The post 13,499 रुपये में लॉन्च हुआ AMOLED स्क्रीन वाला सस्ता 5G फोन, इसकी डिस्प्ले के नीचे लगा है अदृश्य फिंगरप्रिंट स्कैनर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने आज भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Lava Blaze AMOLED 2 लॉन्च किया है। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन है जिसके सिर्फ 13,499 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लाया गया है। इस मोबाइल की थिकनेस 7.55mm है जिसे सेगमेंट के सबसे स्लीम स्मार्टफोंस में से एक बताया जा रहा है। लावा ब्लेज़ एमोलेड 2 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स कैसे हैं ये डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Blaze AMOLED 2 5G 5जी फोन 6.67-इंच की FHD+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लावा ने इस सस्ते स्मार्टफोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है। आम तौर पर इतने सस्ते मोबाइल फोन में यह तकनीक कम ही देखने को मिलती है।
Blaze AMOLED 2 5G – Price: ₹13,499
Available at your nearest retail store
Sale starts on Amazon – 16th Aug
16.94cm (6.67”) FHD+ AMOLED Display
Slimmest in the Segment*– 7.55mm body with Linea Design
50MP AI Camera with Sony Sensor
*Source:Techarc (Smartphones under 15K) pic.twitter.com/8Zhp1dYL7L— Lava Mobiles (@LavaMobile) August 11, 2025
लावा ब्लेज़ एमोलेड 2 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि इस चिपसेट पर काम करने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन लावा ही लेकर आई थी जो Storm Play 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। यह लेटेस्ट ब्लेज़ एमोलेड 2 से तकरीबन 2,500 रुपये सस्ता है।
Lava Blaze AMOLED 2 5G फोन को एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है। Stock Android है जिसमें फालतू की ऐप्स या ब्लोटवेयर प्री-इंस्टाल नहीं आते हैं। यह सस्ता लावा 5जी फोन भारतीय बाजार में 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल में 6जीबी वचुर्अल रैम भी दी गई है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 12GB RAM (6जीबी+6जीबी) की ताकत देती है।
फोन में LPDDR5 RAM तकनीक दी गई है जो मल्टीटॉस्किंग को आसान बनाने में मदद करती है। वहीं स्मार्टफोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए यह लावा 5जी फोन 50MP Sony IMX752 रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश भी मिलेगी।

लावा ब्लेज़ एमोलेड 2 5जी फोन को कंपनी ने 33W चार्जिंग तकनीक और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया है। आज-कल के बड़ी बैटरी वाले दौर में यह यूजर्स को निराश कर सकती है। वहीं पानी से बचाने के लिए इसमें दी गई IP64 रेटिंग भी ज्यादा असरदार नहीं कही जाएगी। हॉं, फोन का स्क्रीन साइज़ और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी यूजर्स को पसंद आ सकती है। कुल मिलाकर 13,499 रुपये में इसे किफायती 5जी फोन तो कहा जाएगा, लेकिन मार्केट में इसी रेंज के कई अन्य बेहतर विकल्प भी मौजूद हैं।
15,000 रुपये से कम का 5G खरीदना है तो लावा ब्लेज़ एमोलेड 2 के अलावा भारतीय बाजार में iQOO Z10x, OPPO K13x और realme P3x सहित Tecno Pova 7 कुछ ऐसे ऑप्शन हैं जो कम कीमत में आपकी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। ये सभी बड़ी बैटरी वाले मोबाइल हैं, आइकू ज़ेड10एक्स में 6,500mAh और अन्य सभी में 6,000mAh Battery मिलती है।
अगर बड़ी स्क्रीन वाला मोबाइल आपकी पसंद है तो टेक्नो पोवा 7 144Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन देता है और बाकी सभी में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती हैं। चारों स्मार्टफोंस का डिस्प्ले साइज 6.65-इंच से बड़ा है और इनमें धूप में भी स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट साफ दिखेगा। वहीं अगर आप लो बजट वाला कैमरा फोन चाहते हैं तो, ये सस्ते 5जी फोन फोटोग्राफी के लिए 50MP Camera सपोर्ट करते हैं।
The post 13,499 रुपये में लॉन्च हुआ AMOLED स्क्रीन वाला सस्ता 5G फोन, इसकी डिस्प्ले के नीचे लगा है अदृश्य फिंगरप्रिंट स्कैनर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आजादी का जश्न होगा और भी शानदार! ये दमदार मोबाइल फोन होंगे इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
इंडिया के लिए बेहद ही शानदार दिन आ रहा है। इस सप्ताह देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। एक ओर जहां आजादी के पर्व का उत्साह होगा वहीं दूसरी ओर भारतीय मोबाइल मार्केट भी कई नए स्मार्टफोंस की गवाह बनने वाली है। इस हफ्ते OPPO, Vivo और POCO सहित Tecno व Lava जैसी मोबाइल कंपनियां अपने नए डिवाइस भारत में लॉन्च करने जा रही है। 11 अगस्त से 17 अगस्त के बीच इस वीक इंडिया में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
लॉन्च डेट – 11 अगस्त
ओपो के13 टर्बो 5जी फोन चीन में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट पर आया था और इंडिया में भी इसी प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। चाइना में ओपो के13 टर्बो 6.8-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन पर लाया गया था। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में भी यहीं स्पेसिफिकेशन्स मिलेगी। कंफर्म डिटेल्स के लिए 11 अगस्त का इंतजार किया जा रहा है।

