The post 100 रुपये महंगा हो जाएगा ये वाला Jio प्लान! जानें कब से बढ़ेगा रिचार्ज का रेट और देने होंगे कितने रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio जब मार्केट में आई थी, तब मोबाइल यूजर्स को मुफ्त में इंटरनेट का मजा दिया था। कई लोगों का मानना है कि अब उसी मजे का बदला जियो कंपनी अच्छे से वसूल रही है। कुछ महीने पहले ही रिचार्ज प्लान का रेट बढ़ाकर आम जनता को झटका दिया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि मुकेश अंबानी की कंपनी जियो अपने 199 रुपये वाले प्लान का प्राइस 100 रुपये बढ़ा रही है और इसके लिए अब 299 रुपये चुकाने होंगे।
बिजनेस टूडे की रिपोर्ट के जरिये जानकारी मिली है कि रिलायंस जियो अपने 199 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान की कीमत बढ़ाने जा रही है। रिचार्ज प्लान के प्राइस में 100 रुपये का इजाफा किया जाएगा जिसके बाद इसके लिए 299 रुपये खर्च करने होंगे। गजब बात है कि कंपनी ने प्राइस में कोई छोटा मोटा नहीं बल्कि पूरे एक सौ रुपये बढ़ावा किया है!
प्राप्त जानकारी अनुसार 199 रुपये वाले जियो प्लान का रेट 23 जनवरी से बढ़ जाएगा। सभी यूजर्स को अपनेआप नए प्राइस के हिसाब से माइग्रेट कर दिया जाएगा। यानी इस तारीख के बाद जो भी लोग 199 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान यूज़ कर रहे थे उनकी बिल साइकल 299 रुपये के हिसाब से बनकर आएगी।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि कंपनी की ओर से प्लान का रेट बढ़ाकर रिचार्ज को महंगा तो कर दिया गया है लेकिन इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं आया है। जो फायदे पहले 199 रुपये में मिलते थे अब 100 रुपये महंगा होने के बाद भी वही समान बेनिफिट्स 299 रुपये में मिलेंगे।
299 रुपये वाले जियो प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स हैं:
जियो यूजर्स पूरे भारत में किसी भी नंबर पर मुफ्त वॉइस कॉलिंग कर सकेंगे तो पूरी तरह से रोमिंग फ्री रहेगी। इनका इस्तेमाल जियो नेटवर्क सहित अन्य कंपनी के नंबर पर फ्री होगा। इसके साथ ही कंपनी की ओर से प्लान में कुल 25जीबी डाटा दिया जा रहा है जो बिना किसी डेली लिमिट के आएगा। यानी किसी भी दिन कितना ही जीबी खर्च किया जा सकता है। वहीं हर दिन के लिए 100 एसएमएस का फायदा भी मिलेगा।
199 रुपये वाले प्लान का रेट बढ़ने के बाद यह अब 299 रुपये का हो जाएगा। यह प्लान जहां पुराने कस्टमर्स के लिए ही कंटिन्यू होगा वहीं नए जियो पोस्टपेड यूजर्स के लिए सबसे सस्ता प्लान 349 रुपये का मिलेगा। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 30GB 5G डाटा मिलता है। इसके साथ ही पूरे भारत में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS भी प्राप्त होते हैं।
The post 100 रुपये महंगा हो जाएगा ये वाला Jio प्लान! जानें कब से बढ़ेगा रिचार्ज का रेट और देने होंगे कितने रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Jio लाया 90 days validity वाला नया रिचार्ज प्लान, हर दिन मिलेगा 2GB data first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio ने एक नया प्रीपेड प्लान (prepaid recharge plan) लॉन्च किया है जिसकी कीमत 749 रुपये है। यह रिचार्ज प्लान न सिर्फ उन लोगों के लिए बेस्ट है जो दिन में ज्यादा इंटरनेट डाटा का यूज़ करते हैं। बल्कि साथ ही ऐसे यूजर जो एक बार पैसे देकर बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचे रहना चाहते हैं, उनके लिए यह रिलायंस जिओ का 749 रुपये वाला प्लान भी बेस्ट आप्शन है। लंबी वैलिडिटी, ज्यादा डाटा के साथ ही Jio Apps की सुविधा देने वाले इस Jio Plan की डिटेल्स आगे शेयर की गई है।

लंबी वैलिडिटी – रिलायंस जिओ का 749 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कंपनी की ओर से 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया गया है। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद तकरीबन तीन महीनों तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डेली डाटा – Jio 749 Plan में कंपनी की ओर से यूजर्स को हर दिन 2 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। डेली 2जीबी डाटा के हिसाब से पूरे प्लान में जियो ग्राहक कुल 180जीबी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। याद रहे एक दिन में उपभोक्ता अधिकतम 2जीबी डाटा ही यूज़ कर सकते हैं।

अनलिमिटेड कॉलिंग – जिओ कस्टमर्स को इस रिचार्ज के बाद अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। यह कॉल पूरे 90 दिन तक तक फ्री रहेगी जिनका इस्तेमाल ऑन नेटवर्क और ऑफ नेटवर्क दोनों नंबरों पर किया जा सकेगा। इस जियो प्लान में अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग मिलती है।
एसएमएस – Reliance Jio Rs 749 prepaid recharge plan में 90 दिनों की वैलिडिटी के लिए डेली 2जीबी डाटा के साथ ही हर दिन 100एसएमस भी मिलते हैं। ये एसएमएस भी हर नेटवर्क पर पूरी तरह से फ्री रहते हैं जिसका इस्तेमाल लोकल व एसटीडी किसी भी सर्किल में मुफ्त किया जा सकता है।

