Karbon Aura Sleek 4G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 01 Jun 2017 06:37:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 शाओमी के जवाब में कार्बन ने उतारे दो सस्ते 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/karbon-lauched-two-mid-range-4g-smartphone-in-hindi/ Wed, 22 Mar 2017 13:07:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6154 कार्बन की ओर से 5,290 रुपये की कीमत पर आॅरा नोट 4जी तथा 6,890 रुपये की कीमत पर आॅरा स्लीक 4जी लॉन्च किया गया है। ये दोनों की स्मार्टफोन रिलायंस जियो के साथ बेहतरीन 4जी इंटरनेट सर्विस देने में सक्षम है।

The post शाओमी के जवाब में कार्बन ने उतारे दो सस्ते 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कार्बन ने अपने कम बजट के 4जी फोन की सीरीज़ में दो और नये फोन जोड़ दिए हैं। कार्बन की ओर से 5,290 रुपये की कीमत पर आॅरा नोट 4जी तथा 6,890 रुपये की कीमत पर आॅरा स्लीक 4जी लॉन्च किया गया है। ये दोनों की स्मार्टफोन रिलायंस जियो के साथ बेहतरीन 4जी इंटरनेट सर्विस देने में सक्षम है।

कार्बन आॅरा स्लीक 4जी
कंपनी की ओर से यह फोन 5-इंंच की एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमोलो आधारित है जो 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

karbonn_aura_sleek_4g_

फोटोग्राफी के लिए इसमें आॅटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी वोएलईटी सपोर्ट के साथ ही इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स भी मौजूद है। 2,000एमएएच की बैटरी के साथ यह फोन ग्रे, शेंपेन वाईट तथा ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

कार्बन ओरा नोट 4जी
कार्बन के इस फोन को कंपनी ने 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पर उतारा है। यह फोन भी एंडरॉयड मार्शमेलो पर आधारित है तथा 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। कंपनी की ओर से इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

karbonn_aura_note_4g

फोटोग्राफी के लिहाज से इसके रियर पैनल तथा फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल सिम आधारित है तथा 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। तमाम कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ इसमें 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय यूजर्स को यह फोन मेट ब्लैक तथा मेटालिक शेंपेन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

The post शाओमी के जवाब में कार्बन ने उतारे दो सस्ते 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
कॉर्बन का नया 4जी वोएलटीई फोन हुआ आॅफिशियल, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/karbon-aura-sleek-4g-goes-official-in-hindi/ Wed, 08 Mar 2017 11:24:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5798 कॉर्बन ने अपनी आॅरा सीरीज़ में स्लीक 4जी भी जोड़ दिया है।

The post कॉर्बन का नया 4जी वोएलटीई फोन हुआ आॅफिशियल, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल दिसंबर में भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कॉर्बन ने अपनी आॅरा सीरीज़ में नोट 4जी लॉन्च किया था, जो 6,499 रुपये की कीमत पर ग्राहकों को उपलब्ध हुआ था। अब इसी सीरीज़ में कंपनी द्वारा आॅरा स्लीक 4जी भी जोड़ दिया है। वोएलटीई सपोर्टिड यह फोन कॉर्बन की आॅफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

4,070 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ लेईको का नया एंडरॉयड फोन

कॉर्बन के यह फोन सेल के लिए कब उपलब्ध होगा तथा इसकी कीमत क्या होगी इस बारें में हालांकि कंपनी की साइट पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन भी कंपनी द्वारा कम बजट रेंज में पेश किया जाएगा।

karbon-aura-sleek-4g-1

कॉर्बन आॅरा स्लीक 4जी को कंपनी द्वारा 854×480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एफडब्लूवीजीए आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है जो 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा। फोन में 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की स्टोरज उपलब्ध है।

एयरटेल होली आॅफर: 150 रुपये में 28जीबी डाटा लेकिन सिर्फ पोस्टपेड उपभोक्ता को

फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर तथा सेल्फी के लिए 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4जी वोएलटीई होने के साथ ही डुअल सिम भी सपोर्ट करता है, जिसमें वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी आॅप्शन्स मौजूद है। वहीं कंपनी की ओर से आॅरा स्लीक 4जी में पावर बैकअप के लिए 2,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post कॉर्बन का नया 4जी वोएलटीई फोन हुआ आॅफिशियल, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>