया जा सकता है जिसका निर्माण Google द्वारा खास तौर पर इंडियन मोबाइल यूजर्स के लिए किया गया है।

jio 5g phone launch price 8000 to 12000 in india reliance jio ultra affordable 5G smartphone

Jio Phone 5G में 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी जा सकती है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगी तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक्स के अनुसार फोटोग्राफी के लिए जियोफोन 5जी में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Jio Phone 5G में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

The post BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ Jio का फोन, क्या जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-launching-in-india-soon-listed-on-bis-specifications-leaked/feed/ 0
Airtel और Jio यूजर्स को इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी रॉकेट जैसी 5G स्पीड https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-and-jio-5g-network-supported-smartphones-list/ https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-and-jio-5g-network-supported-smartphones-list/#respond Thu, 01 Dec 2022 06:15:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90586 5G Supported Smartphone : भारत में एयरटेल और जियो अपने-अपने 5G नेटवर्क लाइव कर चुके हैं। यहां हम आपको उन स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी देरहे हैं, जिनमें 5G सपोर्ट दिया गया है।

The post Airtel और Jio यूजर्स को इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी रॉकेट जैसी 5G स्पीड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Airtel और Jio भारत में अपनी 5G सेवाएं शुरू कर चुके हैं। पहले चरण में देश के नौ शहरों में 5G की शुरुआत हो चुकी है। एयरटेल की 5G सेवाएं – दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बैंगलुरु, हैदराबाद, सिलिगुरी, नागपुर और वाराणसी में शुरू की हैं। इसके साथ ही जियो की 5G सेवाएं – दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में लाइव है। जल्द ही दोनों कंपनियां अगले चरण में 13 नए शहरों 5G की सेवाएं शुरू करने वाली हैं। यहां हम आप उन स्मार्टफ़ोन के बारे में जिन्हें 5G का सपोर्ट मिल चुका है। रिलायंस जियो और एयरटेल के 5G नेटवर्क को यूज करने के लिए 5G इनेबल स्मार्टफ़ोन पर अपडेट मिलना ज़रूरी है। यहां हम आपको उन स्मार्टफ़ोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें 5G के लिए अपडेट मिल चुका है। [Update] : रिलायंस जियो की 5G सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए हैदराबाद और बैंगलुरू में 5G की सेवाएं शुरू कर दी हैं। एयरटेल और जियो लगातार 5G नेटवर्क कवरेज को बढ़ा रही हैं। कंपनियां धीरे-धीरे नए शहरों में 5G की सेवाएं शुरू कर रही हैं।

5G Supported Smartphones

  • Jio 5G Supported Smartphones
  • Airtel 5G Supported Smartphones

Jio 5G Supported Smartphones

रिलायंस जियो के 5G नेटवर्क भले ही चार शहरों में लाइव हो चुके हैं, लेकिन अभी तक केवल एक स्मार्टफ़ोन को भी 5G सपोर्ट सॉफ्टेवयर अपग्रेड मिला है। Nothing Phone 1 और OnePlus के यूजर्स फिलहाल जियो के 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वनप्लस स्मार्टफोन जिनमें चल रहा jio 5G

OnePlus 10 Pro
OnePlus 10R
OnePlus 9R
OnePlus 8
OnePlus 8 Pro
OnePlus 8T
OnePlus Nord
OnePlus Nord 2
OnePlus Nord CE
OnePlus Nord CE 2

Oppo स्मार्टफोन जिनमें चल रहा है Jio 5G [update]

Oppo Reno 8 Pro
Oppo Reno 8
Oppo Reno 7
Oppo F21 Pro
Oppo F19 Pro+
Oppo K10
Oppo A53s

इन iPhone में चल रहा Jio 5G

Apple iPhone 12 mini
Apple iPhone 12
Apple iPhone 12 pro
Apple iPhone 12 pro max
Apple iPhone 13 mini
Apple iPhone 13
Apple iPhone 13 pro
Apple iPhone 13 pro max
Apple iPhone SE (2022)
Apple iPhone 14
Apple iPhone 14 Plus
Apple iPhone 14 pro
Apple iPhone 14 pro max