जियो ऐप्स – रिलायंस जियो यूजर्स को कंपनी की ओर से जो चीज एक्स्ट्रा मिलती है, वह है Jio Apps का एक्सेस। कंपनी के नए 749 रुपये प्लान में भी जियो की ओर से JioCinema, JioTV, JioSecurity और JioCloud जैसी ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा ह।
The post Jio लाया 90 days validity वाला नया रिचार्ज प्लान, हर दिन मिलेगा 2GB data first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सिर्फ 2 रुपये ज्यादा देकर पा सकते हैं 1 सप्ताह की एक्स्ट्रा वैलिडिटी! ऐसे तो सदमे में चला जाएगा Jio first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री पिछले महीनों में काफी उतार-चढ़ाव देख चुकी है। Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (VI) द्वारा Mobile Recharge Plans का प्राइस बढ़ाए जाने के बाद से ही इंडियन मोबाइल यूजर्स का रवैया बदला हुआ नज़र आ रहा है। लोग सस्ते ऑप्शन की तालाश में है और ऐसे में उन्हें BSNL का सहारा नज़र आ रहा है। मार्केट के गलाकाट प्रतिस्पर्धा के चलते सभी कंपनियों का प्रयास है कि कम से कम दाम पर अधिक से अधिक लुभावने ऑफर व बेनिफिट्स दिए जाए। इन दिनों सबसे ज्यादा टक्कर Jio और BSNL के बीच देखने को मिल रही है क्योंकि मोबाइल यूजर इन दो कंपनियों के ही सबसे सस्ते होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। आगे हमनें बीएसएनएल और जियो के 250 रुपये के कम कीमत वाले ऐसे दो प्लान्स का जिक्र और कंपेरिज़न किया है जो बताता है कि किस तरह से सिर्फ 2 रुपये एक्स्ट्रा लेकर BSNL कंपनी Jio की तुलना में 1 सप्ताह ज्यादा वैलिडिटी और ज्यादा इंटरनेट डाटा दे रही है।
रिलायंस जियो द्वारा रिचार्ज प्लान महंगे किए जाने के बाद लाखों लोगों ने इस कंपनी के नंबर बंद कर लिए थे तथा कंपनी को पोर्ट करवा लिया था। हाल ही में आई रिपोर्ट में पता चला है कि 3 महीने तक ग्राहकों द्वारा नकारे जाने के बाद अब फिर से ग्राहकों ने जियो को अपनाना शुरू कर दिया है। जियो को छोड़ने वाले अधिकांश यूजस बीएसएनएल के पाले में गए थे। यहां हमने Reliance Jio और BSNL के जिस प्लान का कंपेरिज़न दिया गया है वो दोनों ही मोबाइल रिचार्ज 250 रुपये के कम कीमत पर बाजार में उपलब्ध है। रिलायंस जियो के प्लान की कीमत जहां 249 रुपये है वहीं बीएसएनएल का रिचार्ज प्लान 247 रुपये का है। आगे आप पढ़ेंगे Jio Rs 249 Plan बनाम BSNL Rs 247 Plan
शुरूआत जियो से करें तो यह 249 रुपये वाला यह मोबाइल रिचार्ज प्लान कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए लेकर आई है। आमतौर पर जहां जियो के प्लान 28 दिनों के लिए आते हैं वहीं यूजर्स को इस प्लान के साथ निराशा मिली है। 249 रुपये वाला यह जियो प्लान सिर्फ 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। बेनिफिट्स पर गौर करें तो Jio यूजर्स को इस प्लान में हर दिन 2GB data मिलता है। यानी पूरे प्लान में जियो ग्राहक हर दिन 2 जीबी के हिसाब से कुल 46जीबी इंटरनेट डाटा का लाभ उठा पाएंगे।

2जीबी डाटा प्रतिदिन के साथ ही कंपनी अपने यूजर्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है। ये कॉल पूरे देश में सभी नंबरों पर पूरी तरह फ्री रहेगी। मुफ्त कॉल के साथ ही जियो यूजर्स को प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं मोबाइल सर्विस पाने के साथ ही जियो ग्राहक 249 रुपये वाले प्लान में JioTV, JioSecurity, JioCloud और JioCinema जैसी जियो ऐप्स का भी मुफ्त एक्सेस पा रहे हैं। यह भी पढ़ें : 5G in India : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले 5G टेस्टबेड को किया लॉन्च, बोले – 6G पर भी काम हुआ शुरू
भारत संचार निगम लिमिटेड यानि बीएसएनएल का 247 रुपये की कीमत वाला यह प्लान कंपनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है। यह प्लान 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है जिसमें 30 दिनों की वैधता मिलती है। प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें इस बीएसएनएल प्लान में कंपनी की ओर से कुल 50GB data दिया जा रहा है। यह डाटा बिना किसी डेली लिमिट के आता है यानि बीएसएनएल यूजर्स बिना किसी दैनिक वैधता के जितना मर्जी इंटरनेट का यूज़ कर सकते हैं।

50 जीबी इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल 30 दिनों के भीतर कभी भी किया जा सकता। सिर्फ इतना ही नहीं अगर प्लान में मिलने वाला 50 जीबी डाटा 30 दिन पूरे होने से पहले से ही खत्म हो जाता है तो भी मोबाइल यूजर 80केबीपीएस प्रति सेकेंड की स्पीड से इंटरनेट से कनेक्टेड रहेंगे। डाटा के अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जा रही है जो पूरे देश में सभी नेटवर्क पर फ्री रहेगी। प्लान में बीएसएनएल यूजर्स को हर दिन 100एसएमएस प्राप्त होंगे तथा कंपनी की ओर से 247 रुपये में इरोज़ नाउ का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें : 5G आने को है तैयार लेकिन फिर भी अच्छी 4G Internet Speed के लिए तरस रहे हैं इंडियन!
दोनों प्लान्स की डिटेल पढ़ने से यह फर्क तो साफ समझ आ रहा है कि BSNL कंपनी के प्लान में Jio प्लान की तुलना में अधिक वैलिडिटी मिल रही है और डाटा भी ज्यादा प्राप्त हो रहा है। वहीं साथ ही बीएसएनएल प्लान जियो रिचार्ज की तुलना में 2 रुपये सस्ता भी है। हॉं, इस बात को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है कि जियो प्लान में 4G Data मिल रहा है जब्कि बीएसएनएल 3G डाटा दे रहा है।

