Jiofi | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 03 Jul 2018 06:48:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ​रिलायंस जियो दे रही है जियोफाई पर बड़ा आॅफर, सिर्फ 499 रुपये में मिलेगा यह सुपर फास्ट स्पीड वाला डॉन्गल https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jiofi-available-at-rs-499-with-jio-postpaid-plan-rs-500-cashback-in-hindi/ Tue, 03 Jul 2018 06:48:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20900 अपनी मुफ्त सेवाओं और सस्ते प्लान्स से देश की टेलीकॉम इं​डस्ट्री की रूप रेखा बदल कर रख देने वाली रिलायंस जियो भारतीय इंटरनेट बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा किए हुए है। मोबाईल डाटा प्लान्स के साथ ही ​कंपनी ने डॉन्गल सर्विस भी जियोफाई के रूप में पेश कर रखी है। फास्ट स्पीड इंटरनेट देने […]

The post ​रिलायंस जियो दे रही है जियोफाई पर बड़ा आॅफर, सिर्फ 499 रुपये में मिलेगा यह सुपर फास्ट स्पीड वाला डॉन्गल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपनी मुफ्त सेवाओं और सस्ते प्लान्स से देश की टेलीकॉम इं​डस्ट्री की रूप रेखा बदल कर रख देने वाली रिलायंस जियो भारतीय इंटरनेट बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा किए हुए है। मोबाईल डाटा प्लान्स के साथ ही ​कंपनी ने डॉन्गल सर्विस भी जियोफाई के रूप में पेश कर रखी है। फास्ट स्पीड इंटरनेट देने वाले जियोफाई के लिए जियो ने बेहद ही शानदार आॅफर पेश किया है। इस आॅफर के तहत जियोफाई को सिर्फ 499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

रिलायंस जियो ने जियोफाई पर नए आॅफर की शुरूआत की है जिसके तहत 999 रुपये की कीमत वाला यह सुपर फास्ट इंटरनेट डिवाईस सिर्फ 499 रुपये में पाया जा सकता है। जियोफाई की खरीद पर जियो 500 रुपये का कैशबैक प्रदान कर रही है। इस कैशबैक आॅफर में जियोफाई के साथ ही जियो इस डिवाईस में यूज़ करने के लिए यूजर्स को पोस्टपेड सिम भी दे रही है।

jiofi-offer

जियो से 500 रुपये का कैशबैक पाने के लिए पोस्टपेड सिम को जियोफाई में यूज़ करना होगा। 12 महीने तक लगातार जियो पोस्टपेड सिम और जियोफाई का एक साथ यूज़ करने पर कंपनी एक साल बाद 500 रुपये का क्रेडिट बैलेंस यूजर्स को प्रदान करेगी। इस क्रेडिट बैलेंस का यूज़ जियोफाई के ​बिल में जुड़ जाएगा और यूजर्स द्वारा नए प्लान से रिचार्ज कराने पर खुद ही उस प्लान की कीमत इन 500 रुपये में से कट जाएगी।

जियो यूजर्स के लिए खुशखबरी, इंटरनेट स्पीड 30 प्रतिशत तक बढ़ी, अब पल भर में डाउनलोड होगी वीडियो

जियोफाई में यूज़ की जाने वाली पोस्टपेड सिम में यूजर्स को जियो का 199 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। इस प्लान के तहत यूजर्स को बिना किसी दैनिक वैधता के 4जी इंटरनेट डाटा दिया जाएगा। वहीं जियोफाई से इंटरनेशनल कॉल के लिए 50 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क चुकाना होगा। जियो की ओर से मिलने वाले जियोफाई आॅफर की शुरूआत आज यानि 3 जुलाई से ही हो चुकी है। लगे हाथ आपको बता दें कि जियो 90 मिनट में जियोफाई को घर पर डिलीवर करने का वायदा भी करती है।

