Jio Phone 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 20 Jan 2025 10:50:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio का 5G Phone कैसा होगा, यहां देखें फोटो और जानें प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की सभी लीक डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-price-and-specifications-details-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-price-and-specifications-details-in-hindi/#respond Fri, 09 Aug 2024 11:58:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91644 जियो 5जी का लुफ्त उठाने को बेताब मोबाइल यूजर्स Jio 5G Plans के साथ-साथ Jio Phone 5G का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

The post Jio का 5G Phone कैसा होगा, यहां देखें फोटो और जानें प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की सभी लीक डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Jio Phone 5G भारत में बिकने वाला सबसे सस्ता 5जी फोन हो सकता है।
  • यह फोन स्पेशल इंडियन यूजर्स के लिए बने Pragati OS पर काम करेगा।
  • रिलायंस जियो के इस 5जी स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 8,000 रुपये हो सकती है।।

मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance Jio अब ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी बाजार में कदम रखते हुए Jio Coin लेकर आ रही है। उम्मीद है आने वाले कुछ ही दिनों में इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो जाएगी। लेकिन साल 2025 शुरू हो गया है और आम जनता को जिस जियो प्रोडक्ट का सबसे ज्यादा इंतजार है, वह है Jio 5G Phone. एक साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक यह जियो का 5जी मोबाइल फोन मार्केट में नहीं आ पाया है।

Jio 5G Smartphone को लेकर कई तरह के लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस रेंज के साथ ही इसकी फोटो तक शेयर की जा चुकी है। परंतु अभी तक कंपनी की ओर से जियो 5जी फोन के लॉन्च की स्थिति साफ नहीं की गई है। बहरहाल जब भी इस फोन से जुड़ी नई अपडेट आएगी, इस आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा। लेकिन लॉन्च से पहले इस 5जी जियो मोबाइल की सभी लीक जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

इंडिया का सबसे सस्ता 5जी फोन

रिलायंस जिओ द्वारा लाया जाने वाला Jio Phone 5G Cheapest 5G Phone in India यानी इंडिया का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल हो सकता है। कुछ समय पहले काउंटरप्वाइंट्स की एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें Jio Phone 5G की कीमत पर जिक्र किया गया था। इसमें कहा गया था कि रिलायंस जियो का 5जी स्मार्टफोन भारत में 8,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि जियो 5जी फोन का रेट 7,499 रुपये होगा तथा इसकी शुरुआती कीमत 6 हजार से कम जा सकती है जिसमें कम रैम व कम स्टोरेज होगी।

Jio Phone 5G Specifications leaked india launch soon

Jio Phone 5G की लुक (लीक फोटो)

फ्रंट पैनल : जिओ फोन 5 की लीक फोटो में फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है जो ‘यू’ शेप वाली है। इस नॉच के ठीक उपर स्पीकर भी दिया गया है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां नैरो बेजल्स वाले दिए गए हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। डिस्प्ले पर ही टच नेविगेशन बटन नज़र आ रहे हैं।

रियर पैनल : Jio Phone 5G का बैक पैनल प्लास्टिक बॉडी वाला महसूस हो रहा है जिसे शायद हटाकर अलग भी किया जा सकेगा। यहां उपरी ओर बीच में वर्टिकल शेप का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें दो लेंस और एक फ्लैश मौजूद है। पैनल के बीच में ‘Jio’ लोगो लगा है तथा नीचे की ओर ‘5G’ लिखा है। रियर पैनल की दोनों साईड्स पर डॉट्स भी छपे हुए हैं। यहां सबसे नीचे ‘ultimate speed, unlimited experiences’ लिखा गया है।

साईड पैनल : सामने आई फोटोज़ में रिलायंस जिओ के 5जी फोन के साईड पैनल्स की लुक ज्यादा साफ नहीं हो पाई है लेकिन इसके दाईं तरफ वॉल्यूम रॉकर नज़र आ रहा है। इसी के नीचे पावर बटन भी मौजूद होने की उम्मीद है। वहीं फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर और यूएसबी पोर्ट देखने को मिल सकता है।

Jio Phone 5G इंटरनेट स्पीड

जिओ फोन 5 की लीक फोटो में Jio 5G Service चलाई गई है तथा इस इंटरनेट स्पीड टेक्स्टिंग में 470.17Mbps डाउनलोड स्पीड प्राप्त हो रही है और 34.25Mbps अपलोड स्पीड मिल रही है। फोटो में मोबाइल की लोकेशन लखनऊ, उत्तर प्रदेश की है जहां जियो 5जी फोन में 24ms लेटेंसी मिल रही है। फोटो में दिखाई दे रहा फोन Jio 5G n78 Band पर चल रहा है।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

Jio Phone 5G का प्रोसेसर

बीते साल MWC 2024 के मंच से जियो 5जी फोन चिपसेट से जुड़ी नई अपडेट सामने आई थी। Qualcomm India के प्रेजिडेंट Savi Soin ने Moneycontrol को बताया था कंपनी इंडियन मार्केट के लिए एक खास चिपसेट बना रही है जो $99 (तकरीबन 8,200 रुपये) से कम कीमत वाले मोबाइल्स को 5G Support देगा। यहां क्वॉलकॉम ने सीधे तौर पर “Jio” का नाम तो नहीं लिया था लेकिन यह जरूर कहा गया था कि इस चिपसेट आधारित फोन के लिए वह किसी ‘टेलीकॉम कंपनी‘ के साथ बातचीत कर रही है। माना जा रहा है कि यही स्नैपड्रैगन चिपसेट Jio Phone 5G में ​मिल सकता है।

Jio Phone 5G Price (लीक)

Jio Phone 5G एक से अधिक मैमोरी वेरिएंट्स में बाजार में उतारा जाएगा। स्टार्टिंग प्राइस जहां 8 हजार के करीब बताया गया है वहीं इस फोन के सबसे बड़े मॉडल का दाम 12,000 रुपये की रेंज में रखा जा सकता है। वैसे तो फोन की पुख्ता डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम और बड़े वेरिएंट में 6जीबी रैम देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि फिलहाल भारत का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन itel P55 5G है जो 9,699 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

Jio Phone 5G Specification (लीक)

  • 6.5″ HD+ Display
  • 13MP + 2MP Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • 4GB RAM
  • 32GB Storage
  • Pragati OS
  • Qualcomm Snapdragon 480
  • 5,000mAh Battery

अभी तक सामने आए लीक्स व रिपोर्ट्स के अनुसार Jio Phone 5G को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगी जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली स्क्रीन होगी जो ग्लास प्रोटेक्शन प्राप्त होगी। पवार बैकअप के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया जा सकता है।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

Jio Phone 5G में Pragati OS दिया जा सकता है जिसका निर्माण Google द्वारा खास तौर पर इंडियन मोबाइल यूजर्स के लिए ही किया गया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में भारतीय क्षेत्रिया भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए जियोफोन 5जी को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 5जी मोबाइल फोन 4 जीबी रैम + 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज लॉन्च हो सकता है जिसमें एक्स्ट्रनल माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया जाएगा।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

