Jio Phone Lite | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 15 Jul 2020 11:17:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 क्या मुकेश अंबानी कल लॉन्च करेंगे Jio Phone 3 और Jio Phone Lite, जानें इनके बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-phone-3-jiophone-lite-may-launch-on-july-15-agm-mukesh-ambani/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-phone-3-jiophone-lite-may-launch-on-july-15-agm-mukesh-ambani/#comments Tue, 14 Jul 2020 11:04:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46435 इन फोन के फीचर्स को लेकर ऑफिशियल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

The post क्या मुकेश अंबानी कल लॉन्च करेंगे Jio Phone 3 और Jio Phone Lite, जानें इनके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Update 15 जुलाई: Reliance Industries द्वारा आज 43वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) आयोजित की गई थी। इस एजीएम में रिलायंस ने 5G, Jio TV+ और Jio Glass जैसे नए प्रोडक्ट्स को पेश किए हैं। इसके अलावा घोषणा की गई कि जियो और गूगल मिलकर एंडरॉयड बेस्ड स्मार्टफोन के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि हम भारत को 2G मुक्त करेंगे और सभी लोगों तक 4जी स्मार्टफोन पहुंचाएंगे।

Jio 5G पर बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कहा है कि 5जी को लेकर कंपनी की तैयारी पूरी हो चुकी है और जल्द ही कंपनी देश में 5जी नेटवर्क का ट्रायल शुरू कर देगी। अगले साल यानि 2021 में Jio 5G मोबाइल यूजर्स को उपलब्ध होने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: Jio 5G हुआ अनाउंस, मुकेश अंबानी ने फिर किया धमाका, रिलायंस जियो को लेकर की ये बड़ी घोषणाएं

2 बजे शुरू हुई थी मीटिंग

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा यह महासभा दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-वीडियो माध्यमों से की गई थी। यह कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के हाल में जारी सर्कुलर के मुताबिक आयोजित की गई थी। इसे भी पढ़ें: Jio ने की 5जी की घोषणा, Made in india होगा पूरा नेटवर्क

Reliance Jio 149 plan revised ALL-IN-ONE PLAN 24 days validity iuc minutes

Reliance Jio Phone 3

माना जा रहा है कि Jio Phone 3 पिछले दोनों जियोफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। इस स्मार्टफोन में 5 इंच का डिसप्ले दिया जा सकता है। वहीं, 2 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और पावर बैकअप के लिए 2,800mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। इसे भी पढ़ें: Jio ने बनाया जादू वाला चश्मा, जानें इसमें क्या है खास
Jio Phone Lite

गौरतलब है कि इस बारे में सबसे पहले 91mobiles ने ही जानकारी दी थी कि कंपनी सस्ता जियोफोन लाने की तैयारी कर रही है जिसे Jio Phone Lite नाम से पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे लेकर बहुत पहले से स्टोर पर सर्वे कर रही है।

jio

हो सकता है नया स्मार्टफोन लॉन्च

हाल ही में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रविवार को कहा कि क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्लेटफार्म्स में 0.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 730 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसलिए उम्मीद की जा रही है जियो एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस सौदे के साथ रिलायंस जियो प्लेटफार्म्स में अब तक 25.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच चुकी है. जियो ने कुल 1,18,318.45 करोड़ रुपये जुटाए हैं। वहीं, गूगल भी जियो के साथ हाथ मिला सकता है। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि कल होने वाली AGM की मिटिंग में नया फोन न लॉन्च कर कंपनी कुछ और घोषणाएं करे।

Jio Phone और Jio Phone 2

मुकेश अंबानी साल 2017 में 21 जुलाई को हुई 40वीं रिलायंस एनुअल जनरल मीटिंग में जियोफोन को पेश किया था, जिसकी इफेक्टिव कीमत 0 रुपए थी। हालांकि, अनाउंस किया गया था। कंपनी ने पहला जियो फोन 0 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर उतारा था, हालांकि इसके लिए बायर्स को 1,500 रुपए जमा करने होते थे। Jio Phone 2 कंपनी 41वीं एनुअल जनरल मीटिंग में 31 जुलाई, 2018 में लेकर आई थी। इसकी कीमत 2,999 रुपये रखी गई थी।

पिछले साल हुईं थीं ये घोषणा

पिछले साल 12 अगस्त को हुए एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। रिलायंस ने अपने बहुप्रतीक्षित गीगा फाइबर ब्रॉडबैंड योजना को पेश किया था। इसके अलावा रिलायंस ने विदेशी कंपनियों सऊदी अरामको और बीपी के साथ साझेदारी का ऐलान किया था। कंपनी ने रिटेल, एंटरटेनमेंट और टेलीकॉम सेक्टर में कई नए उत्पाद लाने की घोषणा की थी।

