K9 Kavach 4G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 04 Jul 2017 07:43:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 भीम ऐप के साथ लॉन्च हुआ कार्बन का सस्ता 4जी फोन ‘कवच’ https://www.91mobiles.com/hindi/k9-kavach-4g-karbonn-launched-with-bhim-app-in-hindi/ Tue, 04 Jul 2017 07:42:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9220 4जी सपोर्ट और भीम ऐप के साथ लॉन्च होने वाला यह देश का पहला स्मार्टफोन है।

The post भीम ऐप के साथ लॉन्च हुआ कार्बन का सस्ता 4जी फोन ‘कवच’ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश की पहली डिजिटल पेमेंट इंटरफेस ऐप ‘भीम’ के साथ जुड़ते हुए इंडियन स्मार्टफोन कंपनी कॉर्बन ने भारत में नई स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च कर दी है। कॉर्बन की ओर से आज के9 कवच स्मार्टफोन को पेश किया है। 4जी सपोर्ट और भीम ऐप के साथ लॉन्च होने वाला यह देश का पहला स्मार्टफोन है।

एक्सक्लूसिव: लाइफ ब्रांड में लॉन्च होगा जियो का 4जी फीचर फोन, कीमत होगी 2,369 रुपये

के9 कवच 4जी कॉर्बन की सबसे बड़ी खासियत इसमें भीम ऐप का इन्टिग्रेटेड होना है। इस फोन के बैक पैनल पर स्थित फिंगरप्रिंट सेंसर भी भीम ऐप के लिंक्ड है, जो फोन के साथ ही यूजर की ​डिजिटल डिटेल्स को सु​रक्षित रखता है। वहीं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे एंडरॉयड नुगट पर पेश किया है तथा यह 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता हैं।

karbonn-k9-kavach-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए कॉर्बन के इस फोन के दोनों पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर दिए गए हैं।

शाओमी ला रहा है 6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी वाला फोन जिसमें होगी बेज़ल-लेस डिसप्ले

के9 कवच 4जी डुअल सिम के साथ ही 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें 2,300एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी की ओर से इस फोन को 5,290 रुपये की कीमत पर देश में लॉन्च किया गया है जो इसी सप्ताह से आॅनलाईन व आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सेल ​के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post भीम ऐप के साथ लॉन्च हुआ कार्बन का सस्ता 4जी फोन ‘कवच’ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>