फोटोग्राफी के लिए जियोफोन 5जी में डुअल रियर कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। लीक्स के अनुसार यह 5जी फोन 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस दिया जाएगा। यह सेकेंडरी सेंसर एक मैक्रो लेंस हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी कंपनी घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post Jio का 5G Phone कैसा होगा, यहां देखें फोटो और जानें प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की सभी लीक डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-price-and-specifications-details-in-hindi/feed/ 0
Jio Phone से लेकर JioPhone Prima 4G तक, देखें अंबानी ने लॉन्च किए कौन-कौन से मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/jio-bharat-4g-phone-launch-from-jio-phone-to-jio-phone-5g-know-reliance-jio-plan-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-bharat-4g-phone-launch-from-jio-phone-to-jio-phone-5g-know-reliance-jio-plan-india/#respond Mon, 30 Oct 2023 07:25:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110096 मुकेश अंबानी ने जब Reliance Jio की शुरूआत की थी, तब किसी को नहीं लगा था कि यह कंपनी इतनी तेजी से इंडिया की नंबर वन टेलीकॉम ऑपरेटर बन जाएगी। मुफ्त में सिम बेचकर और फ्री में 4G Internet देकर जिओ ने कुछ ही महीनों में लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया था। साल […]

The post Jio Phone से लेकर JioPhone Prima 4G तक, देखें अंबानी ने लॉन्च किए कौन-कौन से मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मुकेश अंबानी ने जब Reliance Jio की शुरूआत की थी, तब किसी को नहीं लगा था कि यह कंपनी इतनी तेजी से इंडिया की नंबर वन टेलीकॉम ऑपरेटर बन जाएगी। मुफ्त में सिम बेचकर और फ्री में 4G Internet देकर जिओ ने कुछ ही महीनों में लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया था। साल 2017 में कंपनी ने मोबाइल जगत में एंट्री लेते हुए Jio Phone लॉन्च किया था और अब 2023 में कंपनी 4 नए 4जी फीचर फोन ला चुकी है। Jio Phone Prima 4G कंपनी को लेटेस्ट मोबाइल है जो दशहरे के बाद भारत में लॉच हुआ है। इन 6 सालों में जिओ का फोन बाजार कितना बदला है, यही जानकारी आप आगे पढ़ सकेंगे।

Jio के फोन

  • Jio Phone
  • Jio Phone 2
  • Jio Phone Next
  • Jio Bharat V2
  • Jio Bharat B1
  • Jio Phone Prima 4G
  • Jio Phone 5G (अपकमिंग)

Jio Phone

जियो फोन Reliance Jio द्वारा लाया गया पहला मोबाइल फोन था जो 2017 में लॉन्च हुआ था। कंपनी ने इसे 0 रुपये यानी मुफ्त में बेचा था जिसके लिए 1500 रुपये की सिक्योरिटी मनी ली जाती थी। यूज़ के दौरान कुछ महीनों के अंतराल पर इस सिक्योरिटी मनी को रिफंड करने का प्रावधान था, जिसका फायदा बहुत से लोगों ने उठाया। JioPhone को जनता द्वारा इतना अधिक पसंद किया गया था कि यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फीचर फोन बन गया था।

cheapest keypad phone mobile in india

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो जिओ फोन 4जी फीचर फोन था जिसमें WhatsApp, Facebook और YouTube के साथ ही JioTV व JioCinema जैसी Jio apps का फ्री यूज़ किया जा सकता था। इस फोन में वॉयस असिस्टेंट और वाईफाई हॉटस्पॉट भी मिलता था। इसमें 2.4 इंच डिस्प्ले, 512एमबी रैम, 4जीबी स्टोरेज, 2 मेगापिक्सल रियर और वीजीए फ्रंट कैमरा सहित 2,000एमएएच बैटरी दी गई थी।

Jio Phone 2

जिओफोन की सफलता को भुनाने के मकसद से रिलायंस जिओ ने एक साल बाद ही यानी 2018 में जिओफोन 2 मार्केट में उतारा था। फर्स्ट मॉडल जहां टी9 कीपैड (T9 Keypad) के साथ आया था वहीं जिओफोन 2 को अंबानी ने क्वर्टी कीपैड (QWERTY Keypad) के साथ पेश किया था। इसका साईज़ भी बड़ा था और लुक के मामले में यह कुछ हद एक जमाने के मशहूर Blackberry मोबाइल फोन जैसा प्रतीत होता था।

Jio phone 2 may be discontinued

जिओ फोन 2 प्राइस 2,999 रुपये था। फीचर्स और स्पेसिफेकेशन्स की बात करें तो इसमें डेडिकेटेट गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है। इसमें एलटीई और जीपीआरएस इंटरनेट सर्विस भी मौजूद थी। फोन में दो सिम कार्ड लगाए जा सकते थे। इसमें 2.4 इंच की क्यूवीजीए डिस्प्ले, एफएम रेडियो, 3.5एमएम ऑडियो जैक, टॉर्च लाइट और 2,000एमएएच बैटरी जैसे ऑप्शन मौजूद थे।

Jio Phone Next

जिओफोन 2 के साथ कंपनी को वो सफलता अर्जित नहीं हुई जो पहले वाले Jio Phone ने प्राप्त की थी। इसके बाद कंपनी ने तकरीबन 2 साल का ब्रेक लिया और फिर फीचर फोन से आगे बढ़ते हुए साल 2021 में स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखा। इसकी शुरूआत JioPhone Next से हुई जो अंबानी का पहला स्मार्टफोन (Jio’s first smartphone) बना। इसके लिए कंपनी ने टेक दिग्गज़ Google के साथ पार्टनरशिप की थी।

jio phone next at rs 4499 price is a best deal option before jio 5g phone launch know why

जियोफोन नेक्स्ट 4499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह एंड्रॉयड फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन क्यूएम215 प्रोसेसर और प्रगति ओएस पर चलता है। इसमें 2जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज, 512जीबी मैमोरी कार्ड सपोर्ट, 5.45 इंच एचडी+ डिस्प्ले, 13एमपी रियर कैमरा, 8एमपी सेल्फी कैमरा और 3,500एमएएच बैटरी मिलती है। इस फोन में वो सब किया जा सकता है जो काम कोई एंड्रॉयड स्मार्टफोन करता है।

Jio Bharat V2

7 जुलाई 2023 को Reliance Jio ने JioBharat Series की शुरूआत की है। इसके तहत Jio Bharat V2 और Jio Bharat K1 Karbonn लॉन्च किए गए हैं। ये 4जी फीचर फोन हैं तथा जिओ भारत 4जी प्राइस सिर्फ 999 रुपये है। फोन की सेल इंडिया में शुरू हो चुकी है तथा इसे ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।