The post ​रिलायंस जियो दे रही है जियोफाई पर बड़ा आॅफर, सिर्फ 499 रुपये में मिलेगा यह सुपर फास्ट स्पीड वाला डॉन्गल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
सिर्फ 95 रुपये महीना देकर पा सकते हैं जियो का सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड वाला जियोफाई, साथ में 1295 रुपये का मुफ्त 4जी डाटा https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-wifi-router-jiofi-cashback-offer-paytm-ajio-voucher-in-hindi/ Sat, 14 Apr 2018 07:39:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=19004 रिलायंस जियो वेबसाइट से जियोफाई को 700 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 95 रुपये महीना देकर पा सकते हैं जियो का सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड वाला जियोफाई, साथ में 1295 रुपये का मुफ्त 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अपनी मुफ्त सेवाओं से देश की टेलीकॉम इं​डस्ट्री की रूप रेखा बदल कर रख देने वाली कंपनी रिलायंस जियो भारतीय 4जी बाजार के बड़े हिस्से पर राज करती है। सिर्फ मोबाईल ही नहीं बल्कि इंटरनेट डॉन्गल सर्विस में भी जियो कंपनी ने जियोफाई पेश कर रखा है। फास्ट स्पीड इंटरनेट देने वाले जियोफाई को कंपनी 90 मिनट में घर पर डिलीवर करती है। वहीं अब कंपनी अपने इस शानदार डिवाईस पर ऐसा आॅफर लेकर आई है जो शायद ही कोई अन्य कंपनी दे रही होगी। रिलायंस जियो 1,999 रुपये की कीमत वाले जियोफाई पर जहां 2,300 रुपये के ​वाउचर दे रही है वहीं इस शानदार डिवाईस को सिर्फ 95 रुपये की मासिक कीमत पर पाने को मौका भी दे रही है।

रिलायंस जियो की वेबसाइट से जियोफाई को 700 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकता है। यूं जियोफाई की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है लेकिन इस डिवाईस को खरीदकर ​इसमें सिम एक्टिवेट कराने पर जियो की ओर से 1295 रुपये का जियोफाई प्लान मुफ्त दिया जाएगा। इस प्लान को 8 महीने, 6 महीने या 4 महीने की वैधता के अनुरूप चुना जा सकता है। इस तरह से 1,999 रुपये के भुगतान पर 1,295 रुपये का प्लान मुफ्त मिलेगा और जियोफाई की प्रभावी कीमत सिर्फ 704 रुपये पड़ेगी।

Image Credit: getyourlifegirl.com
Image Credit: getyourlifegirl.com

इसके साथ ही जियोफाई की खरीद पर कंपनी ​पेटीएम, ऐजियो और रिलायंस डिजीटल के वाउचर भी दे रही है जिनकी कुल ​कीमत 2,300 रुपये होगी। इन वाउचर्स में रिलायंस डिजीटल के 500 रुपये के 2 वाउचर, पेटीएम का 800 रुपये का वाउचर और ऐजियो का 500 रुपये का शॉपिंग वाउचर शामिल है।

इतने सारे वेनिफिट देखने के बाद यदि कोई यूजर इसे खरीदने का मन बना लेता है तो कंपनी ने जियोफाई की बिक्री को भी आसान कर दिया है। कंपनी की ओर से जियोफाई की सेल पर ईएमआई की सुविधा भी दी है जिसमें महीने में सिर्फ 95 रुपये चुका कर इस शानदार डिवाईस का अपना बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि 95 रुपये की मासिक किश्त जियो की ओर से ​चुनिंदा बैंकों की ही शुरू की गई है ​जिसकी​ पूरी लिस्ट वेबसाइट पर मौजूद है।

जियोफाई के आॅफर को जानने या इस इंटरनेट डॉन्गल को खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

The post सिर्फ 95 रुपये महीना देकर पा सकते हैं जियो का सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड वाला जियोफाई, साथ में 1295 रुपये का मुफ्त 4जी डाटा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जियो ने उतारा सस्ता 4जी डॉन्गल, 2जीबी और 3जी फोन में भी होगी फ्री एचडी कॉलिंग https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-launches-jiofi-jmr815-4g-lte-modem-with-150mbps-download-speed/ Wed, 21 Mar 2018 04:23:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18255 कंपनी ने जियोफाई जेएमआर815 मॉडल को पेश किया है। यह डॉन्गल एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

The post जियो ने उतारा सस्ता 4जी डॉन्गल, 2जीबी और 3जी फोन में भी होगी फ्री एचडी कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो ने अपने टैरीफ के बल पर भारतीय मोबाइल जगत की दशा और दिशा बदल दी है। कंपनी ने न सिर्फ कम दाम पर ढेर सारा डाटा पेश किया है बलिक कॉलिंग हमेशा के लिए मुफ्त कर दी है। हालांकि ऐसा नहीं है कि इससे सिर्फ यूजर्स को ही फायदा हुआ बल्कि इसका सीधा फायदा कंपनी को भी मिला है। कम की समय में 16 करोड़ से ज्यादा यूजर जोड़कर जियो ने रिकॉर्ड बना दिय है। वहीं एक साल के अंदर नंबर एक मोबाइल ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदाता और नंबर मोबाइल डॉन्गल निर्माता भी बन गया है। कंपनी ने पिछले साल अपने 4जी डॉन्गल की कीमत भी कम की थी वहीं अब एक नया डॉन्गल भी लेकर आया है। लाखों लोगों ने छोड़ा फेसबुक, एक ही दिन में हुआ 395 करोड़ का नुकसान, जानें क्या है पूरा मामला

