KRAFTON | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 18 Jul 2023 12:03:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 खुशखबरी : BGMI Unban कंपनी ने किया कंफर्म, फिर से खेल सकेंगे यह मोबाइल गेम, होगा डाउनलोड के लिए उपलब्ध https://www.91mobiles.com/hindi/bgmi-unban-in-india-confirmed-by-krafton/ https://www.91mobiles.com/hindi/bgmi-unban-in-india-confirmed-by-krafton/#respond Fri, 19 May 2023 05:40:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=104867 खुशखबरी : BGMI Unban कंपनी ने किया कंफर्म, फिर से खेल सकेंगे यह मोबाइल गेम, होगा डाउनलोड के लिए उपलब्ध

The post खुशखबरी : BGMI Unban कंपनी ने किया कंफर्म, फिर से खेल सकेंगे यह मोबाइल गेम, होगा डाउनलोड के लिए उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • यह गेम जल्द डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
  • KRAFTON CEO ने ऑफिशियली अनाउंस किया है।
  • BGMI गेम भारत में जुलाई 2022 को बैन हुआ था।

BGMI यानी BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यह मोबाइल गेम फिर से इंडिया वापसी करने जा रहा है। बीजीएमआई से जुड़ी यह जानकारी स्वयं गेम डेवलपर कंपनी KRAFTON ने दी है। क्राफ्टोन ने साफ कर दिया है कि वह अपना गेम ऑपरेशन भारत में फिर से रिज्यूम करने वाली है। आगे आप कंपनी की स्टेटमेंट पढ़ सकते हैं।

कंपनी का बयान

KRAFTON के सीईओ Sean Hyunil Sohn ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि वह BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (BGMI) को भारत में रि-लॉन्च करने वाली है। फोन को दोबारा लॉन्च किए जाने की जानकारी देने के साथ ही कंपनी सीईओ ने अपने वक्तव्य में भारत सरकार तथा इंडियन गेमिंग कम्यूनिटी को धन्यवाद भी बोला है।

कब लॉन्च होगा बीजीएमआई

BGMI इंडिया में फिर से लॉन्च हो रहा है यह बात तो कंपनी की ओर से कंफर्म कर दी गई है लेकिन यह कब से उपलब्ध होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। क्राफ्टोन सीईओ ने बताया है कि आने वाले दिनों में बेहद जल्द यह Mobile Game भारत में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा। उम्मीद कर सकते हैं कि जून महीने तक मोबाइल यूजर इस गेम को इंडिया में फिर से खेल पाएंगे।

BGMI बैन के कारण

  • डेटा प्राइवेसी
  • राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा
  • बच्चों को लत
  • चोरी और हिंसा
  • BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA ने भारत में काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। लेकिन इसके फेमस होने के बाद यूजर्स की डाटा प्राइवेसी के मामले सामने आने लगे थे। खबरें आने लगी थी कि इस गेम के सर्वर चीन में स्थित हैं और वहां से इंडियंस का डाटा चुराया जा रहा है। यूजर्स की प्राइवेसी के साथ ही इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा माना गया था।

    खुशखबरी : BGMI Unban कंपनी ने किया कंफर्म, फिर से खेल सकेंगे यह मोबाइल गेम, होगा डाउनलोड के लिए उपलब्ध
    Image Credit: heapooh

    इसके अलावा PUBG Mobile और BGMI गेम को अपग्रेड होने के लिए तथा उंचे लेवल पर जाने के लिए बहुत से यूजर्स ने नासमझी में इसपर बड़ी धनराशि खर्च करनी शुरू कर दी थी। बच्चे माता-पिता का पैसा भी चोरी करने लगे थे। वहीं कई खबरें ऐसी भी आने लगी थी जहां घरवालों द्वारा गेम खेलने से रोकने पर बच्चे खुद को या फिर परिवार वालों को ही नुकसान पहुंचाने लगे थे।