लॉन्च डेट – 11 अगस्त
के13 टर्बो प्रो मॉडल की बात करें तो यह स्मार्टफोन भी चीन में लॉन्च हो चुका है और अब भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। इसे क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ चाइनीज मार्केट में लाया गया था जिसमें पावर बैकअप के लिए 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा 16MP सेल्फी सेंसर दिया गया है। OPPO K13 Turbo Pro में 6.8-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ ओप्पो Crystal Shield Glass लगाया गया है।

लॉन्च डेट – 11 अगस्त
इंडियन मोबाइल कंपनी लावा भी इस सप्ताह अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जो 15,000 रुपये से कम प्राइस लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि इस फोन में 50MP AI रियर कैमरा मिलेगा। वहीं साथ ही 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले भी दी जाएगी। लीक्स की मानें तो Lava Blaze AMOLED 2 मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7060 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है।

लॉन्च डेट – 12 अगस्त
वीवो वी60 5जी फोन 40 हजार रुपये तक की रेंज में इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में 12GB RAM के साथ क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 90वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए Vivo V60 के बैक पैनल पर 50MP IMX766 OIS सेंसर + 50MP Telephoto लेंस दिया गया है वहीं फ्रंट पर 50MP सेल्फी सेंसर मौजूद है। यह मोबाइल 3D quad-curved AMOLED स्क्रीन पर बना है।

लॉन्च डेट – 13 अगस्त
पोको एम7 प्लस बड़ी बैटरी वाला फोन है जो 13 अगस्त को 7000mAh बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। मोबाइल की अन्य स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स की मानें तो इसमें Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए 50MP रियर कैमरा और 8MP सेल्फी सेंसर मिल सकता है। POCO M7 Plus 5G को 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। बताते चलें कि यह 15 हजार से कम का 5जी फोन होगा।

