Lava Blaze 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Mar 2023 04:14:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ये है Cheapest 5G Phone in India! सिर्फ 11,999 रुपये में मिलेगी 9GB RAM की ताकत, देखें डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-lava-blaze-5g-launched-in-india-with-6gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-lava-blaze-5g-launched-in-india-with-6gb-ram/#respond Fri, 10 Feb 2023 06:32:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=97684 Lava Blaze 5G फोन का नया मैमोरी वेरिएंट 6GB RAM पर लॉन्च हुआ है। इस फोन की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है

The post ये है Cheapest 5G Phone in India! सिर्फ 11,999 रुपये में मिलेगी 9GB RAM की ताकत, देखें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Lava Blaze 5G 6GB RAM पर लॉन्च हुआ है।
  • लावा ब्लेज़ 5जी फोन भारत का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है।
  • वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी के साथ यह फोन 9GB RAM पर परफॉर्म कर सकता है।।

भारतीय मोबाइल ब्रांड लावा ने पिछले साल नवंबर 2022 में देश का सबसे सस्ता 5जी फोन (Cheapest 5G Phone in India) पेश करते हुए Lava Blaze 5G लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है जिसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं आज अपने इस फोन को और भी एडवांस करते हुए कंपनी ने 6GB RAM Lava Blaze 5G मॉडल भी भारतीय बाजार में उतारा दिया है। फोन प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lava Blaze 5G Price

  • 4GB RAM + 128GB Storage = 10,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB Storage = 11,999 रुपये
  • लावा ब्लेज़ 5जी फोन का नया मैमोरी वेरिएंट 6 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इस फोन की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है लेकिन शुरूआती सेल में इस लावा मोबाइल को सिर्फ 11,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मॉडल 6GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है। वहीं पहले वाले Lava Blaze 5G बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन Glass Green और Glass Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

    cheapest 5g phone lava blaze 5g launched in india with 6gb ram

    Lava Blaze 5G Specifications

  • 6.5″ HD+ 90Hz Display
  • 6GB RAM + 128GB Storage
  • MediaTek Dimensity 700
  • 50MP Triple Rear Camera
  • 5,000mAh Battery
  • लावा ब्लेज़ 5जी स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की स्क्रीन आईपीएस पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Lava Blaze 5G डिस्प्ले को Widevine L1 सपोर्ट प्राप्त है जो ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान भी एचडी क्लॉलिटी का विजुअल आउटपुट प्रदान करेगा।

    cheapest 5g phone lava blaze 5g launched in india with 6gb ram

    Lava Blaze 5G एंड्रॉयड 12 पर बना है। यह फोन 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करता है। यह स्मार्टफोन 3जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है। इस तकनीक के चलते ब्लेज 5जी 9जीबी रैम पर परफॉर्म कर सकता है। फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    cheapest 5g phone lava blaze 5g launched in india with 6gb ram

    फोटोग्राफी के लिए Lava Blaze 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां स्मार्टफोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इस लावा स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

    The post ये है Cheapest 5G Phone in India! सिर्फ 11,999 रुपये में मिलेगी 9GB RAM की ताकत, देखें डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-lava-blaze-5g-launched-in-india-with-6gb-ram/feed/ 0
    सस्ते में 5G से लेकर दमदार परफ़ॉर्मेंस वाले लावा के सबसे बेस्ट स्मार्टफ़ोन https://www.91mobiles.com/hindi/best-lava-phones-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-lava-phones-in-india/#respond Thu, 29 Dec 2022 10:55:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95174 इंडियन स्मार्टफ़ोन कंपनी Lava ने कम दाम में दमदार परफ़ॉर्मेंस और 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर चाइनीज़ कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है। यहां हम आपको लावा के बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

    The post सस्ते में 5G से लेकर दमदार परफ़ॉर्मेंस वाले लावा के सबसे बेस्ट स्मार्टफ़ोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • लावा इंडियन स्मार्टफ़ोन मेकर कंपनी है।
    • लावा ने कुछ महीने पहले ही Lava Blaze 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।
    • लावा का एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन Lava X3 है।