    The post खुशखबरी : BGMI Unban कंपनी ने किया कंफर्म, फिर से खेल सकेंगे यह मोबाइल गेम, होगा डाउनलोड के लिए उपलब्ध first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/bgmi-unban-in-india-confirmed-by-krafton/feed/ 0
    PUBG और BGMI वाली कंपनी ने इंडिया में लॉन्च किया एक और नया गेम, जानें कैसा है गेम प्ले और क्या है इसका नाम https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-bgmi-maker-krafton-released-new-game-in-india-defense-derby/ https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-bgmi-maker-krafton-released-new-game-in-india-defense-derby/#respond Fri, 28 Apr 2023 05:37:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=103647 PUBG और BGMI वाली कंपनी ने इंडिया में लॉन्च किया एक और नया गेम, जानें कैसा है गेम प्ले और क्या है इसका नाम

    The post PUBG और BGMI वाली कंपनी ने इंडिया में लॉन्च किया एक और नया गेम, जानें कैसा है गेम प्ले और क्या है इसका नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • नए गेम का नाम Defense Derby है।
    • इसे Google Play से डाउनलोड कर सकते हैं।
    • 11 मई तक इसका प्रीव्यू वर्ज़न उपलब्ध रहेगा।

    PUBG और BGMI इंडियन गेमिंग इंडस्ट्री के ऐसे गेम रहे हैं जिन्होंने लाखों लोगों अपना फैन बना लिया था। इन दोनों सुपरहिट मोबाइल गेम्स को बनाने वाली कंपनी Krafton ने अब भारत में एक और नया गेम रिलीज कर दिया है। इसे डिफेंस डर्बी (Defense Derby) Game नाम के साथ लॉन्च किया गया है जो गूगल प्ले स्टोर (Google Play) पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है।

    PUBG BGMI maker Krafton released new game in india Defense Derby

    Defense Derby को Krafton द्वारा रिलीज किया गया है जिसका निर्माण इंडिपेंडेंट स्टूडियो राइजिंगविंग्स द्वारा किया गया है। कंपनी की ओर से फिलहाल इस गेम का प्रीव्यू वर्ज़न जारी किया गया है जो अर्ली एक्सेस के लिए उपलब्ध हो चुका है। आने वाली 11 मई तक डिफेंस डर्बी के इस प्रीव्यू वर्ज़न को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकेगा।

    कैसा है डिफेंस डर्बी का गेम प्ले

    सबसे पहले तो आपको बता दें कि Defense Derby गेम PUBG और BGMI जैसा बिल्कुल नहीं है। यह एक स्ट्रेटजी गेम है जब्कि बीजीएमआई और पबजी मोबाइल बैटल रॉयल-स्टाइल गेम थे। डिफेंस डर्बी में टॉवर डिफेंस शैली को अपनाया गया है। यानी प्लेयर्स को एक तय टारगेट दिया जाएगा जिसकी सुरक्षा करनी है।

    डिफेंस डर्बी में एक साथ 4 प्लेयर एक टीम में खेल सकते हैं। इसके हर राउंड में चारों खिलाड़ियों को स्काउटिंग के जरिये कार्ड्स दिए जाएंगे और इन कार्ड्स का इस्तेमाल करके इन्हें डेक का निर्माण करना है। ये डेक महल को मॉन्स्टर यानि राक्षसों से बचाने के लिए बनाएं जाएंगे। जब तक टीम का कोई एक प्लेयर भी जिंदा रहेगा, तब तक यह गेम चलता रहेगा।

    मुफ्त में खेल सकेंगे डिफेंस डर्बी गेम

    Krafton की ओर से Defense Derby को ‘फ्री गेम’ श्रेणी के तहत लॉन्च किया गया है। यह गेम Google Play पर उपलब्ध हो गया है जहां से इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। जैसा कि हमने पहले ही बताया फिलहाल इस गेम का प्रीव्यू वर्ज़न ही आया है, लेकिन बाद में फुल वर्ज़न रिलीज होने के बाद भी डिफेंस डर्बी गेम पूरी तरह फ्री ही रहेगा।

