Jio Phone Next 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 03 Mar 2023 16:52:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio ला सकता है सस्ता 5G फोन, यहां देखें लीक स्पेसफिकेशन https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-next-2-5g-smartphone-price-specifications-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-next-2-5g-smartphone-price-specifications-leak/#comments Wed, 26 Jan 2022 13:16:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74564 Jio फोन 5G में पांच बैंड सपोर्ट होंगे जिसमें N3, N5, N28, N40 और N78 जैसे बैंड शामिल हैं।

The post Jio ला सकता है सस्ता 5G फोन, यहां देखें लीक स्पेसफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस Jio की 5G सर्विस जल्द ही लॉन्च होने वाली है। हाल में ही कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया है कि वह 1000 शहरों अपनी 5G सर्विस को लॉन्च करने का प्लान कर रही है। अभी दो दिन पहले ही यह खबर मीडिया में सुर्खियां बटोर रही थीं, वहीं आज Jio को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी जल्द ही कम बजट वाले अपने नए 5G फोन को लॉन्च कर सकती है। यह फोन जियो फोन नेक्स्ट का ही अपग्रेड मॉडल होगा। कम रेंज के इस 5G इनेबल फोन पर कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही फोन के स्पेसिफिकेशन और प्राइसिंग को लेकर भी लीक के माध्यम से जानकारियां सामने आई हैं।

Jio 5G Phone के स्पेसिफिकेशन

Jio के इस 5G फोन के स्पेसिफिकेशन और प्राइस लीक की जानकारी सबसे पहले एंड्रॉयड सेंट्रल ने लीक की है। दी गई जानकारी के अनुसार इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5G चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। यह प्रोसेसर पिछले साल लॉन्च Jio Phone Next में पेश किए गए Snapdragon 215 प्रोसेसर से कहीं ज्यादा अडवांस है। इसे भी पढ़ें : Exclusive: Jio के 5G में मिली 400 Mbps से ज्यादा की स्पीड, 4G को कहेंगे बाय-बाय

कंपनी इस फोन को 6.5 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है और इसमें 1600 x 720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला HD+ स्क्रीन देखने को मिल सकती है। वहीं जियो के इस 5G फोन में आपको 4GB रैम और 32 GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। फोन में एक्सपेंडेबल मैमोरी सपोर्ट भी आपको देखने को मिलेगा।

jio phone next 2 5g smartphone price specifications leak

हालांकि भारत में अभी 5जी सर्विस लॉन्च नहीं हुई है ऐसे में यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि 5G सर्विस किस बैंड को सपोर्ट करेगी। परंतु जियो के इस फोन में सपोर्ट होने वाले नेटवर्क बैंड को देखकर आप समझ सकते हैं कि कंपनी के अंदर किस तरह की तैयारी चल रही है। लीक के माध्यम से जो जानकारी आई है उसके अनुसार इस फोन में 5G के लिए पांच बैंड सपोर्ट होंगे जिसमें N3, N5, N28, N40 और N78 जैसे बैंड शामिल हैं। इसे भी पढ़ें : Vodafone-Idea यूजर्स के आने वाले हैं बुरे दिन, फिर महंगे हो सकते हैं प्रीपेड रिचार्ज

डिसप्ले: 6.5 इंच, HD+ (1600 x 720 पिक्सल रेजल्यूशन)
प्रोसेसर: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5G चिपसेट
कैमरा रियर: 13 MP
फ्रंट कैमरा: 8 MP
रैम: 4 GB
मैमोरी: 32 GB
बैटरी: 5,000 mAh, 18W चार्जिंग

Jio 5G फोन में आपको 5,000 mAh की बैटरी देखने को मिल सकता है और यह फोन 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। इस फोन में आपको तीन कार्ड स्लॉट देखने को मिलेगा जहां आप 2 सिम के साथ 1 माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर पाएंगे। हालांकि फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि दोनों स्लॉट में 5G सिम का उपयोग होगा या एक में 5जी और एक में 4जी। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में रियर पैनल में 13 एमपी का मेन कैमरा और 8 एमपी का सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।

हालांकि इस रिपोर्ट में डिजाइन के बारे में भी थोड़ी जानकारी उपलब्ध है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 5जी फोन पुराने ट्रेडिशनल लुक या फिर जियो फोन नेक्स्ट के लुक से बिल्कुल अलग होगा। फोन में आपको बेज़ल लेस पंच होल डिसप्ले देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें : काम की खबर, अब बिना इंटरनेट कर सकेंगे 200 रुपए से कम की डिजिटल पेमेंट!

Jio का 5G प्लान

मुकेश अंबानी ने 2019 के दौरान ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम मीटिंग में गूगल के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की थी। कंपनी ने उस समय कहा था कि वह गूगल के साथ मिलकर कम कीमत के 4जी और 5जी फोन इंडिया में लॉन्च करेगी। इसके तहत कंपनी एंड्रॉयड बेस्ड एक अलग ओएस का निर्माण करेगी और इस ओएस को हम पिछले साल लॉन्च जियोफोन नेक्स्ट में प्रगति ओएस के नाम से देख चुके हैं और यही अब नए 5जी फोन में भी देखने को मिल सकती है।
jio 5g service will not start from all india like 4gb service

रही बात 5जी नेटवर्क की तो कंपनी पहले ही कह दिया है जियो की 5जी नेटवर्क पूरी तरह से इंडिजिनियस तकनीक पर आधारित होगी। यानी कि पूरी तरह से भारतीय तकनीक पर आधारित होगी और इंडिया में ही बनी होगी।

भारत में 5G सर्विस

2022 में भारत में 5G नेटवर्क दस्तक देने वाली है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्यूनिकेशंस् ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इस साल 13 शहरों में 5जी सर्विस की शुरुआत होगी। जिसमें दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के अलावा बेंगलुरू और अहमदाबाद जैसे शहर शामिल हैं।

The post Jio ला सकता है सस्ता 5G फोन, यहां देखें लीक स्पेसफिकेशन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jio-phone-next-2-5g-smartphone-price-specifications-leak/feed/ 1