Jio Bharat 4G फोन में जिओ सर्विसेज का इस्तेमाल करने के लिए न्यूनतम 123 रुपये का रिचार्ज करना अनिवार्य है। वहीं कंपनी की ओर से 1234 रुपये का सालाना प्लान भी दिया जा रहा है। इस फोन में 1.77 इंच टीएफटी स्क्रीन, 128 जीबी का एसडी कार्ड सपोर्ट, 0.3 मेगापिक्सल कैमरा, 3.5एमएम जैक, लाउडस्पीकर और टॉर्च लाइट सहित 1,000एमएएच बैटरी दी गई है। इसमें जियो सिनेमा और जियो-सावन सहित यूपीआई पेमेंट का विकल्प भी मिलता है।

Jio Bharat B1

जियो भारत बी1 4जी फीचर फोन है जो 1,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से यह मोबाइल ऑफलाइन स्टोर और शॉपिंग साइट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जहां ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। फोन में JioPay सपोर्ट मिलता है जिससे ​क्यूआर कोड को स्कैन करके UPI Payment भी की जा सकती है।

Jio Bharat B1 4G फोन 2.4 इंच डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर क्यूवीजीए कैमरा दिया गया है। फोन में JioCinema, JioSaavan के साथ ही FM Radio भी मिलता है। यह मोबाइल 2,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो लंबा बैकअप देती है। यह मोबाइल भी 23 भाषाएं समझ सकता है।

Jio Phone Prima 4G

जियो फोन प्राइमा 4जी 2,599 रुपये में लॉन्च हुआ है। इस फोन में WhatsApp और Facebook का सपोर्ट भी दिया गया है। यह मोबाइल एआरएम कोर्टेक्स ए53 चिपसेट पर चलता है। वहीं अच्छी बात है कि इसमें 128 जीबी तक मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। इस फोन को आप अपनी पसंदीदा भाषा में यूज कर पाएंगे क्योंकि ये 4जी फोन 23 भाषाओं कर समझ रखता है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 320 × 240 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली टीएफटी डिसप्ले मिलती है। वहीं पावर बैकअप के लिए 1,800एमएएच बैटरी दी गई है जो लंबी चलती है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में ब्लूटूथ वर्जन 5.3 सपोर्ट दिया गया है। साथ ही वायर्ड माइक्रोफोन लगाने के लिए 3.5एमएम हेडफोन जैक और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Jio Phone 5G (अपकमिंग)

जिओ फोन 5जी इस कंपनी का बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन है जिसका इंतजार पूरे देश की जनता कर रही है। मुकेश अंबानी इस बात का हिंट दे चुके हैं कि Jio Phone 5G दुनिया का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन होगा। गौरतलब है कि इस फोन के निर्माण के लिए भी गूगल हाथ बटा रही है और यह फोन इंडियन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इसमें भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं सहित कई अन्य सुविधाएं भी देखने को मिलेगी।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

Jio Phone 5G दीपावली के मौके पर लॉन्च हो सकता है। लीक्स व रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले दी जाएगी जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट, Pragati OS, 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल डुअल कैमरा, 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। उम्मीद है कि Reliance Jio जल्द ही इस फोन को लेकर कोई घोषणा करेगी।

The post Jio Phone से लेकर JioPhone Prima 4G तक, देखें अंबानी ने लॉन्च किए कौन-कौन से मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-bharat-4g-phone-launch-from-jio-phone-to-jio-phone-5g-know-reliance-jio-plan-india/feed/ 0
28 अगस्त को है जियो का बड़ा ईवेंट, Jio Phone 5G सहित हो सकती हैं ये 5 बड़ी घोषणाएं https://www.91mobiles.com/hindi/5-big-announcement-expected-in-reliance-jio-agm-including-jio-phone-5g/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-big-announcement-expected-in-reliance-jio-agm-including-jio-phone-5g/#respond Tue, 22 Aug 2023 06:40:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=115410 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

जियो यूजर्स के लिए आने वाली 28 अगस्त बेहद अहम साबित होने वाली है। इस दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) आयोजित की जा रही है जिसके मंच से कई बड़ी अनाउंसमेंट्स की जाएगी। मुकेश अंबानी तथा उनकी टीम 28 अगस्त को Jio Phone 5G सहित नए जियो रिचार्ज प्लान और कई […]

The post 28 अगस्त को है जियो का बड़ा ईवेंट, Jio Phone 5G सहित हो सकती हैं ये 5 बड़ी घोषणाएं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

जियो यूजर्स के लिए आने वाली 28 अगस्त बेहद अहम साबित होने वाली है। इस दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज की 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) आयोजित की जा रही है जिसके मंच से कई बड़ी अनाउंसमेंट्स की जाएगी। मुकेश अंबानी तथा उनकी टीम 28 अगस्त को Jio Phone 5G सहित नए जियो रिचार्ज प्लान और कई जियो डिवाईस पेश कर सकती है। Jio AGM 2023 में क्या-क्या अहम घोषणाएं होने की उम्मीद है उनकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Jio AGM में हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं

  • Jio Phone 5G
  • Jio 5G Plan
  • Jio Air Fibre
  • Jio Smart TV
  • Jio Financial Services

Jio Phone 5G

कंपनी ने पिछले साल ही बता दिया था वह अपने पहले 5जी स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसके लॉन्च को लेकर हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि 28 अगस्त को जियो फोन 5जी इंडिया में लॉन्च हो सकता है। गौरतलब है कि अभी तक इस फोन के नाम को लेकर भी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि यह भारतीय बाजार का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन होगा जो Jio Phone 5G या Jio 5G Phone नाम के साथ आएगा।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

Jio 5G Plan

रिलायंस जिओ देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है और भारत में सबसे ज्यादा 5जी यूजर भी इसी कंपनी के पास है। बीते महीनों में कंपनी ने बड़ी तेजी से देश के शहर व गांवों तक अपनी 5जी सर्विसेज पहुंचाई है। RIL AGM 2023 के मंच से कंपनी अपने नए 5जी रिचार्ज प्लान भी पेश कर सकती है। जियो की ओर से छोटे रिचार्ज पैक से लेकर 30 दिन की वैलिडिटी व सालाना वैधता वाले 5जी प्लान्स पेश किए जा सकते हैं।

Jio Air Fiber

28 अगस्त को रिलायंस जियो अपना एयर फाइबर 5जी हॉटस्पॉट भी लॉन्च कर सकती है। यह एक अल्ट्रा-हाई-स्पीड 5जी हॉटस्पॉट डिवाइस है वायरलेस फ़ाइबर जैसी 5G स्पीड प्रदान करेगा। इसके जरिये ब्रांडबैंड सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए किसी तरह की तार या वायर इत्यादि घर तक लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे सीधे पावर प्लग में लगाकर इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। चर्चा है कि इसमें जिओ ई-सिम भी लगाई जा सकेगी।

how to make video call on tv over jio fiber jiojoin app free

Jio Smart TV

पुख्ता तो नहीं है लेकिन सुनने में आ रहा है कि कंपनी अपने नए स्मार्ट टेलीविज़न पर भी काम कर रही है और आने वाले दिनों में इस पर से पर्दा उठाया जा सकता है। यह Jio Smart TV बेशक बनाया किसी और मैन्युफैक्चरर द्वारा जाएगा, लेकिन इसमें Jio Cinema और Jio TV जैसे जियो ऐप्स सहित अन्य OTT Apps भी इनबिल्ट रखी जा सकती है। इसे जियो ​इकोसिस्टम के साथ जोड़कर टीवी पर ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ग्रुप वीडियो कॉलिंग तथा अन्य मोबाइल सर्विसेज की भी सुविधा मिल सकती है।