[Update] Apple ने भारत में iPhone 12 सीरीज, iPhone 13 सीरीज और iPhone 14 सीरीज के लिए iOS 16.2 Beta को रिलीज कर दिया है। इस अपडेट के साथ जियो 5G का सपोर्ट दिया जा रहा है।

Airtel 5G Supported Smartphones

Airtel के 5G नेटवर्क सबसे ज्यादा 9 शहरों में लाइव है। इन शहरों में वहीं यूजर्स 5G नेटवर्क को यूज कर पाएंगे, जिनके स्मार्टफोन में 5G नेटवर्क सपोर्ट का सॉफ्टवेयर अपडेट मिल चुका होगा। यहां हम आपको उन 5G स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो Airtel 5G को सपोर्ट कर रहे हैं।

Realme 5G Smartphone जिनमें चल रहा है Airtel 5G

Realme 9i 5G
Realme 8s 5G
Realme X7 Max 5G
Realme Narzo 30pro 5G
Realme X7 5G
Realme X7pro 5G
Realme 8 5G
Realme X50 Pro
Realme GT 5G
Realme GT ME
Realme GT NEO2
Realme 9 5G
Realme 9 Pro
Realme 9 Pro Plus
Realme Narzo 30 5G
Realme 9 SE
Realme GT2
Realme GT 2 pro
Realme GT NEO3
Realme Narzo 50 5G
Realme Narzo 50 pro
Realme GT Neo 3T
Realme GT Neo 3 150W

Xiaomi, Redmi और Poco के 5G Smartphone जिनमें चल रहा है Airtel 5G

Xiaomi Mi 10
Xiaomi Mi 10i
Xiaomi Mi 10T
Xiaomi Mi 10Tpro
Xiaomi Mi 11 Ultra
Xiaomi Mi 11X Pro
Xiaomi Mi 11X
Poco M3 Pro 5G
Poco F3 GT
Xiaomi Mi 11 Lite NE
Xiaomi Redmi Note 11T 5G
Xiaomi 11T Pro
Xiaomi 11i HyperCharge
Xiaomi Redmi Note 10T
Xiaomi Redmi Note 11 pro plus
Poco M4 5G
Poco M4 Pro 5G
Xiaomi 12 pro
Xiaomi 11i
Xiaomi Redmi 11 prime + 5G
Poco F4 5G
Poco X4 pro
Xiaomi Redmi K50i

Oppo 5G Smartphone जिनमें चल रहा है Airtel 5G

Oppo Reno5G Pro
Oppo Reno 6
Oppo Reno 6 pro
Oppo F19proplus
Oppo A53 s
Oppo A74
Oppo Reno 7 Pro 5G
Oppo F21 Pro 5G
Oppo Reno7
Oppo Reno 8
Oppo Reno 8 pro
Oppo K10 5G
Oppo F21s Pro 5G

Vivo 5G Smartphone जिनमें चल रहा है Airtel 5G

vivo X50 Pro
vivo V20 Pro
vivo X60 Pro+
vivo X60
vivo X60 Pro
vivo V21 5G
vivo V21e
vivo X70 Pro
vivo X70 Pro+
vivo Y72 5G
vivo V23 5G
vivo V23 Pro 5G
vivo V23e 5G
vivo T1 5G
vivo Y75 5G
vivo T1 PRO
vivo X80
vivo X80 pro
vivo V25
vivo V25 Pro

यह भी पढ़ें : घर बैठे मिलेगी Airtel 5G सिम, बस करना होगा ये काम, 5G नेटवर्क ऐसे करें एक्टिवेट

iQOO 5G Smartphone जिनमें चल रहा है Airtel 5G

iQOO Z6 Pro
iQOO Neo 6
iQOO Z6 Lite 5G
iQOO 3 5G
iQOO 7
iQOO 7 Legend
iQOO Z3
iQOO Z5 5G
iQOO 9 Pro
iQOO 9
iQOO 9 SE
iQOO Z6
iQOO 9T

