Jio Interact | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 04 May 2018 10:21:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जियो ने लॉन्च की नई सर्विस ‘जियो इंटरेक्ट’, अ​मिताभ बच्चन से हो सकेगी लाईव वीडियो चैट https://www.91mobiles.com/hindi/jio-introduces-ai-based-brand-engagement-platform-jio-interact-amitabh-bachchan-in-hindi/ Fri, 04 May 2018 10:21:42 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19537 जियो इंटरेक्ट एआई बेस्ड ब्रॉंड इंगेजमेंट प्लेटफॉर्म है।

The post जियो ने लॉन्च की नई सर्विस ‘जियो इंटरेक्ट’, अ​मिताभ बच्चन से हो सकेगी लाईव वीडियो चैट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो ने ऐसे समय में टेलीकॉम जगत में एंट्री की थी जब मोबाईल प्लान्स न सिर्फ मंहगे थे बल्कि इंटरनेट के लिए अच्छे खासे दाम चुकाकर भी हाई स्पीड नहीं मिल पाती थी। जियो ने 4जी सर्विस देकर देश के इंटरनेट बाजार में बूम ला दिया। आज बेहद ही कम कीमत पर हाई स्पीड 4जी इंटरनेट मिलता है। ​4जी सिम के बाद, वाईफाई हॉटस्पॉट और 4जी फोन लाने वाली जियो ने अब ‘एआई’ यनि आर्टिफिशल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में नई शुरूआत की है। जियो की ओर से ‘जियो इंटरेक्ट’ सर्विस लॉन्च की गई है जिसके जरिये बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लाईव वीडियो चैट और आॅटो लर्निंग की जा सकती है।

जियो इंटरेक्ट को पेश करने के साथ ही रिलायंस जियो विश्व की पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी बन गई है जिसने एआई बेस्ड ब्रॉंड इंगेजमेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। जियो इंटरेक्ट एक ऐस एआई आधारित डिजीटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है जिसमें यूजर जियो इंटरेक्ट से सीधे तौर पर बातें कर सकता है। एप्पल की सीरी की तरह यह यूजर की बातें सुनता है और उसके सवालों के जवाब देता है। ​जियो इंटरेक्ट की क्षमता सीमित नहीं है। यह आॅटो लर्निंग में सक्षम है और स्वयं ही नई और आवश्यक चीजें सीख कर यूजर के हर सवालों के जवाब देता है।

jio-free-service

जियो इंटरेक्ट में लाईव वीडियो कॉल का फीचर भी दिया गया है। यह फीचर काफी हद तक फेसबुक और इंस्टाग्राम के लाईव वीडियो फीचर की तरह काम करता है। जियो इंटरेक्ट इस नई सर्विस की शुरूआत बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर करने वाली है, जहां ​अमिताभ लाईव वीडियो के जरिये अपने फैन्स से इंटरेक्ट करेंगे। इसके अलावा जियो इंटरेक्ट में वीडियो कॉल सेंटर्स, वीडियो कैटलॉग और वर्चुअल शोरूम्स इत्यादि को भी जल्द शामिल किया जाएगा।

जियो इंटरेक्ट कैसे करें यूज :

जियो इंटरेक्ट के लिए सबसे पहले माय जियो ऐप डाउनलोड करनी होगी।

माय जियो ऐप में ही जियो इंटरेक्ट का आॅइकन दिया गया है, इसपर क्लिक करें।

जियो इंटरेक्ट में आपको वीडियो कॉल का बटन दिखाई देगा, यहां क्लिक करने पर बच्चन साहब को कॉल मिल जाएगी।

अमिताभ बच्चन से वीडियो कॉल के दौरान आपको फोन का फ्रंट कैमरा आॅन रखना होगा।

शेयर बटन दबाकर आप इस ऐप का लिंक अपने दोस्तों व परिवार वालों को भेज सकते हैं।

The post जियो ने लॉन्च की नई सर्विस ‘जियो इंटरेक्ट’, अ​मिताभ बच्चन से हो सकेगी लाईव वीडियो चैट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>