Kult Beyond | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 04:58:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 कल्ट बियॉन्ड रिव्यू: कम कीमत पर आर्कषक डिजाईन लेकिन प्रोसेसिंग थोड़ी धीमी https://www.91mobiles.com/hindi/kult-beyond-4g-volte-smartphone-review-price-features-specifications-in-hindi/ Sat, 16 Sep 2017 08:02:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11878 रिव्यू के हमनें यही परखने की कोशिश की कि क्या यह फोन यूजर्स की उम्मीदों पर खरा उतरने में सक्षम है या कंपनी का दावा बस दावा ही रह जाएगा?

The post कल्ट बियॉन्ड रिव्यू: कम कीमत पर आर्कषक डिजाईन लेकिन प्रोसेसिंग थोड़ी धीमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में सबसे ज्यादा 10,000 रुपये से कम के फोन बिकते हैं और इसमें भी 7,000 रुपये का जो बजट है वह काफी प्रतियोगी है। हालांकि इस बजट में फोन भी काफी हैं लेकिन कुछ ही फोन है जो अपनी छाप छोड़ने में सफल हुए हैं जिनमें शाओमी रेडमी 4ए और रेडमी 4 के अलावा मोटो सी प्लस आदि शामिल है। इसी सेग्मेंट में अब एक और स्मार्टफोन कंपनी कल्ट ने बियॉन्ड मॉडल को लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है और यह ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर ही एक्सक्लूसिव उपलब्ध है। कंपनी ने कल्ट ब्यॉन्ड को एक बेहतरीन डिवाइस होने का दावा किया है। यह फोन हमारे पास भी रिव्यू के लिए उपलब्ध हुआ और हमनें भी कसौटी पर जांचा। इस दौरान यही परखने की कोशिश की कि क्या यह फोन यूजर्स की उम्मीदों पर खरा उतरने में सक्षम है या कंपनी का दावा बस दावा ही रह जाएगा? तो चलिए डालते हैं इस फोन की सभी सेग्मेंट पर एक नजर :

डिजाईन
कल्ट बियॉन्ड को मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। कर्व्ड ऐज़ तथा मैटल बैक कवर की वजह से यह अच्छा अहसास कराएगा। हालांकि डिजाइन में खास नयापन नहीं कहा जाएगा क्योंकि इस तरह के फोन हम पहले भी देख चुक हैं। वहीं स्क्रीन के उपर कैमरा, फ्लैश और सेंसर की वजह से काफी जगह खाली है और इसकी वजह से स्क्रीन साइज के हिसाब से थोड़ा बड़ा लगता है।

फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फिंगरप्रिंट सेंसर की प्लेसमेंट अच्छी की गई है। जब आप इसका उपयोग करेंगे तो आसान से उंगली वहां तक पहुंच जाती है। फोन के दाएं पैनल पर बनी फिजिकल ‘की’ वाल्यूम रॉकर के एक्सेस और ​अनलॉक सेंसर के यूज़ को आसान बनाती है। रियर पैनल पर ही नीचे की ओर स्पीकर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा फोन के सेंटर में दिया गया है जो बेहतरीन फोटो फ्रेम बनाने का सहायक साबित हुआ है। हमारे पास काले रंग वाला मॉडल आया था जो काफी आर्कषक लग रहा था।

डिसप्ले
kult-beyond-5
कल्ट ब्यॉन्ड में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की एचडी आईपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिसप्ले का उपयोग किया गया है। हालांकि कंपनी ने स्क्रीन प्रोटेक्शन की जानकारी नहीं दी है। हालांकि लगभग 10 दिन के उपयोग के दौरान स्क्रीन पर स्क्रैच नहीं लगा है। फोन के ब्राईट कलर तथा शार्प ​ब्राईटनेस वाली डिस्पले के चलते सूर्य की रोशनी में भी यह साफ विजिबलटी प्रदान करता है तथा वीडियो व मूवीज़ देखने के दौरान अच्छा व्यूअर एक्सपीरियंस देता है।

हार्डवेयर
कल्ट ब्यॉन्ड को मी​डियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्लास स्पीड वाला 64 बिट का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-टी720 ​जीपीयू है। इसके साथ ही फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और आप 32जीबी तक के ही माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग भी कर सकते हैं।

kult-beyond-11

कीमत के लिहाज से कल्ट ब्यॉन्ड के स्पेसिफिकेशन बहुत अच्छे कहे जाएंगे और अच्छे हार्डवेयर के बदौलत हम बेहतर परफॉर्मेंस की भी आशा कर रहे थे। परंतु यह थोड़ा धीमा है। हालांकि हमने पाया कि साधारण उपयोग में लगभग 1जीबी रैम फ्री था फिर भी यह धीमा कार्य कर रहा था। वहीं 4जी नेटवर्क पर ब्राउजिंग के दौरान भी हमे परेशानी हुई।

