Lava 34 Super | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 13 Mar 2019 04:42:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 जियोफोन 2 को टक्कर देने इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया फोन, कीमत 2 हजार से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/lava-34-super-feature-phone-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-34-super-feature-phone-launched-in-india/#respond Wed, 13 Mar 2019 04:42:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28387 लावा 34 सुपर में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post जियोफोन 2 को टक्कर देने इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया फोन, कीमत 2 हजार से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा ने मार्केट में अपना नया फीचर फोन पेश किया है। इस फोन को लावा 34 सुपर के नाम से लॉन्च किया गया है। कीमत और फीचर्स को देखकर इसकी सीधी टक्कर जियोफोन 2 से होगी। फोन को कंपनी ने ब्लैक-रेड और सनराइज गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश करेगी।

कीमत और ऑफर्स
लावा 34 सुपर फीचर फोन की कीमत 1,799 रुपए है और यह ऑफलाइन मार्केट में खरीदने के लिए उपलब्ध है। अगर बात की जाए इस फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की तो यूजर्स को इस फीचर फोन के साथ एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी मिलेगी। वहीं, ग्राहकों को 6 महीने की एक्सेसरीज गारंटी भी मिलेगी।

लावा 34 सुपर की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें इस फोन की स्पेसिफिकेशन तो इस फोन में 2.4-इंच की कलर डिसप्ले दी गई है। साथ ही फोन में ग्रेडिएंट कीपैड दिए गए हैं। यह फोन अंग्रेजी और हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़, पंजाबी, गुजराती और बंगाली जैसी भाषाओं को सपोर्ट करता है।

वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी आपको सुपर बैटरी मोड के साथ मिल रही है। अगर बैटरी की बात की जाए तो इतनी बड़ी बैटरी किसी अन्य फीचर फोन में आपको काफी ढूंढने के बाद मिलेगी। इसे भी पढ़ें: महज 3,499 रुपए में लॉन्च हुए लावा 4जी फोन जे़ड40, शानदार हैं फीचर्स

कंपनी का दावा है कि एक बार बैटरी को चार्ज करने के बाद 30 घंटे तक का टॉकटाइम देगी। इसके अलावा फीचर फोन में फोटोग्राफी के लिए 1.3एमपी का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। हालांकि, सेल्फी के लिए इस मोबाइल फोन में आपको फ्रंट कैमरा नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही बता दें कि आपको इस फोन में 32जीबी की स्टोरेज सपोर्ट भी मिल रही है।

इस फोन के लॉन्च के सयम कंपनी के एक आधिकारी ने कहा “लावा 34 में पावरफुल बैटरी और सुप्रीम साउंड क्वालिटी मिलेगी। वहीं, फोन में कई शानदार फीचर्स हैं जो ग्राहकों को अपनी ओर खींचेगा।” इसे भी पढ़ें: हेलमेट से भी मजबूत है लावा का यह फोन, इसी में मिलेगी सॉलिड बॉडी

बता दें कि हाल ही में लावा ने देश की फीचर फोन मार्केट में एक नया मोबाइल जोड़ा था, जिसे लावा ए7 के नाम से लॉन्च किया गया था। लावा ए7 को कंपनी ने बाईक के हेलमेट जितना मजबूत बनाया है। इस फोन के निर्माण में दरअसल लावा ने पॉलीकार्बोनेट मैटेरियल का उपयोग किया है। आपको बता दें कि यही वह धातु है जिसका उपयोग हेलमेट बनाने के लिए किया जाता है। इसी प्रद्धार्थ के चलते लावा ए7 को हेलमेट जैसी मजबूती प्राप्त हुई है। सॉलिड बॉडी के साथ ही लावा ए7 ऐसा डिजाईन दिया गया है जो हथेली में फिट बैठता है।

The post जियोफोन 2 को टक्कर देने इस भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया फोन, कीमत 2 हजार से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-34-super-feature-phone-launched-in-india/feed/ 0