लॉन्च डेट – 14 अगस्त
टेक्नो स्पार्क गो स्मार्टफोन को 14 अगस्त के दिन लॉन्च किए जाने की खबर है। यह सस्ता 5जी फोन होगा जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। फिलहाल ब्रांड की ओर से फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक के अनुसार यह लो बजट मोबाइल तगड़ी 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसे सेगमेंट का सबसे स्लीम फोन बताया जा रहा है। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी अनाउंसमेंट या 14 अगस्त का इंतजार करना होगा।
The post आजादी का जश्न होगा और भी शानदार! ये दमदार मोबाइल फोन होंगे इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>लावा ने अपनी ब्लेज सीरीज के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। यह मोबाइल पूर्व में लॉन्च किए गए ब्लेज एमोलेड के अपग्रेड के तौर पर Lava Blaze AMOLED 2 5G नाम से एंट्री लेगा। इसे लेकर बीते दिन हमने लीक जानकारी शेयर की थी। वहीं, अब ब्रांड ने कंफर्म कर […]
The post 11 अगस्त को आ रहा है Lava Blaze AMOLED 2 5G, कीमत होगी 15000 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लावा ने अपनी ब्लेज सीरीज के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। यह मोबाइल पूर्व में लॉन्च किए गए ब्लेज एमोलेड के अपग्रेड के तौर पर Lava Blaze AMOLED 2 5G नाम से एंट्री लेगा। इसे लेकर बीते दिन हमने लीक जानकारी शेयर की थी। वहीं, अब ब्रांड ने कंफर्म कर दिया है कि यह अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। नए टीजर में लॉन्च डेट के साथ ही प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन भी सामने आ गया है। आइए, आगे आपको हैंडसेट की डिटेल्स बताते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कंपनी ने पुष्टि की है कि नया Lava Blaze AMOLED 2 स्मार्टफोन आने वाले 11 अगस्त को इंडियन मार्केट में पेश किया जाएगा। आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं कि ब्रांड ने फोन का एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें फोन के डिस्प्ले के बारे में विशेष जानकारी दर्शाई गई है। यही नहीं पोस्ट में इसे सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन बताया गया है। जिसमें यूजर्स को Linea डिजाइन देखने को मिलेगा और इसका साइज 7.55एमएम पतला होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी इस मोबाइल के लॉन्च साथ बाजार में मौजूद वीवो, ओप्पो, मोटोरोला और रियलमी जैसी कुछ कंपनियों के बजट स्मार्टफोन को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। ब्रांड का टारगेट वे यूजर्स होंगे जो फिलहाल कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं।
अगर नए Lava Blaze AMOLED 2 मोबाइल की कीमत की बात करें तो ब्रांड ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कंफर्म किया है कि डिवाइस 15,000 रुपये से कम कीमत में आएगा यानी ग्राहकों को कम बजट में एक नया विकल्प मिलने वाला है। हालांकि देखना होगा कि इसकी कीमत बेस मॉडल और अन्य मॉडल के लिए क्या हो सकती है।
Blaze AMOLED 2 5G – Launching On, 11th Aug
So Real, Feels UnReal – 16.94 cm (6.67”) FHD + AMOLED Display
Slimmest in the Segment*– 7.55mm Sleek body with Linea Design
Bright & Bold – 50MP AI Camera with Sony Sensor
Source -*Techarc (Smartphones under 15K) pic.twitter.com/PpOITIpiGn
— Lava Mobiles (@LavaMobile) August 6, 2025
Lava Blaze AMOLED 2 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की पुष्टि भी एक्स पोस्ट में हो गई है। इस पर FHD+ रिजॉल्यूशन प्रदान किया जाएगा। कैमरा के मामले में फोन में 50MP AI रियर कैमरा मिलेगा। जो AI इमेज प्रोसेसिंग के साथ बेहतर फोटो क्वालिटी देगा।
अगर लीक खूबियों की बात करें तो यह फोन Android 15 OS पर आधारित हो सकता है। इसमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज तकनीक देखने को मिल सकती है। जिससे फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस की उम्मीद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी जा सकती है। जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में Dimensity 7060 चिपसेट मिल सकता है।
पिछले Lava Blaze AMOLED मॉडल की तुलना में नए Blaze AMOLED 2 में कई बदलाव देखने को मिले हैं। जो डिटेल्स सामने आई हैं उसके अनुसार पूर्व मॉडल में 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन थी। जबकि आगामी मॉडल में फ्लैट और स्लिम बॉडी है। Blaze AMOLED में 64MP सेंसर था। जबकि Blaze AMOLED 2 में AI से लैस 50MP कैमरा मिलने वाला है। बाकि और भी स्पेक्स अभी सामने नहीं आए हैं लेकिन उम्मीद है कि यह पहले से बेहतर हो सकता है।

