Lava Agni 4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 20 Nov 2025 08:06:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Lava Agni 4 लॉन्च: इस सस्ते फ्लैगशिप में Vayu AI, 1.5K AMOLED स्क्रीन और 50MP OIS कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni4-india-launched-price-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni4-india-launched-price-specs/#respond Thu, 20 Nov 2025 06:32:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185888 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lava ने भारत में अपना अब तक का सबसे प्रीमियम और सस्ता फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lava AGNI 4 लॉन्च किया है। यह पूरी तरह भारत में डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर किया गया है। इसमें ग्राहकों को सिर्फ 22 हजार रुपये की रेंज में Vayu AI, 1.5K AMOLED स्क्रीन और 50MP OIS कैमरा और MediaTek Dimensity 8350 […]

The post Lava Agni 4 लॉन्च: इस सस्ते फ्लैगशिप में Vayu AI, 1.5K AMOLED स्क्रीन और 50MP OIS कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lava ने भारत में अपना अब तक का सबसे प्रीमियम और सस्ता फ्लैगशिप स्मार्टफोन Lava AGNI 4 लॉन्च किया है। यह पूरी तरह भारत में डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर किया गया है। इसमें ग्राहकों को सिर्फ 22 हजार रुपये की रेंज में Vayu AI, 1.5K AMOLED स्क्रीन और 50MP OIS कैमरा और MediaTek Dimensity 8350 5G चिप जैसे कई शानदार फीचर्स मिल जाएंगे। आइए, आगे Lava Agni 4 5G की फुल डिटेल्स जानते हैं।

भारत में LAVA AGNI 4 की शुरुआती कीमत केवल 22,999 रखी गई है। जिसमें 2,000 रुपये का बैंक कार्ड ऑफर शामिल है। इसकी सेल आने वाले 25 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी। यह अन्य रिटेल आउटलेट्स पर भी मिलेगा। इसमें ग्राहकों को 8GB + 256GB मेमोरी की पेशकश की गई है। इस RAM को वर्चुअल तकनीक से 16GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। ग्राहकों को इसके लिए Phantom Black और Lunar Mist जैसे दो शानदार कलर्स मिलेंगे।

डिजाइन के मामले में Lava Agni 4 प्रिसिशन-इंजीनियर्ड अल्यूमिनियम अलॉय मेटल फ्रेम के साथ आता है। जो इसे मजबूत और प्रीमियम बनाता है। इसके सिर्फ 1.7mm के अल्ट्रा-स्लिम बजेल्स आकर्षक लगते हैं। इसमें AG matte बैक ग्लास लगा है। इसके साथ ही Super Anti-Drop Diamond Frame, IP64 रेटिंग, Gorilla Glass protection और Wet Touch Control जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जिससे यह मजबूत विकल्प बन जाता है।

Lava Agni 4 फोन में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2400निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आया है। इस डिस्प्ले में 10-bit कलर, 1.07 बिलियन रंग और 446 PPI की पिक्सल डेंसिटी मिलती है। जिससे कंटेंट, गेमिंग और आउटडोर विजिबिलिटी शानदार मिल सकती है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Lava Agni 4 में MediaTek Dimensity 8350 5G चिपसेट लगाया गया है। जो 4nm आर्किटेक्चर पर बना है और 3.35GHz की हाई-एंड क्लॉक स्पीड प्रदान कर सकता है। इसका AnTuTu V10 स्कोर 1.4 मिलियन से अधिक बताया गया है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज तकनीक दी जा रही है। गेमिंग के दौरान लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने के लिए इसमें 4300mm² VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम और गेम बूस्टर मोड भी है।

कैमरा सेटअप के मामले में भी Lava AGNI 4 ग्राहकों को लुभा सकता है। क्योंकि इस रेंज में ब्रांड ने रियर में 50MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया है। जो नैचुरल स्किन टोन, बेहतर डायनामिक रेंज और भारतीय फेस्टिव थीम्स के अनुसार फोटो को ऑप्टिमाइज कर सकता है। वहीं, फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। जो 4K 60FPS तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट और रियर दोनों तरफ 4K रिकॉर्डिंग, AI स्किन टोन डिटेक्शन, Dual-View वीडियो और DCG जैसी प्रो-ग्रेड फोटोग्राफी फीचर्स दिए गए हैं।

पावर बैकअप के मामले में Lava Agni 4 में 5000mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग दी गई है। जो इसे 50% सिर्फ 19 मिनट में चार्ज कर देती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लगभग 14 घंटे का लगातार एंटरटेनमेंट दे सकती है।

LAVA AGNI 4 का सबसे बड़ा आकर्षण इसका Vayu AI है, जो सिर्फ एक असिस्टेंट नहीं बल्कि एक लाइव, इमोशन-अवेयर साथी की तरह काम कर सकता है। यह होम स्क्रीन पर मौजूद रहता है और भारतीय यूजर्स की रोजमर्रा की जरूरतों को समझकर बेहतर लर्निंग, प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी और कम्युनिकेशन अनुभव दे सकता है। Vayu AI के अंदर कई एजेंट्स शामिल किए गए हैं। जैसे AI Math Teacher, AI English Teacher, AI Male और Female Companions, AI Horoscope, AI Text Assistant, AI Call Summary, AI Photo Editor और AI Image Generator आदि। इसके अलावा Circle-to-Search, voice और visual intelligence और सिस्टम लेवल AI कंट्रोल जैसे फीचर इसे और भी बेहतर बनाते हैं।