The post क्या मुकेश अंबानी कल लॉन्च करेंगे Jio Phone 3 और Jio Phone Lite, जानें इनके बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-phone-3-jiophone-lite-may-launch-on-july-15-agm-mukesh-ambani/feed/ 1
Exclusive: Jio ला सकता है Jio Phone Lite, कीमत होगी 400 रुपये से कम- सोर्स https://www.91mobiles.com/hindi/jio-to-launch-jio-phone-lite-costs-less-than-rs-400/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-to-launch-jio-phone-lite-costs-less-than-rs-400/#comments Sat, 28 Dec 2019 05:20:31 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=39331 जियोफोन लाइट के माध्यम से कंपनी उन यूजर्स को जोड़ना चाहती है जो सिर्फ कॉलिंग पर निर्भर रहना चाहते हैं।

The post Exclusive: Jio ला सकता है Jio Phone Lite, कीमत होगी 400 रुपये से कम- सोर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वर्ष 2017 जून में मुकेश अंबानी ने जब जियो के 4जी फीचर फोन Jio Phone की घोषणा की तो पूरे टेलीकॉम जगत में हलचल मच गई है। वहीं आज लगभग ढाई साल बाद एक बार Dhirubhai Ambani के ​जन्मदिन पर हमें जियो से जुड़ी ऐसी ही एक बड़ी खबर मिली है। 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव खबर मिली है कि कंपनी Jio Phone के सस्ते वेरियंट Jio Phone Lite की तैयारी कर रही है। हालांकि ​इस फोन के फीचर्स की जानकारी तो अभी हमारे पास नहीं लेकिन कंपनी ने जियो पार्टनर के साथ इसके लिए सर्वे किया है और वहीं से हमें यह खबर मिली है। फिलहाल हम यह दावे से नहीं कह सकते कि इस फोन को लॉन्च किया ही जाएगा लेकिन ऐसा जरूर कहा जा सकता है कि कंपनी कुछ तैयारी कर रही है।

यहां ध्यान देने वाली बात है कि जियो 4जी विषेश कर इंटरनेट के लिए जाना जाता है। ऐसे में फीचर फोन की बात वो भी सिर्फ कॉलिंग के लिए हमारे लिए भी थोड़ा हैरानी भरा जरूर था। ऐसे में हमें जब जानकारी मिली तो हमने दो अलग—अलग सोर्स से इसकी पुष्टी की और दोनों जगह से लगभग एक जैसे ही उत्तर मिले।

कैसा होगा Jio Phone Lite
jio-to-launch-jio-phone-lite-costs-less-than-rs-400

कंपनी द्वारा किए गए सर्वे में जियो पार्टनर द्वारा हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार जियोफोन के समान ही Jio Phone Lite भी एक कीपैड वाला फोन होगा। भारतीय बाजार में कंपनी इसे 500 रुपये से कम के बजट में पेश करने वाली है। जानकारी के अनुसार इस फोन की कीमत 399 रुपये के आसपास हो सकती है। खास बात यक कही जा सकती है कि इस फोन में इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं होगी। कंपनी इसे सिर्फ कॉलिंग के लिहाज से पेश कर सकती है। रिलायंस जियो द्वारा जियोफोन लाइट के लिए 50 रुपये से कम का मंथली कॉलिंग प्लान पेश किया जा सकता है।

यह फोन कब तक भारतीय बाजार में आएगा इस बारे में हमें फिलहाल जानकारी नहीं है लेकिन जैसा कि देखा गया है हर बार कंपनी अपने Reliance AGM मीटिंग में नए फोंस की घोषणा करती है और ऐसे में हम आशा कर सकते हैं कि Reliance AGM 2020 के दौरान इसकी घोषणा की जा सकती है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: नहीं बंद हो रहा है Jio Phone का निर्माण, कंपनी ने दिए 15 लाख अतिरिक्त ऑर्डर

क्या जरूरत है Jio Phone Lite की
feature-phone
Mukesh Ambani ने जियोफोन लॉन्च के दौरान ही जानकरी दी थी इसके माध्यम से कंपनी उन लोगों को इंटरनेट से जोड़ना चाहती है जो अब तक स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर पाए हैं। इसके साथ यह भी जानकारी दी थी कि कंपनी हर माह 5 मिलियन Jio Phone बनाना चाहती है। जियोफोन के लॉन्च के बाद ऐसा ही उत्साह देखने को मिला। अक्टूबर 2019 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अब तक 70 मिलियन अर्थात 7 करोड़ से भी ज्यादा जियोफोन बेच चुकी थी और यह सिलसिला अब भी जारी है।

