The post कार्बन ने लॉन्च किया कीमत का 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडियन मोबाईल कंपनी कार्बन ने आज अपने सस्ते स्माटफोन की सीरीज़ में एक और डिवाईस जोड़ दिया है। कपंनी की ओर से कार्बन आॅरा 4जी लॉन्च किया गया है। 5,290 रुपये की कीमत पर पेश किया गया यह स्मार्टफोन ब्लू शेपेंन और कॉफी शेपेंन कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।
बेहद ही आर्कषक लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स में हुवावे ने लॉन्च किया आॅनर 8 लाइट
कार्बन आॅरा 4जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे 5-इंच की एचडी आईपीएस एफएल डिसप्ले पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमेलो पर आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है।

कंपनी की ओर से इसमें 1जीबी की रैम तथा 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए कार्बन आॅरा 4जी में जहां एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।
फिर लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स का आईकॉनिक फोन कैनवस 2, एयरटेल देगा हर रोज 1जीबी डाटा मुफ्त
4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही कार्बन के इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल है। पावर बैकअप के लिए ओरा 4जी में 2,150एमएएच की बैटरी दी गई है। आॅनलाईन साइट्स के साथ ही इस फोन को आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है
The post कार्बन ने लॉन्च किया कीमत का 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>