Jio Fin Services

रिलायंस इंडस्ट्री से अलग होकर जियो फाइनेंसियल सर्विसेज कल यानी 21 अगस्त को शेयर मार्केट में लिस्ट हो गई है। फिलहाल कंपनी ने इसे दस दिनों के लिए ट्रेड-टू-ट्रेड सेग्मेंट में रखा है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 28 अगस्त को AGM के मंच से कंपनी अपनी नई योजना पर भी खुलकर बात कर सकती है। यह पूरी तरह से वित्तिय सर्विस होगी लेकिन देश में बढ़ती 5जी सेवा को देखते हुए उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी डिजीटल इंडिया की राह में कोई घोषणा कर सकती है।

The post 28 अगस्त को है जियो का बड़ा ईवेंट, Jio Phone 5G सहित हो सकती हैं ये 5 बड़ी घोषणाएं first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5-big-announcement-expected-in-reliance-jio-agm-including-jio-phone-5g/feed/ 0
नंबर पोर्टेबिलिटी के जमाने में ‘Only Jio Sim’ वाले सस्ते फोन का जाल फेंक रहे अंबानी, क्या है आपकी राय? https://www.91mobiles.com/hindi/5-negative-points-about-jio-bharat-v2-4g-phone/ https://www.91mobiles.com/hindi/5-negative-points-about-jio-bharat-v2-4g-phone/#comments Sat, 08 Jul 2023 05:28:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=110082 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जिओ ने भारतीय बाजार में अपना नया 4जी फीचर फोन पेश किया है जो Jio Bharat V2 4G नाम के साथ लॉन्च हुआ है। यह एक कीपैड फोन यानी बटन वाला मोबाइल है जिसका प्राइस सिर्फ 999 रुपये है। 4जी इंटरनेट चलाने में सक्षम इस फोन की लोकप्रियता तेजी से […]

The post नंबर पोर्टेबिलिटी के जमाने में ‘Only Jio Sim’ वाले सस्ते फोन का जाल फेंक रहे अंबानी, क्या है आपकी राय? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जिओ ने भारतीय बाजार में अपना नया 4जी फीचर फोन पेश किया है जो Jio Bharat V2 4G नाम के साथ लॉन्च हुआ है। यह एक कीपैड फोन यानी बटन वाला मोबाइल है जिसका प्राइस सिर्फ 999 रुपये है। 4जी इंटरनेट चलाने में सक्षम इस फोन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रहा है और यह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। लेकिन 5G Phone के दौर में यह सस्ता 4G मोबाइल लेकर आना आम जनता के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है? या फिर यह 4जी फीचर फोन सिर्फ Reliance Jio का मुनाफा कमाने का तरीका है? आगे हमने इन्हीं मुद्दों को समेटते हुए जिओ भारत 4जी फोन की 5 ऐसी खामियों का जिक्र किया है जो मोबाइल यूजर्स को निराश कर सकती है।

सिर्फ Jio SIM का होगा इस्तेमाल

Jio Bharat V2 4G फोन में सिर्फ रिलायंस जिओ की ही सिम को लगाया और चलाया जा सकता है। अगर इस फोन में Airtel, Vi या फिर BSNL सिम का इस्तेमाल करना चाहें तो भी उन्हें यूज़ नहीं किया जा सकेगा। यह मोबाइल फोन सिर्फ जियो नेटवर्क ही पकड़ेगा। अगर आप किसी ऐसे इलाके में रह रहे हैं जहां रिलायंस जिओ नेटवर्क कमजोर है तो उस स्थिति में आपको पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचेगा तथा यूजर्स को उसी खराब नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ ही काम चलाना पड़ेगा।

jio phone next at rs 4499 price is a best deal option before jio 5g phone launch know why

बिना रिचार्ज के डिब्बा फोन

Reliance Jio की ओर से प्रोमोट किया जा रहा है कि उनका मोबाइल फोन सिर्फ 999 रुपये की कीमत पर बेचा जाएगा। आम जनता को यह फोन प्राइस बेहद ज्यादा कम लग रहा है लेकिन इस लुभावने ऑफर के पीछे यह बात छिप जा रही है कि यह फोन तभी काम आएगा जब इसमें रिचार्ज कराया जाएगा। यानी सिम में रिचार्ज खत्म होते ही फोन डिब्बा बन जाएगा। हॉं, अगर स्मार्टफोन होता तो बाकी चीजें इस्तेमाल हो सकती थी, लेकिन इस फीचर फोन में सिर्फ एफएम रेडियो और टॉर्च का ही फायदा उठाया जा सकेगा।

999 रुपये सिर्फ दिखावे का प्राइस

JioBharat फोन 999 रुपये में लॉन्च हुआ है। लेकिन यह सिर्फ दिखावे का प्राइस है। फोन में केवल जिओ सिम चलेगी और उसमें भी न्यूनतम 123 रुपये का रिचार्ज करना अनिवार्य है। अगर यह रिचार्ज नहीं कराया गया जो जिओ सर्विस बंद हो जाएगी। इस स्थिति में प्लान की कीमत भी फोन कॉस्ट के रूप में ही देनी पड़ेगी यानी, 999 रुपये + 123 रुपये प्रति माह! इस हिसाब से 1 साल में फोन का खर्च (123×13+999) 2598 रुपये पड़ेगा।

Jio Bharat V2

अगर आप सोच रहे हैं कि हमने 123 को 13 से गुणा क्यूं किया, तो आपको बता दें कि हमारे देश में की सबसे अमीर टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जिओ 1 महीने के नाम पर सिर्फ 28 दिनों का ही रिचार्ज देती है। साल में 365 दिन होते हैं तथा हर बार 28 दिनों का महीना बना देने के चलते मोबाइल यूजर को मजबूरी वश 1 वर्ष में 12 नहीं बल्कि 13 महीने का रिचार्ज करवाना पड़ता है। इस तरह से दूरसंचार कंपनियां 1 महीने का अतिरिक्त पैसा वसूल लेती हैं तथा आम जनता को अहसास तक नहीं होता।

सालाना पैक में है घाटा

अगर कोई उपभोक्ता लंबे समय तक जियो भारत वी2 4जी फोन का इस्तेमाल करना चाहता है और उसके लिए हर महीने बार बार रिचार्ज कराने की जगह पर डायरेक्ट एक साल का प्लान लेना चाह रहा है, तो उसके लिए भी कंपनी ने स्पेशल ऑफर पेश किया है। फोन के साथ रिलायंस जिओ 1234 रुपये का वार्षिक प्लान दे रही है। यह हर महीने रिचार्ज कराने की तुलना में सस्ता तो पड़ता है लेकिन इसके साथ ही सुविधाएं भी कम देता है। इसमें सिर्फ 0.5 GB/Day डाटा मिलता है। अब सवाल यही उठता है कि ऐसे 4जी फोन का करेंगे ही क्या जो एक दिन में सिर्फ 500एमबी के करीब ही इंटरनेट चला पाए।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

