Jio Network | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 03 Mar 2023 16:08:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio Network हुआ डाउन, जिओ सर्विस को लेकर यूजर्स हुए परेशान https://www.91mobiles.com/hindi/jio-network-down-jio-service-outage-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-network-down-jio-service-outage-in-india/#respond Tue, 29 Nov 2022 08:59:11 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93001 देश के विभिन्न इलाकों से Jio Network Outage और Jio Down की खबरे सामने आई है।

The post Jio Network हुआ डाउन, जिओ सर्विस को लेकर यूजर्स हुए परेशान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मंगलवार की सुबह जिओ यूजर्स के लिए अमंगल यानी परेशानी भरी साबित हुई है। देश के विभिन्न इलाकों से Jio Network Outage और Jio Down की खबरे सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर जियो यूजर्स ने सवाल भी पूछे हैं और शिकायत भी की है कि उनके मोबाइल में मंगलवार यानी 29 नवंबर की सुबह जियो नेटवर्क गायब हो गए तथा जियो नंबर ने तो कॉल मिल रही थी और न ही एसएमएस आ जा रहे थे। हालांकि कुछ घंटों बाद जियो सर्विस नॉर्मल हो गई लेकिन Jio Network Down ने उपभोक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ा दिया।

Jio Network Down

Jio Network Outage ने मंगलवार 29 नवंबर की सुबह हजारों मोबाइल यूजर्स को परेशान कर दिया। सुबह-सुबह जिओ यूजर्स ने महसूस किया कि उनके मोबाइल नंबर से न तो कॉल लग पा रहा था और न ही एसएमएस सर्विस काम कर रही थी। शुरू में तो लोगों को लगा कि उनके मोबाइल फोन में कोई गड़बड है या फिर नेटवर्क में खराबी हा रही है। कई लोगों ने तो फोन को रिस्टार्ट भी किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। लेकिन कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से Jio Down की जानकारी सामने आने लगी और लोगों को अहसास हुआ कि समस्या उनके फोन या नंबर में नहीं थी, बल्कि देश में रिलायंस जियो सर्विस ठप्प पड़ गई थी।

Jio Network Down jio service Outage in india

महानगरों में ठप्प पड़ी जिओ सर्विस

Jio Outage की खबरें देश के महानगरों में देखने को मिलती है। इनमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों शामिल थे। इन ईलाकों में कई जिओ यूजर्स के फोन से नेटवर्क सिग्नल पूरी तरह गायब हो गए तथा कई उपभोक्ताओं के फोन से कॉल लगनी बंद हो गई। यहां ध्यान देने वाली सबसे बड़ी बात है कि ज्यादा समस्या उन जियो सर्किल्स में आई है जहां पर कंपनी अपना 5जी नेटवर्क (Jio 5G) लाईव कर चुकी है।

Jio Network Down jio service Outage in india

जब फोन में नेटवर्क ही नहीं तो 5जी का क्या काम

रिलायंस जियो अपनी 5जी सर्विस व नेटवर्क को Jio True 5G कह रही है। देश के कई बड़े शहरों में कंपनी अपना 5जी नेटवर्क रोलआउट कर चुकी है तथा अभी भी 5जी सर्विस का विस्तार किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच में देश में जियो नेटवर्क ही गायब हो जाना मोबाइल यूजर्स व जिओ उपभोक्ताओं के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर गया है। जियो ग्राहकों का कहना है कि ऐसे 5जी नेटवर्क का भी क्या फायदा जहां फोन में सिग्नल ही पूरी तरह से गायब हो जाएं।

The post Jio Network हुआ डाउन, जिओ सर्विस को लेकर यूजर्स हुए परेशान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-network-down-jio-service-outage-in-india/feed/ 0
Jio Down! कई इलाकों से आ रही खबर जियो सर्विस पड़ गई ठप्प, Network हुआ गुल और फोन दिखा रहा No Signal https://www.91mobiles.com/hindi/jio-mobile-network-down-in-himachal-pradesh-and-parts-of-india-no-signal/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-mobile-network-down-in-himachal-pradesh-and-parts-of-india-no-signal/#respond Fri, 08 Apr 2022 05:42:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78550 जियो सर्विसेज ठप्प पड़ गई और मोबाइल यूजर्स को No Signal की समस्या का सामना करना पड़ा है।