कंपनी ने जियोफाई जेएमआर815 मॉडल को पेश किया है। यह डॉन्गल एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि इसकी डाउनलोड स्पीड 150एमबीपीएस की है। वहीं अपलोड स्पीड 50एमबीपीएस की दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस के साथ एक बार में 32 यूजर कनेक्ट हो सकते हैं। 31 यूजर वाई के माध्यम से इंटरनेट चला सकते हैं जबकि एक यूजर यूएसबी का उपयोग कर सकता है। जानें सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के 9 शानदार फीचर्स

जियो ने अपनी इस डिवाइस को ‘डिजाइन्ड इन इंडिया’ टैगलाइन के साथ उतारा है। जहां अब तक जियो के डॉन्गल कंप्यूटर माउस के समान डिजाइन वाले थे वहीं इस बार कंपनी ने गोल डिजाइन में पेश किया है। डिवाइस में पावर बटन के अलाव डब्लयूपीएस की भी उपलब्ध है।

जियोफाई जेएमआर815 मॉडल एएलटी3800 प्रोसेसर पर कार्य करता है और इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है। आप 64जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। नेटवर्क के लिए यह डॉन्गल एफडीडी— बैंड 3, बैंड 5 और टीडीटी—बैंड40 सपोर्ट करता है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि आप अपने 2जी और 3जी फोन को इससे कनेक्ट कर जियो 4जी वाइस के माध्यम से एचडी कॉल कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

The post जियो ने उतारा सस्ता 4जी डॉन्गल, 2जीबी और 3जी फोन में भी होगी फ्री एचडी कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
भूल जाएं जियोफोन, सिर्फ 999 ​रुपये में मिल हरा है​ जियो का यह डिवाइस, 4जी डाटा के साथ मिलेगा मुफ्त कॉलिंग https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-festival-offer-jiofi-dongle-available-at-rs-999-only-in-hindi/ Wed, 20 Sep 2017 06:19:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11956 1,999 रुपये वाले जियो एम2एस डॉग्ल को आप 999 रुपये में खरीद सकते हैं।

The post भूल जाएं जियोफोन, सिर्फ 999 ​रुपये में मिल हरा है​ जियो का यह डिवाइस, 4जी डाटा के साथ मिलेगा मुफ्त कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस​ जियो ने आज से फेस्टिव ​सीजन की शुरुआत की है। इस दौरान कंपनी ने इंटरनेट डॉन्गल जियोफाई पर 50 फीसदी से भी ज्यादा की छूट दे रही है। 1,999 रुपये वाले जियोफाई एम2एस डॉग्ल को आप 999 रुपये में खरीद सकते हैं। हालांकि आपको बता दूं कि यह आॅफर सीमित अवधि तक ही है। रिलायंस जियोफाई डॉन्गल पर यह छूट 20 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक की है

जियोफाई डॉन्गल की सबसे बड़ी खासितय यह है कि इसमें आप न सिर्फ 4जी इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं बल्कि आप इससे 2जी या 3जी फोन को कनेक्ट कर कॉलिंग कर सकते हैं। 2जी और 3जी फोन पर जियो4जी वाइस ऐप डाउनलोड कर आअप अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि रिलायंस जियोफाई डॉन्गल के साथ कंपनी पहले 149 का प्लान मुफ्त दे रही थी लेकिन लेकिन नए आॅफर में आपको यह नहीं मिलेगा। डाटा के लिए अलग से प्लान रिचार्ज कराना होगा।
jiofi
जियो का एक साल: 12 महीने, 12 कमाल

जियो का इंटरनेट वाला यह डॉन्गल बेहद छोटा है और आसानी से आपके पॉकेट में आने में सक्षम है। जियोफाई डॉन्गल 150 एमबीपीएस की गति से डाटा हस्तांरण में सक्षम है। एक समय में इससे आप 10 डिवाइस तक कनेक्ट कर इंटरनेट चला सकते हैं। इस डिवाइस में 2,300 एमएएच की बैटरी है और कपंनी का दावा है कि यह 5-6 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