    Best Lava Phones in India : भारतीय स्मार्टफ़ोन कंपनी Lava ने साल 2022 में चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन को कड़ी टक्कर दी है। इस साल कंपनी ने एक से बढ़कर एक स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर चाइनीज़ कंपनियों के नाक में दम कर दिया था। कंपनी सबसे कम क़ीमत में लेटस्ट स्पेसिफिकेशन्स और हार्डवेयर के साथ 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर खूब सुर्ख़ियां बटोरी थी। आज हम आपको लावा कंपनी के टॉप बेस्ट 5 स्मार्टफ़ोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो कम क़ीमत में बेस्ट स्पेसिफिकेशन्स ऑफर्स करते हैं।

    Best Lava Phones in India

    • Lava Blaze Pro
    • Lava Yuva Pro
    • Lava Blaze 5G
    • Lava Blaze Nxt
    • Lava X3

    Lava Blaze Pro

    क़ीमत : 10,499 रुपये

    Lava Blaze Pro स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का एचडी+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। लावा के इस फ़ोन में Mediatek का Helio G37 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। इस फ़ोन में 3GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। यह फ़ोन एंड्रॉयड 12 पर रन करता है।

    lava-blaze-pro

    लावा के Blaze Pro फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का सेकेंडरी और एक VGA कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फ़ोन में सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। Lava Blaze Pro में डुअल सिम सपोर्ट, 4G LTE, 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। इस फ़ोन में फ़िगर सेंसर और 5000mAh की बैटरी कका सपोर्ट दिया गया है।

    Lava Yuva Pro

    क़ीमत : 7,799 रुपये

    Lava Yuva Pro स्मार्टफोन में 6.5-इंच का एचडी+ IPS डिस्प्ले पैनल दिया गया है। लावा के इस फोन में 3GB RAM रैम और 32GB इन-बिल्ट स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही फोन की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। लावा का यह फोन Android 12 पर रन करता है।

    lava-yuva-pro

    लावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है। इसके साथ ही फ़ोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Lava Yuva Pro स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में डुअल 4G, Wi-Fi, 3.5mm ऑडियो जैक, Bluetooth v5.0 और OTG सपोर्ट दिया गया है।

    Lava Blaze 5G

    क़ीमत : 10,999 रुपये

    Lava Blaze 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन 1600×720 पिक्सल HD+ है। लावा का यह फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 3GB वर्चुअल रैम और micoSD कार्ड के साथ आता है।

    lava-blaze-5g

    इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Lava Blaze 5G स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 12 OS पर रन करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फ़ोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

    Lava Blaze Nxt

    क़ीमत : 9,299 रुपये

    Lava Blaze NXT स्मार्टफोन में 6.5-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन HD+ है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लावा के इस फोन में 13MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। Lava Blaze NXT स्मार्टफोन MediaTek Helio G37 प्रोसेसर के साथ आता है।

    lava-blaze-nxt

    लावा के इस फोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दिया गया है। Blaze NXT स्मार्टफोन में भी 3GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। यह फ़ोन Android 12 पर रन करता है। यह फोन 3.5mm ऑडियो जैक, रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, Dual-SIM, 4G, WiFi, Bluetooth 5.0, OTG, और GPS सपोर्ट के साथ आता है। Lava Blaze NXT फोन में 5,000mAh बैटरी और चार्जिंग के लिए Type C पोर्ट दिया गया है।

    Lava X3

    क़ीमत : 6,299 रुपये

    Lava X3 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले दियाय गया है। इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। लावा के एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश भी दिया गया है। इसके साथ ही फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    lava-x3

    LAVA X3 स्मार्टफोन को MediaTek Helio A22 SoC के साथ 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 12 Go Edition पर रन करता है। लावा का यह फोन 4,000mAh की बैटरी, 10W चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट के साथ आता है।

