Jio Phone Plan 2022 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 10:35:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jio के 200 रुपये से कम के इन प्लांस को देखा है आपने! जानें फुल डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/best-jio-plan-under-rs-200-for-smartphone-and-jiophone/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-jio-plan-under-rs-200-for-smartphone-and-jiophone/#comments Sat, 01 Jan 2022 12:19:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=72991 Jio के पास आज 200 रुपये से कम में स्मार्टफोन के लिए ऐसा कोई भी प्लान नहीं है जिसमें यूजर्स को 30 दिन या 28 दिनों की वैधता मिले।

The post Jio के 200 रुपये से कम के इन प्लांस को देखा है आपने! जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो ने पिछले साल दिसंबर में अपने टैरिफ प्लान के रेट बढ़ा दिए थे। कंपनी ने सभी प्लान में लगभग 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बावजूद इसके कंपनी के पास कुछ ऐसे प्लान हैं जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। हालांकि यह नहीं कहूंगा इसके प्राइस बढ़ने से यूजर्स को नुकसान नहीं हुआ है। क्योंकि आज 200 रुपये से कम में स्मार्टफोन के लिए ऐसा कोई भी प्लान नहीं है जिसमें यूजर्स को 30 दिन या 28 दिनों की वैधता मिले। सभी प्लान की वैधता कम कर दी गई है। बावजूद इसके आपको डेली यूज के लिए इनमें से कुछ प्लान आपको अच्छे लग सकते हैं। तो चलिए जियो के इन प्लांस के बार में विस्तार से बात करते हैं।

200 रुपये से कम में जियो फोन प्लान

कॉलिंग प्लान

75 रुपये का प्लान: पहले यह प्लान 28 दिनों का हुआ करती थी लेकिन अब कंपनी ने इसकी वैधता 23 दिनों की कर दी है। इसमें हर रोज 100 MB डाटा दिया जाता हॅै और इसके साथ ही + 200 MB अतिरिक्त डाटा है। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आपको 100 एसएमएस और जियो ऐप्स की सब्सक्रिप्शन मिल जाती है। इसे भी पढ़ें : महंगा 5G चाहिए या अच्छा 4G नेटवर्क! यूजर्स के लिए है यह बड़ा सवाल
reliance-jiophone-vs-micromax-bharat-1
91 रुपये का प्लान: यदि आप जियो फोन चला रहे हैं और ज्यादा डाटा की जरूतर नहीं है तो यह सबसे अच्छा प्नान है। 91 रुपये के इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैधता मिलती है और हर रोज 100 MB डाटा के साथ + 200 MB अतिरिक्त डाटा दिया जाता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस मिलता है और जियो सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।इसे भी पढ़ें : मोबाइल रिचार्ज हुए बेहद महंगे लेकिन कब सुधरेगा नेटवर्क? हर यूजर्स का यही सवाल

डाटा + कॉलिंग प्लान

125 रुपये का प्लान: वैसे तो यह प्लान अच्छा है लेकिन आपको पूरे महीने भर सर्विस नहीं देता है यही कमी है। इसमें आपको सिर्फ 23 दिनों की वैधता मिलती है और हर रोज कंपनी 0.5 GB डाटा दिया जाता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेजेस के साथ जियो ऐप की सेवाएं मिलती हैं।

152 रुपये का प्लान: यदि आप महीना में 150 रुपये के आसपास खर्च करना चाहते हैं तो जियो फोन के लिए सबसे बेस्ट प्लान कहा जा सकता है। इसमें आपको 28 दिनों की वैधता के साथ हर रोज 0.5 GB डाटा मिल जाता है। इस प्लान के साथ भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस दिया जाता है। साथ ही जियो ऐप सब्सक्रिप्शन भी है। इसे भी पढ़ें : क्या अब 23 दिनों का होगा मंथली प्लान, कंपनियों के मनमानी के आगे बेबस यूजर्स

186 रुपये का प्लान: 200 रुपये में जियो फोन के लिए सबसे महंगा प्लान 186 रुपये का है जो 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अपको हर रोज 1 जीबी डाटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और जियो ऐप सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है।

200 रुपये से कम में जियो 4जी स्मार्टफोन प्लान

1 जीबी डाटा प्लान

149 रुपये का प्लान: रिलायंस जियो के पास एक 149 रुपये का प्लान है जो सिर्फ 20 दिनों की वैधता देता है। इस प्लान में आपको हर रोज आपको 1 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस रोज का मिल जाता है। जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध है।

5 things to expect from cheapest 4g smartphone jiophone next in india
JioPhone

179 रुपये का प्लान: यदि आप अपने स्मार्टफोन के लिए जियो सर्विस में 1 जीबी डाटा प्लान की ओर जाते हैं तो 200 रुपये से कम में 179 एक प्लान है। यह प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें हर रोज 1 जीबी डाटा मिलता है। यानी 24 दिनों में 24 जीबी डाटा। इसके साथ ही रोज के 100 एसएमएस और अनलिमिटेड नेशनल कॉलिंग भी मिलती है। जियो सर्विसेज इस प्लान में भी उपलब्ध हैं।

1.5 जीबी डाटा प्लान

119 रुपये का प्लान: जियो के इस प्लान की वैधता सिर्फ 14 दिनों की है। हालांकि इसमें आपको हर रोज 1.5 जीबी डाटा दिया जाता है और इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो सर्विसेज मुफ्त में दी जाती है। 14 दिनों में कुल 21 जीबी डाटा आपको मिलता है। बावजूद इसके यह प्लान बहुत खास नहीं कहा जाएगा।

199 रुपये का प्लान: रिलायंस जियो का यह प्लान 4जी स्मार्टफोंस के लिए है जिसमें अपको हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है और इसकी वैधता 23 दिनों की है। ऐसे में आपको कुल 34.5 जीबी 4जी डाटा मिलता है। इसके साथ ही आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज के 100 एसएमएस और नेशनल रोमिंग सर्विस फ्री मिलती है। इतना ही नहीं कंपनी की जियो ऐप्स का लाभ भी आप ले पाएंगे।

The post Jio के 200 रुपये से कम के इन प्लांस को देखा है आपने! जानें फुल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-jio-plan-under-rs-200-for-smartphone-and-jiophone/feed/ 1