The post भूल जाएं जियोफोन, सिर्फ 999 ​रुपये में मिल हरा है​ जियो का यह डिवाइस, 4जी डाटा के साथ मिलेगा मुफ्त कॉलिंग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
यहां भी जियो की बराबरी कोई नहीं कर सका, 91 फीसदी बाजार पर कंपनी ने किया कब्जा https://www.91mobiles.com/hindi/jiofi-occupied-91-market-share-in-data-card-segment-in-hindi/ Fri, 01 Sep 2017 11:05:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11315 साइबर मीडिया रिसर्च इंडिया (CMR) शोध संस्थान ने अपनी रिचर्स रिपोर्ट जारी की है जिसमें भारतीय इंटरनेट बाजार के ये आंकड़े सामनें आए हैं।

The post यहां भी जियो की बराबरी कोई नहीं कर सका, 91 फीसदी बाजार पर कंपनी ने किया कब्जा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय टेलीकॉम जगत की रूपरेखा बदल कर रख देने वाली रिलायंस जियो की वजह से ही आज देश के नागरिक बेहद कम दरों पर इंटरनेट त​था वॉयस कॉलिंग की सुविधाओं का लाभ उठा पा रहे हैं। अपनी सर्विसेज़ के चलते जहां जियो ने अनेंको रिकॉर्ड्स बनाए हैं वहीं रिलायंस जियो की डाटा कार्ड सर्विस ​’जियोफाई’ भी इसके पीछे नहीं। जियोफाई आज देश के 91 फीसदी डाटा कार्ड बाजार पर अपना कब्जा बना चुकी है।

शाओमी मी मिक्स 2 की स्पेसिफिकेशन्स लीक, एंडरॉयड ओरियो के साथ ही क्वालकॉम 836 चिपसेट पर होगा पेश

साइबर मीडिया रिसर्च इंडिया (CMR) शोध संस्थान ने अपनी रिचर्स रिपोर्ट जारी की है जिसमें भारतीय इंटरनेट बाजार के ये आंकड़े सामनें आए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2017 की दूसरी तिमाही में भारतीय डेटा कार्ड बाजार में वृद्धि देखने को मिली है जो पिछले साल की अपेक्षा 16 प्रतिशत बढ़कर 40 लाख यूनिट तक पहुॅंच गया है।

jiofi-1

साल की पहली तिमाही में जहां तकरीबन 34 लाख डाटाकार्ड प्रयोग में थें वहीं दूसरी तिमाही में यह 6 लाख की बढ़ोतरी के साथ 40 लाख पहॅुंचा। इस 40 लाख डाटाकार्ड के बाजार में 91 फीसदी डाटाकार्ड सिर्फ जियोफाई थे। वहीं अगर सालाना आंकड़ों की बात करें तो साल 2016 की अपेक्षा 2017 में भारतीय डाटा कार्ड बाजार में कुल 614 प्रतिशत की भारी बढोतरी देखने को मिली है।

जानें कैसे करें जियो नंबर पर मुफ्त में कॉलर ट्यून सेट, हर मिनट बदल सकते हैं अपना कॉलर ट्यून

इस रिपोर्ट के अनुसार ​डाटा कार्ड की कुल गिनती में सबसे ज्यादा ​मांग 4जी डाटा कार्ड की देखने को मिली है। देश के विभिन्न शहरों के साथ ही कस्बों व गांवों में भी जियोफाई वाईफाई राउटर और डाटा कार्ड को काफी पंसद किया गया है। इसी के चलते देश में बिके डाटा कार्ड्स की 97 प्रतिशत डाटा कार्ड 4जी सपोर्ट वाले रहे, और इन 97 प्रतिशत डाटा कार्ड का 91 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ रिलायंस जियो का रहा।

jiofi-2

रिपोर्ट में जहां यह कहा गया है कि जियोफाई जैसे वाईफाई डाटा कार्डों की बढ़ती मांग ब्राडबैंड व वाईफाई राउटर के अस्तित्व को खतरे में डाल सकती है। वहीं कुछ टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरुआती दौर में जियो का मुफ्त सेवाएं देना ​तथा अन्य कंपनियों की अपेक्षा बेहद कम दरों पर सर्विस उपलब्ध कराने जैसे कुछ फैक्टर जियो के लिए मददगार साबित हुए हैं।

