Jio Air Fiber | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 20 Sep 2023 06:15:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio Air Fiber बुक कैसे करें? यहां जानें सभी तरीके https://www.91mobiles.com/hindi/jio-air-fiber-book-kaise-kare/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-air-fiber-book-kaise-kare/#respond Wed, 20 Sep 2023 06:15:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=118330 Jio Air Fiber भारत में लॉन्च हो गया है। रिलायंस जिओ द्वारा लाए गए इस डिवाइस में सिर्फ 599 रुपये की शुरूआती कीमत पर देकर सुपर फास्ट इंटरनेट, 550+ Digital Channels तथा 14+ OTT Apps को चलाया जा सकता है। जियो एयर फाइबर की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यह एक यह वायरलेस ब्रॉडबैंड […]

The post Jio Air Fiber बुक कैसे करें? यहां जानें सभी तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Jio Air Fiber भारत में लॉन्च हो गया है। रिलायंस जिओ द्वारा लाए गए इस डिवाइस में सिर्फ 599 रुपये की शुरूआती कीमत पर देकर सुपर फास्ट इंटरनेट, 550+ Digital Channels तथा 14+ OTT Apps को चलाया जा सकता है। जियो एयर फाइबर की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यह एक यह वायरलेस ब्रॉडबैंड है इसका यूज़ करने के लिए किसी इंटरनेट की तार की जरूरत नहीं पड़ती। इसका इस्तेमाल किसी Mobile Hotspot की ही तरह किया जा सकता है। अगर आप भी इसमें इन्टरेस्टिड है तो आगे हमने यही बताया है कि Jio Air Fiber को कैसे बुक किया जा सकता है और खरीदा जा सकता है।

Jio Air Fiber कैसे बुक करें

Reliance Jio के नए वायरलेस ब्रॉडबैंड डिवाइस जियो एयर फाइबर को चार तरीकों से बुक किया जा सकता है। ये तरीके हैं:

  1. Phone call
  2. WhatsApp
  3. Website
  4. Jio Store

फोन कॉल से Jio Air Fiber बुक करें

  • फोन पर कॉल के जरिये जिओ एयर फाइबर बुक करने के लिए अपने मोबाइल की डायल पैड पर टाईप करें – 6000860008
  • यह नंबर टाइप करने के बाद फोन कॉल मिला दें।
  • कॉल कनेक्ट होते ही वह अपने आप कट जाएगी और जियो के पास मिस कॉल चली जाएगी।
  • मिलाए गए नंबर पर मिस्ड कॉल जाते ही फोन का टेक्स्ट मैसेज आ जाएगा।
  • उस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करें और आगे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें।

व्हाट्सऐप से Jio Air Fiber बुक करें

  • WhatsApp के जरिये जिओ एयरफाइबर बुक करने के लिए आपको उपर बताए गए नंबर पर ही फोन कॉल करनी होगी।
  • दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल लगते हुए Get Jio Fiber की ओर से व्हाट्सऐप पर एक मैसेज भेजा जाएगा।
  • प्राप्त हुए मैसेज में जियो एयरफाइबर के कुछ फीचर्स दिए गए होंगे तथा इसके साथ ही Book Now का ऑप्शन भी मिलेगा।
  • ‘बुक नाउ’ के बटन पर क्लिक करें और फिर आगे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

जियो वेबसाइट पर Jio Air Fiber बुक करें

  • सबसे पहले अपने फोन, लैपटॉप या कम्प्यूटर में jio.com ओपन करें।
  • यहां जियो एयरफाइबर की टैब पर जाएं तथा Get JioAirFIber पर क्लिक करें
  • यहां आपसे पसर्नल डिटेल मांगी जाएगी जिसमें मोबाइल नंबर, एड्रेस, पिनकोड और अपना पूरा नाम भरना होगा।
  • डिटेल्स डालते ही आपने Mobile Number पर OTP आएगा, उसे दिए गए बॉक्स में भर कर वेरिफाई करें।
  • फोन नंबर ओर एरिया वेरिफाई होने के बाद आपको 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
  • यह पेमेंट Paytm, GPay, Phone Pay या किसी भी UPI के जरिये की जा सकती है तथा डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड का यूज़ किया जा सकता है।
  • पेमेंट होते ही Jio Air Fiber बुक हो जाएगा तथा आपको बुकिंग ट्रांजेक्शन आईडी प्राप्त हो जाएगी।

Jio Store पर Jio Air Fiber बुक करें

जिओ एयर फाइबर बुक करने का यह सबसे आसान तरीका है। आपको बस अपने एरिया में बने किसी भी नजदीकी ​जिओ स्टोर पर जाना है तथा उन्हें बताना है कि आप Jio Air Fiber खरीदना चाहते हैं। अगर जियो ने अपनी एयर फाइबर सर्विस आपके क्षेत्र में चालू कर दी है तो वहीं स्टोर पर ही आपका इंटरनेट डिवाइस बुक हो जाएगा।