कुल मिलाकर अगर 3जी स्पीड का इंटरनेट आपके एरिया में 4जी के मुकाबले बहुत ज्यादा धीमा नहीं है तो BSNL 247 रुपये वाले प्लान Jio 249 रुपये वाले प्लान पर भारी पड़ता है। यहां जो प्वाइंट जियो को सबसे पीछे धकेलता है, वह है कंपनी द्वारा सिर्फ 23 दिनों की वैलिडिटी देना। सिर्फ 2 रुपये एक्स्ट्रा देकर 1 हफ्ते की वैधता पाना बहुत से मोबाइल यूजर्स के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
The post सिर्फ 2 रुपये ज्यादा देकर पा सकते हैं 1 सप्ताह की एक्स्ट्रा वैलिडिटी! ऐसे तो सदमे में चला जाएगा Jio first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post क्या गुजर गया Jio का जमाना ? यूजर्स की शिकायत, अब ना ही सबसे सस्ता और ना ही दूसरों से अच्छा! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea ने जब से अपने mobile Recharge plan महंगे किए हैं, तब से ही इंडियन मोबाइल यूजर नाराज और परेशान नज़र आ रहे हैं। उपभोक्ताओं को टेलीकॉम सर्विसेज के लिए पहले की तुलना में कई गुना अधिक पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। निजी दूरसंचार कंपनियों से नाराज़ मोबाइल यूजर BSNL को नए ऑप्शन के तौर पर देख रहे हैं। मोबाइल टैरिफ प्लान की कीमतों को बढ़ाया जाना इन यूजर्स को कतई पसंद नहीं आ रहा है और इसे प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी कहा जा रहा है। ये भारतीय लोग मुकेश अंबानी की Jio से कुछ ज्यादा खफ़ा नज़र आ रहे हैं और इसका असर कंपनी के गिरते यूजर बेस में साफ देखा भी जा सकता है। आगे हमनें ऐसे ही कुछ प्वाइंट्स तलाशने की कोशिश की है जो मोबाइल यूजर्स को रिलायंस जियो से दूर कर रहे हैं।
रिलायंस जियो की इस बात को कभी नकारा नहीं जा सकता है कि इस कंपनी ने आने के बाद ही इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री की सूरत पूरी तरह से बदली है। यह कहना गलत नहीं होगा कि जियो की बदौलत ही आज कॉलिंग के लिए मोटी रकम चुकानी नहीं पड़ती और इंटरनेट भी पहले की तुलना में बेहद कम कीमत पर मिलता है। देश में 4G Network के विस्तार में Reliance Jio का बड़ा योगदान रहा है। बीते 5 सालों में इस कंपनी ने बेहद तेजी से तरक्की की है और अब यह भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन चुकी है। लेकिन बीते कुछ महीनों से जियो की चमक कुछ फीकी नज़र आने लगी है और जियो यूजर्स समेत मोबाइल ग्राहक भी इस कंपनी से नाराज़ दिखाई दे रहे हैं।

कुछ समय पहले ही टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट शेयर की थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि तकरीबन 1,29,01,812 वायरलेस सब्सक्राइबर्स मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का नेटवर्क छोड़ चुके हैं। इन लोगों ने या तो अपनी जियो सिम बंद करवा दी है या फिर अपने जियो नंबर को दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर पोर्ट कर लिया है। हालांकि इस दौरान Vi नेटवर्क के यूजर्स में भी कम देखी गई थी लेकिन जियो की वायरलेस सब्सक्राइबर्स ग्रोथ रेट में 3 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी। इस रिपोर्ट के सामने आने पर खुलासा हुआ था कि एक महीने के भीतर ही लाखों मोबाइल यूजर्स Jio Network को छोड़ चुके हैं। यह भी पढ़ें : 84 नहीं 90 दिन का हो मोबाइल प्लान! क्या आपकी भी है यही मांग?
Reliance Jio ने एक वक्त पर अपने ग्राहकों को लंबे समय तक मुफ्त सेवाएं दी हैं। टेलीकॉम बाजार में अपनी शुरूआत ही फ्री सिम और मुफ्त इंटरनेट देकर करने वाली इस कंपनी ने साल 2021 के अंत में यकायक mobile Recharge plans price को बढ़ा दिया था। जियो का यही कदम मोबाइल यूजर्स को सबसे ज्यादा खटक गया। कंपनी की ओर से महंगे किए गए मोबाइल प्लान्स जियो यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहे हैं। 5 साल पहले जो लोग रिलायंस जियो की फ्री सिम पाने के लिए लंबी लाईनों में लगे थे और 6 महीने पर फ्री में इंटरनेट चला रहे थे, वो अब कंपनी की सेवा पाने के लिए 1 रुपया भी एक्स्ट्रा खर्च नहीं करना चाहते हैं। जियो ग्राहकों की शिकायत है कि मोबाइल कंपनी द्वारा बढ़ाए गए टैरिफ प्लान्स उनके उपर महंगाई की मार साबित हो रहे हैं।