    PUBG BGMI maker Krafton released new game in india Defense Derby

    लगे हाथ बता दें कि क्राफ्टन की ओर से इंडियन यूजर्स के लिए एक्सक्सूलिव गिफ्ट्स भी गेम में रखे गए हैं। इसमें अर्ली एक्सेस टेस्टिंग करने वाले खिलाड़ियों को 700 रुपये तक के गेम रिवॉर्ड मिल रहे हैं। इन रिवॉर्ड्स में 2500 क्रिस्टल, 500 गोल्ड, 500 एलिक्सिर और 500 मैनास्टोन शामिल हैं।

    The post PUBG और BGMI वाली कंपनी ने इंडिया में लॉन्च किया एक और नया गेम, जानें कैसा है गेम प्ले और क्या है इसका नाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-bgmi-maker-krafton-released-new-game-in-india-defense-derby/feed/ 0
    BGMI और PUBG Mobile वाली कंपनी Krafton भारत ला रहा दो धमाकेदार नए गेम – द कैलिस्टो प्रोटोकॉल और डिफ़ेंस डर्बी https://www.91mobiles.com/hindi/bgmi-and-pubg-mobile-developer-krafton-to-launch-two-new-games-in-india-the-callisto-protocol-and-defense-derby/ https://www.91mobiles.com/hindi/bgmi-and-pubg-mobile-developer-krafton-to-launch-two-new-games-in-india-the-callisto-protocol-and-defense-derby/#respond Tue, 22 Nov 2022 05:55:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92555 The Callisto Protocol गेम दो दिसंबर को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा। वहीं Defense Derby गेम अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।

    The post BGMI और PUBG Mobile वाली कंपनी Krafton भारत ला रहा दो धमाकेदार नए गेम – द कैलिस्टो प्रोटोकॉल और डिफ़ेंस डर्बी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    BGMI और PUBG Mobile जैसे गेम बनाने वाली कंपनी Krafton ने कंफर्म किया है कि वह जल्द ही भारत में दो नए गेम लॉन्च करने वाला है। यह जानकारी India Today Tech ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दी है। भारत में लॉन्च होने वाले इन गेम में पहला मोबाइल यूजर्स के लिए होगा, जिसका नाम डिफेंस डर्बी (Defense Derby) है। इस गेम को Krafton के RisingWings ने डेवलप किया है। इसके साथ ही दूसरा गेम पीसी और गेमिंग कंसोल के लिए है, जिसका नाम द कैलिस्टो प्रोटोकॉल (The Callisto Protocol) है।

    The Callisto Protocol गेम को Krafton की कंपनी Striking Distance Studios ने डेवलप किया है। फिलहाल क्राफ्ट का गेम New State Mobile को भारत में एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं भारत सरकार ने PUBG Mobile और इसके इंडियन वेरिएंट BGMI को भारत में बैन किया है। हालांकि पबजी का डेस्कटॉप वर्जन भारत में खेला जा सकता है।

    क्राफ्टन ने दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित G-Star 2022 गेमिंग इवेंट के दौरान द कैलिस्टो प्रोटोकॉल और डिफेंस डर्बी के ग्लोबल लॉन्च का ऐलान किया। द कैलिस्टो प्रोटोकॉल गेम भारत समेत दुनियाभर में 2 दिसंबर को रिलीज़ होगा, जबकि डिफेंस डर्बी अगले साल की शुरुआत में रिलीज किया जाएगा। पीसी और गेमिंग कंसोल के लिए के लिए क्राफ्टन का एक गेम मूनब्रेकर (MoonBreaker) जल्द ही रिलीज़ किया जा सकता है।

    द कैलिस्टो प्रोटोकॉल और डिफ़ेंस डर्बी

    the-callisto-protocol

    Krafton के दोनों गेम द कैलिस्टो प्रोटोकॉल और डिफेंस डर्बी मौजूदा बैटल रोयाल स्टायल गेम – पबजी, बीजीएमआई और न्यू स्टेट मोबाइल से काफी अलग हैं। The Callisto Protocol एक थर्ड पर्सन सर्वाइल हॉरर गेम है, जो भविष्य में 300 साल आगे के कॉन्सेप्ट पर है। यह गेम जूपिटर ग्रह के दूसरे सबसे बड़े चंद्रमा कैलिस्टो पर आधारित है, जिसमें प्लेयर्स जैबक ली की भूमिका में होंगे। गेम के ऑफिशियल स्टीम के मुताबिक, जैकब को जूपिटर के मरे हुए चंद्रमा की भयावहता और बढ़ते खतरों से बचने के लिए नए हथियारों, गियरों और युद्ध कौशल को अनलॉक करने की जरूरत होगी।

