Jio Choice Number | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 23 Jul 2024 08:10:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio Choice Number कैसे लें, जानें क्या हैं इसके फायदे https://www.91mobiles.com/hindi/jio-choice-number-kaise-le/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-choice-number-kaise-le/#respond Tue, 23 Jul 2024 08:10:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=147624 जियो अपने यूजर्स को अपनी पसंद के नंबर चुनने की सुविधा भी देता है। इन जियो मोबाइल नंबर को जियो फैंसी नंबर, जियो च्वाइस नंबर और जियो वीआईपी नंबर भी कहा जाता है। इन नंबर को ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं। आप चाहें, तो कस्टम जियो च्वाइस नंबर भी चुन सकते हैं, […]

The post Jio Choice Number कैसे लें, जानें क्या हैं इसके फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जियो अपने यूजर्स को अपनी पसंद के नंबर चुनने की सुविधा भी देता है। इन जियो मोबाइल नंबर को जियो फैंसी नंबर, जियो च्वाइस नंबर और जियो वीआईपी नंबर भी कहा जाता है। इन नंबर को ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं। आप चाहें, तो कस्टम जियो च्वाइस नंबर भी चुन सकते हैं, जिनमें जन्म तिथि, एनिवर्सरी डेट, व्हीकल नंबर या फिर लकी नंबर आदि भी हो सकते हैं। क्या आप भी अपने लिए जियो का आसान नंबर चुनना चाहते हैं? आइए जानते हैं जियो च्वाइस नंबर कैसे ले सकते हैं (Jio Choice Number kaise le):

Jio Choice Number क्या है?

जियो च्वाइस नंबर एक कस्टम नंबर है, जिसे आप अपनी सुविधा के हिसाब से क्रिएट कर सकते हैं या चुन सकते हैं। इन नंबर को अपने हिसाब से आप जितना चाहें, यूनिक बना सकता है। जैसा कि मैंने पहले भी उल्लेख किया है, इसमें आपकी पसंद का कोई भी नंबर शामिल हो सकता है, जैसे कि जन्म तिथि, सालगिरह की तारीख, व्हीकल नंबर आदि। जियो का च्वाइस या लकी नंबर स्टैंडर्ड 10-डिजिट वाले मोबाइल फॉर्मेट में ही होता है।

जियो च्वाइस या वीआईपी नंबर के क्या हैं फायदे

जियो च्वाइस नंबर (Jio Choice Number) रखने के कई फायदे हैं? जानते हैं यहां

  • जियो च्वाइस नंबर या फिर कहें कि कस्टम नंबर को याद रखना आसान होता है।
  • कस्टम नंबर आपके ब्रांड या फर्म की ब्रांडिंग को बढ़ाता है।
  • कस्टम नंबर विश्वसनीयता को बढ़ाने का काम करता है।
  • च्वाइस नंबर एक बेहतरीन पर्सनलाइज्ड गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है।

ये कई कारण हैं, जिनकी वजह से च्वाइस नंबर आपको यूनिक बनाता है। अब आइए जानते हैं Jio से पर्सनलाइज नंबर कैसे प्राप्त करें।

जियो च्वाइस नंबर के लिए मानदंड

कस्टम जियो नंबर हासिल करने के लिए कुछ कम बुनियादी मानदंड हैंः

  • कस्टम जियो नंबर खरीदने से पहले आपके पास एक मौजूदा एक्टिव Jio नंबर होना चाहिए।
  • च्वाइस नंबर हासिल करने के लिए भारत का स्थायी निवासी होना जरूरी है या फिर आपके पास एक भारतीय आईडी होनी चाहिए।
  • जियो से च्वाइस नंबर खरीदते समय आपको 499 रुपये (नॉन-रिफंडेबल) का भुगतान करना होगा।
  • जियो च्वाइस नंबर केवल पोस्टपेड हो सकता है।

Jio Choice Number कैसे मिलेगा?

जियो च्वाइस नंबर (Jio Choice Number) हासिल करने के कुछ अलग-अलग तरीके हैं। आप चाहें, तो इसे ऑनलाइन जियो वेबसाइट, माय जियो ऐप और ऑफलाइन जियो स्टोर्स से खरीद कर सकते हैं।

Jio वेबसाइट से जियो च्वाइस नंबर कैसे खरीदें?

