Jio Phone 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 25 Jul 2021 11:29:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 क्या बंद हो गया है Jio Phone 2 ? https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-2-may-be-discontinued/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-2-may-be-discontinued/#respond Sun, 25 Jul 2021 11:29:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63449 कंपनी की वेबसाइट के अलावा दूसरे साइट पर उपलब्ध है। ऐसे में यही अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी ने इसे चुपचाप तरीके से Jio Phone 2 को बंद कर दिया है।

The post क्या बंद हो गया है Jio Phone 2 ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऐसा लगता है कि रिलायंस द्वारा Jio Phone 2 को बंद कर दिया गया है। 91मोबाइल्स को इस बाबत जियो के एक रिटेलर ने जानकारी दी कि शायद कंपनी ने इसे बंद कर दिया है। क्योंकि यह अब सेल के लिए नहीं आ रहा है। इस खबर के बाद हमने जब ऑनलाइन जांचा तो यह डिवाइस न ही हमें अमेज़न इंडिया वेबसाइट पर​ दिखा और न ही जियो की वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध था। वहीं दूसरी ओर साफ देखा जा सकता है कि पहला जियोफोन अब भी सेल के लिए कंपनी की वेबसाइट के अलावा दूसरे साइट पर उपलब्ध है। ऐसे में यही अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी ने इसे चुपचाप तरीके से Jio Phone 2 को बंद कर दिया है। हाल में रिलायंस द्वारा जियो फोन के जो प्लान पेश किए गए थे उसके विज्ञापन में भी पहला जियोफोन ही दिखा था जबकि Jio Phone 2 नदारद था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी ने जियो फोन 2 को हटा दिया है।

Jio phone 2 may be discontinued

इस बारे में 91मोबाइल्स को दिल्ली के एक रिटेलर ने जानकारी दी है कि “Jio Phone 2 की मांग पहले भी बहुत कम रही है। वहीं कंपनी ने बहुत दिनों से इसे अब दिया भी नहीं है। ऐसे में यही लगता है कि इस फोन को बंद कर दिया गया है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है।” इसे भी पढ़ेंः क्या Jio Phone Next साबित होगा सुपर फोन, जाने क्यों

Jio phone 2 may be discontinued

गौरतलब है​ कि जियो फोन के बाद रिलायंस ने जियो फोन 2 को भारत में लॉन्च किया था। यह फोन अपने पुराने मॉडल का अपग्रेड संस्करण था। हालांकि इसे थोड़ा महंगा कहा गया था लेकिन कंपनी ने इसे कई खास फीचर्स से लैस किया था जिसमें क्वर्टी कीपैड के अलावा डुअल सिम सपोर्ट होना भी था।​ जियोफोन में सिर्फ सिंगल सिम सपोर्ट ही है। जबकि जियो फोन 2 में डुअल सिम का ऑप्शन है जिसमें एक सिम आप रिलायंस का जबकि दूसरा किसी अन्य ब्रांड का उपयोग कर सकते हैं। इसे भी पढ़ेंः 5G सर्विस से अभी लोगों को क्यों नहीं है ज्यादा उम्मीद, जानें 5 कारण

Jio Phone 2 की क्यों थी मांग कम
भारतीय बाजार में Jio Phone 2 को 2,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और फोन का प्राइस ही इसकी कम मांग का कारण था। ​जियो फोन को कंपनी ने 1,500 रुपये में पेश किया था जो रिफंडेबल था। इसके साथ ही बाद में यह फोन ऑफर के दौरान 500 रुपये में उपलब्ध हो गया। इस कारण बाजार में फोन की काफी मांग थी। परंतु जियो फोन 2 को लेकर यूजर्स शुरू से ही उदासीन दिखे। 2,999 रुपये में 4G फीचर फोन मिल रहा था जबकि इससे पहले रिलयंस ने ही अपने लाइफ ब्रांड के तहत 2,999 रुपये में स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ऐसे में यह 4G फीचर फोन तो महंगा कहा ही जाएगा भले ही उसमे क्वर्टी कीपैड क्यों न हो। इसे भी पढ़ेंः Oppo A93s 5G स्मार्टफोन Dimensity 700 चिपसेट, 8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