Apple iPhone जिनमें चल रहा है Airtel 5G

Apple iPhone 12 mini
Apple iPhone 12
Apple iPhone 12 pro
Apple iPhone 12 pro max
Apple iPhone 13 mini
Apple iPhone 13
Apple iPhone 13 pro
Apple iPhone 13 pro max
Apple iPhone SE (2022)
Apple iPhone 14
Apple iPhone 14 Plus
Apple iPhone 14 pro
Apple iPhone 14 pro max

[Update]  Apple ने अपने iPhone 12 सीरीज, iPhone 13 सीरीज और iPhone 14 सीरीज के लिए iOS 16.2 Beta वर्जन को लॉन्च कर दिया है। यह बीटा वर्जन जो सभी यूजर्स को नहीं मिला है। संभव है कि अगले कुछ हफ्तों में iOS 16.2 स्टेबल अपडेट जारी किया जा सकता है। इस अपडेट के साथ एयरटेल यूजर्स 5G नेटवर्क का लुत्फ उठा सकते हैं। यह भी पढ़ें : New 5G Smartphone Guide : नया 5G स्मार्टफोन खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ख्याल

OnePlus 5G Smartphone जिनमें चल रहा है Airtel 5G

OnePlus 8
OnePlus 8T
OnePlus 8pro
OnePlus 9
OnePlus 9R
OnePlus 9pro
OnePlus Nord
OnePlus Nord 2
OnePlus Nord CE
OnePlus Nord CE 2
OnePlus 10 PRO 5G
OnePlus Nord CE Lite 2
OnePlus 10R
OnePlus Nord 2T
OnePlus 10T
OnePlus 9RT

Samsung 5G Smartphone जिनमें चल रहा है Airtel 5G

Samsung Galaxy Note 20ultra
Samsung M526B (M52)
Samsung M42
Samsung Galaxy S21
Samsung Galaxy S21plus
Samsung Galaxy S21ultra
Samsung Galaxy Z fold 2
Samsung E426B (F42)
Samsung M32 5G
Samsung A73
Samsung M13
Samsung A22 5G
Samsung A528B (A52s)
Samsung F23
Samsung S20FE 5G
Samsung M53
Samsung Galaxy A53 5G
Samsung A33 5G
Samsung Galaxy S21 FE
Samsung Galaxy S22 Ultra
Samsung Galaxy M33
Samsung Flip4
Samsung Galaxy S22
Samsung Galaxy S22+
Samsung Fold4
Samsung Flip3
Samsung Fold3

Motorola 5G Smartphone जिनमें चल रहा है Airtel 5G

Motorola edge 30 pro
Motorola edge 30
Motorola edge 30 ultra
Motorola edge 30 fusion
Moto g62 5G
Moto g82 5G
Moto g71 5G
Moto g51 5G
Motorola edge 20
Motorola edge 20 pro
Motorola edge 20 fusion

Tecno, Lava and Infinix 5G Smartphone जिनमें चल रहा है Airtel 5G

Lava Blaze 5G
Nokia XR20
Nokia G60
Lava Agni
Tecno Camon 19 Pro 5G
Tecno Pova 5G
Tecno Pova Neo 5G
Nothing Phone (1)
Infinix Zero 5G
Infinix Note 12 5G
Infinix Note 12 pro 5G

Nothing Phone (1) स्मार्टफोन यूजर्स भी Airtel के 5G नेटवर्क का लुत्फ उठा सकते हैं।

[Update] : जैसे-जैसे भारत में मौजूद स्मार्टफोन को 5G का सॉफ्टवेयर अपडेट मिल रहा है हम इस लिस्ट को लगातार अपडेट कर रहे हैं।

