Jio Triple Play Plan | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 26 Mar 2019 08:51:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जियो गीगाफाइबर पर मिलेगा हर महीने 100जीबी सुपर फास्ट इंटरनेट, जियो होम टीवी भी जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-gigafiber-triple-play-plan-offer-100gb-data-jio-home-tv/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-gigafiber-triple-play-plan-offer-100gb-data-jio-home-tv/#respond Tue, 26 Mar 2019 08:51:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28914 आने वाले जियो की डीटीएच सर्विस 'जियो होम टीवी' भी लॉन्च हो सकती है।

The post जियो गीगाफाइबर पर मिलेगा हर महीने 100जीबी सुपर फास्ट इंटरनेट, जियो होम टीवी भी जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो ने पिछले साल टेलीकॉम सर्विस में कामयाबी हासिल करने के बाद कंपनी की ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करते हुए ‘जियो गीगाफाइबर’ को लॉन्च किया था। 4जी इंटरनेट और वॉयस कॉल को बेहद ही कम कीमत पर उपलब्ध कराने वाली इस कंपनी ने अल्ट्रा फास्ट स्पीड वाली ब्रॉडबैंड सर्विस को भी बेहद ही कम शुल्क पर पेश किया है। जियो के ​गीगाफाइबर सर्विस फिलहाल सिर्फ रिलांयस कर्मचारियों के लिए ही उपलब्ध हुई है तथा साथ ही कंपनी देश के 1100 शहरों में जियो गीगाफाइबर की रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर चुकी है। जियो की ओर से गीगाफाइबर के पब्लिक प्लान्स की डिटेल अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में जियो गीगाफाइबर के नए प्लान ‘ट्रिपल प्ले’ की जानकारी सामने आ गई है।

ट्रिपल प्ले प्लान

रिलायंस जियो के गीगाफाइबर प्लान ‘ट्रिपल प्ले’ की जानकारी टेलीकॉम टॉक ने अपनी रिपोर्ट में दी है। मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि जियो गीगाफाइबर का यह ट्रिपल प्ले प्लान 1महीने यानि 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आएगा। इस प्लान के तहत गीगाफाइबर पर यूजर्स को एक महीने के लिए कुल 100जीबी हाई स्पीड इंटरनेट ​डाटा दिया जाएगा। इस डाटा के साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी मिलेगी।

reliance-jio-gigafiber-triple-play-plan-offer-100gb-data-jio-home-tv

जियो गीगाफाइबर के ट्रिपल प्ले प्लान में इंटरनेट डाटा के साथ ही जियो होम टीवी के सब्सक्रिप्शन की बात भी कही गई है। तथा साथ ही जियो ऐप्स की सुविधा भी इस प्लान में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के दी जाएगी। आपको बता दें कि ​रिलायंस जियो की ओर से अभी तक ‘जियो होम टीवी’ की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कंपनी डीटीएच बाजार में एंट्री लेते हुए जियो होम को पेश कर दे।

जियो गीगाफाइबर

रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगाफाइबर की बात करें तो यह एफटीटीएच यानि फाइबर टू दी होम सर्विस है। जियो इस सर्विस को देश में पेश तो कर चुकी है लेकिन यह अभी टेस्टिंग फेज़ में है। जियो के कर्मचारियों को जियो गीगाफाइबर के कनेक्शन्स दिए जा चुके हैं जिससे गीगाफाइबर की स्पीड व क्षमता को अच्छे से परखा जा सके। जियो का दावा है कि जियो गीगाफाइबर की ट्रायल कंपनी 10,000 से ज्यादा शहरों में कर चुकी है। और उम्मीद है कि आने वाले समय में आम जनता के लिए भी यह सर्विस उपलब्ध हो जाएगी। आपको बता दें कि रिलायंस जियो की ओर से जियो गीगाफाइबर की रजिस्ट्रेशन शुरू की जा चुकी है। जिसे माय जियो ऐप के साथ ही कंपनी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रर किया जा सकता है।

reliance-jio-gigafiber-triple-play-plan-offer-100gb-data-jio-home-tv

माई जियो ऐप से रजिस्ट्रेशन

ऐप से रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको माई जियो ऐप को ओपन करना है। इसके बाद आपसे लोकेशन मांगा जाएगा। आप चेंज पर क्लिक कर अपने होम या ऑफिस की लोकेशन डाल सकते हैं।

लोकेशन अपडेट करते ही आपसे डिटेल्स मांगी जाएगी। जैसे​ कि नाम और मोबाइल नंबर ​आ​दि। इसे भरकर आप जैसे ही एग्री करके सबमिट करंगे। आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। हालांकि इसके बाद भी आ़पको अपना एड्रेस डालना होगा। एड्रेस डालते ही आपका काम पूरा हो जाता है। हालां​कि आप चाहें तो यहीं से किसी को रजिस्ट्रेशन के लिए इन्वाइट भी कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मुफ्त है।

reliance-jio-gigafiber-triple-play-plan-offer-100gb-data-jio-home-tv

जियो वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन

वेबसाइट से जियो गीगाफाइबर का ​रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको Jio.com वेबसाइट पर जाना है। यहां इन्वाईट जियो गीगाफाइबर नाउ का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करना है। इसके साथ ही नया विंडो खुलेगा यहां आपको लोकेशन डालनी है। आप अपने होम या ऑफिस की लोकेशन डाल सकते हैं। लोकेशन भरने के लिए आपको चेंज पर क्लिक करना है और पूरा पता विस्तार से भरना है।

लोकेशन डालते ही आपसे नाम और मोबाइल नंबर की जानकारी मांगी जाएगी। जैसे ही आप भरेंगे मोबाइल पर ओटीपी आएगा और इसे भरकर आगे बढ़ना है। इसके बाद भी आपको अपना एड्रेस डालना होगा। एड्रेस डालने के बाद सबमिट करते ही आपका काम पूरा हो जाता है। हालां​कि आप चाहें तो यहां से भी किसी अन्य को रजिस्ट्रेशन के लिए इन्वाईट कर सकते हैं।

The post जियो गीगाफाइबर पर मिलेगा हर महीने 100जीबी सुपर फास्ट इंटरनेट, जियो होम टीवी भी जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-gigafiber-triple-play-plan-offer-100gb-data-jio-home-tv/feed/ 0