देखें लेटेस्ट वीडियोः OPPO Reno 6 vs OPPO Reno 6 Pro Camera Comparison

Jio Phone 2 के स्पेसिफिकेशन
Jio Phone 2 की बात करें तो इस फोन में 2.4 इंच की टीएफटी स्क्रीन दी गई है जो 320x 240 पिक्सल रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। इसके साथ ही 4जीबी की इंटरनल मैमोरी और क्वटी कीपैड मिलेगा। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में वीजीए रेजल्यूशन वाला कैमरा दिया गया है।

Qwerty Keyboard के साथ इसमें 4-Way नेवीगेशन बटन है जो यूज को आसान बनाता है। वहीं फोन में आपको टॉर्च लाइट, एफएम रेडियो, वाइस फीचर और मैप्स सपोर्ट भी मिलता है।

The post क्या बंद हो गया है Jio Phone 2 ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-2-may-be-discontinued/feed/ 0
16 अगस्त से हो रही है जियोफोन 2 की सेल, जानें कहां से खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-2-sale-to-start-from-16-august-at-12-noon-on-jio-official-website-in-hindi/ Tue, 14 Aug 2018 12:01:01 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21977 ​स्वतंत्रता दिवस के अगले ही दिन यानि 16 अगस्त से जियोफोन 2 को खरीदा जा सकेगा।

The post 16 अगस्त से हो रही है जियोफोन 2 की सेल, जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल रिलायंस जियो ने अपना पहला 4जी फीचर फोन पेश किया था। जियोफोन नाम से उपलब्ध यह फोन अब तक कई रिकॉर्ड बना चुका है और लगातार नई उंचाइयों को छू रहा है। कुछ ही समय पहले जहां रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंपनी ने जियोफोन 2 की घोषणा कर दी है और कहा था कि यह फोन 15 अगस्त से प्री​-बुकिंग के लिए जाने वाला है। वहीं आज कंपनी ने प्रैस विज्ञप्ति जारी कर आॅफिशियल कर दिया है कि ​स्वतंत्रता दिवस के अगले ही दिन यानि 16 अगस्त से जियोफोन 2 को खरीदा जा सकेगा।

जियोफोन 2 अपने पहले वर्ज़न से जितना एडवांस है उसी तरह जियो भी इस फोन को एडवांस तरीके से बेचने की प्लानिंग कर रही है। जियोफोन जहां देश के सभी रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था वहीं जियोफोन 2 को कंपनी द्वारा फिलहाल सिर्फ आॅनलाईन तरीके से ही बेचा जा रहा है। जियोफोन 2 की सेल रिलायंस जियो की आॅफिशियल वेबसाइट जियो डॉट कॉम पर एक्सक्लूसिव होगी।

जियोफोन 2 को ओपेन सेल नहीं बल्कि फ्लैश सेल में बेचा जाएगा। इसकी पहली फ्लैश सेल 16 अगस्त की दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यूजर्स सिर्फ जियोडॉटकॉम पर जाकर ही इस फ्लैश सेल में हिस्सा ले सकेंगे। फ्लैश सेल से स्पष्ट हो जाता है कि जियोफोन 2 का लिमिटेड स्टॉक ही इस सेल में उपलब्ध होगा। और हो सकता है कि 12 बजे सेल शुरू होने के कुछ ही देर में जियोफोन 2 स्टॉक आउट भी हो जाए।

डिजाइन
जियोफोन 2 प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

पहला जियोफोन जहां अल्फान्यूमेरिक कीपैड के साथ उपलब्ध था। वहीं नया जियोफोन 2 में आपको क्वर्टी कीपैड देखने को मिलेगा। अर्थात टाइपिंग अब पहले से कहीं ज्यादा आसान होगी। फोन की बॉडी पॉलिकार्बोनेट प्लास्टिक की है जिसे खोला जा सकता है।