    The post सस्ते में 5G से लेकर दमदार परफ़ॉर्मेंस वाले लावा के सबसे बेस्ट स्मार्टफ़ोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/best-lava-phones-in-india/feed/ 0
    3GB RAM और 8MP Dual Camera के साथ लॉन्च होगा सस्ता LAVA X3, 7 हजार के बजट में हो सकता है दाम https://www.91mobiles.com/hindi/lava-x3-specifications-revealed-on-amazon-india-launch-soon-in-low-budget/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-x3-specifications-revealed-on-amazon-india-launch-soon-in-low-budget/#respond Tue, 13 Dec 2022 02:16:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93908 LAVA X3 की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अमेजन इंडिया पर हो गया है। यह स्मार्टफोन 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड 12 गो एडिशन, मीडियाटेक हीलियो चिपसेट, 8एमपी डुअल रियर और 5एमपी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा।

    The post 3GB RAM और 8MP Dual Camera के साथ लॉन्च होगा सस्ता LAVA X3, 7 हजार के बजट में हो सकता है दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

     

    • LAVA X3 की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अमेजन इंडिया पर हो गया है।
    • लावा एक्स3 स्मार्टफोन 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च होगा।
    • 8एमपी डुअल रियर और 5एमपी सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।
    • यह लावा मोबाइल एंड्रॉयड 12 गो एडिशन और मीडियाटेक हीलियो चिपसेट पर लॉन्च होगा।
    • LAVA X3 की कीमत 8 हजार के करीब होने की उम्मीद है।

     

    हाल में दिनों भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी लावा बहुत ही एक्टिव हो गया है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने Lava Blaze 5G को भारतीय बाजार में पेश किया था जो कि फिलहाल देश में सबसे सस्ता 5जी फोन कहा जा रहा है। वहीं अब कंपनी बजट सेग्मेंट में ही नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन LAVA X3 नाम से लॉन्च होने वाला है और इसकी फोटो और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन साइट अमेज़न इंडिया पर लिस्ट हो गए हैं। गौरतलब है कि सस्ते 5जी फोन के बाद कंपनी Lava Yuva Pro भी लॉन्च कर चुकी है जो अल्ट्रा लो कॉस्ट मॉडल फोन है और इसकी कीमत मात्र 7,799 रुपये है। अब इसी श्रेणी में LAVA X3 आने वाला है।

     

    LAVA X3 specifications revealed on amazon India Launch soon in low budget

    LAVA X3 India Launch

    अमेज़न पर लिस्ट किए गए इस फोन का फिलहाल लॉन्च डेट तो नहीं आया है लेकिन कमिंग सून लिख कर प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है। रही बात फोन के डिजाइन की तो सिर्फ एक सामने से फोटो दिया गया है जहां आप वॉटर ड्रॉप नॉच और बेज़ल लेस स्क्रीन देख सकते हैं। फोन के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन देखा जा सकता है। वहीं स्क्रीन पर कंपनी ने बड़ा सा 3 लिखा है जो एक्स3 केे लिए है। हालांकि यह फोन 5जी होगा या 4जी फिलहाल जानकारी नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि 4जी होगा।

    LAVA X3 specifications revealed on amazon India Launch soon in low budget

    LAVA X3 Specification

    अमेजन इंडिया में लावा एक्स3 की स्पेसिफिकेशन्स पर से भी पर्दा उठा दिया गया है। माइक्रोसाइट से खुलासा हुआ है कि यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च होगा। फोन की स्क्रीन ‘यू’ शेप वाले वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली होगी जो आईपीएस पैनल पर बनी होगी। डिस्प्ले के तीन किनारे जहां बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है।

    LAVA X3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर लॉन्च होगा। इस मोबाइल में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि यह SoC (system-on-a-chip) कौन सा होगा, यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है। वहीं अमेज़न पर लावा एक्स3 को 3जीबी रैम से लैस बताया गया है जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