जहां तक रिलायंस जियो के सर्विस की बात है तो 5 सितंबर 2016 से अधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत की गई थी और महज ​तीन साल में 35 करोड़ से ज्यादा यूजर के साथ ही भारत में कंपनी नंबर एक मोबाइल सेवा प्रदाता बन गई। और जियो को नंबर एक बनाने में जियोफोन का भी बड़ा योगदान रहा है। इसे भी पढ़ें: Jio लाया ‘2020 Happy New Year Offer’, 4G और Jio Phone यूजर्स के लिए एक साल सबकुछ फ्री

परंतु अब भी ऐसे यूजर की बड़ी तादात है जो इंटरनेट से ज्यादा फ्रेंडली नहीं है और कॉलिंग पर ही निर्भर रहना चाहते हैं। उन लोगों को जियो से जोड़ने के लिए Jio Phone Lite एक बेहतर विकल्प हो सकता है और शायद कंपनी की भी यही कोशिश भी है। बेहद ही कम कीमत में फोन और ​मामूली शुल्क में कॉलिंग प्रदान कर यूजर्स को एक अच्छा विकल्प दिया जाए जिससे कि अपने प्रतियोगियों के मुकाबले रिलायंस जियो और भी बड़ी बढ़त ले सके।

कौन होंगे Jio Phone Lite के यूजर
smartphone-launched-in-2019-under-10000-budget-in-india-list-realme-xiaomi-samsung-oppo-vivo-nokia-infinix
इसमें कोई दो राय नहीं है कि स्मार्टफोन का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है लेकिन भारत में अभी फीचर फोन यूजर की बड़ी संख्या है जो खास कर कॉलिंग पर निर्भर रहते हैं। हाल में काउंटरप्वाइंट द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार अब भी भारत में 400 मिलियन से ज्यादा फीचर फोन यूजर हैं और जियोफोन लाइट यदि लॉन्च होता है तो ये ही यूजर सबसे बड़े टारगेट होंगे। इसे भी पढे़ं: Jio यूजर्स के लिए काम की खबर, अब भी करा सकते हैं पुराने प्रीपेड प्लान का रीचार्ज

वहीं इस बारे में टेकआर्क के फाउंडर व चीफ एनालिस्ट फैशल कावूसा ने लाइवमिंट को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि “आज भी कई यूजर हैं जो स्मार्टफोन के साथ अपने आप को असहज महसूस करते हैं। वे डिजिटल वर्ल्ड के एक्पोजर से दूर रहना चहाते हैं और अपने आप को कॉलिंग तक ही सीमित रखना चाहते हैं। ये लोग अब भी फीचर फोन लेना ही पसंद करते हैं। इसके अलावा अफोर्डेबिलिटी और लंबे समय तक चलना भी फीचर फोन की खासियत है और यूजर का एक बड़ा तबका है जो इन वजहों से भी फीचर फोन के साथ बने रहना चहता है।”

ऐसे में देखा जा सकता है कि जियो के लिए अब भी एक बड़ा बाजार है और जियोफोन लाइट यदि आता है तो उन लोगों की पहली पसंद हो सकती है जो अफोर्डेबिलिटी, लंबी लाइफ और सिर्फ कॉलिंग पसंद करते हैं।

Jio Phone के स्पेसिफिकेशन
jio launches kumbh app how to use kumbh app in hindi
जहा तक जियोफोन की बात है तो इस फोन को कंपनी ने 2017 में लॉन्च किया था। यह एक 4जी फीचर फोन है जो स्मार्ट फीचर्स से लैस है। इसमें आपको इंटरनेट के अलावा वीडियो कॉलिंग, व्हाट्सऐप और यूट्यूब जैसे फीचर्स भी मिलते है। फोन में 2.4 इंच की टीएफटी कलर स्क्रीन दी गई है। फोन में 1गीगाहट्र्ज का डुअलकोर प्रोसेसर है और 512एमबी कर रैम मैमोरी है। फोन की इंटरनल मैमोरी 4जीबी है​ जिसे मैमोरी कार्ड के माध्यम से एक्सपेंड कर सकते हैं।

कैमरे के लिए​ जियोफोन में 2 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट वीडिए कैमरा दिया गया है। फोन में आपको एफएफ रेडियो और म्यूजिक प्लेयर भी मिलेगा। वहीं इसमें लाउडस्पीकर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 2,000 एएमएच की बैटरी दी गई है।

The post Exclusive: Jio ला सकता है Jio Phone Lite, कीमत होगी 400 रुपये से कम- सोर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-to-launch-jio-phone-lite-costs-less-than-rs-400/feed/ 4