सॉफ्टवेयर
kult-beyond-8
फोन को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है। हालांकि ओरियो आ गया है लेकिन अभी किसी फोन में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ओएस को पुराना नहीं कहा जा सकता। कंपनी इसे स्टॉक एंडरॉयड के समान ही रखा है आपको ज्यादा लेयरिंग नहीं मिलेगी। साफ सुथरा एंडरॉयड है। कु​छ ट्विक्स जरूर मिलेंगे। जैसे- स्मार्ट वेक। इसमें लॉक स्क्रीन पर ही आप इंग्लिश एल्फाबेट की शेप में उंगली घुमा कर कोई भी ऐप सीधे खोल सकते हैं। फोन में कुछ ऐप और गेम प्रीलोडेड हैं। हालांकि फुल गेम नहीं हैं और आपको पूरा खेलने के लिए उन्हें डाउनलोड करना होगा।

कैमरा
कल्ट बियॉन्ड की मुख्य यूएसपी में इसका फोटोग्राफी सेग्मेंट भी शामिल है। कैमरा सेटअप मोटो जी5 के समान है। उभरे हुए गोल रिंग के अंदर कैमरा। हालांकि फ्लैश का प्लेसमेंट अलग है। कैमरे के उपर सफेद रंग की डुअल एलईडी फ्लैश देखी जा सकती है। हालांकि इस तरह के प्लेसमेंट में स्क्रैच लगने का डर होता है। इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो आॅटो फोकस व एंटी शेक जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। कैमरा फ्लैश जहां कम रोशनी में भी आब्जेक्ट को ब्राईट करती है वहीं कैमरे के साथ दिया गया है ब्यूटी फीचर आपको दोस्तों की फोटो को फिल्टर्स की मदद से साफ करता है। हां, रियर कैमरा से लिए गए वाईड शॉट में जहां शार्पनेस देखने को नहीं मिली वहीं फोन के एक्स2.0 जूम ने भी निराश किया है।

सेल्फी कैमरे की बात करें तो इस फोन के फ्रंट पैनल पर भी 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे का ब्यूटी फीचर सेल्फी कैमरे के साथ भी काम करता है जो सेल्फी खींचने पर भी औसत ही पाया गया। फोन की फ्रंट फ्लैश लाईट कुछ हद तक आब्जेक्ट का ब्राईट तो कर देती है लेकिन सेल्फी ज्यादा शार्प व क्लियर देखने को नहीं मिली। हालांकि फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा फोन के सेंटर में दिया गया है, जो बेहतरीन फोटो फ्रेम बनाने का सहायक साबित हुआ।

डाटा व कनेक्टिविटी
kult-beyond-10
कल्ट बियॉन्ड एक रियर डुअल सिम फोन है जिसमें दो सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड साथ में लगाए जा सकते हैं। ​यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। डाटा ट्रांसफर के लिए इसमें ओटीजी सपोर्ट के साथ ही ब्लूटूथ व वाईफाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

बैटरी
kult-beyond-6
पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की बैटरी रिमूवेबल है, जो आज कल स्मार्टफोन्स में कम ही देखने को मिलती है। इसके बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन को एक पूरा दिन चलाना मुश्किल है, इसलिए आपको चार्जर या पावरबैंक साथ ही रखकर चलना होगा।

निष्कर्ष
kult-beyond-9
कल्ट बियॉन्ड को ​6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत पर बाजार में शओमी रेडमी 4 तथा रेडमी 4ए के साथ ही इंटेक्स व माइक्रोमैक्स के स्मार्टफोन भी उपलब्ध है। कल्ट बियॉन्ड देखने में काफी आर्कषक व मजबूत लगता है स्पेसिफिकेशन के लिहाज से काफी अच्छा है लेकिन परफॉर्मेंस में थोड़ा पीछे रह जाता है। फोन की डिसप्ले जहां बेहतर मिली वहीं फोटोग्राफी थोड़ी फीकी ही रही है।

The post कल्ट बियॉन्ड रिव्यू: कम कीमत पर आर्कषक डिजाईन लेकिन प्रोसेसिंग थोड़ी धीमी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी 4 को टक्कर देने आया है यह सस्ता और दमदार स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/kult-launched-beyond-smartphone-in-hindi/ Fri, 04 Aug 2017 10:46:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10398 कंपनी की ओर यह स्मार्टफोन 6,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है जो आगामी 18 अगस्त से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post शाओमी रेडमी 4 को टक्कर देने आया है यह सस्ता और दमदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी कुल्ट ने भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति बनाए रखते हुए आज बीऑन्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी की ओर यह स्मार्टफोन 6,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है जो आगामी 18 अगस्त से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

कूलपैड ने कम कीमत पर आॅफलाईन बाजार में लॉन्च किया नोट 5 लाइट सी

कुल्ट बीआॅन्ड को कंपनी द्वारा 5.2-इंच की एचडी आईपीएस आॅन-सेल डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 64बिट 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है।

kult-beyond-1

फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए भी इसमें 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो डुअल फ्लैश के सा​थ बेहतरीन पिक्चर क्वॉलिटी प्रदान करता है।

स्वाईप ने लॉन्च किया कनेक्ट पावर, देखें इस सस्ते 4जी वोएलटीई फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

यह फोन रियल डुअल सिम फोन है जिसमें दो माइक्रो सिम के साथ अलग से माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही फोन में फिंगर​प्रिंट सेंसर मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स को देखकर कहा जा सकता है कि यह फोन शाओमी रेडमी 4 के लिए मजबूत प्रतिद्वंदी साबित होगा।

The post शाओमी रेडमी 4 को टक्कर देने आया है यह सस्ता और दमदार स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>