    LAVA X3 specifications revealed on amazon India Launch soon in low budget

    फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर दिया गया है। इस बैक कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एआई लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए LAVA X3 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    LAVA X3 के बैक पैनल पर ही रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। लावा एक्स3 4जी फोन होगा जिसमें डुअल सिम सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। इस फोन के बैटरी डिटेल्स भी अभी सामने नहीं आई है। अमेजन पर सभी जानकारी मिल जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ ही दिनों में लावा एक्स3 इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। हमें आशा है कि LAVA X3 प्राइस 8,000 से कम के बजट में होगा।

    The post 3GB RAM और 8MP Dual Camera के साथ लॉन्च होगा सस्ता LAVA X3, 7 हजार के बजट में हो सकता है दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/lava-x3-specifications-revealed-on-amazon-india-launch-soon-in-low-budget/feed/ 0
    Infinix Hot 20 5G vs Lava Blaze 5G : कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में कौन है सबसे बेस्ट सस्ता 5G स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-20-5g-vs-lava-blaze-5g-price-and-specifications-which-is-best-affordable-5g-smartphone/ https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-20-5g-vs-lava-blaze-5g-price-and-specifications-which-is-best-affordable-5g-smartphone/#respond Fri, 02 Dec 2022 11:13:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93265 Infinix Hot 20 5G स्मार्टफोन को भारत में 11,999 रुपये और Lava Blaze 5G स्मार्टफोन को 10,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

    The post Infinix Hot 20 5G vs Lava Blaze 5G : कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में कौन है सबसे बेस्ट सस्ता 5G स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Infinix Hot 20 5G vs Lava Blaze 5G : price and specifications which is best affordable 5g smartphone – भारत में 5G की शुरूआत के साथ स्मार्टफ़ोन कंपनियों के बीच सस्ते 5G फ़ोन को लेकर कंप्टीशन तगड़ा हो गया है। Infinix Hot 20 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला लेटेस्ट अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन है। इससे पहले कुछ ही दिनों पहले इंडियन स्मार्टफ़ोन कंपनी लावा ने Lava Blaze 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इन दो स्मार्टफोन के बीच तगड़ी टक्कर है। Infinix hot 20 5g स्मार्टफोन को भारत में 11,999 रुपये और Lava Blaze 5G को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस आर्टिकल में हम लावा और इनफिनिक्स के इन दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को कम्पेयर कर बताएंगे कि आपके लिए इन दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन बेस्ट रहेगा।

    Infinix Hot 20 5G vs Lava Blaze 5G : कीमत

    Infinix Hot 20 5G स्मार्टफोन को भारत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 11,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन – स्पेस ब्लू, ब्लस्टर ग्रीन और रेसिंग ब्लैक में मार्केट में उतारा गया है। वहीं बात करें Lava Blaze 5G स्मार्टफोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 10,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। लावा का यह फोन ग्लास ब्लू और ग्लास ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।

    Infinix Hot 20 5G vs Lava Blaze 5G : स्पेसिफिकेशन्स

    डिस्प्ले

    Infinix HOT 20 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ HyperVision गेमिंग डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। डिस्प्ले का कॉन्ट्रास्ट रेट 1900:1 है जो कि लेटेस्ट DRE (डार्क रिजन इन्हेंसमेंट) सनलाइट रिडेबल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। बात करें Lava Blaze 5G स्मार्टफोन की तो इसमें 6.5-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन HD+ 1600×720 पिक्सल है। इसके साथ ही डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड एज सपोर्ट दिया गया है।

    most affordable 5G smartphone of India Lava Blaze 5G launched at 10000 price check feature specifications

     

