Jiophone 3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sat, 04 Mar 2023 12:33:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 JioPhone अब होगा और भी महंगा, जानें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-4g-feature-phone-jio-phone-price-to-be-increased-by-rs-300-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-4g-feature-phone-jio-phone-price-to-be-increased-by-rs-300-in-india/#respond Wed, 18 Nov 2020 10:04:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51085 नया JioPhone क्वॉलकॉम चिपसेट पर काम करेगा और इसका बॉक्स भी अलग होगा।

The post JioPhone अब होगा और भी महंगा, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

तीन साल पहले 2017 में Reliance Jio ने देश के मोबाइल बाजार में क्रांति लाते हुए अपना 4G फीचर फोन JioPhone लॉन्च किया था। यह फोन यूजर्स को बंडल ऑफर के साथ उपलब्ध कराया गया था जो अभी तक उपभोक्ताओं को सिर्फ 699 रुपये की कीमत पर मिल रहा था। जियोफोन को भारतीय यूजर्स द्वारा इतना अधिक पसंद किया गया कि फीचर फोंस की सेल में Jio Phone इंडिया ही नहीं बल्कि विश्व के टॉप सोल्ड फोन में शुमार हो गया था। फोन की डिमांड देश में अभी भी बड़ी तादाद में है, लेकिन जियोफोन को पाना अब लोगों के लिए महंगा सौदा होने वाला है।

91मोबाइल्स को खबर मिली है कि JioPhone को कंपनी द्वारा स्टॉक में लाया जा रहा है लेकिन इस बार यह फोन उपभोक्ताओं को महंगी कीमत पर बेचा जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार Reliance Jio जियोफोन की कीमत को 300 रुपये बढ़ाने की योजना बना रही है। यानि अभी तक 699 रुपये में मिलने वाला यह 4जी फीचर फोन अब 999 रुपये की कीमत पर बिकेगा। कंपनी ने फिर से दुकानों पर जियोफोन के स्टॉक को भरना शुरू कर दिया है और जल्द ही नए दामों के साथ फोन की सेल की ऑफिशियल घोषणा होने वाली है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अब बिकने वाले JioPhone का रिटेल बॉक्स भी पहले से बिक रहे जियोफोन के बॉक्स से अलग होगा। उपर मौजूद फोटो में नए जियोफोन के बॉक्स को देखा जा सकता है जिसपर फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को भी लिखा गया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि शुरू में जियोफोन को जहां स्प्रैडट्रम प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था वहीं नया JioPhone क्वॉलकॉम के चिपसेट पर काम करेगा। जियो इस बार नए जियोफोन प्लान भी अनाउंस करने वाली है जिनमें 125 रुपये का रिचार्ज पैक भी शामिल रहेगा। इस पैक के साथ JioPhone की कीमत यूजर्स को 1,124 रुपये पड़ने वाली है।

7 करोड़ JioPhone सेल का रिकॉर्ड

Reliance Jio के 4जी फीचर फोन के सुपरहिट होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के बाद 2 सालों में जियोफोंस की 7 करोड़ से भी अधिक यूनिट बिकी थी, जो अपने आप ने एक बड़ा और नया रिकॉर्ड था। यह आंकड़ें JioPhone और JioPhone 2 दोनों फोंस के हैं। कंपनी ने 2 साल में 7 करोड़ Jio Phone बेच कर मोबाइल फोन सेल का रिकॉर्ड तो बनाया ही था वहीं साथ ही इन दो सालों में Jio नेटवर्क के साथ 7 करोड़ नए यूजर्स भी जुड़े थे। एक ओर जहां कम कीमत पर 4G फोन मिलने की वजह से अधिक लोगों ने JioPhone को पसंद किया था वहीं Jio Phone में मौजूद फीचर्स और My Jio App पर मौजूद कंटेंट ने लोगों को खूब लुभाया था।

JioPhone

जियोफोन के फीचर्स की बात करें तो रिलायंस जियो के इस फर्स्ट जेनरेशन 4G फीचर फोन में 240×320 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 2.4-इंच की क्यूडब्ल्यूवीजीए डिसप्ले दी गई है। अभी तक फोन में जहां 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर दिया गया था वहीं अब जियोफोन में क्वॉलकॉम प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इस डिवाइस में 512 एमबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 2-मेगापिक्सल का कैमरा और और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। जियो फोन की बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।

The post JioPhone अब होगा और भी महंगा, जानें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-4g-feature-phone-jio-phone-price-to-be-increased-by-rs-300-in-india/feed/ 0
जियोफोन 3 की जानकारी हुई उजागर, जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-phone-3-to-launch-in-june-with-5-inch-screen-and-64gb-memory-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-phone-3-to-launch-in-june-with-5-inch-screen-and-64gb-memory-in-hindi/#respond Wed, 06 Feb 2019 05:35:24 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27207 रिलायंस जियोफोन 3 को जून में भारत में लॉन्च किया जाएगा और अगस्त से यह फोन लोगों के लिए उपलब्ध होगा।

The post जियोफोन 3 की जानकारी हुई उजागर, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

वर्ष 2017 में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने भारत में अपना पहला 4जी फीचर फोन पेश किया था। कंपनी ने जियोफोन को उतारा था। वहीं अलगे साल 2018 में जियोफोन 2 को पेश किया गया। ये दोनों फोन काफी कामयाब रहे। वहीं इस साल कंपनी के नए जियोफोन की तैयारी है। हालांकि अब तक इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं आई थी लेकिन कुछ दिन पहले कंपनी के एक एक्जिक्यूटिव ने कहा था कि कंपनी अब बड़ी स्क्रीन वाला फोन लॉन्च कर सकती है। वहीं आज रिलायंस जियोफोन 3 के बारे में एक बड़ी लीक सामने आई है जहां फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा किया गया है।

बीटेलबाइट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रिलायंस जियोफोन 3 को इस साल जून में लॉन्च किया जाएगा। वहीं खास बात यह भी है कि कंपनी का यह नया फोन स्मार्ट इंटरफेस से लैस होगा। अर्थात इस बार जियोफोन के तहत फीचर फोन नहीं बल्कि स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 रिव्यू: डिजाइन और परफॉर्मेंस में रेडमी 6 पर पड़ता है भारी

रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि जियोफोन 3 के बारे में एक रिलायंस एक्जिक्यूटिव ने बताया है कि जियोफोन 3 का प्राइस 4,500 रुपये के आसपास होगा। पिछले दोनों फोंस के मुकाबले नए फोन की कीमत काफी ज्यादा होगी। 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नोकिया 5.1 प्लस, 16,999 रुपये में होगी सेल

दी गई जानकारी के अनुसार जियोफोन 3 में 5—इंच की स्क्रीन होगी। वहीं फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। इसके अलावा मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी होगा। जहां तक कैमरे की बात है तो कंपनी इसे 5—मेगापिक्सल के रियर और 2—मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ पेश कर सकती है।

जहां तक फोन की उपलब्धता की बात है तो जून में लॉन्च होने के बाद रिलायंस जियोफोन 3 जुलाई तक प्रीऑर्डर के लिए आएगा और अगस्त तक कंपनी इसे उपलब्ध करा सकती है। यह स्मार्टफोन जियो स्टोर के अलावा रिलायंस डिजिटल और जियो स्टोर पर सेल के लिए आ सकता है।

The post जियोफोन 3 की जानकारी हुई उजागर, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/reliance-jio-phone-3-to-launch-in-june-with-5-inch-screen-and-64gb-memory-in-hindi/feed/ 0