The post Airtel और Jio यूजर्स को इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी रॉकेट जैसी 5G स्पीड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/airtel-and-jio-5g-network-supported-smartphones-list/feed/ 0
जियो 5जी सर्विस ऐसे करें फोन में ऐक्टिवेट, सिंपल है प्रोसेस https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-how-to-activate-on-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-how-to-activate-on-smartphone/#respond Sun, 20 Nov 2022 09:30:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89863 जियो 4G सिम पर ही मिलेगी 5G सर्विस।

The post जियो 5जी सर्विस ऐसे करें फोन में ऐक्टिवेट, सिंपल है प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Mukesh Ambani की कंपनी Reliance Jio ने अपनी 5जी सर्विस (श्रपव 5G Services) को भारत में शुरू कर दिया है। हालांकि फिलहाल हर जगह उपलब्ध नहीं है लेकिन कई बड़े और छोटे शहरों से इसकी शुरुआत कंपनी ने कर दी है। वहीं जियो ने उन फोंस की लिस्ट भी अपडेट कर दी है जिस पर 5जी सर्विस मिलने वाली है। नथिंग और सैमसंग के बाद अब ओपो फोंस की लिस्ट भी जारी हो चुकी है जिस पर जियो की 5जी सर्विस मिलने वाली है। ऐसे में यूजर्स के लिए बड़ा सवाल है कि आखिर इस सर्विस को कैसे आॅन किया जाए। इस आर्टिकल में हमने आपको यही तरीका बताया है। कैसे अपने फोन में जियो 5G सर्विस को एक्टिविेट करें। साथ ही आपको Jio 5G SIM और Jio 5G Speed के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

कंटेंट टेबल

  • फोन में ऐसे Jio 5G network activate करें
  • Jio 5G किसे मिलेगा?
  • जियो ट्रू 5जी वेलकम ऑफर
  • Jio 4G SIM पर ही मिलेगी 5G सर्विस
  • Jio 5G बैंड

फोन में ऐसे Jio 5G network activate करें

एक बार जब आपके एरिया में 5G रोल आउट हो जाएगा तो आपको अपने स्मार्टफोन पर कुछ सेटिंग्स में बदलाव करने पर 5G नेटवर्क यूज करने का मौका मिलेगा। Jio 5G सर्विस को अपग्रेड करने के लिए…

5g-network-activate

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर ‘सेटिंग’ ऐप खोलें।
  • इसके बाद, ‘मोबाइल नेटवर्क’ की सेटिंग को चुनें।
  • सिम को सिलेक्ट करें जिसमें आप 5G ऑन करना चाहते हैं।
  • यहां से ‘Preferred network type’ ऑप्शन को चुनें।
  • इसके बाद बस टैप करें और 5G नेटवर्क टाइप चुनें।
  • यदि 5G आपके क्षेत्र में शुरू हो गया है, तो ऐसा करने से आपको अगले कुछ मिनटों में स्टेटस बार पर 5G साइन मिलने लगेगा। हमने एयरटेल 5G सर्विस की भी स्टोरी की है जिसे यहां से देख सकते हैं।

jio 5g works on 4g sim

Jio 5G किसे मिलेगा?

आपको बता दें कि जियो का 5G ट्रायल सर्विस फिलाहल ऑन इनविटेशन पर सिलेक्टेड यूजर्स को मिल रही है। यानी मौजूदा जियो यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा। आपको बता दें कि रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने Mumbai, Delhi, Varanasi, Kolkata, Chennai और Nathdwara में अपने ग्राहकों के लिए 5जी सर्विस (Jio 5G Service Launch) लॉन्च कर दी है। इसे भी पढ़ें: Jio Offer: Ambani ने खोला ऑफर का पिटारा, इन दो प्लान्स पर फ्री मिलेंगे 4500 रुपये के बेनिफिट्स