LAVA AGNI 4 5G में अनोखा Action Key भी दिया गया है जो 100 से अधिक कस्टम शॉर्टकट्स के साथ आता है। इससे ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक कैमरा, टॉर्च, ऐप्स और कई अन्य फंक्शंस तुरंत एक्सेस कर सकते हैं। Lava ने अपने Agni Promise के तहत Zero Bloatware एक्सपीरियंस, Doorstep Replacement सर्विस और 3 साल Android अपडेट के साथ 4 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा भी किया है। इसके अलावा यह फोन Android 15 पर रन करता है।

Lava AGNI 4 उन यूजर्स के लिए खास विकल्प हो सकता है जो 22 हजार रुपये में प्रीमियम, पावरफुल और मेड इन इंडिया स्मार्टफोन की तलाश में हैं। इसका मुकाबला iQOO Z10, Realme 15 और Redmi Note 14 Pro+ जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। यदि आप सस्ते में फ्लैगशिप लेवल डिवाइस देख रहे हैं तो इसे जरूर ले सकते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आई होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।


Lava Agni 4 Price
Rs. 27,999
Go To Store
See All Prices

The post Lava Agni 4 लॉन्च: इस सस्ते फ्लैगशिप में Vayu AI, 1.5K AMOLED स्क्रीन और 50MP OIS कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni4-india-launched-price-specs/feed/ 0
Lava Agni 4 5G कल हो रहा है इंडिया में लॉन्च, जानें दमदार फीचर्स और कैसे देखें लाइव इवेंट https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-5g-india-launch-live-event-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-5g-india-launch-live-event-specifications/#respond Wed, 19 Nov 2025 11:38:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185864 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lava कल भारत में अपना नया फ्लैगशिप Lava Agni 4 5G लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च-लाइव स्ट्रीम का समय भी घोषित कर दिया है। यह इंडिया में 20 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। यूजर्स इसे कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे। ब्रांड ने पिछले कुछ दिनों से […]

The post Lava Agni 4 5G कल हो रहा है इंडिया में लॉन्च, जानें दमदार फीचर्स और कैसे देखें लाइव इवेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lava कल भारत में अपना नया फ्लैगशिप Lava Agni 4 5G लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च-लाइव स्ट्रीम का समय भी घोषित कर दिया है। यह इंडिया में 20 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। यूजर्स इसे कंपनी के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे। ब्रांड ने पिछले कुछ दिनों से इस डिवाइस के प्रमुख फीचर्स वेबसाइट और अमेजन माइक्रोसाइट पेज के जरिए रिवील किए हैं। जबकि आज कंपनी ने Vayu AI और Demo at Home कैंपेन जैसी नई जानकरी दी है। आइए, आगे आपको लाइव लॉन्च लिंक और अब तक आई डिटेल्स देते हैं।

अगर आप Lava Agni 4 5G का लाइव इवेंट देखना चाहते हैं तो Lava ने यूट्यूब लिंक शेयर किया है और शो का शेड्यूल 20 नवंबर 2025 की दोपहर 12:00 बजे का है। ग्राहक इस लाइव स्ट्रीम के जरिए डिवाइस की सभी स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता को सीधे सुन और देख सकेंगे। आप नीचे लिंक पर जाकर भी इवेंट देख सकते हैं।

Lava ने जानकारी दी है कि Agni 4 में Vayu AI मिलेगा जो आपकी कैज़ुअल चैट्स को साफ और फॉर्मल नोट्स में बदलने, कॉल समरी देने और अकादमिक व व्यक्तिगत सवालों के जवाब देने में मदद करेगा। Vayu AI फोटो एडिटिंग, डॉक्यूमेंट विश्लेषण, मैथ/इंग्लिश ट्यूटरिंग और इमोशनल-कॉम्पफर्ट एजेंट्स जैसी खूबियों के साथ भारत के ग्राहकों के लिए कस्टमाइज किया गया है।

कंपनी ने साथ ही Demo at Home अभियान शुरू किया है जिसमें ग्राहक 20 नवंबर से पहले रजिस्टर कर सकते हैं।इसमें चुने गए यूजर्स को बिना किसी बाध्यता के घर पर डिवाइस का हैंड्स-ऑन अनुभव मिलेगा और यह अभियान बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में 20-24 नवंबर के बीच चलेगा।

डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Lava Agni 4 5G में 6.7 इंच का फ्लैट AMOLED 1.5K+ डिस्प्ले, 2400निट्स पीक ब्राइटनेस दी जाएगी। यह MediaTek Dimensity 8350 SoC, LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ एंट्री लेगा।

फोटो व वीडियो क्रिएशन के लिए Agni 4 में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP AI सेल्फी कैमरा होगा। दोनों फ्रंट व रियर पर 4K@60fps रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए शानदार साबित हो सकता है।

डिजाइन व बिल्ड क्वालिटी में Lava Agni 4 5G फोन एल्यूमिनियम अलॉय फ्रेम, Super Anti-Drop Diamond Frame और Wet Touch Control के साथ आएगा। सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है।

