Jivi Revolution TnT3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 13 Dec 2017 12:11:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंडियन कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा स्मार्टफोन जिसमें टच स्क्रीन और की-पैड दोनों पर कर सकेंगे टाईप, कीमत सिर्फ 3,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/jivi-mobiles-tnt3-touch-and-type-keypad-smartphone-launched-in-india/ Wed, 13 Dec 2017 12:11:56 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14768 फ्रंट पैनल पर जहां 4-इंच की डब्ल्यूवीजीए डिसप्ले दी गई है वहीं नीचे की ओर क्वार्टी की-पैड मौजूद है।

The post इंडियन कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा स्मार्टफोन जिसमें टच स्क्रीन और की-पैड दोनों पर कर सकेंगे टाईप, कीमत सिर्फ 3,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस साल टेक वर्ल्ड में बेज़ल लेस डिसप्ले वाले स्मार्टफोन्स का बड़ा क्रेज रहा है। लगभग सभी टेलीकॉम कंपनियों ने हाई से लेकर लो बजट तक बेज़ल लेस डिसप्ले वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। लेकिन साल खत्म होने से पहले ही एक इंडियन टेक कपंनी ने ऐसा शानदार स्मार्टफोन बाजार में उतारा है जिसमें टच स्क्रीन और की-पैड दोनों दी गई है। यानि इस फोन में चाहे तो टच स्क्रीन का यूज़ कर सकते हैं और चाहे तो की-पैड दबा कर टाईप कर सकते हैं। यह फोन दोनों तरीकों से आपको टाईप करने की सुविधा देता है।

भारतीय कंपनी जीवी मोबाईल्स ने टच स्क्रीन और की-पैड दोनों से लैस स्मार्टफोन को टीएनटी3 नाम से लॉन्च किया है। इस फोन में टच स्क्रीन डिसप्ले के साथ क्वार्टी की-पैड दी गई है। फोन के फ्रंट पैनल पर जहां 4-इंच की डब्ल्यूवीजीए डिसप्ले दी गई है वहीं नीचे की ओर क्वार्टी की-पैड मौजूद है। इसकी टच स्क्रीन पर भी नेविगेशन की दी गई है तथा की-पैड पर भी फिजिकल नेविगेशन बटन मौजूद है।

jivi-tnt3-1

स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कंपनी की ओर से इसमें 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है तथा यह फोन 22 भारतीय भाषाओं को समझने में सक्षम है।

एक्सक्लूसिव : 4जीबी रैम से लैस होगा जियोनी एस10 लाइट, लॉन्च से पहले देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर जहां 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों ही कैमरा सेंसर एलईडी फ्लैश सपोर्ट करते हैं। यह फोन 4जी वोएलटीई फोन है जो डुअल सिम के साथ बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,300एमएएच की बैटरी दी गई है। जीवी मोबाईल्स का TnT3 3,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

The post इंडियन कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा स्मार्टफोन जिसमें टच स्क्रीन और की-पैड दोनों पर कर सकेंगे टाईप, कीमत सिर्फ 3,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>