रिलायंस जियो के महंगे प्लान्स का रिचार्ज करवाने को मजबूर ग्राहकों की शिकायत है कि कंपनी ने अपने टैरिफ प्लान्स तो महंगे कर दिए हैं लेकिन इंटरनेट स्पीड में कोई भी बदलाव नहीं आया है। एक ओर जहां कंपनी बेहद जल्द सुपरफास्ट 5G Internet लाने के दावे कर रही है वहीं दूसरी ओर मौजूदा Jio 4G Internet काफी धीमा साबित हो रहा है। बहुत से जियो कस्टमर्स की शिकायत है कि उनके फोन में इंटरनेट बेहद स्लो चलता है। जियो नंबर पर यह स्लो इंटरनेट स्पीड भी कंपनी के लिए नेगेटिव साबित हो रही है।

स्लो इंटरनेट की तरह ही देश के कई ईलाकों से शिकायतें आ रही है कि उनके एरिया में जियो नेटवर्क बिल्कुल भी ठीक नहीं चलता है तथा कंपनी के सिग्नल बेहद कम आते हैं। ये जियो ग्राहक अमूमन ग्रामीण क्षेत्रों में बसते हैं जो 91मोबाइल्स के सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें कमेंट्स के माध्यम से दर्ज करवाते हैं। जियो यूजर्स का कहना है कि उनके फोन में जियो सिग्नल हमेशा लो ही रहते हैं जिससे कॉलिंग के दौरान ‘कॉल ड्रॉप’ व ‘नेटवर्क उपलब्ध नहीं है’ जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कुछ जियो ग्राहकों का कहना है कि मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो मिलकर मोबाइल यूजर्स को उलझन में फंसा रहे हैं। कंपनी द्वारा हाल ही लॉन्च किए गए 259 रुपये वाले Calender Month Plan को लेकर कहा गया है कि इसमें 31 दिनों तक की वैलिडिटी तो मिलती है लेकिन यह प्लान पुराने प्लान्स की तुलना में अधिक महंगा है। दरअसल पहले 28 दिनों की वैधता वाला प्लान 239 रुपये में आता था, लेकिन अब यूजर्स की डिमांड का हवाला देते हुए कंपनी ने 31 दिनों वाला नया प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 259 रुपये है। उपभोक्ताओं ने हिसाब लगाया है कि 13 महीने रिचार्ज कराने पर 239 रुपये वाला प्लान (239 x 13) = 3107 का पड़ता है वहीं 12 महीने रिचार्ज कराने पर भी 259 वाले प्लान की कीमत (259 x 12) = 3108 रुपये बनती है।

Jio ज्यादा बेनिफिट्स के लिए ज्यादा पैसे तो ले ही रही है लेकिन इसके साथ-साथ जहां मोबाइल यूजर्स की जरूरतों की बात आ जाती है, वहीं कंपनी कानों में ईयरबड्स लगाकर जियो सावन पर मस्त हो जाती है। दरअसल जियो उपभोक्ताओं को कहना है कि कंपनी उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। इन कस्टसर्म की डिमांड है कि उनके नंबर पर इनकमिंग कॉल फ्री तरह से फ्री कर दी जाए और वैलिडिटी प्लान्स को बंद कर दिया जाए। इसके साथ ही मोबाइल यूजर्स 28 दिनों वाले प्लान्स को 30, 54 दिन वाले प्लान को 60 दिन और 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स को 90 दिन का करवाना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि न तो Jio यूजर्स की मांगों की सुनवाई हो रही है और न ही उनकी समस्याओं का समाधान।
The post क्या गुजर गया Jio का जमाना ? यूजर्स की शिकायत, अब ना ही सबसे सस्ता और ना ही दूसरों से अच्छा! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 555 रुपये में 55GB Data और 55 Days Validity, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea हो या फिर देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL, सभी की कोशिश रहती है कि अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए अधिक से अधिक बेनिफिट्स वाले प्लान्स दिए जाएं जिनकी कीमत भी कम हो और यूजर्स को फायदा भी ज्यादा मिले। ये कंपनियां एक ओर जहां खुद को दूसरी की तुलना में बेहतर बताती हैं वहीं साथ ही अधिक से अधिक कस्टमर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ने का प्रयास भी करती है। ऐसी ही एक कोशिश Reliance Jio ने की है। मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो कंपनी JIO T20 DHAN DHANA DHAN ऑफर लेकर आई है जिसमें Tata IPL 2022 को फ्री में देखने के लिए 555 रुपये और 2999 रुपये के दो धमाकेदार प्लान्स पेश किए गए हैं। आगे हमनें इन्हीं में से एक ₹555 JIO Cricket Data Add On Pack की जानकारी डिटेल में दी है।
Indian Premier League 2022 आज यानी 26 मार्च से शुरू हो चुका है जो 29 मई तक चलेगा। तकरीबन दो महीने तक क्रिकेट के इस महाकुंभ में पुरी दुनिया के दिग्गज़ खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे और अपने जौहर का प्रदर्शन करेंगे। क्रिकेट फैन्स के क्रेज को देखते हुए रिलायंस जियो भी ‘टी20 धन धना धन’ प्लान लेकर आई है। 2999 रुपये वाला प्लान 1 साल की वैधता के साथ आया है जिसकी जानकारी आप (यहां क्लिक कर) के पा सकते हैं। वहीं जो लोग सिर्फ आईपीएल देखने के लिए जियो के इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं उनके लिए 555 रुपये वाला प्लान बेस्ट है। जियो ने इसे Cricket Data Add-on plan का नाम दिया है।