पावर बैकअप के मामले में Agni 4 में 5000mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग होगी। कंपनी का दावा है कि यह लगभग 14 घंटे का लगातार एंटरटेनमेंट दे सकती है। सॉफ्टवेयर के कंपनी ने Agni Promise के तहत 1 साल फ्री रिप्लेसमेंट, सर्विस-एट-होम, 3 एंड्रॉइड अपग्रेड्स और 4 वर्षों के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है।

Lava Agni 4 उन लोगों के लिए बढ़िया हो सकता है जो कम कीमत में पावरफुल AI-वाला फ्लैगशिप परफॉरमेंस चाहते हैं। लॉन्च के बाद इसकी टक्कर  Redmi Note 14 ProiQOO Z10 5G और POCO X7 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि अपने लेटेस्ट फीचर्स के चलते यह आगे रह सकता है।

यदि आपको कम दाम में फ्लैगशिप ग्रेड फीचर्स की तलाश है और इंडियन ब्रांड चाहिए तो Lava Agni 4 आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। आप इसे खरीद सकते हैं। हम आपको कल इसकी फुल डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।


Lava Agni 4 Price
Rs. 27,999
Go To Store
See All Prices

The post Lava Agni 4 5G कल हो रहा है इंडिया में लॉन्च, जानें दमदार फीचर्स और कैसे देखें लाइव इवेंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-5g-india-launch-live-event-specifications/feed/ 0
Lava Agni 4 के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस कंफर्म, मिलेगा Dimensity 8350 चिपसेट https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-specifications-confirmed-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-specifications-confirmed-ahead-of-launch/#respond Mon, 10 Nov 2025 08:02:01 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185384 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lava ने हाल ही में कंफर्म किया है कि अगला पावरफुल स्मार्टफोन Lava Agni 4 भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होगा।  ब्रांड लगातार टीजर में इसके लुक और फीचर्स को रिवील कर रहा है। इसी बीच कंपनी ने एक नया पोस्टर जारी किया है। जिसमें फोन के चिपसेट, RAM और स्टोरेज की डिटेल्स सामने […]

The post Lava Agni 4 के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस कंफर्म, मिलेगा Dimensity 8350 चिपसेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lava ने हाल ही में कंफर्म किया है कि अगला पावरफुल स्मार्टफोन Lava Agni 4 भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होगा।  ब्रांड लगातार टीजर में इसके लुक और फीचर्स को रिवील कर रहा है। इसी बीच कंपनी ने एक नया पोस्टर जारी किया है। जिसमें फोन के चिपसेट, RAM और स्टोरेज की डिटेल्स सामने आ गई हैं। आइए, आगे आपको डिवाइस की जानकारी विस्तार से देते हैं।

सोशल मीडिया साइट एक्स पर सामने आए नए टीजर पोस्टर के मुताबिक Lava Agni 4 में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिलेगा। जो अब तक का Lava फोंस में मिलने वाला सबसे पावरफुल प्रोसेसर होगा। यह चिपसेट फ्लैगशिप परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। इस चिपसेट के साथ फोन में LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की जानकारी दी गई है। जो आमतौर पर प्रीमियम फोन में ही देखने को मिलती है।

डिजाइन की बात करें तो Lava Agni 4 में अलुमिनियम फ्रेम होगा और यह दो शानदार कलर ऑप्शन Lunar Mist और Phantom Black में एंट्री लेगा। इसके रियर पैनल पर हॉरिजॉन्टल डुअल-कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें 50MP का डुअल कैमरा सेटअप होगा। फोन के राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन के अलावा एक एक्स्ट्रा कॉन्फिगरेबल बटन भी है। जिससे कैमरा या कोई फेवरेट ऐप ओपन करने की सुविधा दी जा सकती है।

Lava Agni 4 के फ्रंट में 6.78-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Agni 4 में नियर-स्टॉक एंड्रॉयड का एक्सपीरियंस दिया जाएगा। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह Android 15 पर आएगा या Android 16 के साथ लॉन्च होगा।

बैटरी के मामले में यह Lava का पहला फोन बनने वाला है जिसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने अभी फास्ट चार्जिंग की जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें 65W या इससे भी ज्यादा की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट हो सकता है।

lava-agni-4-design-and-colors-confirmed-before-20-november-launch

फिलहाल कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान है कि आगामी Lava Agni 4 की भारतीय मार्केट में प्राइस करीब 20,000 के आसपास रखी जा सकती है। जिससे फोन मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है। यह उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो पावरफुल परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस सस्ते में चाहते हैं।

भारतीय बाजार में Lava Agni 4 का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 14 Pro, iQOO Z10 5G और POCO X7 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि लेटेस्ट लावा फोन अपनी खूबियों और कम कीमत के चलते ग्राहकों की पसंद बन सकता है।

यदि आप भी आने वाले दिनों में 20,000 से कम रेंज में भारतीय ब्रांड का फोन लेना चाहते हैं तो Lava Agni 4 वैल्यू फॉर मनी डिवाइस साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स साथ जुड़े रहें।

The post Lava Agni 4 के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस कंफर्म, मिलेगा Dimensity 8350 चिपसेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-specifications-confirmed-ahead-of-launch/feed/ 0
Lava Agni 4 राउंडअप: प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स, देखें सभी ऑफिशियल और लीक डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-price-in-india-and-specifications-in-hindi-overview/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-price-in-india-and-specifications-in-hindi-overview/#respond Thu, 06 Nov 2025 11:17:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185284 Lava Agni 4 राउंडअप: प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स, देखें सभी ऑफिशियल और लीक डिटेल्स