कॉलिग वाले यूजर्स के लिए पैसा वेस्ट

अगर कोई बटन वाला फोन चलाता है तो उसका मुख्य उद्देश्य फोन कॉल रिसीव करना और मिलाना होता है। कीपैड मोबाइल यूजर इंटरनेट से कम ही वास्ता रखते हैं। लेकिन जिओ भारत वी2 4जी फोन में कंपनी इंटरनेट डाटा वाला प्लान ही लेकर आई है और इसे लिए कम से कम 123 रुपये का रिचार्ज कराना ही होगा। ऐसे ग्राहक जो सिर्फ कॉलिंग के लिए फोन का इस्तेमाल करना चाहे, उनके लिए यह प्लान व्य​र्थ है। अच्छा होता कि कंपनी सिर्फ कॉलिंग पैक भी जिओ फोन के साथ देती जिसकी कीमत भी कम होती। इससे यूजर को बिना चाहत के एक्स्ट्रा पैसा नहीं खर्च करना पड़ता।

Jio Phone 5G की डिमांड के बीच Jio Bharat 4G

मुकेश अंबानी ने तकरीबन सालभर पहले अनांउस किया था कि वह गूगल के साथ मिलकर ‘इंडिया स्पेशल’ 5जी मोबाइल लाएंगे जो दुनिया का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन होगा। तब से ही जियो यूजर इस Jio Phone 5G का इंतजार कर रहे हैं। रिलायंस जिओ भी इंडिया में तेजी से अपने 5जी नेटवर्क का विस्तार कर रही है तथा लोगों को 5जी जियो सिम पर अपग्रेड करने की बात कर रही है। लेकिन वहीं दूसरी ओर जिओ फोन 5जी की जगह पर जिओ भारत वी2 4जी फीचर फोन लाए जाने के मोबाइल यूजर निराश भी हो सकते हैं और कन्फ्यून भी कि क्या Jio 5G की ओर बढ़ा जाए या फिर Jio 4G पर ही रूकना बेहतर है।

The post नंबर पोर्टेबिलिटी के जमाने में ‘Only Jio Sim’ वाले सस्ते फोन का जाल फेंक रहे अंबानी, क्या है आपकी राय? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5-negative-points-about-jio-bharat-v2-4g-phone/feed/ 1
Jio Phone 5G लॉन्च से पहले लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन्स, जानें फुल डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-specification-leaked-before-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-specification-leaked-before-launch/#respond Tue, 27 Jun 2023 03:32:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=108426 उम्मीद की जा रही है कि रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए अर्फोडेबल कीमत में नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

The post Jio Phone 5G लॉन्च से पहले लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन्स, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Jio Phone 5G के डिसप्ले, प्रोसेसर, बैटरी आदि की डिटेल लीक हुई है।
  • फोन को कंपनी 10,000 रुपये से कम की कीमत में पेश कर सकती है।
  • कुछ दिन पहले ही जियो फोन 5G की पिक्चर्स ऑनलाइन देखी गई थीं।

रिलायंस का जियो फोन 5G इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसके लॉन्च को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, पिछले हफ्ते एक ट्विटर यूजर ने फोन की कुछ तस्वीरों को ऑनलाइन शेयर किया था। वहीं, अब टिप्स्टर अभिषेक यादव इस फोन की स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर दिया है।

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने ट्वीट कर Jio Phone 5G के डिस्पले, प्रोसेसर, बैटरी, ऑपरेटिंग सिस्टम, कैमरा और बैटरी क्षमता से जुड़ी हर एक डिटेल की जानकारी को लीक कर दिया है।

Jio 5G Phone स्पेसिफिकेशन (लीक)

  • डिसप्ले: इस अर्फोडेबल कीमत वाले फोन में ग्राहकों को 6.5 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी।
  • प्रोसेसर: इसके अलावा स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस SM4350 प्रो प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • ओएस: Jio Phone 5G को एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है।
  • कैमरा: इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मिलेगा फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलेगा।
  • बैटरी: 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी जाएगी।
  • कनेक्टिविटी ऑप्शन्स: कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 5 और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा।

Jio Phone 5G प्राइस (लीक)

जिओ फोन 5जी को लेकर बताया जा रहा है कि इस मोबाइल की कीमत भारत में 10 हजार रुपये से कम होगी। वहीं लीक के मुताबिक Jio Phone 5G इस साल दिवाली के बाद भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। यानी मुकेश अंबानी अपने 5जी फोन को नवंबर-दिसंबर के दौरान लॉन्च कर सकते हैं।

 Jio Phone 5G लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

उम्मीद है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की इस साल होने वाली एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान इस फोन से पर्दा उठाया जा सकता है। हालांकि, अब ऑफिशियल डिटेल्स से पहले इस फोन के बारे में जानकारियां सामने आना शुरु हो गई हैं।

The post Jio Phone 5G लॉन्च से पहले लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन्स, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-specification-leaked-before-launch/feed/ 0
Jio Phone 5G आ गया सामने, देखें फोन की पहली लुक और स्पेसिफिकेशन्स, 10 हजार से कम हो सकता है प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-image-revealed-price-specifications-and-feature/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-image-revealed-price-specifications-and-feature/#respond Thu, 22 Jun 2023 11:25:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=108093 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Jio Phone 5G जल्द मार्केट में एंट्री ले सकता है। जब से मुकेश अंबानी ने फोन का जिक्र किया है तब से ही भारतीय मोबाइल यूजर्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने हालांकि अभी तक रिलायंस जिओ के 5जी फोन लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन एक नए […]

The post Jio Phone 5G आ गया सामने, देखें फोन की पहली लुक और स्पेसिफिकेशन्स, 10 हजार से कम हो सकता है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Jio Phone 5G जल्द मार्केट में एंट्री ले सकता है। जब से मुकेश अंबानी ने फोन का जिक्र किया है तब से ही भारतीय मोबाइल यूजर्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने हालांकि अभी तक रिलायंस जिओ के 5जी फोन लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन एक नए लीक में जियो फोन 5जी की लाईव ईमेज शेयर सामने आ गई है जिसमें फोन की पूरी लुक और कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है।

Jio Phone 5G की लुक

फ्रंट पैनल : जिओ फोन 5 के फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है जो ‘यू’ शेप वाली है। इस नॉच के ठीक उपर स्पीकर भी दिया गया है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां नैरो बेजल्स वाले दिए गए हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। डिस्प्ले पर ही टच नेविगेशन बटन नज़र आ रहे हैं।