23-एमपी कैमरे व 4जीबी रैम के साथ सोनी ने लॉन्च किया एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस

गौरतलब कि रिलायंस जियो के जियोफाई के जरिये स्मार्टफोन, टैबलेट व कम्प्यूटर जैसे कई उपकरणों पर एक सा​थ इंटरनेट चलाया जा सकता है। आपको बता दें कि जियोफाई को आॅफलाईन स्टोर्स के साथ ही जियो की आॅफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। जियो की वेबसाइट पर यह डिवाईस की कीमत रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। JioFi का खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post यहां भी जियो की बराबरी कोई नहीं कर सका, 91 फीसदी बाजार पर कंपनी ने किया कब्जा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4 रुपये से भी कम में 1जीबी डाटा दे रहा है रिलायंस जियो, जानें पूरा प्लान https://www.91mobiles.com/hindi/jiofi-plans-with-5gb-4g-data-per-day-in-hindi/ Tue, 04 Jul 2017 07:49:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9227 कुछ दिनों पहले ही जहां रिलायंस जियो ने जियोफाई वाईफाई राउटर की फ्री होम डिलीवरी शुरू की थी वहीं रिलायंस जियो की ओर से जियोफाई राउटर के 4 प्लान पेश किए हैं। आईये नज़र डालते है इन प्लान्स पर

The post 4 रुपये से भी कम में 1जीबी डाटा दे रहा है रिलायंस जियो, जानें पूरा प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेलीकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचाने के बाद अब रिलायंस जियो अपने वाईफाई राउटर डिवाईस के जरिये इंटरनेट उपभोक्ताओं को बेशुमार सुविधाएं प्रदान कर रही है। कुछ दिनों पहले ही जहां रिलायंस जियो ने जियोफाई वाईफाई राउटर की फ्री होम डिलीवरी शुरू की थी वहीं रिलायंस जियो की ओर से जियोफाई राउटर के 4 प्लान पेश किए हैं। जियो के इस नए प्लान में 1जीबी डाटा की कीमत 4रुपये से भी कम पड़ रही है। आईये नज़र डालते है इन प्लान्स पर :

प्लान 149
​जियोफाई का यह सबसे शुरूआती प्लान है। इस प्लान की कीमत जहां सबसे कम है वहीं इसकी वैधता कंपनी ने सबसे ज्यादा रखी है। इस प्लान के त​हत यूजर को 1 साल के लिए 24जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। इसमें हर महीने जियोफाई यूजर 2जीबी डाटा का यूज़ कर सकते हैं।

एक्सक्लूसिव: लाइफ ब्रांड में लॉन्च होगा जियो का 4जी फीचर फोन, कीमत होगी 2,369 रुपये

प्लान 309
रिलायंस जियो के इस जियोफाई प्लान में हर दिन 1जीबी 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है। यह प्लान 6 माह की अ​वधि के साथ आता है अर्थात् 309 ​रुपये में जियोफाई यूजर्स को 180जीबी 4जी डाटा प्राप्त होगा।

girl-with-phone-indian-13

प्लान 509
इस प्लान के अंतगर्त जियोफाई राउटर में 509 रुपये का रिचार्ज कराने पर उपभोक्ताओं को 240जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। यह डाटा 4 माह की वैलिडिटी के साथ आता है तथा जियोफाई यूजर हर दिर 2जीबी तक के डाटा का लाभ उठा सकते हैं।

भीम ऐप के साथ लॉन्च हुआ कार्बन का सस्ता 4जी फोन ‘कवच’

प्लान 999
​रिलायंस जियो जियोफाई राउटर के इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 5जीबी तक 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। यह प्लान 2 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। जियोफाई यूजर्स को इन 2 महीनों में कुल 300जीबी 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।

आपको बता दें कि जियोफाई राउटर के प्राइम ग्राहक बन इन सभी आॅफर्स का लाभ उठाने के लिए जियो यूजर्स को 99 रुपये का रिचार्ज करा कर अलग के प्राइम मेंबरशिप लेनी अनिवार्य है। यह मेंबरशिप 1 साल तक वैध होगी तथा इस दौरान जियोफाई यूजर्स अधिक​तम 6 बार प्लान्स का यूज़ कर सकते हैं।