The post Lava Agni 4 राउंडअप: प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स, देखें सभी ऑफिशियल और लीक डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा बड़े दिनों बाद कुछ ‘सॉलिड’ चीज लेकर आ रही है। 20 नवंबर को Lava Agni 4 लॉन्च किया जाएगा। यह लावा का प्रीमियम स्मार्टफोन होगा जो मिड रेंज में स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और शानदार स्पेसिफिकेशन प्रदान करेगा। लावा अग्नि 4 5जी फोन को ब्रांड द्वारा लगातार टीज किया जा रहा है जिनमें कई अहम डिटेल्स पहले ही ऑफिशियल की जा चुकी है। इस अपकमिंग लावा 5जी फोन में क्या खास मिल सकता है इसकी आधिकारिक और लीक्ड जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lava Agni 4 5G फोन को मीडियाटेक के 4नैनोमीटर प्रोसेस पर बने Dimensity 8350 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर में 2.2GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A510 से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A715 कोर शामिल है। गौरतलब है कि इसी फोन सीपीयू का Apex वर्जन OnePlus Nord CE 5 में दिया गया है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 14,02,278 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।

कंपनी द्वारा बताया जा चुका है कि लावा अग्नि 4 5जी फोन में कंपनी No-Bloatware पॉलिसी फॉलो करेगी। यानी यह स्मार्टफोन प्योर एंड्रॉयड ओएस पर लॉन्च किया जाएगा। यूजर्स को इसमें फालतू की थर्ड-पार्टी ऐप्स और प्री-इंस्टाल्ड सॉफ्टवेयर नहीं मिलेंगे। ब्लोटवेयर ना होने की वजह से लोगों को फोन में ज्यादा फ्री मेमोरी मिलेगी। वहीं साथ ही मोबाइल की बैटरी और प्रोसेसर पर भी एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ेगा।

लावा अग्नि 4 को एलुमिनियम फ्रेम पर बनाया गया है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं फोन के बैक पैनल पर स्ट्रांग ग्लास लगाया गया है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि इस लावा स्मार्टफोन को ग्राहक Lunar Mist और Phantom Black कलर में खरीद सकेंगे। यह मोबाइल IP64 रेटिंग वाला होगा जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करेगा।

फोटोग्राफी के लिए Lava Agni 4 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। यह बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल शेप में लगाया गया है जो कुछ हद तक एप्पल iPhone Air इन्सपायर्ड लगता है। इसमें डुअल एलइडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी फोटो खींचने के लिए डेडिकेटेड फिजिकल बटन भी लगाएगी। कंफर्म तो नहीं है कि चर्चा है कि कंपनी अग्नि 4 को 32एमपी सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च कर सकती है।

सामने आई जानकारी के अनुसार लावा अग्नि 4 5जी फोन को कंपनी द्वारा 6.67-इंच की पंच-होल स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली कर्व्ड डिस्प्ले बताई जा रही है जिसे AMOLED पैनल पर पेश किया जा सकता है। इस फोन में यूजर्स को 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ हाई निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त हो सकता है। उम्मीद है कि स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास की लेयर चढ़ाई जाएगी।

लावा अग्नि 3 5जी फोन 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया था। जाहिर सी बात है कि यूजर्स को अपकमिंग लावा अग्नि 4 5जी फोन से कुछ बेहतर की उम्मीद रहेगी। लीक्स की मानें यह लावा का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है। फिलहाल बैटरी कैपेसिटी तो सामने नहीं आई है लेकिन आशा कर सकते हैं कि Lava Agni 4 6,300mAh से बड़ी बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 66W फास्ट चार्जिंग तकनीक दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

लावा अग्नि 4 एक मिड बजट 5जी फोन होगा जिसकी कीमत 25 हजार रुपये से 30 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। हमारा अनुमान है कि यह स्मार्टफोन 26,999 रुपये के शुरुआती रेट पर लॉन्च हो सकता है जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage मिल सकती है। वहीं अगर कंपनी इस मोबाइल का 12GB RAM मॉडल भी लेकर आती है तो उसका प्राइस 28,999 रुपये के करीब रखा जा सकता है।

Lava Agni 4 AI फीचर्स वाला फोन होगा। इस मोबाइल में Google Gemini और Circle to search जैसे फीचर भी देखने को मिल सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5GHz Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में शायद 3.5एमएम हेडफोन जैक नहीं मिलेगा, लेकिन इसकी जगह पर डुअल डॉल्बी स्पीकर्स लगाए जा सकते हैं।

नोट : जैसा कि हमने पहले ही बताया, अभी तक कंपनी की ओर से Lava Agni 4 की स्पेसिफिकेशन्स ऑफिशियल नहीं की गई है। ऐसे में फोन लॉन्च होने उपरोक्त डिटेल्स में बदलाव मिलना संभव है। जैसे ही कंपनी किसी भी आस्पेक्ट की कंफर्मेंशन देगी, इस लेख को भी अपडेट कर दिया जाएगा।