रियर पैनल : Jio Phone 5G का बैक पैनल प्लास्टिक बॉडी वाला महसूस हो रहा है जिसे शायद हटाकर अलग भी किया जा सकेगा। यहां उपरी ओर बीच में वर्टिकल शेप का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें दो लेंस और एक फ्लैश मौजूद है। पैनल के बीच में ‘Jio’ लोगो लगा है तथा नीचे की ओर ‘5G’ लिखा है। रियर पैनल की दोनों साईड्स पर डॉट्स भी छपे हुए हैं। यहां सबसे नीचे ‘ultimate speed, unlimited experiences’ लिखा गया है।

साईड पैनल : सामने आई फोटोज़ में रिलायंस जिओ के 5जी फोन के साईड पैनल्स की लुक ज्यादा साफ नहीं हो पाई है लेकिन इसके दाईं तरफ वॉल्यूम रॉकर नज़र आ रहा है। इसी के नीचे पावर बटन भी मौजूद होने की उम्मीद है। वहीं फोन के नीचले पैनल पर स्पीकर और यूएसबी पोर्ट देखने को मिल सकता है।

Jio Phone 5G इंटरनेट स्पीड

सामने आई फोटो में जिओ फोन 5जी पर 5जी सर्विस चलाई गई है तथा इस इंटरनेट स्पीड टेक्स्टिंग में 470.17Mbps डाउनलोड स्पीड और 34.25Mbps अपलोड स्पीड मिल रही है। फोटो में मोबाइल की लोकेशन लखनऊ, उत्तर प्रदेश की है जहां जियो 5जी फोन में 24ms लेटेंसी मिल रही है। फोटो में दिखाई दे रहा फोन Jio 5G n78 Band पर चल रहा है।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

Jio Phone 5G प्राइस (लीक)

जिओ फोन 5जी को लेकर बताया जा रहा है कि इस मोबाइल की कीमत भारत में 10 हजार रुपये से कम होगी। वहीं लीक के मुताबिक Jio Phone 5G इस साल दिवाली के बाद भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। यानी मुकेश अंबानी अपने 5जी फोन को नवंबर-दिसंबर के दौरान लॉन्च कर सकते हैं।

jio phone 5g price and specifications details in hindi

Jio Phone 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.5″ HD+ Display
  • 13MP + 2MP Rear Camera
  • 5MP Selfie Camera
  • Pragati OS
  • 5,000mAh Battery

स्क्रीन : जिओ फोन 5जी को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी हो सकती है जिसपर 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है।

ओएस : Jio Phone 5G में Pragati OS दिया जा सकता है जिसका निर्माण Google द्वारा खास तौर पर इंडियन मोबाइल यूजर्स के लिए ही किया गया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में भारतीय क्षेत्रिया भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है।

प्रोसेसर : सामने आए नए लीक के अनुसार जिओ फोन 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 या फिर यूनिसोक 5जी प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं पुराने लीक में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिए जाने की बात भी सामने आ चुकी है।

मैमोरी : यह 5जी मोबाइल फोन 4 जीबी रैम + 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज लॉन्च हो सकता है जिसमें एक्स्ट्रनल माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दिया जाएगा।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए जियोफोन 5जी के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है।

बैटरी : पवार बैकअप के लिए इस रिलायंस जिओ के 5जी स्मार्टफोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया जा सकता है।

The post Jio Phone 5G आ गया सामने, देखें फोन की पहली लुक और स्पेसिफिकेशन्स, 10 हजार से कम हो सकता है प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-image-revealed-price-specifications-and-feature/feed/ 0
BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ Jio का फोन, क्या जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-launching-in-india-soon-listed-on-bis-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-launching-in-india-soon-listed-on-bis-specifications-leaked/#respond Mon, 12 Dec 2022 07:22:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93831 रिलायंस जियो का 5जी फोन Jio Phone 5G भारतीय सर्टिफिकेशन साइट Bureau of Indian Standards (BIS) पर लिस्ट हो गया है।

The post BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ Jio का फोन, क्या जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

JioPhone 5G India Launch और भी करीब आ गया है। भारत का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल जियोफोन 5जी होगा और इसकी घोषणा Reliance Jio के पूर्व चेयरमैन Mukesh Ambani कर चुके हैं। देश की जनता को इंतजार है कि जिओफोन 5जी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है और लगता है कि नए साल यानी 2023 की शुरूआत Jio Phone 5G से ही होगी। दरअसल रिलायंस जियो का 5जी फोन भारतीय सर्टिफिकेशन साइट Bureau of Indian Standards (BIS) पर लिस्ट हो गया है।

Jio Phone 5G launching in india soon listed on BIS specifications leaked

जल्द लॉन्च होगा सबसे सस्ता 5जी फोन

रिलायंस जियो के इस 5जी फोन को लेकर इसलिए शोर हो रहा है क्योंकि यह भारत का सबसे सबसे सस्ता 5जी फोन होने वाला है। पिछले हफ्ते ही यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था और अब इसे बीआईएस पर भी सर्टिफाइड कर दिया गया है। दोनों जगह यह फोन LS1654QB5 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। लगातार सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर लिस्ट होने से Jio Phone 5G के जल्द लॉन्च होने की आशा और भी बढ़ गई है। गौरतलब है कि Reliance Jio के पूर्व चेयरमैन Mukesh Ambani पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि कंपनी गूगल के साथ मिलकर सस्ते 5जी फोन जिओफोन 5जी पर काम कर रही है जो एक अफॉर्डेबल 5जी स्मार्टफोन होगा।

Jio Phone 5G Specifications leaked india launch soon

सबसे सस्ता 5जी मोबाइल होगा Jio Phone 5G

Jio Phone 5G Cheapest 5G Phone in India हो सकता है। कुछ समय पहले काउंटरप्वाइंट्स की रिपोर्ट में बताया गया था कि रिलायंस जियो का 5जी स्मार्टफोन भारत में 8 हजार रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इसे 8,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक के बजट में पेश कर सकती है। इसे अलग-अलग मैमोरी वेरियंट में पेश किया जा सकता है और फोन के बेस वेरिएंट का दाम 8,000 रुपये हो सकता है तथा सबसे बड़े वेरिएंट को 12 हजार की रेंज में इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।

jio-5g-activate

Jio Phone 5G की स्पेसिफिकेशन्स

हाल ही में यह स्मार्टफोन गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ था जहां जियोफोन 5जी को एंड्रॉयड 12 ओएस से लैस बताया गया था। इस फोन में 4जीबी रैम मैमोरी दिए जाने की भी पुष्टि हुई थी जिसके साथ 2.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480+ चिपसेट दिए जाने की भी खुलासा हुआ था। वहीं Jio Phone 5G में Pragati OS दिया जा सकता है जिसका निर्माण Google द्वारा खास तौर पर इंडियन मोबाइल यूजर्स के लिए किया गया है।

jio 5g phone launch price 8000 to 12000 in india reliance jio ultra affordable 5G smartphone