जैसा कि नाम से ही पता चलता है रिलायंस जियो का यह मोबाइल रिचार्ज प्लान एक एड-ऑन पैक है। बता दें कि एड-ऑन का मतलब एक ऐसा रिचार्ज होता है तो मोबाइल नंबर पर पहले से ही एक्टिव प्लान के साथ काम करता है। ऐसे एड-ऑन पैक किसी एक खास सर्विस के लिए ही बनाए जाते हैं। रिलायंस जियो की यह 555 रुपये वाला एड-ऑन पैक भी खास तौर पर आईपीएल फैंस के लिए लाया गया है जो फ्री में पूरी किक्रेट सीरीज़ देखने की आजादी देता है। यह भी पढ़ें : 84 नहीं 90 दिन का हो मोबाइल प्लान! क्या आपकी भी है यही मांग?
Jio Rs 555 प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें तो कंपनी की ओर से इस प्लान में यूजर्स को 55 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। यह डाटा बिना किसी दैनिक लिमिट के आता है जिसका इस्तेमाल किसी भी दिन कितना भी किया जा सकता है। मतलब यूजर्स चाहें तो एक दो दिन में ही पूरा डाटा मजे से उड़ा सकते हैं। रिलायंस जियो का यह प्लान कुल 55 दिनों की वैधता के साथ आता है।

प्लान में मिलने वाला 55 जीबी इंटरनेट डाटा भी 55 दिनों तक चलेगा तथा पूरे डाटा की खपत जियो ग्राहक को इन 55 दिनों के भीतर ही करनी होगी। बता दें कि इस प्लान में 55 दिनों के लिए 55 जीबी इंटरनेट डाटा तो मिलता है लेकिन कंपनी की ओर से वॉयस कॉलिंग बेनिफिट और एसएमएस की सुविधा नहीं दी जा रही है। कॉलिंग की सुविधा यूजर्स को फोन में पहले से ही एक्टिव प्लान के हिसाब से मिलेगी। यह भी पढ़ें : Jio के इन सस्ते प्लान में मिलेगा 50GB तक डाटा, कीमत 15 रुपये से शुरू
Reliance Jio के इस 555 रुपये वाले मोबाइल प्लान में एक सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि इसका रिचार्ज करने पर कंपनी Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त देती है। यह फ्री हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन पूरे 1 साल का काम करेगा जिसका लुफ्त जियो यूजर्स अपने मोबाइल फोंस पर उठा पाएंगे। इसके साथ ही Jio TV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसी सभी जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी कंपनी की ओर से दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें : Mobile और TV पर कैसे देखें IPL के सभी मैच, जानें यहां
रिलायंस जियो कस्टमर अच्छे से जानते हैं कि कंपनी हर बार आईपीएल की शुरूआत पर ‘धन धना धन ऑफर’ लेकर आती है। चलते-चलते अगर यहां जियो द्वारा साल 2017 में लाए गए धन धना धन प्लान्स की बात कर लें तो उस वक्त कंपनी ने एक 509 रुपये का प्लान पेश किया था जो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया था। इस प्लान में कंपनी ने कुल 168 जीबी इंटरनेट डाटा प्रदान किया था।

अब ज़रा 5 साल के इस अंतर पर नज़र डालें तो पहले जहां 509 रुपये में 84 दिनों के लिए 168 जीबी डाटा मिला था, वहीं अब 555 रुपये में 55 दिनों के लिए 55 जीबी डाटा दिया जा रहा है। फर्क साफ है कि प्राइस बढ़ गया है, वैधता कम हो गई है और मिलने वाला इंटरनेट डाटा भी घट गया है। खैर महंगाई का जमाना है और माना कि अंबानी अमीर है, लेकिन उसके पास भी कौन-सा कुबेर का खजाना है!
The post 555 रुपये में 55GB Data और 55 Days Validity, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post BSNL Rs 247 या फिर Jio Rs 249, जानें किसका प्लान है बेस्ट और क्यों ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
BSNL vs Jio! एक देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है तो दूसरी देश की एकमात्र सरकारी दूरसंचार कंपनी है। दोनों कंपनियों की अलग ही पहचान है। सिर्फ ये दो ही नहीं बल्कि Airtel और Vodafone Idea को मिलाकर भी बात करें तो कोई भी टेलीकॉम कंपनी नहीं चाहती कि उसके यूजर बेस में कमी आए। अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को अपने नेटवर्क से जोड़ने के लिए ये कंपनियां नए-नए ऑफर और प्लान भी लेकर आती है। लेकिन बीते दिनों देश की दूरसंचार कंपनियों द्वारा बढ़ाए गए टैरिफ प्लान्स और महंगे किए गए रिचार्ज के बाद अब एक बार फिर से उपभोक्ताओं के सामने सवाल उठ खड़ा हुआ है कि कौन-सी कंपनी बेस्ट है और किसके प्लान्स बेहतर है। आज हमनें बीएसएनएल और रिलायंस जियो के दो Prepaid Plans का कंपेरिज़न किया है जिसके पढ़कर आप आसानी से चुन पाएंगे कि BSNL का 247 रुपये वाला बेहतर है या फिर Jio का 249 रुपये वाला प्लान।
बीएसएनएल यानी भारतीय संचार निगम लिमिटेड के प्लान की बात पहले करें तो 247 रुपये की कीमत वाला यह प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी की ओर से 50GB data दिया जा रहा है जो बिना किसी दैनिक वैधता के आता है। यानी यूजर इस 50 जीबी इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल 30 दिनों के भीतर कभी भी और कितना भी कर सकते हैं। प्लान में यदि यह 50 जीबी डाटा पूरा यूज़ कर लिया जाता है तो इसके बाद भी फोन में इंटरनेट चलता रहेगा लेकिन इसकी स्पीड 80केबीपीएस प्रति सेकेंड हो जाएगी।