Lava Agni 4 Price
Rs. 27,999
Go To Store
See All Prices

The post Lava Agni 4 राउंडअप: प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स, देखें सभी ऑफिशियल और लीक डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-price-in-india-and-specifications-in-hindi-overview/feed/ 0
लॉन्च से पहले कंफर्म हुई Lava Agni 4 स्मार्टफोन के कलर्स और डिजाइन की डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-design-and-colors-confirmed-before-20-november-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-design-and-colors-confirmed-before-20-november-launch/#respond Wed, 05 Nov 2025 08:54:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=185202 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lava अपने अगले स्मार्टफोन Lava Agni 4 को 20 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने हाल ही में जारी किए गए टीजर्स के जरिए इसकी पुष्टि की थी। वहीं, अब नए टीजर पोस्टर में इसके डिजाइन और कलर वेरिएंट्स की जानकारी कंफर्म हो गई है। इसमें फोन के रियर पैनल को साफ तौर […]

The post लॉन्च से पहले कंफर्म हुई Lava Agni 4 स्मार्टफोन के कलर्स और डिजाइन की डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lava अपने अगले स्मार्टफोन Lava Agni 4 को 20 नवंबर को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने हाल ही में जारी किए गए टीजर्स के जरिए इसकी पुष्टि की थी। वहीं, अब नए टीजर पोस्टर में इसके डिजाइन और कलर वेरिएंट्स की जानकारी कंफर्म हो गई है। इसमें फोन के रियर पैनल को साफ तौर पर दिखाया है साथ ही कलर्स की डिटेल्स भी बताई गई है। आइए, लावा की आगामी पेशकश के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आप नीचे दिए गए सोशल मीडिया पोस्ट में देख सकते हैं कि Lava Agni 4 में कंपनी ने डिजाइन के मामले में बड़ा बदलाव किया है। इसमें नया हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल नजर आ रहा है। जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और डुअल LED फ्लैश लगा है। यह डिजाइन पिछले मॉडल Lava Agni 3 से बिल्कुल अलग लग रहा है। जिसमें ट्रिपल कैमरा और सेकेंडरी रियर डिस्प्ले दिया गया था। यही नहीं नए मॉडल का डिजाइन पहले की तुलना में प्रीमियम और मजबूत लग रहा है क्योंकि इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है।

कलर्स की बात करें तो Lava Agni 4 को दो कलर वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा जिसमें Lunar Mist और Phantom Black शामिल होंगे। दोनों ही रंग फोन को फ्लैगशिप टच देते हैं। फोन के राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन के साथ अतिरिक्त बटन भी देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि यह बटन शटर-की की तरह काम कर सकता है। जिसे ग्राहक कैमरा लॉन्च करने के लिए या अन्य ऐप्स या फीचर्स के लिए कस्टमाइज कर सकते हैं। यह फीचर फोन को यूजर फ्रेंडली बना सकता है और यूजर्स को लुभा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार Lava Agni 4 में 6.78 इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस पर Full HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए यह फोन MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट से लैस रखा जा सकता है। इसके साथ ही इसमें UFS 4.0 स्टोरेज दिया जा सकता है।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन में डुअल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जो शानदार फोटो और वीडियो क्वालिटी प्रदान कर सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम मानी जा रही है। यह फोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो बड़ी बैटरी, बढ़िया परफॉरमेंस और लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग करना पसंद करते हैं।

यदि आप ऐसा भारतीय स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो प्रीमियम लुक, बड़ी बैटरी और बढ़िया परफॉरमेंस दे तो Lava Agni 4 आपके लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। यह फोन realme Narzo 80 Pro, Redmi Note 14 5G और iQOO Z10x जैसे मोबाइल्स को टक्कर दे सकता है। हम लॉन्च पर आपको अग्नि 4 की फुल डिटेल्स देंगे। हमारे साथ बने रहें।


Lava Agni 4 Price
Rs. 27,999
Go To Store
See All Prices

The post लॉन्च से पहले कंफर्म हुई Lava Agni 4 स्मार्टफोन के कलर्स और डिजाइन की डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-design-and-colors-confirmed-before-20-november-launch/feed/ 0
20 नवंबर को लॉन्च होगा देसी स्मार्टफोन Lava Agni 4, 7000mAh बैटरी के साथ क्या दे पाएगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर? https://www.91mobiles.com/hindi/20-november-lava-agni-4-launch-date-in-india-officially-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/20-november-lava-agni-4-launch-date-in-india-officially-confirmed/#respond Mon, 03 Nov 2025 03:37:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184995 लावा अग्नि 4 20 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा।

The post 20 नवंबर को लॉन्च होगा देसी स्मार्टफोन Lava Agni 4, 7000mAh बैटरी के साथ क्या दे पाएगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने पिछले महीने ही बता दिया था कि वह अपनी ‘अग्नि’ सीरीज का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 लेकर आएगी। वहीं अब कंपनी ने इस मोबाइल की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर दी गई है कि लावा अग्नि 4 20 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा। यह एक मिड रेंज मोबाइल फोन होगा जो इस बजट में मौजूद realme, OPPO, Vivo, iQOO और Infinix जैसे चाइनीज ब्रांड्स को टक्कर देने की कोशिश करेगा।