    परफ़ॉर्मेंस

    Infinix HOT 20 5G स्मार्टफोन में 6nm MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर शानदार फास्ट एप्लीकेशन रिस्पॉन्स, हायर गेम FPS (फ्रेम रेट) और स्मूथ नेटवर्क कनेक्शन प्रोवाइड करता है। यह फोन Android 12 पर आधारित XOS 10.6 पर रन करता है। इस फोन में 5G कनेक्टिविटी के लिए 12 बैंड का सपोर्ट दिया गया है।

    Lava Blaze 5G स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 7nm MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। लावा का यह फोन 3GB वर्चुअल रैम और माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। वर्चुअल रैम के साथ इस फोन की फुल रैम पावर 7GB हो जाती है जो बेहतर मल्टीटास्किंग ऑफर करता है। लावा के इस फोन में Android 12 OS का सपोर्ट दिया गया है।

    Infinix Hot 20 5G phone launched in india check price features Specifications sale offer details

    कैमरा

    Infinix HOT 20 5G स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Super Nightscape दिया गया है। फोन में डुअल LED फ्लैश दिया गया है। इसके साथ ही Infinix HOT 20 5G फोन में सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में सिंगल LED फ्लैश दिया गया है। लावा के स्मार्टफोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Lava Blaze 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में डेप्थ और मैक्रो कैमरा सेंसर भी दिया गया है। लावा के इस 5G स्मार्टफोन में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    बैटरी, कनेक्विटी और अन्य फ़ीचर्स

    Infinix HOT 20 5G और Lava Blaze 5G दोनों स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों ही फ़ोन में चार्जिंग के लिए USB Type C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इनफिनिक्स और वाला के फ़ोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया है। दोनों फ़ोन में सिक्योरिटी के लिए फ़िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

    The post Infinix Hot 20 5G vs Lava Blaze 5G : कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में कौन है सबसे बेस्ट सस्ता 5G स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/infinix-hot-20-5g-vs-lava-blaze-5g-price-and-specifications-which-is-best-affordable-5g-smartphone/feed/ 0
    9,999 रुपये में मिल रहा 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफ़ोन, यहां मिल रहा सबसे बेस्ट ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-5000mah-battery-5g-smartphone-just-rs-9999-amazon-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-5000mah-battery-5g-smartphone-just-rs-9999-amazon-india/#respond Tue, 15 Nov 2022 07:10:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91977 Lava Blaze स्मार्टफोन को भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी और 8MP का फ़्रंट कैमरा मिलता है।

    The post 9,999 रुपये में मिल रहा 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफ़ोन, यहां मिल रहा सबसे बेस्ट ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    Lava Blaze 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में आज 15 नवंबर 2022 से अमेजन पर शुरू हो चुकी है। यह भारत का पहला 5G स्मार्टफोन है, जिसे 10,000 रुपये से कम की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। हालाँकि यह स्पेशल ऑफ़र सिर्फ़ लिमिटेड टाइम के लिए हैं। Lava Blaze स्मार्टफोन को भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी और 8MP का फ़्रंट कैमरा मिलता है। यहां हम आपको Lava Blaze 5G स्मार्टफोन के सेल डेट, मिल रहे स्पेशल ऑफ़र और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

    Lava Blaze 5G सेल और कीमत

    Lava Blaze 5G स्मार्टफोन को अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। अमेजन पर इस स्मार्टफ़ोन की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। Lava Blaze 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में 10,999 रुपये की क़ीमत में लॉन्च किया है। हालांकि लॉन्च ऑफ़र के तहत इस स्मार्टफ़ोन पर कंपनी की ओर से स्पेशल डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह ऑफ़र सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा। इस दौरान लावा के 5G स्मार्टफ़ोन को मात्र 9,999 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।

    Lava Blaze 5G india launch price 9999 know full specifications sale offers

    Lava Blaze 5G स्पेसिफिकेशन्स

    Lava Blaze 5G स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह Lava Blaze Pro की तरह फ्लैट एज और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। हालांकि इस फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन कंपनी ने बदल दिया है। रियर कैमरा मॉड्यूल में एक कैमरा सेंसर स्क्वायर कटआउट में दिया गया है। Lava Blaze 5G बजट स्मार्टफोन में कंपनी ने 3.5mm का ऑडियो जैक दिया है।

