Jio Holiday hungama | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 01 Jun 2018 05:55:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जियो लाया हॉलीडे हंगामा आॅफर, सिर्फ 299 रुपये में मिलेगा 84 दिनों के लिए 126जीबी 4जी डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/jio-holiday-hungama-offer-126gb-4g-data-at-rs-299-in-hindi/ Fri, 01 Jun 2018 05:55:29 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20185 यह आॅफर सिर्फ 15 दिनों के लिए है जो आज से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा।

The post जियो लाया हॉलीडे हंगामा आॅफर, सिर्फ 299 रुपये में मिलेगा 84 दिनों के लिए 126जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायं​स जियो अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक बार फिर शानदार आॅफर लेकर आया है। कंपनी पहले जहां 399 रुपये के रिचार्ज पर 84 दिनों के लिए 126जीबी 4जी डाटा दे रही थी वहीं अपने यूजर्स को नया तोहफा देते हुए कंपनी ये सभी बेनिफिट अब 100 रुपये कम में यानि सिर्फ 299 रुपये में दे रही है। ​जियो की ओर से यह आॅफर सिर्फ 15 दिनों के लिए लाया गया है जो आज 1 जून से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा।

रिलायंस जियो ने अपने 399 रुपये वाले प्लान की कीमत कम नहीं की है बल्कि इस प्लान के रिचार्ज पर कंपनी 100 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। जियो की ओर से दिया जा रहा यह डिस्काउंट माय​जियो ऐप से रिचार्ज कराने पर ही मिल रहा है। जियो की आॅफिशियल ऐप पर 399 रुपये वाले प्लान का रिचार्ज कराते ही ग्राहकों को 50 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा। वहीं यदि आप अपने ​डिजीटल वॉलेट ‘फोनपे’ अकाउंट के जरिये यह रिचार्ज कराते हैं तो 50 रुपये का कैशबैक फोनपे वॉलेट में आ जाएगा।

jio-holiday-hungama

इस तरह से जियो के 399 रुपये वाले की प्लान पर 50-50 रुपये के 2 कैशबैक मिलने पर ग्राहकों को कुल 100 रुपये का फायदा होगा और जियो के इस प्लान की इफेक्टिव कीमत सिर्फ 299 रुपये पड़ेगी। फोनपे वॉलेट तथा जियोमनी पर मिले कैशबैक को यूजर्स अपनी किसी अन्य ट्रांजेक्शन में भी यूज़ कर सकते हैं। मायजियो ऐप से रिचार्ज कराने के लिए यहां क्लिक करें।

मोटोरोला भी ला रहा है आईफोन 10 जैसा स्मार्टफोन ‘मोटोरोला वन पावर’, देखें लाईव ईमेज

जियो के 399 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है जो 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में हर दिन 1.5जीबी 4जी डाटा प्राप्त होगा है। वहीं जियो ग्राहकों को हर दिन 100एसएमएस प्राप्त होते हैं तथा लोकल व एसटीडी नंबर पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलती है। ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी फ्री रहती है।

The post जियो लाया हॉलीडे हंगामा आॅफर, सिर्फ 299 रुपये में मिलेगा 84 दिनों के लिए 126जीबी 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>