Lava Agni 4 इंडिया लॉन्च डेट 20 नवंबर तय कर दी गई है। इसी दिन नए लावा फोन की कीमत और सेल डिटेल्स सहित फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी जाएगी। कंपनी की ओर से बताया गया है कि लावा अग्नि 4 सेगमेंट का पहला curved AMOLED और dual AMOLED डिस्प्ले वाला फोन होगा। यानी यह पुख्ता तौर पर कहा जा सकता है कि लावा का नया फोन कर्व्ड स्क्रीन वाला होगा। वहीं ब्रांड की ओर से यह भी कंफर्म कर दिया गया है कि Lava Agni 4 को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन पर बनाया जाएगा।

ब्रांड की ओर से यह भी कंफर्म कर दिया गया है कि Lava Agni 4 को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन पर बनाया जाएगा। शेयर की गई फोटोज में इसके बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल शेप का रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है जो कुछ हद तक एप्पल iPhone Air इन्सपायर्ड लग रहा है। कैमरा मॉड्यूल में दो सेंसर लगे हैं और दोनों के बीच में ‘अग्नि’ लिखा है। इसमें डुअल एलइडी फ्लैश भी लगी है। फोन में राउंड ऐज फ्रेम नजर आ रहा है जिसके उपरी ओर स्पीकर्स भी मौजूद है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Lava Agni 4 में MediaTek चिपसेट दिए जाने की पुष्टि कंपनी द्वारा कर दी गई है। फोन प्रोसेसर का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन लीक के अनुसार यह मोबाइल Dimensity 8350 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें है कि इसी मोबाइल चिपसेट का Apex वर्जन OnePlus Nord CE 5 में दिया गया है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 14,02,278 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। यानी लावा ​अग्नि 4 वनप्लस को टक्कर देने की हिम्मत रखता है।

कंपनी की ओर से लावा अग्नि 4 की अन्य स्पेक्स शेयर नहीं की गई है। लेकिन लीक की ही बात करें तो यह लावा का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन हो सकता है। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन 7,000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक किसी भी लावा फोन में इतनी बड़ी बैटरी नहीं दी गई है। वहीं लावा अग्नि 3 5जी फोन की ही बात करें तो इसे 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया था।

लीक के मुताबिक Lava Agni 4 5G फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। हमारा अनुमान है कि लावा अग्नि 4 25 हजार रुपये तक का फोन होगा। 20 से 25 हजार के बजट में मौजूद realme 15T और P4 pro, Vivo Y400 और Y400 Pro, iQOO Z10, OPPO F29 और Infinix GT 30 Pro की टक्कर Lava Agni 4 से होगी।

The post 20 नवंबर को लॉन्च होगा देसी स्मार्टफोन Lava Agni 4, 7000mAh बैटरी के साथ क्या दे पाएगा चीनी ब्रांड्स को टक्कर? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/20-november-lava-agni-4-launch-date-in-india-officially-confirmed/feed/ 0
7000mAh बैटरी वाला देसी 5G फोन होने वाला है लॉन्च! Lava Agni 4 इंडियन सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-with-7000mah-battery-lava-agni-4-to-launch-soon-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-with-7000mah-battery-lava-agni-4-to-launch-soon-in-india/#respond Mon, 27 Oct 2025 09:40:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184799 लावा अग्नि 4 5जी फोन आने वाले ​कुछ ही दिनों में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

The post 7000mAh बैटरी वाला देसी 5G फोन होने वाला है लॉन्च! Lava Agni 4 इंडियन सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लावा ने इस महीने की शुरुआत में ही जानकारी दे दी थी कि वह नवंबर में Lava Agni 4 इंडिया में लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से इस मोबाइल को टीज़ भी किया गया था। वहीं अब यह स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन साइट BIS पर लिस्ट हो गया है। फिलहाल इस मोबाइल की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन ​सर्टिफिकेशन ने यह साफ कर दिया लावा अग्नि 4 5जी फोन आने वाले ​कुछ ही दिनों में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। फोन की लीक्ड प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले कीमत की बात करें तो लीक के अनुसार Lava Agni 4 25,000 रुपये की रेंज में आएगा। यह मिडबजट स्मार्टफोन होगा जिसे 21,999 रुपये में सेल के​ लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं मोबाइल के टॉप वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये के करीब रखे जाने की चर्चा है। बताते चलें कि Lava Agni 4 5G 22,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage दी गई थी।

चर्चा है कि Lava Agni 4 की रियर लुक कुछ हद तक iPhone Air जैसी हो सकती है। दरअसल इसका रियर कैमरा सेटअप हॉरिजॉन्टल शेप का रखा जाएगा और इसकी प्लेसमेंट व स्टाइल कुछ-कुछ आईफोन एयर इन्सपायर्ड लग रहा है। कंपनी ने डिजाइन तो रिवील नहीं किया है लेकिन बीते दिनों शेयर हुए टीज़र में इसकी सिलहाउट इमेज दिखाई गई थी। उसी के आधार पर लावा अग्नि 4 की आईफोन एयर जैसी बताई जा रही है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार Lava Agni 4 को मीडियाटेक के Dimensity 8350 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि इसी मोबाइल चिपसेट का Apex वर्जन OnePlus Nord CE 5 में दिया गया है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 14,02,278 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। यानी लावा ​अग्नि 4 5जी की परफॉर्मेंस कुद हद तक वनप्लस नोर्ड जैसी हो सकती है।