डाटा के अलावा अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में कंपनी की ओर से अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है जो पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर काम करेगी। रोमिंग के दौरान भी ये कॉल मुफ्त ही रहेगी। इसके साथ ही बीएसएनएल यूजर्स हर दिन 100एसएमएस का भी लाभ उठा पाएंगे। कंपनी की ओर से इस प्लान में इरोज़ नाउ का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें : Jio, Airtel और Vi के 1GB Data per Day वाले प्लान, यहां जानें सभी की फुल डिटेल
Reliance Jio की ओर से यह प्रीपेड प्लान 249 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है जो 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। जियो की ओर से इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB data दिया जाता है। यानी जियो ग्राहक हर दिन 2 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा का लुफ्त उठा सकते हैं। 2जीबी प्रतिदिन के हिसाब से कस्टमर्स को पूरे प्लान में कुल 46GB data प्राप्त होगा जो 4जी की स्पीड पर काम करेगा।

इसके साथ ही जियो कंपनी भी अपने यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान कर रही है जो पूरे देश में फ्री काम करेगी। कंपनी की ओर से इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस प्रदान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही 249 रुपये वाला यह प्लान JioTV, JioSecurity, JioCloud और JioCinema जैसी जियो ऐप्स का भी मुफ्त एक्सेस प्रदान करता है।

निष्कर्ष : सीधे शब्दों में कहें तो, यदि आप अपने फोन में 3जी स्पीड का इंटरनेट काफी मानते हैं तो BSNL Rs 247 Plan यहां Jio Rs 249 Plan से काफी आगे निकलता है। वैसे भी कई यूजर्स की शिकायत है कि Jio 4G स्पीड बेहद कम ही आती है। वहीं कॉलिंग का यूज़ ज्यादा है तो भी बीएसएनएल जियो प्लान की तुलना में बेस्ट है।
The post BSNL Rs 247 या फिर Jio Rs 249, जानें किसका प्लान है बेस्ट और क्यों ? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सरकारी कंपनी BSNL ने Reliance Jio को दिया धोबी पछाड़, इस प्लान के आगे अंबानी भी हुआ ढेर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio इंडियन टेलीकॉम मार्केट की लीडर बनकर उभरी है। कंपनी के सस्ते टैरिफ प्लान्स ने Airtel और Vodafone Idea को सीधी टक्कर दी है जिसके चलते अन्य कंपनियों को भी कम दाम वाले मोबाइल प्लान पेश करने पड़े हैं। लेकिन तेजी से आगे बढ़ती जियो के सामने देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL सीना ताने खड़ी है। कम कीमत पर अधिक बेनिफिट देने वाली Jio कंपनी long-term plan की रेस में BSNL से आगे निकल पाने में असफल रही है। आगे हमनें इन दोनों की कंपनियों के प्लान की तुलना की है जो साफ कर पाएंगे कि Jio और BSNL में कौन बनता है विजेता।
शुरूआत रिलायंस जियो के प्लान से ही करें तो इस कंपनी ने Rs 3,499 वाला एक प्लान पेश किया हुआ है जो एक साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के तहत Reliance Jio अपने यूजर्स को हर दिन 3GB 4G Data देती है। इस हिसाब से पूरे प्लान में जियो ग्राहकों को कुल 1095GB data मिलता है।

इसके अलावा Jio 3499 Plan में हर दिन के लिए 100 एसएमएस प्राप्त होते हैं। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग तथा मुफ्त रोमिंग सर्विसेज के साथ ही रिलायंस जियो की ओर से यूजर्स को JioCinema, JioTV, JioSecurity, JioNews और JioCloud जैसे जियो ऐप्स का एक्सेस फ्री दिया जा रहा है।
अब बात करें बीएसएनएल की तो कंपनी ने लॉन्ग टर्म प्लान के तौर पर Rs 2,399 वाला प्लान पेश किया है। यह प्लान 425 दिनों की वैधता के साथ आता है यानी तकरीबन सवा साल की वैलिडिटी। इंटरनेट डाटा बेनिफिट की बात करें तो इस BSNL प्लान में भी यूजर्स को हर दिन 3GB 4G Data दिया जा रहा है जो कुल मिलाकर 1275GB data बनता है।

BSNL 2399 Plan भी अपने ग्राहकों को फ्री वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है तो पूरी तरह से फ्री है। इसके साथ ही बीएसएनएल यूजर हर दिन 100 एसएमएस भी पा सकते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान के उपभोक्ताओं को OTT बेनिफिट भी प्राप्त होता है जिसके तहत यूजर्स Eros Now का लुफ्त उठा सकते हैं।
दोनों प्लान्स में यह साफ नज़र आ रहा है कि BSNL का प्लान Jio के प्लान से काफी सस्ता है। बीएसएनएल का प्लान जियो की तुलना में 1100 रुपये कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। आप समझ सकते हैं कि इतने रुपये के कितने अतिनिक्त डाटा व कॉलिंग प्लान्स खरीदें जा सकते है।