स्क्रीन

हालांकि इस बार भी आपको स्क्रीन साइज में कोई अंतर देखने को ​नहीं मिलेगा। पुराने फोन की तरह इसमें भी 2.4-इंच क्यूवीजीए स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 240×320 पिक्सल है।

प्रोसेसर
हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर का जिक्र नहीं किया है लेकिन पिछले साल ही घोषणा की गई थी कि जियोफोन क्वालकॉम और स्प्रेडट्रम चिपसेट पर उपलब्ध होंगे। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। सूत्रों ​से मिली जानकारी के अनुसार क्वालकॉम और स्प्रेडट्रम चिपसेट ही होंगे लेकिन थोड़े अपग्रेड किए जा सकते हैं जो पहले से ज्यादा सक्षम होंगे। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 इंडिया प्राइस का हुआ खुलासा, देखें कितने में ले सकते हैं इस फोन को और क्या हैं आॅफर्स

मैमोरी
जियोफोन 2 में आपको 512 एमबी की रैम मैमोरी मिलेगी जबकि इंटरनल मैमोरी 4जीबी की है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

आॅपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर
jiophone-whatsapp

जियोफोन 2 को काई ओएस ​पर पेश किया गाय है जो पहले के मुकाबले काफी सक्षम हो गया है। फोन में आपको जियो चैट, जियो मूवी और जियो म्यूजिक के अलावा कई बेहतर ऐप्स मिलेंगे। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि जियोफोन 2 में व्हाट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब मिलेगा। इतना नहीं गूगल मैप्स का भी उपयोग आप कर पाएंगे।

कैमरा
जियोफोन 2 प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका उपयोग आप वीडियो कॉल के लिए भी कर सकते हैं। वहीं रियर कैमरा 2—मेगापिक्सल का है।

कनेक्टिविटी
जियोफोन 2 में इस बार एक और बड़ा बदलाव किया गया है। जहां पहला जियोफोन सिंगल सिम के साथ ​था वहीं इसमें डुअल सिम सपोर्ट है। आप दूसरे स्लॉट में किसी भी आॅपरेटर्स के सिम का उपयोग कर सकते हैं। जैसा कि मालूम है जियो सिर्फ 4जी सर्विस प्रदान करता है ऐसे में 4जी वोएलटीई के साथ वाईफाई सर्विस भी देखने को मिलेगी।

वहीं एक और खास बात इस फोन में वोवाईफाई उपलब्ध है। अर्थात वाईफाई नेटवर्क पर आप कॉलिंग कर पाएंगे जो कि बहुत बड़ी बात कही जा सकती है। इसके साथ ही ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी भी दिया गया है। 512जीबी मैमोरी, डुअल कैमरा, बेज़ल लेस डिसप्ले और रिमोट वाला एसपेन कुछ ऐसा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 का जलवा, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

म्यू​जिक
जियोफोन 2 प्राइस स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
जियोफोन 2 में लाउड मोनो स्पीकर दिया गया है जहां आप स्पीकर पर बेहतरीन साउंड का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही एफएम रेडियो भी मिलेगा। फोन में म्यूजिक प्लेयर है और आप कार्ड या फोन मैमोरी में गाने स्टोर कर सकते हैं। इसके इलावा वीडियो प्लेयर भी है।

बैटरी
कंपनी ने इसे 2,000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। हालांकि आज स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच वाले बैटरी का उपयोग किया जाता है ऐसे में यह कम लग रहा होगा लेकिन बता दूं कि फीचर फोन में यह बहुत अच्छा बैकअप देने में सक्षम है।

कीमत
भारतीय बाजार में जियोफोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है और इसकी प्रीबुकिंग 15 अगस्त से शुरू होने वाली है। हालांकि आपको बता दूं कि अब तक कंपनी ने सिर्फ कीमत का खुलासा किया है प्लान नहीं बताए हैं। पिछले हर बार की तरह नए फोन के प्लान से जियो फिर से सबकों चौंका देगा और लोग इसे बुक करने पर मजबूर हो जाएंगे।

The post 16 अगस्त से हो रही है जियोफोन 2 की सेल, जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>