    लावा के इस फ़ोन के फ़ीचर्स की बात करें तो इसमें 6.51-इंच का HD+ IPS (720×1,600) डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही लावा के इस फोन में Android 12 का सपोर्ट दिया है। लावा का यह 5G स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 700 प्रोसेसर पर रन करता है। यह फोन 3GB वर्चुअल रैम फ़ीचर के साथ आता है। यह भी पढ़ें : 5G Supported Smartphones : Airtel और Jio यूजर्स को इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी रॉकेट जैसी 5G स्पीड

    Lava Blaze 5G india launch price 9999 know full specifications sale offers

    Lava Blaze 5G स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2 और कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इस फोन के फ्रंट में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा सेंसर दिया है। इस स्मार्टफोन डिस्प्ले भले ही HD+ रेजलूशन की हो लेकिन कंपनी का दावा है कि यह फोन 2K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके साथ ही कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें Beauty, HDR, Night, Portrait, Macro, AI, Pro, UHD, Panorama, Slow Motion, Filters, GIF, Timelapse, और QR Scanner जैसे मोड्स मिलते हैं। यह भी पढ़ें : BGMI Unban news in India : बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया की जल्द होगी वापसी, क्राफ्टन ने दी जानकारी

    Lava Blaze 5G स्मार्टफोन की अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट दिया गया है। लावा का यह फोन दो कलर ऑप्शन – ग्लास ग्रीन और ग्लास ब्लू में लॉन्च किया गया है। 5G सपोर्ट की बात करें तो यह फोन 5G के 8 बैंड सपोर्ट करता है, जिसमें n77 और n78 बैंड भी शामिल हैं।

    The post 9,999 रुपये में मिल रहा 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफ़ोन, यहां मिल रहा सबसे बेस्ट ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-5000mah-battery-5g-smartphone-just-rs-9999-amazon-india/feed/ 0
    7 नवंबर को लॉन्च होगा Lava Blaze 5G, जानें लीक प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-in-india-lava-blaze-5g-price-revealed-on-november-7-amazon-india-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-in-india-lava-blaze-5g-price-revealed-on-november-7-amazon-india-sale/#respond Fri, 04 Nov 2022 03:46:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91323 फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है।

    The post 7 नवंबर को लॉन्च होगा Lava Blaze 5G, जानें लीक प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    बीते दिनों Lava Blaze 5G सामने आया था। लावा ब्लेज़ 5जी फोन को IMC 2022 (India Mobile Congress) के मंच से संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने पेश किया था जिसे India’s first most affordable 5G smartphone यानी भारत का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल फोन कहा गया था। वहीं आज लावा ब्लेज़ 5जी इंडिया में ऑफिशियली लॉन्च हो गया है। आगे Lava Blaze 5G Price, Specifications और Sale की जानकारी दी गई है।

    Lava Blaze 5G Price

    हालांकि, कंपनी ने Blaze 5G की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, माना जा रहा है कि most affordable 5G phone की कीमत Rs 10,000 और Rs 13,000 के बीच हो सकती है। वहीं, फोन ती ऑफिशियल तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि फोन blue और green कलर ऑप्शन में आएगा। साथ ही डिवाइस Amazon India पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

    Lava Blaze 5G Specifications

    लावा ब्लेज़ 5जी स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की स्क्रीन आईपीएस पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। Lava Blaze 5G डिस्प्ले को Widevine L1 सपोर्ट प्राप्त है जो ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान भी एचडी क्लॉलिटी का विजुअल आउटपुट प्रदान करेगा।

    most affordable 5G smartphone of India Lava Blaze 5G launched at 10000 price check feature specifications

