Jovi Y39 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 24 Jan 2025 06:32:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Jovi Y39 5G फोन ने पास किया सर्टिफिकेशन, चार्जिंग टेक्नोलॉजी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-sub-brand-jovi-y39-5g-details-leaked-on-3c-certification/ https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-sub-brand-jovi-y39-5g-details-leaked-on-3c-certification/#respond Fri, 24 Jan 2025 06:32:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=165250 Jovi Y39 5G के अलावा Jovi V50 या Jovi V50 Lite भी लॉन्च हो सकते हैं।

The post Jovi Y39 5G फोन ने पास किया सर्टिफिकेशन, चार्जिंग टेक्नोलॉजी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Vivo के बारे में चर्चा है कि कंपनी एक नया सब-ब्रांड लेकर आ रही है जिसका नाम Jovi होगा। कुछ दिनों पहले ही इस जोवी ब्रांड के पहले स्मार्टफोन Jovi Y39 5G की डिटेल्स लीक में सामने आई थी। वहीं अब यह मोबाइल फोन सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी लिस्ट हो गया है। अनुमान जताया है कि जल्द ही नया वीवो सब-ब्रांड जोवी मार्केट में एंट्री ले लेगा और इसका पहला फोन वाई39 5जी होगा।

Jovi Y39 5G सर्टिफिकेशन डिटेल

  • जोवी वाई39 5जी फोन को 3C certification साइट पर लिस्ट किया गया है।
  • इस सर्टिफिकेशन्स साइट पर अपकमिंग मोबाइल फोन को V2444A मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।
  • 3सी सर्टिफिकेशन में सामने आया है कि इस फोन के चर्जिंग अडेप्टर का मॉडल V4440L0A0-CN या V4440L0E0-CN होगा।
  • फोन के चार्जिंग अडेप्टर की कैपेसिटी आउटपुट कैपेसिटी 5VDC 3A, 9VDC 2A, या 11VDC 4A होगी।
  • लिस्टिंग से पता चलता है कि Jovi Y39 5G फोन 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा।

Jovi-sub-brand

Jovi Y39 5G प्रोसेसिंग पावर

  • गीकबेंच पर सामने आ चुका है कि यह 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 पर काम करेगा।
  • बेंचमार्किंग वेबसाइट पर फोन की प्रोसेसिंग स्पीड 1.96GHz से लेकर 2.21GHz तक बताई गई है।
  • इसी साइट पर सामने आया था कि Jovi Y39 5G फोन को 8GB RAM से लैस दिखाया गया है।
  • उम्मीद की जा सकती है कि इस स्मार्टफोन का 6जीबी रैम मॉडल भी मार्केट में अनाउंस हो सकता है।
  • जोवी ब्रांड के इस 5जी फोन को लेटेस्ट Android 15 OS से लैस होकर बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Vivo का Jovi ब्रांड

कंपनी की ओर से ऑफिशियल अनाउंस तो नहीं किया गया है लेकिन चर्चा है कि वीवो कंपनी अपने सब-ब्रांड जोवी को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। यह ब्रांड खासतौर पर ब्राजील व अफ्रीका महाद्वीप के देशों में पेश किया जा सकता है। कंपनी Vivo Jovi सब-ब्रांड भारत में आएगा या नहीं, इस बारें में अभी कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है। जोवी ब्रांडिंग के तहत Jovi Y39 5G के अलावा Jovi V50 या Jovi V50 Lite भी लॉन्च हो सकते हैं।

The post Jovi Y39 5G फोन ने पास किया सर्टिफिकेशन, चार्जिंग टेक्नोलॉजी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/vivo-sub-brand-jovi-y39-5g-details-leaked-on-3c-certification/feed/ 0
Vivo ला सकती है नया सब-ब्रांड Jovi! इसके Y39 5G फोन की डिटेल्स भी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/jovi-y39-5g-rebranded-vivo-y39-5g-geekbench-listing-specifications-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/jovi-y39-5g-rebranded-vivo-y39-5g-geekbench-listing-specifications-revealed/#respond Mon, 30 Dec 2024 12:11:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=163141 Vivo एक नया सब-ब्रांड लेकर आ सकती है जिसका नाम Jovi होगा।