बताया जा रहा है कि Agni 4 लावा का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। लीक के अनुसार इसे 7,000mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक किसी भी लावा मोबाइल में इतनी बड़ी बैटरी नहीं मिली है। अगर पिछली जेनरेशन की बात करें तो Lava Agni 3 को 5,000mAh बैटरी पर लॉन्च किया था। यानी यूजर्स को सक्सेसर में बैटरी के मामले में तगड़ी अपडेट मिलेगी।

Lava Agni 4 5G फोन को 6.78-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह लावा मोबाइल मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

The post 7000mAh बैटरी वाला देसी 5G फोन होने वाला है लॉन्च! Lava Agni 4 इंडियन सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-with-7000mah-battery-lava-agni-4-to-launch-soon-in-india/feed/ 0
लावा भी ला रही है 7000mAh बैटरी वाला देसी 5G फोन, जानें कब लॉन्च होगा Lava Agni 4 https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-india-launch-confirmed-in-november/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-india-launch-confirmed-in-november/#respond Fri, 03 Oct 2025 04:08:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183658 दिवाली के बाद लावा अग्नि 4 इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।

The post लावा भी ला रही है 7000mAh बैटरी वाला देसी 5G फोन, जानें कब लॉन्च होगा Lava Agni 4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल ब्रांड लावा ने पिछले साल डुअल डिस्प्ले वाला Lava Agni 3 स्मार्टफोन लॉन्च करके सभी को चौंका दिया था। मिड बजट में लाए गए इस मोबाइल में 3डी कर्व्ड मेन स्क्रीन के साथ ही बैक पैनल पर भी सेकेंडरी स्क्रीन लगाई गई थी। वहीं अब इस साल कंपनी अग्नि 3 का सक्सेसर Lava Agni 4 लाकर एक बार फिर चीनी मोबाइल कंपनियों को झटका देने जा रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि दिवाली के बाद लावा अग्नि 4 इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।

कंपनी की इंडियन ऑफिशियल वेबसाइट पर Lava Agni 4 को टीज़ कर दिया गया है। ब्रांड साइट पर बने ‘फेस्टिव-डील्स’ पेज की कंपनी ने लावा अग्नि 4 5जी फोन की ईमेज शेयर करते हुए इसके भारत लॉन्च की जानकारी दी है। लावा ने बताया है कि यह अपकमिंग स्मार्टफोन Agni 4 नवंबर में इंडिया में लॉन्च होगा। यह एक मिडबजट स्मार्टफोन होगा जो स्टाइलिश डिजाइन और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में एंट्री लेगा।

लावा अग्नि 3 की तरह नए अग्नि 4 स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले तो नहीं दी जाएगी लेकिन इस अपकमिंग 5जी फोन की लुक कुछ हद तक iPhone Air जैसी होगी। इस मोबाइल के बैक पैनल पर भी हॉरिजॉन्टल शेप का रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है जो हल्का-बहुत एप्पल आईफोन एयर इन्सपायर्ड दिख रहा है। फोन में राउंड ऐज फ्रेम नजर आ रहा है जिसके उपरी ओर स्पीकर्स भी मौजूद है। जैसे ही मोबाइल लॉन्च डेट अनाउंस होगी हम पाठकों को खबर के माध्यम से सूचित कर देंगे।

Lava Agni 4 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि इसी मोबाइल चिपसेट का Apex वर्जन OnePlus Nord CE 5 में दिया गया है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 14,02,278 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। यानी लावा ​अग्नि 4 वनप्लस को टक्कर देने की गुंजाइश रखता है।

अग्नि 4 लावा का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है। सामने आए लीक्स के अनुसार इस मोबाइल में 7,000mAh battery दी जा सकती है। गौरतलब है कि अभी तक कोई भी लावा फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च नहीं हुआ है। बताते चलें कि पिछले वाले लावा अग्नि 3 5जी फोन को कंपनी ने 5000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया था।

lava-agni-4-lg-phone-like-design-mediatek-dimensity-8350-exclusive

लीक के मुताबिक Lava Agni 4 5G फोन को कंपनी द्वारा 6.78-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन बताई जा रही है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक की मानें तो यह लावा मोबाइल मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

लावा अग्नि 4 को 25 हजार रुपये तक की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। ऊपर बताया गया वनप्लस नोर्ड सीई 5 भी 24,999 रुपये है। इस मोबाइल में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 7100mAh Battery दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50MP Telephoto LYT600 डुअल रियर कैमरा मिलता है। नोर्ड सीई 5 6.77-इंच की FHD+ Super Fluid AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है।

The post लावा भी ला रही है 7000mAh बैटरी वाला देसी 5G फोन, जानें कब लॉन्च होगा Lava Agni 4 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-india-launch-confirmed-in-november/feed/ 0
[Exclusive] Lava Agni 4 जल्द होगा लॉन्च, Dimensity 8350 प्रोसेसर और ये डिटेल्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-lg-phone-like-design-specs-exclusive/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-lg-phone-like-design-specs-exclusive/#respond Tue, 15 Jul 2025 11:17:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178282 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Lava Agni 3 को भारत में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था, जिसमें रियर पैनल पर एक सेकेंडरी डिस्प्ले और iPhone जैसा एक्शन बटन दिया गया था। वहीं, अब Lava Agni 4 के साथ, ऐसा लग रहा है कि ब्रांड थोड़ा सरल डिजाइन अप्रोच खासकर कैमरा मॉड्यूल के मामले में अपना सकता है। […]