जियो की वेबसाइट से जियो च्वाइस नंबर खरीदने की प्रक्रिया आसान है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

स्टेप-1: जियो च्वाइस नंबर के लिए जियो की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.jio.com/selfcare/choice-number/) पर जाएं।
स्टेप-2: अपना जियो मोबाइल नंबर दर्ज करें और जनरेट ओटीपी बटन पर क्लिक करें।

Jio Choice Number

स्टेप-3:
फिर आपको ओटीपी दर्ज करना होगा और फिर वेरिफाई बटन पर क्लिक करें।


स्टेप-4: आवश्यक डिटेल दर्ज करने के साथ उस नंबर के 4 से 5 डिजिट दर्ज करें, जिसे आप अपनी पसंद के फोन नंबर में रखना चाहते हैं।
स्टेप-5: एक बार जब आप डिटेल दर्ज कर लेते हैं, तो Show Available Numbers वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।



स्टेप-6:
फिर आपको कस्टम नंबर के लिए सभी उपलब्ध विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से किसी एक को चुनें और Proceed पर क्लिक करें।



स्टेप-7:
इसके बाद आपको पेमेंट करने होगा। फिर Pay Now वाले विकल्प को चुनें और उस पेमेंट मेथड को चुनें, जिसमें आप सहज हों।

माय जियो ऐप से जियो च्वाइस नंबर कैसे खरीदें

आप माय जियो ऐप के जरिए भी जियो च्वाइस नंबर खरीद सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा:

स्टेप-1: सबसे पहले My Jio ऐप को ओपन करें। Choice Number टाइप कर सर्च करें।


स्टेप-2: पहले सर्च रिजल्ट पर टैप करें और Let’s Book Now को सलेक्ट करें।


स्टेप-3: अगर आप माय जियो ऐप से बुकिंग कर रहे हैं, तो आपको ओटीपी की जरूरत नहीं है।
स्टेप-4: अपना पसंदीदा 4 से 5 अंक दर्ज करें, जो आप च्वाइस नंबर में चाहते हैं।
स्टेप-5: इसके बाद Show available numbers पर टैप करें।


स्टेप-6: अब आपको जो नंबर पसंद है उसे चुनें और प्रोसीड पर टैप करें।


स्टेप-7: इसके बाद जियो च्वाइस नंबर के लिए आपको पेमेंट करना होगा। यहां से आपको पेमेंट वाले पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। यहां Pay Now को सलेक्ट करें।
स्टेप-8: यहां अपनी पसंदीदा पेमेंट मेथड को चुनें और कंटीन्यू पर टैप करें।

ऑफलाइन जियो स्टोर से जियो च्वाइस नंबर कैसे खरीदें

जियो कस्टम नंबर को ऑफलाइन स्टोर से खरीदना आसान है। जियो स्टोर लोकेटर से किसी भी नजदीकी जियो स्टोर पर जाएं। अपनी आईडी अपने साथ ले जाना न भूलें। आप जियो के एग्जीक्यूटिव से च्वाइस नंबर के बारे में पूछें और जरूरी प्रक्रिया पूरी करें। फिर च्वाइस नंबर के लिए भुगतान करने के बाद नंबर खरीद सकते हैं।

सवाल- जवाब (FAQs)

क्या Jio च्वाइस नंबर चुनते समय मुझे नए सिम कार्ड की आवश्यकता होगी?

इसके लिए आपको नए सिम कार्ड की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन च्वाइस नंबर चुनते समय आपको मौजूदा Jio नंबर की आवश्यकता होती है।

क्या मैं अपने वाहन के वीआईपी नंबर की तरह ही जियो च्वाइस नंबर चुन सकता हूं?

हां, यूजर्स अपने वाहन के वीआईपी नंबर के समान जियो च्वाइस नंबर चुन सकते हैं।

क्या मैं जियो च्वाइस नंबर बुक कर सकता हूं और इसे प्रीपेड प्लान पर एक्टिवेट कर सकता हूं?

नहीं, आप प्रीपेड प्लान पर जियो च्वाइस नंबर को एक्टिवेट नहीं कर सकते हैं, यह वर्तमान में केवल पोस्टपेड प्लान पर ही उपलब्ध है।

The post Jio Choice Number कैसे लें, जानें क्या हैं इसके फायदे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-choice-number-kaise-le/feed/ 0