The post Vivo ला सकती है नया सब-ब्रांड Jovi! इसके Y39 5G फोन की डिटेल्स भी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि मोबाइल कंपनी Vivo एक नया सब-ब्रांड लेकर आ सकती है जिसका नाम Jovi होगा। बीते दिनों जोवी ब्रांडिंग का ही एक मोबाइल Jovi V50 सर्टिफिकेशन्स साइट पर सामने आया था। वहीं अब एक और नए जोवी स्मार्टफोन की डिटेल आई है जिसका नाम Jovi Y39 5G बताया जा रहा है। यह मोबाइल बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है जिसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Jovi Y39 5G / Vivo Y39 5G गीकबेंच डिटेल्स

  • यह स्मार्टफोन Vivo V2444A मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है।
  • इस फोन ने सिंगल-कोर में 912 तथा मल्टी-कोर में 2214 स्कोर प्राप्त किया है।
  • साइट के अनुसार यह 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 पर काम करेगा।
  • बेंचमार्किंग वेबसाइट पर फोन का प्रोसेसिंग स्पीड 1.96GHz से लेकर 2.21GHz तक बताई गई है।
  • गीकबेंच पर इस Vivo Y39 यानी Jovi Y39 5G फोन को 8GB RAM से लैस दिखाया गया है।
  • फोन प्रोसेसर को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि इस स्मार्टफोन को 6जीबी रैम पर भी लाया जा सकता है।
  • नए वीवो मोबाइल फोन को गीकबेंच पर Android 15 OS से लैस दिखाया गया है।

Vivo का Jovi ब्रांड

वीवो अपने सब ब्रांड जोवी को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी जो खासतौर पर ब्राजील व अफ्रीका महाद्वीप के देशों में उतारा जा सकता है। उम्मीद है कि कंपनी इंडिया में अभी Jovi सब-ब्रांड को नहीं लेकर आएगी। जनवरी 2025 में ही हमें जोवी स्मार्टफोन देखने को मिल सकता है तथा इसकी शुरुआत Jovi V50, Jovi V50 Lite या Jovi Y39 5G फोन से हो सकती है। बताते चलें कि Vivo AI assistant का नाम भी Jovi है

Vivo Y29 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई29 इंडिया में लॉन्च हुआ ब्रांड का सबसे नया स्मार्टफोन है जिसकी सेल 23 दिसंबर को शुरू हुई है। इसकी कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज मिलती है। इसी तरह 6GB+128GB का रेट ₹15,499, 8GB+128GB का प्राइस ₹16,999 और 8GB+256GB की कीमत ₹18,999 है।

  • 6.88″ 90Hz Display
  • 50MP Rear Camera
  • 8MP Selfie Camera
  • MediaTek Dimensity 6300
  • 44W 5,500mAh Battery
  • IP64 Rating

स्क्रीन: वीवो वाई29 5जी फोन को 6.88 इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट देखने को मिलती है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Vivo Y29 5G में डुअल रियर कैमरा है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ सेकेंडरी एआई लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

प्रोसेसर: यह नया वीवो फोन मीडियाटेक डाइमेनसिटी 6300 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

बैटरी: 5जी फोन वीवो वाई29 में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी गई। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

अन्य फीचर्स: वीवो वाई29 5जी शॉक रेजिस्टेंट फोन है जिसके जमीन पर गिरने से नुकसान नहीं पहुंचेगा। कंपनी इसे IP64 रेटिंग के साथ लेकर आई है जो फोन को पानी की छींटों से भी सुरक्षित रखेगा।

The post Vivo ला सकती है नया सब-ब्रांड Jovi! इसके Y39 5G फोन की डिटेल्स भी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/jovi-y39-5g-rebranded-vivo-y39-5g-geekbench-listing-specifications-revealed/feed/ 0