jio-true-5g

जियो ट्रू 5जी वेलकम ऑफर

  • Jio True 5G वेलकम ऑफर के तहत ग्राहकों को 1 Gbps+ तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा मिलेगा।
  • जैसे-जैसे शहर तैयार होते जाएंगे अन्य शहरों के लिए बीटा टेस्टिंग सर्विस की घोषणा की जाएगी।
  • यूजर्स इस बीटा परीक्षण का लाभ तब तक उठा पाएंगे जब तक कि शहर का नेटवर्क कवरेज पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं हो जाता।
  • Jio सभी हैंडसेट ब्रांड्स के साथ भी काम कर रहा है ताकि ग्राहकों के पास चुनने के लिए 5G डिवाइस की व्यापक रेंज हो।

Jio 4G SIM पर ही मिलेगी 5G सर्विस

जियो ट्रू 5जी के बीटा ट्रायल की घोषणा करते हुए कंपनी ने साफ कर दिया है कि जियो 5G सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को नई 5G सिम की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि इनविटेशन ‘Jio वेलकम ऑफर’ यूजर्स को अपना मौजूदा Jio सिम नही बदलना होगा। बस उसका मोबाइल 5G होना चाहिए। Jio True 5G सेवा ऑटोमैटिक अपग्रेड हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: Jio Prepaid Plans 2022: यहां देखें पूरी लिस्ट, जानें किस रिचार्ज में मिलेगा कितना फायदा

jio-plan

Jio 5G बैंड

वैसे तो भारत में 5जी सर्विस के लिए 12 फ्रीक्वेंसी बैंड को नीलामी में रखा गया था जहां सरकर द्वारा n71 (600MHz), n28 (700MHz), n20 (800MHz), n5 (850MHz), n8 (900MHz), n3 (1800MHz), n1 (2100MHz), n40 (2300MHz), n41 (2500MHz), n78 (3300 – 3800MHz), n77 (3300 – 4200MHz), n79 (4400 – 5000MHz) और n258 (26GHz (24.25 – 27.5 GHz)) बैंड्स को टेलीकॉम ऑपरेटरों को नीलामी के माध्यम से आवंटित किए गए। इस नीलामी प्रक्रिया में Airtel के साथ Jio, VI और अडानी ग्रुप ने भाग लिया।

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने 5G के लिए FR 1 बैंड में

  • n28: 700MHz
  • n5: 800MHz
  • n3: 1800MHz
  • n78: 3300MHz
  • n258: 26GHz

n258 (26 GHz) स्पेक्ट्रम बैंड लिया जिसे मिली मीटर वेव भी कहा जाता है। हाल में कंपनी ने 5जी के लिए N78 बैंड पर अपनी SA यानी स्टैंड-अलोन आर्किटेक्चर 5G शुरू की है।

 

The post जियो 5जी सर्विस ऐसे करें फोन में ऐक्टिवेट, सिंपल है प्रोसेस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-how-to-activate-on-smartphone/feed/ 0
Jio 5G इन दो शहरों में भी हुआ शुरू! लोगों को मुफ्त में मिलेगा 1 Gbps स्पीड पर Unlimited 5G DATA https://www.91mobiles.com/hindi/jio-true-5g-services-start-in-bengaluru-and-hyderabad-with-unlimited-5g-data-jio-welcome-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-true-5g-services-start-in-bengaluru-and-hyderabad-with-unlimited-5g-data-jio-welcome-offer/#comments Fri, 11 Nov 2022 05:00:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91866 भारत के कुल 8 शहरों में रिलायंस जियो 5जी सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है और 1 Gbps+ स्पीड पर 5G DATA चलाया जा सकता है।