The post 4 रुपये से भी कम में 1जीबी डाटा दे रहा है रिलायंस जियो, जानें पूरा प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
150एमबीपीएस तक की स्पीड देने वाले जियोफाई की 90 मिनट में होगी होम डिलीवरी https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jiofi-will-deliver-in-90-minutes-in-hindi/ Fri, 23 Jun 2017 07:20:12 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8827 रिलायंस जियो ने जियोवाई वाईफाई की पहुॅंच यूजर्स तक आसान करते हुए इसे 90 मिनट में होम डिलीवर करने की घोषणा की है और इसी के साथ जियोवाई पर 100प्रतिशत तक कैशबैक का आॅफर भी शुरू किया है।

The post 150एमबीपीएस तक की स्पीड देने वाले जियोफाई की 90 मिनट में होगी होम डिलीवरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो ने अपनी मुफ्त सेवाओं से देश की टेलीकॉम इं​डस्ट्री की रूप रेखा ही बदल कर रख दी है। अपने यूजर्स को हर मुमकिन सुविधा प्रदान करते हुए जियो ने इंटरनेट डाटा और वॉयस कॉल बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराए हैं। वही अब रिलायंस जियो ने जियोवाई वाईफाई की पहुॅंच यूजर्स तक आसान करते हुए इसे 90 मिनट में होम डिलीवर करने की घोषणा की है और इसी के साथ जियोवाई पर 100प्रतिशत तक कैशबैक का आॅफर भी शुरू किया है।

ब्रेकिंग: आज से आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी 4, शुरुआती कीमत 7,499 रुपये

​रिलायंस जियो ने अपनी आॅफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपनी इस नई कस्टमर सर्विस और आॅफर को सार्वजनिक किया है। कंपनी की ओर से​ जियोफाई को बुक करने पर इसे 90 मिनट के समय में ही उपभोक्ता के दिए पते पर डिलीवर करने का दावा किया है।

jiofi-1

इसके साथ ही जियोफाई की खरीद पर 20 प्रतिशत का ​अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद 2,499 रुपये की कीमत वाला यह राउटर महज़ 1,999 रुपये में उपलब्ध है। रिलायंस जियो की ओर जियोवाई पर कैशबैक आॅफर भी शुरू किया गया है जिसमें पुराने डोंगल के बदले में 100 प्रतिशत तक का कैशबैक पाया जा सकता है।

अपना ड्रीम फोन पाने का सबसे बेहतरीन मौका, आईफोन 7प्लस पर 22,000 रुपये की छूट के साथ और भी बहुत कुछ

आपको बता दें 150एमबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड तथा 50एमबीपीएस तक की अपलोड स्पीड देने वाले जियोफाई से एक बार में 10 डिवाईस को कनेक्ट किया जा सकता है। अपना जियोफाई बुक कराने के लिए नंबर पर कॉल करें या​ फिर आॅनलाईन बुक कराने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post 150एमबीपीएस तक की स्पीड देने वाले जियोफाई की 90 मिनट में होगी होम डिलीवरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव: रिलायंस जियो ला रहा है नया वाईफाई राउटर एम2एस, कीमत होगी 2,330 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-to-launch-m2s-internet-dongle-in-two-weeks-in-hindi/ Mon, 19 Jun 2017 09:27:50 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8632 रिलायंस जियो द्वारा एम2एस डिवाइस को लॉन्च किया जा सकता है जिसका मॉडल नंबर जेएमआर1140 हो सकता है। इससे पहले भी कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए जियोफाई3 इंटरनेट मॉडम का मॉडल नंबर जेएमआर540 था।

The post एक्सक्लूसिव: रिलायंस जियो ला रहा है नया वाईफाई राउटर एम2एस, कीमत होगी 2,330 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में अपनी 4जी सेवा लॉन्च करने के साथ ही जियो ने तहलका मचा दिया था। कंपनी ने 4जी सिम के साथ ही जियो राउटर को भी लॉन्च किया था​ ​​जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। क्योंकि मोबाइल सिम की तरह ​जियोफाई राउटर्स पर भी शुरुआत में डाटा मुफ्त उपलब्ध थे। वहीं शुल्क लागू होने के बाद भी जियो राउटर के माध्यम से कम कीमत पर 4जी डाटा को उपयोग किया जा सकता है। कंपनी अब तक जियोफाई 2 और जियोफाई 3 जैसे राउटर्स को लॉन्च कर चुकी है। वहीं कंपनी अब एक नए डिवाइस को लॉन्च करने का प्लान कर रही है। 91मोबाइल्स को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी रिलायंस जियो वाईफाई एम2एस वायरलेस डाटा कार्ड को लॉन्च करने वाली है।