    The Callisto Protocol को सबसे पहले इस साल जून में पेश किया गया था। यह गेम Sony PlayStation 4 और 5 सीरीज, Xbox One, Xbox Series X और Series S, और PC पर उपलब्ध है। वहीं स्टीम पर यह प्री-परचेंज के लिए 2,499 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।

    defense-derby

    Defense Derby की बात करें तो यह मोबाइल गेम है जो रियल टाइम स्ट्रेटजी डिफेंस मोबाइल गेम है। यह प्लेयर वर्सेज प्लेयर गेम है, जिसमें प्लेयर अपना डैक बनाएंगे और फिर अपने महल की रक्षा करेंगे। शक्तिशाली डैक बनाने के लिए यूजर्स को ऑक्शन (निलामी) के दौरान कार्ड प्राप्त करने होंगे।

    BGMI की भारत वापसी

    BGMI गेम भारत में जुलाई महीने से बैन है। इंडियन फ़ैन्स बेसब्री से इस गेम की वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। इंडिया टूडे की रिपोर्ट में कहा गया है कि क्राफ्टन ने बताया कि वह सरकारी एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है और जल्द ही गेम की भारत में वापसी कर सकता है।

    The post BGMI और PUBG Mobile वाली कंपनी Krafton भारत ला रहा दो धमाकेदार नए गेम – द कैलिस्टो प्रोटोकॉल और डिफ़ेंस डर्बी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/bgmi-and-pubg-mobile-developer-krafton-to-launch-two-new-games-in-india-the-callisto-protocol-and-defense-derby/feed/ 0
    PUBG Mobile से कितना अलग है BattleGrounds Mobile India, डाउनलोड करने के पहले जरूर जानें ये 5 अंतर https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-vs-battlegrounds-mobile-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-vs-battlegrounds-mobile-india/#comments Sat, 19 Jun 2021 07:59:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=59454 PUBG Mobile vs BattleGrounds Mobile India

    The post PUBG Mobile से कितना अलग है BattleGrounds Mobile India, डाउनलोड करने के पहले जरूर जानें ये 5 अंतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    BattleGrounds Mobile India (BGMI) यानी PUBG Mobile अब अर्ली एक्सेस भारत में सभी के लिए उपलब्ध हो गया है। गुरुवार को पहले इस गेम का Beta Version पेश किया गया था जो सीमित संख्या में ही टेस्टर्स के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब Krafton ने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को सभी के लिए अर्ली एक्सेस के रूप में पेश कर दिया है। मतलब अब कोई भी इंडियन यूजर्स इस गेम को अपने फोन डाउनलोड कर सकता है और इस नए पबजी मोबाइल गेम का लुफ्त उठा सकता है। PUBG Mobile के क्रेज के दौरान पूरे देश से कई तरह की अप्रिय घटनाएं सामने आई थी जिसके बाद इस गेम को आलोचना का शिकार होना पड़ा था। लेकिन BattleGrounds Mobile India के साथ गेम निर्माता नहीं चाहते कि ऐसा कुछ फिर से दोहराया जाएगा। इसीलिए बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को नए सिरे और नए नियमों के साथ बनाया गया है जो पबजी मोबाइल से काफी अलग है। हमने आगे 5 ऐसे ही प्वाइंट्स बताए हैं जिन्हें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को फोन में डाउनलोड करने के पहले जरूर जानना चाहिए कि PUBG Mobile और BattleGrounds Mobile India में क्या अंतर है।