The post Jio Down! कई इलाकों से आ रही खबर जियो सर्विस पड़ गई ठप्प, Network हुआ गुल और फोन दिखा रहा No Signal first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Jio की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। एक वक्त पर देश की सबसे चहेती टेलीकॉम कंपनी बनने वाली रिलायंस जियो को अब बार-बार अपने फैंस और मोबाइल यूजर्स की नाराज़गी का शिकार होना पड़ रहा है। Reliance Jio, Airtel और Vi द्वारा Mobile Recharge Plan Price बढ़ाए जाने के बाद से आम जनता इनसे खफ़ा नज़र आ रही है और इसका सबसे ज्यादा प्रभाव जियो पर ही पड़ रहा है। कंपनी के यूजर बेस में लगातार कमी आ रही है और लोग अपने जियो नंबर को दूसरी कंपनी में पोर्ट करवा रहे हैं। वहीं इन सबके बीच कंपनी के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि देश के कई ईलाकों में अचानक से Jio mobile network down हो गया है। जियो सर्विसेज ठप्प पड़ गई और मोबाइल यूजर्स को No Signal की समस्या का सामना करना पड़ा है।

Jio mobile network down होने की जानकारी सबसे पहले हमें इंडिया टूडे वेबसाइट के जरिये मिली है। खबर पढ़ने के बाद जब ट्वीटर का रूख किया गया तो अनेंको यूजर्स ने इस समस्या के सच होने की जानकारी ट्वीट करके दी है। लोगों ने अपने स्मार्टफोन के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया है कि उनके एरिया में Jio network गुल हो गए हैं और सिग्नल बार की जगह ‘नो सिग्नल’ तथा ‘नो सर्विस’ लिखा आ रहा है। यह समस्या कल यानी गुरुवार 7 अप्रैल की रात 8 बजे के बाद देखने को मिली है और उत्तरी भारत के कई क्षेत्रों से लोगों ने अपनी दिक्कतें जाहिर की हैं। जियो नेटवर्क डाउन की सबसे ज्यादा समस्या हमें हिमाचल में देखने को मिली है।

Jio mobile network down in himachal pradesh and parts of India No Signal

Jio Outage

जियो आउटेज को लेकर सामने आया है कि रिलायंस जियो सर्विस ठप्प पड़ने का असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला है। शिमला व आस-पास के इलाकों से लोगों ने शिकायतें कि है कि कल रात 8 बजे के बाद उनके जियो नेटवर्क पूरी तरह गायब हो गए थे और फोन नो सिग्नल दिखा रहा था। कई यूजर्स ने फोन को रिस्टार्ट करने के भी देखा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। बहुत से लोगों ने जहां अपनी समस्या बताने के लिए ट्वीटर का सहारा लिया वहीं अनेंको परेशान ग्राहकों ने ट्वीटर पर जाकर ही जाना कि ​वह ​अकेले नहीं है जिनके फोन में जियो सर्विस अचानक से बंद हो गई है। पता चला रहा है कि चंडीगढ़, वाराणसी, भोपाल और भुवनेशवर से भी जियो ब्लैकआउट की सूचनाएं मिल रही हैं।

Reliance Jio giving free Internet Data for two days after service outage

ट्वीटर पर ​खींची जियो की टांग

Jio network बंद हो जाने से परेशान कई ग्राहकों ने जहां ट्वीटर पर अपनी झल्लाहट और गुस्सा शेयर किया है वहीं बहुत से ऐसे जियो यूजर भी थे जो कंपनी की खराब सर्विस के कारण​ रिलायंस जियो की टांग खींचने से भी बाज नहीं आए। हद तो तब हो गई जब एक यूजर ने लिख डाला, ‘Jio is Down Tweeting from BSNL’ यानी जियो सर्विस बंद है और मैं बीएसएनएल से ट्वीट लिख रहा हूॅं’। खैर पता नहीं इस यूजर ने ऐसा व्यंग में लिखा या फिर सच में ही जियो सर्विस बंद होने पर बीएसएनएल ने उसे कंधा दिया। इस कल रात सामने आई जियो आउटेज और सर्विस डाउन से जुड़े कई ट्वीट हमने आगे दिखाए हैं।

The post Jio Down! कई इलाकों से आ रही खबर जियो सर्विस पड़ गई ठप्प, Network हुआ गुल और फोन दिखा रहा No Signal first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-mobile-network-down-in-himachal-pradesh-and-parts-of-india-no-signal/feed/ 0