Jio Phone 5G में 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दी जा सकती है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगी तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। लीक्स के अनुसार फोटोग्राफी के लिए जियोफोन 5जी में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Jio Phone 5G में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

The post BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ Jio का फोन, क्या जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-launching-in-india-soon-listed-on-bis-specifications-leaked/feed/ 0
गीकबेंच पर लिस्ट हुआ Jio का नया Phone, होगा 4GB RAM और Qualcomm Snapdragon 480+ से लैस https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-specifications-leaked-india-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-specifications-leaked-india-launch-soon/#respond Thu, 08 Dec 2022 05:41:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93516 Jio Phone 5G हो गया वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द लॉन्च होगा इंडिया का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल

The post गीकबेंच पर लिस्ट हुआ Jio का नया Phone, होगा 4GB RAM और Qualcomm Snapdragon 480+ से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Jio Phone 5G बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है।
  • जिओफोन 5जी इंडिया का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल फोन हो सकता है।
  • Jio Phone 5G में 4GB RAM और Qualcomm Snapdragon 480+ चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Mukesh Ambani ने जब घोषणा की थी कि कंपनी अपने 5जी फोन पर काम कर रही है तब से ही देशवासी इस 5जी मोबाइल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Reliance Jio 5G Services भारत में शुरू हो चुकी है और अब कंपनी अपने Jio Phone 5G को लेकर भी तैयारी कर चुकी है। रिलायंस जिओ ने हालांकि अभी तक जियोफोन 5जी के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन यह अफॉर्डेबल 5जी फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग ने साफ कर दिया है कि बेहद जल्द Jio Phone 5G इंडिया में लॉन्च होने वाला है।

Reliance Jio Phone 5G Launch का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। यह मोबाइल फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। यह लिस्टिंग कल रात यानी 7 दिसंबर 2022 की ही है जहां जियोफोन 5जी को Jio LS1654QB5 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स तो सामने आई ही है लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि फोन के नाम JioPhone5G से पर्दा उठ गया है और यह भी साफ हो गया है कि यह सस्ता 5जी फोन जल्द लॉन्च होने वाला है।

Jio Phone 5G Specifications leaked india launch soon

Jio Phone 5G की स्पेसिफिकेशन्स

गीकबेंच लिस्टिंग में जियोफोन 5जी को एंड्रॉयड 12 ओएस से लैस बताया गया है। वहीं फोन में 4जीबी रैम मैमोरी दिए जाने की भी पुष्टि हो गई है। गीकबेंच के अनुसार यह स्मार्टफोन 2.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा तथा साथ ही इस मोबाइल फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480+ चिपसेट (Qualcomm Snapdragon 480+) देखने को मिलेगा। ग्राफिक्स के लिए जियोफोन 5जी में एड्रेनो 619 जीपीयू दिया जा सकता है।

Jio Phone 5G Specifications leaked india launch soon

सबसे सस्ता 5जी फोन

Jio Phone 5G भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन (Cheapest 5G Phone in India) हो सकता है। काउंटरप्वाइंट्स की एक रिपोर्ट कुछ समय पहले ही सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि रिलायंस जियो का 5जी स्मार्टफोन जियोफोन 5जी 8,000 रुपये की शुरूआती कीमत पर इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन की कीमत 8 हजार से लेकर 12 हजार तक हो सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल्स के लिए अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post गीकबेंच पर लिस्ट हुआ Jio का नया Phone, होगा 4GB RAM और Qualcomm Snapdragon 480+ से लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-specifications-leaked-india-launch-soon/feed/ 0
क्या इस साल लॉन्च हो सकता है Jio Phone 5G? https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-2023-price-specification-features-launch-date/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-2023-price-specification-features-launch-date/#respond Tue, 25 Oct 2022 11:20:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90856 रिलायंस जियो अपनी 5G सर्विस के बाद 5G फोन को पेश कर यूजर्स को बड़ा तोहफा देने वाली है।

The post क्या इस साल लॉन्च हो सकता है Jio Phone 5G? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की सूरत बदलकर रख देने वाले Mukesh Ambani जल्द ही 5G फोन्स की दुनिया भी पूरी तरह बदलने को तैयार दिखाई दे रहे हैं। कंपनी ने अपनी 5जी सर्विस की शुरुआत देश के चार प्रमुख शहरों से कर दी है। वहीं अब लोगों को जियो के सस्ते 5जी फोन का इंतजार है। इसी साल कंपनी की 45वीं AGM 2022 के दौरान अंबानी ने खुलासा किया था कि Jio और Google मिलकर Ultra affordable 5G smartphone लॉन्च करेंगे जो दुनिया का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल फोन बन सकता है। इससे साफ हो गया था कि Jio Phone 5G की कीमत मार्केट में मौजूद दूसरे 5G Mobile से कम होगी। लेकिन, अभी तक कंपनी की ओर से Jio Phone 5G Launch Date, Price, specifications और Features की जानकारी नहीं दी गई। हालांकि, माना जा रहा है कि जियोफोन 5G अगले साल यानी 2023 में लॉन्च होगा।

Jio Phone 5G 2023

ऐसे में आप भी इस फोन को लेकर काफी उत्साहित होंगे और जानना चाहेंगे कि कैसा होगा यह फोन। वैसे तो कंपनी ने अधिकातिक रूप से अब तक इस बारे में कुछ जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स के माध्यम से कई खबरें आ गई हैं और उन्हीं के आधार पर मैं आपको जियोफोन 5जी के फुल, स्पेसिफिकेशन्स के साथ फीचर्स और अनुमानित प्राइस की जानकार देने वाला हूं।

jio 5g phone launch price 8000 to 12000 in india reliance jio ultra affordable 5G smartphone

  • Jio Phone 5G Price
  • Jio Phone 5G Specification
  • Jio Phone 5G Features
  • Jio 5G Launch Date
  • Jio 5G Service and Speed

Jio 5G Phone का Price

जियो फोन 5जी 2023 की घोषणा से लेकर इसकी कीमत को लेकर तरह-तरह की जानकारी सामने आ रही हैं। हाल ही में काउंटरप्वाइंट्स की रिपोर्ट इस फोन के प्राइस की जानकारी सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो का 5जी स्मार्टफोन भारत में 8,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इस प्राइस रेंज को देखते हुए यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि Jio Phone 5G को एक से अधिक वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है।

Jio Phone 5G के specifications

91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार जियो फोन 5जी फोन में 6.5 इंच का HD+ LCD डिसप्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1600×720 पिक्सल स्क्रीन होगी। साथ ही फोन में Snapdragon 480 प्रोसेसर, 4GB LPPDDR4X RAM और 32GB स्टोरेज दी जाएगी।

Jio Phone recharge plans list benefits free calling

साथ ही फोन में रियर पर 13MP का होगा और एक 2MP का मैक्रो सेंसर और फ्रंट पर 8MP का कैमरा होगा। वहीं, Phone में 5,000mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग के साथ होगी। इसके अलावा फोन Android 12 पर काम करेगा।