    Battlegrounds Mobile India Vs PUBG Mobile: प्राइवेसी और सिक्योरिटी

    प्राइवेसी और सिक्योरिटी को देखते हुए ही PUBG Mobile को बैन किया गया था। लेकिन Krafton ने BGMI में प्लेयर्स की सुरक्षा, गोपनीयता और उनके डाटा पर विशेष ध्यान दिया गया है। 18 साल से कम उम्र के प्लेयर्स के लिए इस पॉलिसी पर ज्यादा ध्यान और जोर दिया दया है। 18 वर्ष से कम उम्र के प्लेयर्स यह गेम नहीं खेल पाएंगे।

    Battlegrounds Mobile India beta version available for download and play in india PUBG

    Battlegrounds Mobile India Vs PUBG Mobile: खून का रंग हुआ हरा

    पिछले साल पबजी मोबाइल के बैन होने के बाद से क्राफ्टन ने भारत सरकार के नियमों का पालन करते हुए गेम में कई बदलाव किए हैं। इस वजह से बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में प्लेयर्स को ब्लड यानी खून से रिलेटेट कुछ नहीं दिखाई देगा। यानि पबजी के जिन सीन्स में ब्लड का कलर लाल था वहीं, अब BGMI में लाल रंग को हरे रंग से बदल दिया गया है। हालांकि, खेलते समय यह देखना काफी अजीब जरूर लगेगा। लेकिन यह कदम नाबालिग प्लेयर्स को देखते हुए उठाया गया है।

    Battlegrounds Mobile India Vs PUBG Mobile: स्क्रीन पर नहीं दिखाई देगा ‘Killed’

    BattleGrounds Mobile India में इस बात का खास ख्याल रखा गया है कि ज्यादा खूनखराबा न दिखाया जाए। इस गेम में वायलेंस सीन्स को काफी लिमिटेड रखा जाएगा। सुनने में आ रहा है कि गेम के किलिंग के वक्त ब्लड स्प्लैश यानी खून की छीटों का रंग भी लाल नहीं बल्कि हरा दिखाया जाएगा। डेथ शॉट विजुअल ज्यादा क्लियर नहीं होंगे और ऐसे सीन्स पर ग्राफिक्स भी बलर कर दिए जाएंगे।

    PUBG Mobile vs BattleGrounds Mobile India

    Battlegrounds Mobile India Vs PUBG Mobile: खेलने का टाईम होगा सीमित

    PUBG Mobile के दौरान अभिभावकों की शिकायत थी कि उनका बच्चा सारा दिन मोबाइल में लगा रहता है और पबजी खेलता रहता है। ऐसा करने के कई युवाओं को शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई बच्चों ने तो गेेम की लत के चलते सही वक्त पर खाना भी छोड़ दिया था। लेकिन BattleGrounds Mobile India के साथ ऐसा न हो, इस बात का खास ध्यान रखा गया है। इस गेम में 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे एक दिन में अधिकतम 3 घंटे ही यह मोबाइल गेम खेल पाएंगे। यह भी पढ़ें : Battleground Mobile India नहीं हो रहा डाउनलोड, जानें स्टेप बाई स्टेप तरीका

    Battlegrounds Mobile India Vs PUBG Mobile: पैसा खर्च करने की होगी लिमिट

    गेम खेलने की लत ने खानापीना छुड़ाने के साथ ही कई लोगों को अपना ऐसा शिकार बना लिया था कि बच्चों ने चोरी-छिपे अपने माता-पिता का बहुत सारा पैसा PUBG Mobile में बर्बाद कर दिया था। लेकिन बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया में गेम में पैखा खर्च करने की भी लिमिट रखी गई है। कोई भी प्लेयर एक दिन में अधिकतम 7,000 रुपये ही इस गेम में खर्च कर सकता है और गेम आईटम अपग्रेड कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं पैसा खर्च करने के लिए घर के किसी बड़े का फोन नंबर भी वेरिफाई करवाना होगा।

    The post PUBG Mobile से कितना अलग है BattleGrounds Mobile India, डाउनलोड करने के पहले जरूर जानें ये 5 अंतर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-vs-battlegrounds-mobile-india/feed/ 4
    जानें कैसे डाउनलोड करें BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA मोबाइल गेम, इंडिया में रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-pre-register-battlegrounds-mobile-india-in-android-smartphone-full-steps/ https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-pre-register-battlegrounds-mobile-india-in-android-smartphone-full-steps/#comments Tue, 18 May 2021 06:42:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58936 प्री-रजिस्ट्रेशन तारीख ऑफिशियल कर दी है जो 18 मई है।

