Jio Kids | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 21 Mar 2018 06:41:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जियो सिनेमा पर आया ‘जियो किड्स’ ज़ोन, फ्री में देखें मूवी और ढ़ेर सारे कार्टून https://www.91mobiles.com/hindi/jio-cinema-jio-kids-app-service-launched-with-hollywood-bollywood-animated-movies-in-hindi/ Wed, 21 Mar 2018 06:39:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18263 हॉलीवुड की फेमस फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड में बनी बच्चों की फिल्में '​जियो किड्स' पर उपलब्ध हैं।

The post जियो सिनेमा पर आया ‘जियो किड्स’ ज़ोन, फ्री में देखें मूवी और ढ़ेर सारे कार्टून first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो के लिए कहा जाता है कि कंपनी अपने यूजर्स का बेहद ध्यान रखती है और उनकी सुविधा व मनोरंजन के लिए समय समय पर कोई न कोई शानदार सर्विस व आॅफर्स लाती रहती है। यूं तो जियो सिम यूज़ करने वाले लोग बड़ी उम्र के ही हैं, लेकिन इस बार जियो ने अपने छोटो दोस्तों का भी खास ख्याल रखा है। गर्मी की ​छुट्टियों की शुरूआत होने वाली है और इससे ठीक पहले ने कंपनी ने अपनी नई सर्विस ‘​जियो किड्स’ को देश में लॉन्च कर दिया है। यह जियो किड्स ज़ोन अपको जियो सिनेमा के अंदर ही मिलेगा।

जियो ने उतारा सस्ता 4जी डॉन्गल, 2जीबी और 3जी फोन में भी होगी फ्री एचडी कॉलिंग

बच्चों के पेपर खत्म होने को आए है और गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली है। इसे देखते हुए कंपनी ने बच्चों के लिए खास सेग्मेंट की शुरुआत की है। जियो सिनेमा ऐप ओपेन करने पर होम पेज़ पर ही ‘​जियो सिनेमा’ और ‘​जियो किड्स’ नाम से दो अलग अलग प्लेटफार्म बनाए गए हैं। यहां ‘​जियो किड्स’ पर क्लिक करके आप बच्चों के अद्भुत संसार में पहुंच जाएंगे। वहीं यदि आप जियो सिनेमा के मेन पेज पर हैं तो मेन्यू से भी किड्स ज़ोन में जा सकते हैं।

jio-kids-3

‘​जियो किड्स’ में डिज्नी डिलाईट्स, इंडियन स्पेशल, एपिक एडवेंचर, एक्शन पैक्ड इंटरटेनमेंट, गर्ल पावर, डिज्नी मिक्की शॉर्ट्स, कॉमेडी क्लब, फेयरी टेल्स, पॉपुलर पैरामाउंट, ड्रामा, क्लासिक्स, नर्सरी राइम्स और गेट क्राफ्टी विद रॉब नाम के अनेंको शानदार कैटेगरी बनाई गई है। इन सभी कैटेगरी में आपको ​अपनी पंसद की भाषा में मूवीज़, वीडियो, कार्टून व क्लिप्स देखने को मिलेगी।

jio-kids-4

हॉलीवुड की फेमस फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड में बनी बच्चों की फिल्में ‘​जियो किड्स’ पर उपलब्ध हैं। बच्चें ज्यादा फिल्में देखकर सारा दिन मोबाईल में ही न बिता दें, इस बात का भी जियो ने खास ध्यान रखा है।

jio-kids-2

घर में की जाने वाली मनोरंजक एक्टिविटीज़, पेंटिंग, इनडोर गेम्स, आर्कषक डिजाईन तथा मजेदार क्राफ्ट को भी ‘​जियो किड्स’ में समेटा गया है, जिससे ऐप पर देखकर बच्चें न सिर्फ क्रिएटिव कार्य करना व बनाना सीख सकते हैं बल्कि माता-पिता व दोस्तों के साथ मिलकर नए और शानदार डिजाईन खुद अपने हाथों से बना सकते हैं।

एयरटेल का नया 499 रुपये का प्लान, ढ़ेर सारे डाटा के साथ दे रहा है वॉयस कॉल और इंटरनेट सर्विस का मज़ा

हालांकि जहां जियो सिनेमा में मूवी डाउनलोड का भी आॅप्शन है। वहीं किड्स ज़ोन में मूवी सिर्फ प्ले होंगी, इन्हें डाउनलोड नहीं किया जा सकता। परंतु अच्छी बात यह है ​कि मूवी एचडी क्वालिटी में प्ले होती है और बिना बफर के आप इनका लुफ्त उठा सकते हैं। इतना ही नहीं आप कहीं से भी इसे प्ले कर सकते हैं।

The post जियो सिनेमा पर आया ‘जियो किड्स’ ज़ोन, फ्री में देखें मूवी और ढ़ेर सारे कार्टून first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>