रिलायंस जियो द्वारा एम2एस डिवाइस को लॉन्च किया जा सकता है जिसका मॉडल नंबर जेएमआर1140 हो सकता है। इससे पहले भी कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए जियोफाई3 इंटरनेट मॉडम का मॉडल नंबर जेएमआर540 था। पुराने डिवाइस जेएमआर540 के साथ ही नए डिवाइस के इस मॉडल नंबर जेएमआर1140 को भी भारत सरकार के वायरलेस प्लानिंग कोर्डिनेशन विंग की वेबसाइट पर देखा गया है। वायरलेस प्लानिंग कोर्डिनेशन विंग, सूचना एंव प्रसारण तथा टेलीकॉम मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

jio-internet-router

ब्रेकिंग: शाओमी रेडमी 4 के लिए नहीं करना होगा इंतजार, अगले सप्ताह से आॅफलाइन स्टोर पर होगा उपलब्ध

जहां तक इस राउटर के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है। इसमें 2,300 एमएएच की बैटरी दी गई है और इसका एमआरपी 2330 रुपये है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इंटरनेट के साथ इसमें डाटा स्टोर भी कर सकते हैं। डिवाइस में 32जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। इस डिवाइस से एक साथ 31 वाईफाई डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं।

एक्सक्लूसिव : अगले माह लॉन्च होंगे कूलपैड के 2 फोन, आॅफलाइन सेग्मेंट में भी कंपनी देगी दस्तक

​हालांकि जियो का यह वाईफाई राउटर भारतीय बाजार में सेल के लिए कब उपलब्ध होगा इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। परंतु प्राप्त सूचना के अनुसार कंपनी एक से दो हफ्ते में अधिकारिक रुप से इसकी घोषणा कर सकती है।

* नोट: फीचर फोटो पुराने डिवाइस का है। वास्तविक डिवाइस की तस्वीर उपलब्ध न होने की वजह से इसका उपयोग किया गया है।

The post एक्सक्लूसिव: रिलायंस जियो ला रहा है नया वाईफाई राउटर एम2एस, कीमत होगी 2,330 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जियो दे रहा है ​999 रुपये के डिवाइस पर 1,005 रुपये का डाटा मुफ्त https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-100-percent-cashback-offer-with-jiofi-dongle-in-hindi/ Fri, 05 May 2017 11:39:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7434 रिलायंस​ जियो कपंनी के नए डॉन्गल पर 100 फीसदी से भी ज्यादा का कैश बैक का आॅफर दे रही है। हालांकि इसके कुछ नियम है। रिलायंस जियोफाई डॉन्गल की कीमत 1,999 रुपये है लेकिन आप अपना पुराना डॉन्गल देकर इसे 999 रुपये में खरीद सकते हैं।

The post जियो दे रहा है ​999 रुपये के डिवाइस पर 1,005 रुपये का डाटा मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

​रिलायंस जियो हमेशा से ही अपने आॅफर्स से लोगों को चौंका दिया है। वहीं कंपनी द्वारा ने आज एक और आॅफर्स से उपभोक्ताओं को चौंका दिया है। हालांकि इस बार फ्री तो नहीं है लेकिन इसे ​फ्री आॅफर से कम भी नहीं कह सकते हैं। कंपनी का नया आॅफर ​रिलायंस जियोफाई डॉन्गल पर है।

10,000 रुपये के बजट में 7 बेहतरीन स्मार्टफोन जो हैं स्टूडेंट्स के लिए खास

रिलायंस​ जियो कपंनी के नए डॉन्गल पर 100 फीसदी से भी ज्यादा का कैश बैक का आॅफर दे रही है। हालांकि इसके कुछ नियम है। रिलायंस जियोफाई डॉन्गल की कीमत 1,999 रुपये है लेकिन आप अपना पुराना डॉन्गल देकर इसे 999 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं आपने डॉन्गल के लिए जितना शुल्क चुकाया है उससे कहीं ज्यादा का कैशबैक मिलेगा। 999 रुपये के डॉन्गल के साथ कंपनी 1,005 रुपये का डाटा आॅफर कर रही है।

जियो उपभोक्ताओं के​ लिए बड़ी खुशखबरी: नहीं बंद होगा धन धना धन ऑफर

हालांकि जियो का इस डॉन्गल का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप जियो स्टोर से इस डाटा की खरीदारी करते हैं। जैसा कि मालूम है रिलायंस जियो का डाटा शुल्क बेहद कम है और कंपनी ने मोबाइल डाटा से भी ज्यादा डाटा डॉन्गल में प्रदान कर रही है।