    The post जानें कैसे डाउनलोड करें BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA मोबाइल गेम, इंडिया में रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    आज जो लोग बिस्तर पर पड़े-पड़े इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियोज़ स्क्रॉल कर रहे हैं वह पिछले साल अलग ही एडवेंचर में लाइफ बिता रहे थे। और यह एडवेंचर था PUBG Mobile. पबजी मोबाइल के इंडिया में बैन होने पर हजारों लोगों की ज़िंदगी में बोरियत आ चुकी थी, लेकिन जब पिछले हफ्ते यह घोषणा हुई कि PUBG Mobile गेम BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम के साथ भारत में वापिस आ रहा है तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। यह खुशी अब चार कदम और आगे बढ़ गई है क्योंकि गेम निर्माता कंपनी KRAFTON ने घोषणा कर दी है आज से BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA देश में प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध हो रहा है।

    BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA मोबाइल गेम आज से भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध हो गया है। KRAFTON कंपनी ने आज भारत में PUBG Mobile के नए और देसी वर्ज़न का प्री-रजिस्ट्रेशन लिंक ऑफिशियल कर दिया है और इसी के साथ गूगल प्ले स्टोर पर भी इस गेम का डेब्यू हो गया है। इस गेम का बेसब्री से इंतजार कर रहे मोबाइल यूजर्स यकिनन जानना चाहते हैं कि किस तरीके से और कहां पर बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम को रजिस्ट्रर किया जाए। लोगों की ऐसी ही जिज्ञासा और सवालों का जवाब हमनें आगे दिया है। लेकिन सबसे पहले आपको बता दें कि यह खुशी सिर्फ Android यूजर्स को ही मिली है iPhone ग्राहकों को नहीं

    BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA ऐसे करें रजिस्टर

    PUBG Mobile भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम के साथ फिर से आ रहा है, जिसकी प्री-रजिस्ट्रेशन 18 मई से शुरू हो रही है। इस गेम के लॉन्च होने से पहले ही इसपर अपना अकाउंट बनाया जा सकता है। इसके लिए आगे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

    1. अपने Android SmartPhone में Google Play Store को ओपन करें।

    2. गूगल प्ले स्टोर में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA को सर्च करें, या फिर (इस लिंक पर) क्लिक करें।

    3. बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम खुलने के बाद यहां “Pre-Register” का बटन नज़र आएगा, इसपर क्लिक करें।

    4. यहां यूजर के नाम, उम्र, ईमेल आईडी और डिवाईस कम्पैटबिलटी को चेक किया जाएगा।

    5. जरूरी डिटेल सबमिट होने के बाद मोबाइल गेम में यूजर का अकाउंट बन जाएगा।

    यहां बता दें कि BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA को प्री-रजिस्टर करने पर गेम निर्माता कंपनी की ओर से यूजर्स को कुछ स्पेशल रिवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे जो गेम में यूज़ हो सकेंगे। एक बार रजिस्टर हो जाने पर जब गेम लॉन्च होगा और फोन में डाउनलोड करके रन किया जाएगा, तो उस वक्त वह स्पेशल रिवॉर्ड अपने आप यूजर के गेम अकाउंट पर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इन रिवॉर्ड्स के गेम स्कीन, प्लेयर ड्रैस, एक्स्ट्रा प्वाइंट्स व गन इत्यादि शामिल हो सकती है। यह भी पढ़ें : Battlegrounds Mobile India के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 18 मई से होंगे, iOS यूजर्स को अभी और करना होगा इंतजार