The post [Exclusive] Lava Agni 4 जल्द होगा लॉन्च, Dimensity 8350 प्रोसेसर और ये डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Lava Agni 4 में 7,000mAh से ज्यादा बैटरी होने की संभावना है।
  • इसमें 6.78-इंच की FHD+ 120Hz डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • Lava Agni 4 की कीमत ₹25,000 से कम हो सकती है।

Lava Agni 3 को भारत में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था, जिसमें रियर पैनल पर एक सेकेंडरी डिस्प्ले और iPhone जैसा एक्शन बटन दिया गया था। वहीं, अब Lava Agni 4 के साथ, ऐसा लग रहा है कि ब्रांड थोड़ा सरल डिजाइन अप्रोच खासकर कैमरा मॉड्यूल के मामले में अपना सकता है। इस बार फोन का डिजाइन पुराने LG स्मार्टफोंस की याद दिला सकता है, जिनमें एक पिल-शेप रियर कैमरा मॉड्यूल हुआ करता था। बता दें कि यह जानकारी 91mobiles को टिप्स्टर योगेश ब्रार द्वारा शेयर किए गए एक रेंडर पर आधारित है।

Lava Agni 4 को यहां डुअल-कैमरा सेटअप के साथ देखा गया है। फोन में एक पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दोनों ओर कैमरा सेंसर और बीच में एक LED फ्लैश दिया गया है। कैमरा मॉड्यूल के चारों तरफ मेटल फ्रेम दिखाई दे रहा है और यह थोड़ा मोटा भी लग रहा है। फोन की कुल कलर स्कीम भी समान है मेटल फ्रेम के साथ और बैक पैनल व्हीट कलर में दिख रहा है। Agni 4 में फ्लैट एज दिए गए हैं, जो यह दर्शाते हैं कि इस बार फोन में फ्लैट डिस्प्ले होगा। जबकि Lava Agni 3 में कर्व्ड स्क्रीन दी गई थी।

टिप्स्टर ने Lava Agni 4 से जुड़ी कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस भी शेयर की हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 6.7-इंच की FHD+ डिस्प्ले होगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। अगर यह जानकारी सही है, तो यह डिस्प्ले Agni 3 जैसी ही होगा।हालांकि, अब तक इसकी पीक ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट जैसी अन्य डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। Lava Agni 4 को MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट से पावर मिलने की उम्मीद है, जो कि Agni 3 में इस्तेमाल हुए Dimensity 7300X प्रोसेसर के मुकाबले एक अपग्रेड होगा। Dimensity 8350 को 4nm प्रोसेस पर बनाया गया है और यह 3.35GHz की पीक क्लॉक स्पीड तक जा सकता है। इसके अलावा, यह चिपसेट UFS 4.0 के साथ फ्लैगशिप-लेवल मेमोरी और स्टोरेज स्पीड देने का दावा करता है।

इस चिपसेट और Agni 3 की कीमत को ध्यान में रखते हुए, Lava Agni 4 की कीमत भारत में ₹25,000 से कम रखी जा सकती है।

अब बात करें कैमरा सेटअप की, तो Lava Agni 4 में 50MP कैमरा मिलने की संभावना है। इसका मतलब हो सकता है कि इसमें डुअल 50MP कैमरा सेटअप दिया जाएगा। हालांकि कैमरा सेटअप के लिहाज से यह एक डाउंग्रेड माना जा सकता है, क्योंकि Agni 3 में ट्रिपल कैमरा सेटअप था। Agni 3 में 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS + EIS), 8MP टेलीफोटो, और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल थे। संभव है कि Lava इस बार कैमरा फीचर्स और हार्डवेयर में कुछ बदलाव कर इन्हें ज्यादा वर्सेटाइल बनाने की कोशिश कर सकता है।

Lava Agni 4 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी कैपेसिटी होने वाली है, क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 7,000mAh से ज्यादा की बैटरी दी जाएगी। इस समय बाजार में Vivo T4 और iQOO Z10 ही सबसे बड़ी 7,300mAh बैटरी के साथ उपलब्ध हैं, और दोनों की कीमत ₹25,000 से कम है। वहीं, अब देखना दिलचस्प होगा कि Lava Agni 4 भी इतनी ही या उससे ज्यादा बैटरी कैपेसिटी ऑफर करता है या नहीं। अगर ऐसा होता है, तो यह Lava Agni 3 की 5,000mAh बैटरी (66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ) के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड साबित होगा।

Lava Agni 4 के बारे में फिलहाल हमारे पास इतनी ही जानकारी है। अभी तक इसके लॉन्च से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस फोन के बारे में और भी डिटेल्स पता चलेंगी। चूंकि Lava Agni 3 को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था, ऐसे में इसके सक्सेसर यानी Agni 4 के आने में अभी थोड़ा समय लग सकता है।

The post [Exclusive] Lava Agni 4 जल्द होगा लॉन्च, Dimensity 8350 प्रोसेसर और ये डिटेल्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-agni-4-lg-phone-like-design-specs-exclusive/feed/ 0