The post Jio 5G इन दो शहरों में भी हुआ शुरू! लोगों को मुफ्त में मिलेगा 1 Gbps स्पीड पर Unlimited 5G DATA first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Services इंडिया में लॉन्च होने के बाद हर शहर के नागरिक को इंतजार है कि उनके ईलाके में कब 5G Network आएगा और उन्हें सुपरफास्ट 5G Internet चलाने का मौका मिलेगा। फिलहाल Reliance Jio और Airtel ये दोनों कंपनियां ही भारत में 5जी का विस्तार कर रही है। अब रिलायंस जिओ ने ‘5G in India’ की राह में दो कदम और आगे बढ़ाते हुए देश के दो और शहर Bengaluru और Hyderabad में अपनी Jio True 5G services चालू कर दी है। अब भारत के कुल 8 शहरों में रिलायंस जियो 5जी सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है और 1 Gbps+ स्पीड पर 5G DATA चलाया जा सकता है।

Jio True 5G

रिलायंस जियो ने कल यानी 10 नवंबर को Bengaluru और Hyderabad में भी अपनी 5जी सर्विसेज की घोषणा कर दी है। अब बेंगलुरु और हैदराबाद दोनों शहरों में Jio Mobile Number यूज़ करने वाले मोबाइल यूजर जियो ट्रू 5जी का लाभ उठा सकेंगे। इन दोनों शहरों में Jio Welcome Offer की शुरूआत भी हो गई है जिसके बाद रिलायंस जिओ यूजर अपने फोन में 5जी इंटरनेट का यूज़ कर पाएंगे। उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड 5जी डाटा मिलेगा जिसमें 1जीबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट चलेगा।

5 points to know about reliance jio 5g network jio true 5g plans data speed SA stand alone 5G

Jio Welcome Offer

जियो वेलकम ऑफर की अगर बात करें तो यह Jio True 5G services का ट्रायल बेस्ड प्रोग्राम है जो जिओ मोबाइल नंबर यूजर्स को मुफ्त में 5जी यूज़ करने का मौका देता है। इसके लिए अलग से कोई प्लान खरीदना नहीं पड़ता है तथा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क को जियो उपभोक्ताओं को 5जी इंटरनेट चलाने का मौका मिलता है। Jio Welcome Offer की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें 1 Gbps स्पीड वाला अनलिमिटेड 5G DATA मिलता है।

Jio True 5G services start in Bengaluru and Hyderabad with unlimited 5g data Jio Welcome Offer

Jio 5G

अब देश के कुल 8 शहरों में जियो 5जी सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है। देश की राजधानी Delhi, Mumbai, Kolkata, Chennai, Varanasi और Nathdwara के बाद अब Bengaluru और Hyderabad में जियो 5जी सर्विस शुरू हो गई है और इन क्षेत्रों में रहने वाले जियो यूजर्स 5जी नेटवर्क और 5जी इंटरनेट का लुफ्त उठा सकते हैं।

Jio True 5G services start in Bengaluru and Hyderabad with unlimited 5g data Jio Welcome Offer

Jio Welcome Offer कैसे पाएं

Jio 5G का यूज़ करने के लिए जियो वेलकम ऑफ़र टेस्टिंग में खुद को नामांकित कर सकतेे हैं। इसके लिए:-

  1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में MyJio App खोलें
  2. ऐप के ऊपरी हिस्से पर Jio Welcome Offer बैनर देखें। यदि ऐसा कोई विकल्प मौजूद नहीं है तो इसका मतलब है कि आपके मोबाइल नंबर के लिए इन्वाइट अभी तक जारी नहीं हुआ है।
  3. इसके बाद, ‘I Am Interested’ बटन पर क्लिक करें
  4. नेक्सट स्क्रीन पर प्रक्रिया समाप्त करने के लिए ‘Done’ पर टैप करें
  5. एक बार यह हो जाने के बाद, आपको सूचित किया जाएगा कि आपको 5G टेस्टिंग के लिए चुना गया है या नहीं।

The post Jio 5G इन दो शहरों में भी हुआ शुरू! लोगों को मुफ्त में मिलेगा 1 Gbps स्पीड पर Unlimited 5G DATA first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-true-5g-services-start-in-bengaluru-and-hyderabad-with-unlimited-5g-data-jio-welcome-offer/feed/ 1