इतना अधिक सस्ता होने के साथ ही BSNL कंपनी Jio की तुलना में वैलिडिटी भी अधिक दे रही है। बीएसएनएल यूजर्स जियो ग्राहकों से 60 दिन का एक्स्ट्रा फायदा पा रहे है। वहीं एक मुख्य प्वाइंट Internet Speed का भी है। FUP लिमिट खत्म हो जाने के बाद बीएसएनएल यूजर्स को जहां 80Kbps की स्पीड मिलेगी वहीं जियो यूजर्स सिर्फ 64Kbps की स्पीड पा सकेंगे। बीएसएनएल caller tune की सेवा भी प्रदान कर रही है। दोनों प्लान्स की डिटेल जानने के बाद BSNL का प्लान Jio के प्लान से काफी आगे नज़र रहा है।
The post सरकारी कंपनी BSNL ने Reliance Jio को दिया धोबी पछाड़, इस प्लान के आगे अंबानी भी हुआ ढेर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post सिर्फ 127 रुपये में मिल रहा है बिना डेली लिमिट का 12GB Data और फुल वैलिडिटी के साथ फ्री कॉलिंग, देखें किसने किया यह कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio के लिए हम यह बात पहले भी कई बार कह चुके हैं कि यह कंपनी अच्छे से जानती है कि अपने यूजर्स को किस तरीके से बांधे रखना है। सिर्फ जियो ही नहीं बल्कि Airtel और Vodafone Idea भी लगातार कोशिश में रहते है कि न सिर्फ नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा जाए बल्कि साथ ही मौजूदा यूजर्स को भी नेटवर्क छोड़ कर कहीं ओर निकलने को मौका न दिया जाए। इस ऐवज़ में ये कंपनियां कम कीमत पर अधिक बेनिफिट देने वाले प्लान्स लेकर आती रहती हैं। आज हमें Reliance Jio के एक ऐसे ही सस्ते प्लान की जानकारी देने वाले हैं जिसमें सिर्फ 127 रुपये में 12GB 4G Data, SMS, Calling और Free Roaming के साथ ही JioTV व JioCinema का भी मुफ्त ऐक्सेस मिलता है।
सबसे पहले तो आपको बता दें कि 127 रुपये वाला यह Jio Plan कंपनी की ओर से Freedom Plans के तहत पेश किया गया है। जियो फ्रीडम प्लान्स में कुल 5 टैरिफ प्लान जोड़े गए हैं जिनकी कीमत क्रमश 127 रुपये, 247 रुपये, 447 रुपये, 597 रुपये और 2,397 रुपये है। अपनी लागत के अनुरूप ही ये प्लान वैलिडिटी और बेनिफिट्स प्रदान करते हैं। 127 रुपये वाला प्लान जहां सबसेे छोटा प्लान है वहीं 2397 रुपये वाला प्लान इस सेग्मेंट का सबसे बड़ा टैरिफ प्लान है जिसमें 365GB 4G Data मिलता है।

जियो फ्रीडम प्लान्स के तहत पेश किया गया यह सबसे छोटा प्लान है। इस प्लान का लाभ प्रीपेड ग्राहक ही उठा सकते हैं तथा कंपनी ने इसे 15 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया है। इन 15 दिनों के लिए जियो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है जो ऑननेटवर्क तथा ऑफनेटवर्क दोनों पर काम करेगी। यानी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के किसी भी नेटवर्क के नंबर पर मुफ्त वॉयस कॉल की जा सकती है। ये कॉलिंग रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेगी तथा इनकमिंग या आउटगोइंग किसी का भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा।

डाटा बेनिफिट की बात करें तो Reliance Jio की ओर से 127 रुपये वाले इस प्लान में कुल 12 जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। यह डाटा बिना किसी दैनिक लिमिट के आता है जिसका यूज़ 15 दिनों कि भीतर कभी भी किया जा सकता है। वहीं अच्छी बात यह भी है कि प्लान की वैधता खत्म होने से पहले यदि 12जीबी डाटा की पूरी खपत हो जाती है तो जियो यूजर 64/Kbps स्पीड पर इंटरनेट का एक्सेस कर पाएंगे। इसके साथ ही Jio अपने यूजर्स को हर दिन 100एसएमएस दे रही है जिनका यूज़ पूरे देश में लोकल या एसटीडी किसी भी नंबर पर किया जा सकता है।
The post सिर्फ 127 रुपये में मिल रहा है बिना डेली लिमिट का 12GB Data और फुल वैलिडिटी के साथ फ्री कॉलिंग, देखें किसने किया यह कमाल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Reliance Jio का अनोखा तोहफा, 999 रुपये में चलेगा 4 लोगों का इंटरनेट, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 200GB Data first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Reliance Jio यह बात अच्छी तरह से जानती है कि किस तरीके से लोगों को अपने नेटवर्क की तरह खींचा जा सकता है। फ्री सिम और मुफ्त इंटरनेट के साथ जियो ने जोरदार शुरूआत की थी। वह रिलांयस जियो ही थी, जिसने बेहद कम कीमत पर टैरिफ प्लान्स पेश किए थे और फिर Airtel तथा Vodafone Idea को भी कम दाम वाले डाटा प्लान्स लाने पड़े थे। समय-समय पर अटरेक्टिव आफर लेकर आने वाली जियो ने एक ऐसा अनोखा ऑफर भी पेश किया हुआ है जिसमें 999 रुपये देकर एक साथ 4 लोग High Speed Internet और Free Calling का मज़ा उठा सकते हैं। साथ ही इस प्लान में कंपनी 200GB 4G Data भी दे रही है।
रिलायंस जियो द्वारा जारी यह प्लान जियो पोस्टपेड प्लस सर्विस के तहत पेश किया गया है। सबसे पहले तो अपको बता दें कि कंपनी ने कुल 5 पोस्टपेड प्लस प्लान्स पेश किए हुए हैं जिनमें सबसे कम कीमत वाला प्लान 399 रुपये का आता है। इसके बाद दूसरा प्लान 599 रुपये का, तीसरा प्लान 799 रुपये का, चौथा प्लान 999 रुपये का तथा पांचवां प्लान 1,499 रुपये है। इन सभी प्लान्स में OTT प्लेटफॉर्म, रोमिंग बेनिफिट्स, डाटा रोलओवर और वाईफाई कॉलिंग जैसे कई आर्कषक फायदे दिए जा रहे हैं।