बता दें कि फिलहाल जियो एयर फाइबर को देश के 8 शहरों में लॉन्च किया गया है तथा इनमें Ahmedabad, Bengaluru, Chennai, Delhi, Hyderabad, Kolkata, Mumbai और Pune शामिल हैं। आने वाले दिनों में अन्य शहरों में भी जियो एयर फाइबर पाया जा सकेगा। Jio Air Fiber के सभी प्लान्स की लिस्ट देखने के लिए (यहां क्लिक करें)

नोट : फोन कॉल से या फिर व्हाट्सऐप के जरिये जियो एयर फाइबर बुक करने के लिए मैसेज में प्राप्त लिंक भी यूजर्स को जियो वेबसाइट पर ही लेकर जाएगा। इस स्थिति में भी उपर बताए गए स्टेप्स ही फॉलो करें।

The post Jio Air Fiber बुक कैसे करें? यहां जानें सभी तरीके first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-air-fiber-book-kaise-kare/feed/ 0
Reliance Jio Air Fiber सर्विस जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-air-fiber-service-launch-soon-company-confirm/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-air-fiber-service-launch-soon-company-confirm/#respond Wed, 26 Apr 2023 09:24:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103490 जियो एयर फाइबर होम गेटवे के माध्यम से 1000 वर्ग फुट तक के वाई-फाई कवरेज की पेशकश कर सकता है।

The post Reliance Jio Air Fiber सर्विस जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Reliance Jio Air Fiber सर्विस आने वाले माह में लॉन्च होगा।
  • Air Fiber सर्विस की मदद से हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगी।
  • कंपनी का प्लान 5G सर्विस पूरे इंडिया में जल्द करने के लिए है।

भारत की सबसे बड़े दूरसंचार ऑपरेटर Jio आने वाले महीनों में देश में अपनी नई ‘एयर फाइबर’ सेवाएं शुरू कर सकती है। नाम से ही साफ है यह पारंपरिक तारों के बिना हाई-स्पीड इंटरनेट की पेशकश करने वाली सर्विस होगी। वहीं, इसके इंडिया लॉन्च की जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किरण थॉमस द्वारा साझा की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि आने वाले महीनों में जियो एयर फाइबर उपलब्ध होगा। सर्विस को मूल रूप से पिछले साल एजीएम सम्मेलन में पेश किया गया था।

जियो एयर फाइबर सर्विस का होगा विस्तार

टॉप एग्जीक्यूटिव का कहना है कि यह सर्विस अधिकांश लोगों के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा, जियो की प्लानिंग आने वाले 2 से 3 वर्षों में 100 मिलियन घरों में जियो फाइबर और एयर फाइबर सर्विस का विस्तार करने की है। इसके अलावा थॉमस का मानना है कि 5जी नेटवर्क का फायदा मिलने से एयर फाइबर सर्विसेज होम ब्रॉडबैंड बेस को बढ़ाएगी।

jio-airfiber-3

दूरसंचार ऑपरेटर ने कुछ क्षेत्रों में पायलट परियोजनाओं के माध्यम से रेडियो फ्रीक्वेंसी योजना, स्थापना प्रक्रिया और सेवा स्थिरता को सत्यापित करने की प्लानिंग कर ली है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही एयर फाइबर सेवाओं लॉन्च किया जाने वाला है।

Jio AirFiber में क्या है खास

  • Jio AirFiber एक तरह से वायरलेस इंटरनेट सर्विस है यानी इंटरनेट कनेक्शन के लिए आपके घर में बाहर से कोई तार नहीं आएगी।
  • जियो ने बताया कि इस डिवाइस को आपको नॉर्मल इलेक्ट्रिसिटी सॉकेट से प्लग-इन करना होगा और इंटरनेट चालू हो जाएगा।
  • यह पूरी तरह से प्लग एंड यूज एक्सपीरियंस के साथ आएगा। इस डिवाइस को कही भी यूज किया जा सकता है।
  • यह डिवाइस एक तरह का हॉटस्पॉट है जो अल्ट्रा फ़ास्ट 5G इंटरनेट स्पीड ऑफ़र करेगा। यानी यह जियो का 5G हॉटस्पॉट है।
  • आपको बता दें कि Jio ने उल्लेख किया कि वह अपने होम गेटवे के माध्यम से 1000 वर्ग फुट तक के वाई-फाई कवरेज की पेशकश कर सकता है।

The post Reliance Jio Air Fiber सर्विस जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-air-fiber-service-launch-soon-company-confirm/feed/ 0