Jio Phone 5G के Features

माना जा रहा है कि जियो का यह फोन भारत में मौजूद लो बजट 5G स्मार्टफोंस की तुलना में अधिक व बेहतर 5जी बैंड्स सपोर्ट करेगा तथा लो लैटेंसी और स्मूथ 5जी नेटवर्क कनेक्टिविटी से लैस होगा। हालांकि इसे बाजार में आने में एक साल से अधिक समय लग सकता है।

jio-5g-phone

Jio 5G Phone Launch Date

अपनी 5जी सर्विस के बारे में मुकेश अंबानी ने पहले ही साफ कर दिया है कि 2023 के अंत तक भारत में जियो की 5जी सर्विस पूरे तौर पर उपलब्ध हो जाएगी। ऐसे में आशा यही है कि उससे पहले ही कंपनी इसे पेश कर दे। हर साल जून के आस—पास कंपनी अपनी एजीएम मीटिंग करती है और उसी दौरान इस फोन के लॉन्च होने की उम्मीद है।

Jio 5G Service

माना जा रहा है कि जियो का यह फोन भारत में मौजूद लो बजट 5G स्मार्टफोन की तुलना में अधिक व बेहतर 5जी बैंड्स सपोर्ट करेगा तथा लो लेटेंसी और स्मूथ 5जी नेटवर्क कनेक्टिविटी से लैस होगा। इसमें आपको फास्ट इंटरनेट के अलावा जियो ऐप्स जैसी सेवाएं मिलेंगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं को बेहतर इंटीग्रेशन देखने को मिलेगा।

jio 5g plan price in india

Jio 5G Speed

AGM 2022 के दौरान जियो 5G ने Jio True 5G की स्पीड टेस्ट डेमोंस्ट्रेट किया था, जिस दौरान स्मार्टफोन में 1.09Gbps की स्पीड देखने को मिली थी। इससे साफ है कि Jio True 5G में यूजर्स को 4G से बेहतर वीडियो स्ट्रीमिंग और हाई क्वालिटी वीडियो कॉलिंग का एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। वहीं फिलहाल जहां कंपनी ने अपनी Jio True 5G सर्विस की शुरुआत की है वहीं एनएसए बेस्ट सर्विस देखने को मिली है। ऐसे में आशा है कि जो शिकायत यूजर्स 4जी को लेकर कर रहे थे शायद वह 5जी में न मिले। यानी आपको अच्छी स्पीड मिल सकती है।
नोट: ऊपर बताई गई सभी जानकारी लीक व रिपोर्ट्स पर आधारित है।

The post क्या इस साल लॉन्च हो सकता है Jio Phone 5G? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-5g-2023-price-specification-features-launch-date/feed/ 0
8,000 रुपये से शुरु होगी Jio Phone 5G की कीमत: रिपोर्ट https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-phone-launch-price-8000-to-12000-in-india-reliance-jio-ultra-affordable-5g-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-phone-launch-price-8000-to-12000-in-india-reliance-jio-ultra-affordable-5g-smartphone/#comments Tue, 27 Sep 2022 05:13:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89162 Jio 5G Phone Price भी सामने आ गया है। जियो 5जी स्मार्टफोन की कीमत 8,000 रुपये से शुरू हो सकती है।

The post 8,000 रुपये से शुरु होगी Jio Phone 5G की कीमत: रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Service आने वाली 1 अक्टूबर को इंडिया में ऑफिशियल कर दी जाएगी। दिवाली पर भारतीय मोबाइल यूजर अपने स्मार्टफोंस में 5G Network का इस्तेमाल कर पाएंगे और सुपर फास्ट 5G Internet चला पाएंगे। रिलायंस जिओ सबसे पहले 5जी सर्विस शुरू कर सकती है। वहीं Jio 5G रोलआउट होने से पहले ही अब Jio 5G Phone Price भी सामने आ गया है। जियो 5जी स्मार्टफोन की कीमत 8,000 रुपये से शुरू हो सकती है।

Jio 5G Phone Price

जियो फोन 5जी की कीमत की जानकारी काउंटरप्वाइंट्स की रिपोर्ट के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो का 5जी स्मार्टफोन भारत में 8,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जाएगा। इस प्राइस रेंज को देखते हुए यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि Jio Phone 5G एक से अधिक वेरिएंट्स में बाजार में उतारा जा सकता है।

5 reliance jio achievements mukesh ambani chairman

रिलायंस जियो 5जी स्मार्टफोन को लॉन्च करने से पहले कंपनी अपने 4जी कस्टमर को 5जी नेटवर्क पर लाने के काम करेगी और बड़ी 5जी यूजर बेस बनने पर ही अपना 5जी फोन बाजार में उतारेगी। गौरतलब है कि Reliance AGM 2022 में Mukesh Ambani पहले ही अनाउंस कर चुके हैं कि कंपनी Google के साथ मिलकर ultra-affordable 5G phone लॉन्च करेगी।

Jio 5G Smartphone

रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 तक रिलायंस जिओ कम कीमत वाला affordable 5G mmWave + sub-6GHz smartphone भी लॉन्च कर सकती है। यह मोबाइल फोन भारत में मौजूद लो बजट 5जी स्मार्टफोंस की तुलना में अधिक व बेहतर 5जी बैंड्स सपोर्ट करेगा तथा लो लैटेंसी और स्मूथ 5जी नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रदान करने में सक्षम होगा। हालांकि इसे बाजार में आने में एक साल से अधिक का वक्त लग सकता है।

jio 5g phone launch price 8000 to 12000 in india reliance jio ultra affordable 5G smartphone

Jio Phone 5G Spwcifications

लीक्स के अनुसार जियोफोन 5जी में 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी जा सकती है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगा। फोन में 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है तथा स्क्रीन को ग्लास प्रोटेक्शन भी दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार जियोफोन 5जी की डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली होगी। Jio Phone 5G को लेकर बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा जिसमें 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। जरूर पढ़ें:- बंद पड़े कबाड़ा फोन के बदले मिलेंगे 2,000 रुपये! ऐसे उठा सकते हैं फायदा

जियोफोन 5जी में प्रगति ओएस दिया जा सकता है जो हम पहले ही जियोफोन नेक्स्ट में देख चुके हैं। इस ऑपरेटिंग सिस्टम का निर्माण Google द्वारा खास तौर पर इंडियन मोबाइल यूजर्स के लिए किया गया है जिसमें भारतीय भाषाओं को सपोर्ट भी मिलता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Jio Phone 5G में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिया जा सकता है।

jio 5g phone launch price 8000 to 12000 in india reliance jio ultra affordable 5G smartphone

फोटोग्राफी के लिए जियोफोन 5जी में डुअल रियर कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। लीक्स के अनुसार यह 5जी फोन 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस दिया जाएगा। यह सेकेंडरी सेंसर एक मैक्रो लेंस हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

The post 8,000 रुपये से शुरु होगी Jio Phone 5G की कीमत: रिपोर्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-5g-phone-launch-price-8000-to-12000-in-india-reliance-jio-ultra-affordable-5g-smartphone/feed/ 1