उपर बताए गए सभी Jio Postpaid Plus Plans ढ़ेर सारे बेनिफ्ट्स के साथ आते हैं लेकिन आज हम 999 रुपये वाले प्लान की बात करेंगे जो हमारे हिसाब इन सभी प्लान्स में सबसे अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह प्लान के तहत Jio की ओर से फैमिली प्लान के तहत एक साथ 3 एक्स्ट्रा सिम कार्ड्स भी दिए जाते हैं जो एक ही अकाउंट से कनेक्ट रहते हैं। यहां एक ही अकाउंट से कनेक्ट रहने का मतलब है कि एक अकाउंट पर मिलने वाला फायदा अन्य 3 यूजर्स को भी मिलेगा।
Jio की ओर से पोस्टपेड प्लस प्लान में कुल 200GB 4G Data दिया जा रहा है। यह डाटा मुख्य अकाउंट में क्रेडिट होगा जिसका यूज़ सभी 4 यूजर कर सकते हैं। यह 200 जीबी डाटा चार यूजर में बंट जाता है और ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से यह भी चुन सकते हैं कि किसे कितने जीबी डाटा दिया जाए। वहीं साथ ही जियो की ओर से 200GB तक रोलओवर डाटा बेनिफिट भी दिया जा रहा है। अगर किसी महीने में 200 जीबी डाटा खत्म नहीं होता है तो उसका बचा हुआ डाटा अगले महीने में 200जीबी में जुड़ जाएगा।

रिलायंस जियो के इस प्लान में Netflix, Amazon Prime और Disney+ HotStar का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिलता है। इसके साथ ही JioTV, JioCinema और Jio Saavn का लुफ्त भी इस प्लान में मिल रहा है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही हर दिन 100 एसएमएस भी इस प्लान में Jio की ओर से दिए जा रहे है। गौरतलब है कि उपरोक्त सभी जियो पोस्टपेड प्लस प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ मिलते हैं।
The post Reliance Jio का अनोखा तोहफा, 999 रुपये में चलेगा 4 लोगों का इंटरनेट, फ्री कॉलिंग के साथ मिलेगा 200GB Data first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post ये हैं Jio के बेस्ट 84 दिन वाले प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
जब तक Jio की सर्विस भारत में नहीं थी तब तक लोग मंथली रिचार्ज लेना ज्यादा पंसद करते थे। परंतु Reliance Jio ने अपनी सर्विस के साथ लोगें की आदतों में भी बदलाव ला दिया। अब यूजर 84 दिन का प्लान लेना ज्यादा पंसद करते हैं। हालांकि लंबी अवधि के इस प्लान का एक फायदा यह भी होता है कि हर महीने के रिचार्ज से आप बच जाते हैं और आपको कंपनियों द्वारा कुछ अतिरिक्त लाभ मिलता है। जैसा कि हमने बताया कि इसकी शुरुआत Jio ने की थी। ऐसे में जियो के पास अब भी 84 दिनों वाला प्लान सबसे ज्यादा है और आगे हमने इन्हीं प्लान का जिक्र किया है।
84 दिनों के लिए जियो का यह सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान के तहत आपको हर रोज 1.5GB 4G डाटा हर रोज मिलता है। यानी कि 84 दिनों में कुल 126GB 4G डाटा आपको मिलता है। यदि डाटा खत्म हो जाए तो भी 64 kbpsस की स्पीड से आपको इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे। इसके साथ ही हर रोज 100 SMS के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। वहीं कंपनी अपने हर प्लान की तरह इसमें भी Jio Cinema, Jio TV, Jio News और Jio Cloud सर्विस मुफ्त दे रही है। इसे भी पढ़ेंः Jio 5G स्मार्टफोन से लेकर 5G नेटवर्क तक सब होगा सस्ता, 24 जून को अंबानी कर सकते हैं बड़ा ऐलान

कंपनी ने इस प्लान के बेस्ट सेलर प्लान में शुमार किया है। Reliance JIO के 599 रुपये वाले प्लान में आपको हर रोज 2GB 4G डाटा मिलता है। अर्थात 84 दिनों में 168GB 4G डाटा का उपयोग आप कर पाएंगे। इसके साथ ही किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो सीनेमा और जियो टीवी जैसी सर्विसेज इसमें भी मुफ्त है। 100 SMS हर रोज प्राप्त होगा और रोमिंग तो इंडिया में फ्री है ही। इसे भी पढ़ेंः Jio 5G vs Airtel 5G: जानें दोनों में क्या है अंतर और किसका 5जी है सबसे फास्ट
देखें लेटेस्ट वीडियोः Jio 5G phone, 5G network launch date, JioBook laptop, and more to expect at RIL AGM 2021
आपको बता दूं कि यह प्लान भी 84 दिनों का ही है और इसमें आपको 1.5GB डाटा ही मिलता है। परंतु इसकी एक अलग खूबी है। जियो के 777 रुपये वाले प्लान के साथ आपको डिज़नी हॉट स्टार+ का एक साल का वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। इसके अलाव अतिरिक्त 5GB 4G डाटा भी कंपनी प्रदान करती है। कुल मिलाकर 84 दिनों में आपको 131GB डाटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री रोमिंग और फ्री जियो सर्विस ऐक्सेस मिलता है।
84 दिनों का यह सबसे महंगा प्लान है लेकिन इसमें आपको 3GB 4G डाटा रोज मिलता है। 84 दिनों में आप 252GB डाटा का उपयोग आप कर पाएंगे। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, जियो एप्स ऐक्सेस, इंडिया में फ्री रोमिंग और 100 SMS रोज मिलता है।
The post ये हैं Jio के बेस्ट 84 दिन वाले प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>