Lava Blaze 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 10 Apr 2023 06:31:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 8999 में लॉन्च हुआ LAVA Blaze 2, मिलेगी 6GB RAM+5GB RAM! देखें क्या है इसमें खास https://www.91mobiles.com/hindi/lava-blaze-2-price-in-india-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-blaze-2-price-in-india-and-specifications/#respond Mon, 10 Apr 2023 06:31:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102746 8999 में लॉन्च हुआ LAVA Blaze 2, मिलेगी 6GB RAM+5GB RAM! देखें क्या है इसमें खास

The post 8999 में लॉन्च हुआ LAVA Blaze 2, मिलेगी 6GB RAM+5GB RAM! देखें क्या है इसमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • LAVA Blaze 2 प्राइस रुपये से शुरू होता है।
  • यह फोन 5GB Virtual RAM सपोर्ट करता है।
  • लावा ब्लेज़ 2 की सेल 18 अप्रैल से शुरू होगी।

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने आज बाजार में अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है जो LAVA Blaze 2 नाम के साथ लॉन्च हुआ है। यह एक लो बजट स्मार्टफोन है जो 13MP Dual Camera, 6GB RAM, Unisoc T616 प्रोसेसर और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स के मार्केट में बिकेगा। आगे आप लावा ब्लेज़ 2 प्राइस, सेल, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल पढ़ सकते हैं।

लावा ब्लेज़ 2 प्राइस व सेल

LAVA Blaze 2 स्मार्टफोन फिलहाल सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल फोन में 6जीबी रैम दी गई है जो 128जीबी स्टोरेज के साथ मिलकर काम करती है। लावा ब्लेज़ 2 इंडिया प्राइस 8,999 रुपये है। यह फोन Glass Blue, Glass Black और Glass Orange कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा जिसे 18 अप्रैल से खरीदा जा सकेगा।

lava-blaze-2-price

लावा ब्लेज़ 2 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.5″ HD+ Display
  • Punch-Hole Design
  • 90Hz Refresh Rate
  • LAVA Blaze 2 स्मार्टफोन पंच-होल डिजाईन वाली डिस्प्ले पर बना है। फोन में 6.5 इंच की एचडी+ ​स्क्रीन दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करता है। डिस्प्ले के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है। स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है।

    lava-blaze-2-chipset

  • Unisoc T616
  • 5GB Virtual RAM
  • 6GB RAM + 128GB Memory
  • लावा ब्लेज़ 2 में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T616 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी के दावेनुसार यह चिपसेट 255298 एनटूटू स्कोर हासिल करने में कामयाब रहा है जो 10 हजार के बजट में MediaTek Helio G85 और Helio G88 को भी पीछे छोड़ता है। यह लावा मोबाइल 5जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है जिसके दमपर इंटरनल 6जीबी रैम को 11जीबी तक बूस्ट किया जा सकता है।

    lava-blaze-2-feature

  • 13MP AI Camera
  • फोटोग्राफी के लिए यह लावा मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

    lava-blaze-2-battery

  • 18W Fast Charging
  • 5,000mAh Battery
  • LAVA Blaze 2 में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने अपने मोबाइल को 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है।

    The post 8999 में लॉन्च हुआ LAVA Blaze 2, मिलेगी 6GB RAM+5GB RAM! देखें क्या है इसमें खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/lava-blaze-2-price-in-india-and-specifications/feed/ 0
    Lava Blaze 2 का इंडिया लॉन्च तैयार, 10 हजार से कम कीमत में अमेजन पर होगी सेल https://www.91mobiles.com/hindi/lava-blaze-2-india-launch-teased-on-amazon-availability-key-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-blaze-2-india-launch-teased-on-amazon-availability-key-specifications/#respond Fri, 31 Mar 2023 11:05:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=102159 फोन में 11जीबी की रैम होगी।

    The post Lava Blaze 2 का इंडिया लॉन्च तैयार, 10 हजार से कम कीमत में अमेजन पर होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Lava Blaze 2 की सेल अमेजन इंडिया पर की जाएगी।
    • फोन में 6GB की रैम और 5GB की वर्चुअल रैम होगी।
    • स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज एचडी+ पंच होल डिसप्ले होगा।

    Lava अपने नए फोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रहा है। देशी कंपनी का नया फोन Lava Blaze 2 के नाम से पेश किया जाएगा। इस बात की पुष्टी ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया की लिस्टिंग से हुई है। वहीं, अमेजन पर फोन के लिए एक माइक्रोसाइट क्रिएट कर दी गई है, जिसमें डिवाइस के अहम स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही फोन के डिजाइन का खुलासा हो गया है। लेकिन, अभी लॉन्च से डेट से पर्दा नहीं उठा है।

    लावा ब्लेज 2 का डिजाइन

    वहीं, अगर बात करें अपकमिंग डिवाइस के डिजाइन तो इसमें फ्लैट-एज डिजाइन दिया जाएगा। इसके अलावा फोन के सेंटर पर पंच होल दिया जाएगा, जिसमें फ्रंट कैमरा प्लेस होगा। वहीं, रियर पर दो बड़े सर्कुल कैमरा रिंग में दो सेंसर होंगे। साथ ही आपको याद दिला दें कि लावा ब्लेज 2 से पहले कंपनी Blaze सीरीज में Lava Blaze NXT, Lava Blaze Pro और Lava Blaze 5G स्मार्टफोन्स को पेश कर चुकी है।

    screenshot-2023-03-31-at-4-18-47-pm

    लावा ब्लेज 2 की कीमत होगी 10,000 रुपये से कम

    Lava का दावा है कि AnTuTu स्कोर के आधार पर Lava Blaze 2 10,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे फास्ट स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि डिवाइस 6GB रैम को स्पोर्ट करेगा। यह वर्चुअल रैम फीचर को भी सपोर्ट करेगा और यूजर्स के पास 5GB वर्चुअल रैम को इनेबल करने का ऑप्शन होगा।

    lava-blaze-2

    लावा ब्लेज 2 की स्पेसिफिकेशन्स

    अमेजन लिस्टिंग के अनुसार फोन में 90Hz HD+ 16.55cm (6.5-इंच) की डिसप्ले होगी। वहीं, फोन में 6GB+5GB वर्चुअल रैम के साथ 128GB UFS मेमोरी दी जाएगी। इतना ही नहीं इसमें 12nm 250K+ Antutu अल्ट्रा फास्ट प्रोसेसर होगा। लेकिन, प्रोसेसर के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है। साथ ही फोन में 18W फास्ट चार्जर टाइप-सी यूएसबी केबल के साथ आएगा।

    गौरतलब है कि लावा ब्लेज 2 को हाल ही में गीकबेंच बेंचमार्क डेटाबेस पर देखा गया था जिससे पता चला था कि यह एक यूनीएसओसी प्रोसेसर और 6 जीबी रैम सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, अपकमिंग ब्लेज़ सीरीज़ का स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 के साथ प्री-लोडेड आएगा। इसके अलावा, लिस्टिंग से आगामी हैंडसेट के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता है।

    The post Lava Blaze 2 का इंडिया लॉन्च तैयार, 10 हजार से कम कीमत में अमेजन पर होगी सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/lava-blaze-2-india-launch-teased-on-amazon-availability-key-specifications/feed/ 0