    The post जानें कैसे डाउनलोड करें BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA मोबाइल गेम, इंडिया में रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-pre-register-battlegrounds-mobile-india-in-android-smartphone-full-steps/feed/ 10
    नया PUBG हुआ इंडिया में लॉन्च, इस बार नाम होगा Battle Ground Mobile India, देखें कब से कर पाएंगे डाउनलोड https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-release-date-download-battle-ground-mobile-india-game/ https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-release-date-download-battle-ground-mobile-india-game/#comments Thu, 06 May 2021 05:58:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=58423 KRAFTON कंपनी ने आज भारत में PUBG Mobile के नए वर्ज़न को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है।

    The post नया PUBG हुआ इंडिया में लॉन्च, इस बार नाम होगा Battle Ground Mobile India, देखें कब से कर पाएंगे डाउनलोड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    क्या आप भी उन लोगों में से एक हैं जो PUBG Mobile का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ? कोरोना वायरस की वजह से घर में बैठे युवा और बच्चे तो यकिनन इस मोबाइल गेम को बहुत ज्याद मिस कर रहे होंगे। लेकिन अब आपका यह ‘दुख’ जल्द ही खत्म होने वाला है। पबजी फैन्स के लिए बेहद बड़ी खबर सामने आई है। KRAFTON कंपनी ने आज भारत में PUBG Mobile के नए वर्ज़न को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। यह नया, एडवांस और मजेदार पबजी गेम अब भारत में BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम के साथ खेला जाएगा।

    उपर मौजूद वीडियो देखकर यकिनन आपका उत्साह भी चरम पर पहुंच गया होगा। बता दें कि साउथ कोरियन वीडियो गेम डेवलेपर कंपनी KRAFTON ने आज आधिकारिक तौर पर अपने नए गेम के इंडिया लॉन्च की घोषणा कर दी है। कंपनी की ओर से इस मोबाइल गेम को BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA नाम के साथ पेश किया गया है जो PUBG Mobile का ही नया और उन्नत वर्ज़न है। यह भी वर्ल्ड क्लॉस AAA multiplayer गेम है जो खास तौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह भी पढ़ें : स्मार्टफोन के लिए कितनी GB RAM है काफी? क्या वाकई में है 8जीबी और 12जीबी रैम वाले मोबाइल की जरूरत

    पहले से ज्यादा मजेदार

    BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का गेमिंग एक्सपीरियंस PUBG Mobile से भी ज्यादा मजेदार ओर रोमांचक होगा। क्रॉफ्टन ने बताया है कि यह भी एक फ्री-टू-प्ले गेम होगा जिसमें पहले वाले पबजी की ही तरह टूर्नामेंट्स और लीग्स आयोजित होते रहेंगे। वहीं गेम में प्लेयर स्कीन और आउटफिट भी पहले जैसी ही देखने को मिल सकती है। गेम के टीज़र ने भी हिंट दे दिया है कि इसका स्वाद पहले वाले पबजी जैसा ही होगा लेकिन मसाला थोड़ा ज्यादा चटपटा रखा जाएगा।

    PUBG Mobile Release date Download Battle Ground Mobile India game

    कब से कर पाएंगे डाउनलोड

    टीज़र जारी करते हुए कंपनी ने BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA को देश में पेश तो कर दिया है लेकिन कंपनी ने अभी इस गेम की डाउनलोड डेट से पर्दा नहीं उठाया है। कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि फोन को डाउनलोड या इंस्टाल के लिए उपलब्ध कराने से पहले कंपनी इसकी रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी और इस मोबाइल गेम के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कराना होग। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया सिर्फ भारतीय बाजार में ही खेलने के लिए उपलब्ध होगा और हमें उम्मीद है कि इसी महीने या फिर अगले महीने जून तक यह गेम सभी यूजर्स के पास डाउनलोड और खेलने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

    BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के प्री-रजिस्ट्रेशन से लेकर इसके रोलआउट व डाउनलोड से जुड़ी सभी खबरें 91मोबाइल्स द्वारा पाठकों के लिए अपडेट कर दी जाएगी।

    The post नया PUBG हुआ इंडिया में लॉन्च, इस बार नाम होगा Battle Ground Mobile India, देखें कब से कर पाएंगे डाउनलोड first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/pubg-mobile-release-date-download-battle-ground-mobile-india-game/feed/ 5