    Lava Blaze 5G एंड्रॉयड 12 पर आएगा जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मिलकर काम करता है। यह लावा मोबाइल 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट पर रन करता है। लावा ब्लेज 5जी स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ ही 3जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है जो इसे 7जीबी रैम की पावर देती है। वहीं फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।

    फोटोग्राफी के लिए Lava Blaze 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां स्मार्टफोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इस लावा स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

    The post 7 नवंबर को लॉन्च होगा Lava Blaze 5G, जानें लीक प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/cheapest-5g-phone-in-india-lava-blaze-5g-price-revealed-on-november-7-amazon-india-sale/feed/ 0
    इंडिया का सबसे सस्ता 5G Phone हुआ लॉन्च! नाम और काम जानकर हर भारतीय को होगा गर्व https://www.91mobiles.com/hindi/most-affordable-5g-smartphone-of-india-lava-blaze-5g-launched-at-10000-price-check-feature-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/most-affordable-5g-smartphone-of-india-lava-blaze-5g-launched-at-10000-price-check-feature-specifications/#comments Mon, 03 Oct 2022 08:27:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=89665 most affordable 5G smartphone of India Lava Blaze 5G launched at 10000 price check feature specifications

    The post इंडिया का सबसे सस्ता 5G Phone हुआ लॉन्च! नाम और काम जानकर हर भारतीय को होगा गर्व first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    5G India में लॉन्च हो चुका है और देश के कई बड़े शहरों में 5G Network शुरू कर दिया गया है। IMC 2022 के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने खुद भारत में 5जी सर्विस की शुरूआत की है। बेशक 5जी सेवाएं आने से पहले ही मोबाइल कंपनियों ने अपने 5जी स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिए थे, लेकिन India’s first most affordable 5G smartphone यानी भारत का सबसे सस्ता 5जी मोबाइल फोन आज देश में लॉन्च हुआ है। इस फोन को भारतीय कंपनी लावा ने बनाया है तथा रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने लॉन्च किया है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) India Mobile Congress के मंच से Lava Blaze 5G phone लॉन्च हो गया है।

    Lava Blaze 5G price

    India’s most affordable 5G smartphone Lava Blaze 5G है जिसे आईएमसी 2022 के दौरान लॉन्च किया गया है। लावा ब्लेज़ 5जी फोन की कीमत 10,000 रुपये के करीब है तथा इस प्राइस रेंज में अभी तक कोई भी 5जी मोबाइल फोन भारतीय बाजार में नहीं आया है। Lava Blaze 5G दिवाली के मौके पर इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 8 5G bands सपोर्ट करता है जिसमें 1/3/5/8/28/41/77/78 शामिल है।

    most affordable 5G smartphone of India Lava Blaze 5G launched at 10000 price check feature specifications

    Lava Blaze 5G Specifications

    लावा ब्लेज़ 5जी फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन की स्क्रीन आईपीएस पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन डिस्प्ले को Widevine L1 सपोर्ट प्राप्त है जो ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान भी एचडी क्लॉलिटी का विजुअल आउटपुट प्रदान करेगा। यह भी पढ़ें: 5जी हुआ इंडिया में लॉन्च, अब रॉकेट की स्पीड से चलेगा इंटरनेट

    Lava Blaze 5G एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मिलकर काम करता है। यह लावा मोबाइल 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 700 चिपसेट पर रन करता है। लावा ब्लेज 5जी स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ ही 3जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है जो इसे 7जीबी रैम की पावर देती है। वहीं फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।

    most affordable 5G smartphone of India Lava Blaze 5G launched at 10000 price check feature specifications

    फोटोग्राफी के लिए Lava Blaze 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां स्मार्टफोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इस लावा स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

    The post इंडिया का सबसे सस्ता 5G Phone हुआ लॉन्च! नाम और काम जानकर हर भारतीय को होगा गर्व first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/most-affordable-5g-smartphone-of-india-lava-blaze-5g-launched-at-10000-price-check-feature-specifications/feed/ 1