Jio Bharat V1 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 28 Jun 2023 14:02:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 खुशखबरी : Jio ला रहा बेहद सस्ता 4जी फोन Jio Bharat V1 https://www.91mobiles.com/hindi/jio-cheapest-4g-feature-phone-bharat-v1-to-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-cheapest-4g-feature-phone-bharat-v1-to-launch-soon/#respond Wed, 28 Jun 2023 14:02:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=108680 Jio Bharat V1 4G देखने में पुराने जियो फोन के समान है, लेकिन पहले जहां फ्रंट पर आपको जियो का लोगो देखने को मिलता था, वहीं इस बार कंपनी ने 'भारत' लिखा है

The post खुशखबरी : Jio ला रहा बेहद सस्ता 4जी फोन Jio Bharat V1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जियो फोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर आई है। कंपनी अपने Ji 4G Feature Phone को फिर से लेकर आने वाली है। यह फोन जल्द ही रिटेल स्टोर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इस बार फोन का नाम बदला हुआ है और हो सकता है कि यह पुराने फोन से कम कीमत का भी हो। नए फोन की जो फोटो आई है, उसमें छोटी स्क्रीन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

खबर के अनुसार, कंपनी इस बार Jio Bharat V1 4G नाम से सस्ते फीचर फोन को पेश करने वाली है। इस फोन को लेकर इंटरनेट पर कुछ खबरें आई हैं, वहीं 91मोबाइल्स को भी मुंबई के एक रिटेलर से इसके बारे में जानकारी मिली है। हालांकि यह जियो का सस्ता 4जी फीचर फोन ही है, लेकिन इसमें कुछ अपग्रेड भी आपको देखने को मिल सकते हैं।

कैसा होगा Jio Bharat V1 4G फोन

जैसा कि आप फोटो में देख सकते हैं कि Jio Bharat V1 4G देखने में पुराने जियो फोन के समान है, लेकिन पहले जहां फ्रंट पर आपको जियो का लोगो देखने को मिलता था, वहीं इस बार कंपनी ने ‘भारत’ लिखा है यानी कि आपको इस बार पूरी ब्रांडिंग अलग देखने को मिल सकती है।

वहीं फोन के स्क्रीन पर आप देखते हैं, तो यह पहले से छोटा दिख रहा है। वहीं स्क्रीन पर जियो सावन और जियो सिनेमा सहित एक और लोगो नजर आ रहा है। इससे समझा जा सकता है कि फोन में जियो ऐप्स सपोर्ट होंगे। फोन में कीपैड का प्लेसमेंट पहले की तरह ही है कोई खास अपग्रेड नहीं है।

क्या कहते हैं रिटेलर

इस बारे में हमने जब जियो के एक रिटेलर से बात की तो बताया कि कंपनी इसे लेकर लंबा प्लान बना रही है। इसे बाद में 5जी में अपग्रेड किया जा सकता है। हालांकि जैसा कि हम जानते हैं कि 5जी नेटवर्क सपोर्ट के लिए जरूरी है कि उसका चिपसेट 5जी सपोर्टेड हो, लेकिन इस फोन में ऐसा नजर नहीं आ रहा है। परंतु एक बात जो गौर करने वाली है यह कि फोन के नाम में वी1 लगा है। इसे आप भारत फोन वर्जन 1 नाम से भी समझ सकते हैं। ऐसे हो सकता है कि कंपनी भारत फोन वर्जन 2 या वर्जन 3 से 5जी फीचर फोन को लॉन्च करे, लेकिन फिलहाल इसके बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

रही बात जियो भारत फोन वी1 4जी के प्राइस और स्पेसिफिकेशन की तो इस बारे में फिलहाल जानकरी नहीं है, लेकिन आशा है कि पुराने फोन से यह थोड़े कम कीमत में ही उपलब्ध होगा।

The post खुशखबरी : Jio ला रहा बेहद सस्ता 4जी फोन Jio Bharat V1 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-cheapest-4g-feature-phone-bharat-v1-to-launch-soon/feed/ 0