जियो का इंटरनेट वाला यह डॉन्गल बेहद छोटा है और आसानी से आपके पॉकेट में आने में सक्षम है। जियोफाई डॉन्गल 150 एमबीपीएस की गति से डाटा हस्तांरण में सक्षम है। एक समय में इससे आप 10 डिवाइस तक कनेक्ट कर इंटरनेट चला सकते हैं। इस डिवाइस में 2,300 एमएएच की बैटरी है और कपंनी का दावा है कि यह 5-6 घंटे का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

The post जियो दे रहा है ​999 रुपये के डिवाइस पर 1,005 रुपये का डाटा मुफ्त first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
रिलायंस जियो ने बताया तरीका कैसे करें 2जी और 3जी फोन में जियो सिम का उपयोग https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-use-reliance-jio-sim-in-3g-and-2g-phones-in-hindi/ Wed, 22 Feb 2017 13:06:02 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5253 रिलायंस जियो ने अपनी सर्विस लॉन्च करने के साथ ही जियोफाई नाम से वाईफाई डॉन्गल पेश किया था। इस डॉन्गल की शुरुआती कीमत 1,999 रुपये है और इससे ही आप अपने 2जी या 3जी फोन सहित किसी भी डिवाइस में इंटरनेट चला सकते हैं जिसमें वाईफाई सपोर्ट है।

The post रिलायंस जियो ने बताया तरीका कैसे करें 2जी और 3जी फोन में जियो सिम का उपयोग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

रिलायंस जियो की 4जी सर्विस शुरू होने के साथ ही उपभोक्ता यह सवाल करने लगे थे कि क्या इसे 2जी और 3जी फोन पर भी चलाया जा सकता है। अब इस सवाल का जवाब खुद रिलायंस ने दे दिया है। कंपनी ने अपना एक विज्ञापन जारी किया है जिसमें यह जानकारी दी गई है कि आप किस तरह से 2जी और 3जी फोन में जियो सिम का उपयोग कर सकते हैं।

रिलायंस जियो ने अपनी सर्विस लॉन्च करने के साथ ही जियोफाई नाम से वाईफाई डॉन्गल पेश किया था। इस डॉन्गल की शुरुआती कीमत 1,999 रुपये है और इससे ही आप अपने 2जी या 3जी फोन सहित किसी भी डिवाइस में इंटरनेट चला सकते हैं जिसमें वाईफाई सपोर्ट है।
jiofi
हाल में जियो ने इस जियोफाई डिवाइस का कई विज्ञापन पेश किया है जिसमें स्पष्ट तौर से लिखा है कि आप अपने 2जी और 3जी फोन में इस डिवाइस से इंटरनेट चला सकते हैं। वहीं आपको बता दूं कि जियोफाई को कनेक्ट करना भी बेहद आसान है। अन्य वाईफाई डॉन्गल की तरह जियोफाई डिवाइस को आॅन करना है और उसके बाद अपने फोन में वाईफाई को आॅन करना है।

वाईफाई आॅन कर वाईफाई नेटवर्क स्कैन करना है। यहां आपको जियोफाई का विकल्प मिलेगा। उसे क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही पासवर्ड मांगा जाएगा। यह पासवर्ड डिवाइस के बॉक्स पर या फिर डिवाइस में कहीं अंदर लिखा होगा। फोन में जियोफाई का पासवर्ड डालते ही आपका काम हो जाएगा। आप आराम से अपने फोन में इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।

​इंटरनेट वाला यह डॉन्गल बेहद छोटा है और आसानी से आपके पॉकेट में आने में सक्षम है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि 1,999 रुपये के इस डिवाइस पर भी आप 31 मार्च 2017 तक मुफ्त में जियो सर्विस का उपयोग कर सकते हैं। आपको हर रोज 1जीबी 4जी डाटा मुफ्त मिलेगा और यदि इससे ज्यादा का डाटा चाहते हैं तो 51 रुपये में 1जीबी डाटा पा सकते हैं। इसमें कमी सिर्फ यह कही जा सकती है कि आप वोएलटीई कॉल नहीं कर सकते लेकिन जियो की स​भी ऐप्स और सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है।

The post रिलायंस जियो ने बताया तरीका कैसे करें 2जी और 3जी फोन में जियो सिम का उपयोग first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>