अगर आप 15,000 रुपये से कम बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें लुक, AMOLED डिस्प्ले और AI कैमरा जैसी खूबियां मिलें तो Lava Blaze AMOLED 2 आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। ये उनके लिए भी खास है जो फोन का डिजाइन, डिस्प्ले क्वालिटी और स्टॉक Android अनुभव चाहते हैं। हालांकि, इस रेंज में रियलमी नारजो, मोटो G सीरीज या Infinix मोबाइल्स भी विकल्प बन सकते हैं। जो बड़ी बैटरी साइज या हाई-रिफ्रेश रेट के साथ बाजार में मौजूद हैं। Blaze AMOLED 2 का कैमरा 50MP जरूर है लेकिन यह आजकल बड़ा आम हो गया है जो कुछ यूजर्स को बेसिक लग सकता है।
कुल मिलाकर, यह फोन उनके लिए बेहतर हो सकता है जो स्लिम डिजाइन और AMOLED डिस्प्ले और बेसिक यूजर्स हैं। वहीं, अगर आपको हाई परफॉर्मेंस गेमिंग या बेहतर कैमरा सेटअप की तलाश में है तो निराशा हो सकती है।
आखिर में आपको बताते चलें कि अब तक आई जानकारी के अनुसार Lava Blaze AMOLED 2 स्मार्टफोन बजट रेंज में अच्छे फीचर्स लेकर आ रहा है। हालांकि लॉन्च के वक्त देखना होगा कि हर मॉडल की कीमत कितनी होगी? और क्या यह इंडियन यूजर्स को पसंद आएगा। अगर आप भी फोन का इंतजार कर रहे हैं तो 11 अगस्त को हम नए पोस्ट के साथ पूरी जानकारी देंगे।
The post 11 अगस्त को आ रहा है Lava Blaze AMOLED 2 5G, कीमत होगी 15000 रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava एक बार फिर कम कीमत में नया मोबाइल लाने के लिए तैयार है। यह पूर्व में आए Blaze AMOLED का अपग्रेड बनकर Lava Blaze AMOLED 2 नाम से आएगा। इसे लेकर ब्रांड ने लॉन्च की पुष्टि पहले ही कर दी थी लेकिन अभी लॉन्च डेट आना बाकि है। इससे पहले टिप्स्टर […]
The post लॉन्च से पहले ही Lava Blaze AMOLED 2 5G की लाइव तस्वीरें और स्पेसिफिकेशंस आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava एक बार फिर कम कीमत में नया मोबाइल लाने के लिए तैयार है। यह पूर्व में आए Blaze AMOLED का अपग्रेड बनकर Lava Blaze AMOLED 2 नाम से आएगा। इसे लेकर ब्रांड ने लॉन्च की पुष्टि पहले ही कर दी थी लेकिन अभी लॉन्च डेट आना बाकि है। इससे पहले टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी लाइव इमेज और कुछ स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। आइए, आगे आपको फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Lava Blaze AMOLED 2 5G के डिजाइन में सबसे बड़ी खासियत इसकी स्लिम बॉडी लग रही है। जिसे सेगमेंट में सबसे पतला बताया जा रहा है। लाइव इमेज में यह फोन वाइट रंग के फेदर डिजाइन के साथ देखा जा सकता है। जिसमें ग्लॉसी रियर पैनल दिया गया है जो प्रीमियम लुक दे रहा है। इसमें बैक पर रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल है जो पुराने Google Pixel मॉडल जैसा लग रहा है। इस मॉड्यूल में दो कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश दिख रहे है। जबकि फ्रंट में पतले बेजल्स और पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले देखने को मिलता है। वहीं, पावर और वॉल्यूम बटन को फोन के राइट साइड पर देखा गया है।

टिपस्टर ने बताया है कि Lava Blaze AMOLED 2 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इस पर FHD+ रिजॉल्यूशन प्रदान किया जा सकता है। यह फोन Android 15 OS पर आधारित हो सकता है। इसमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज तकनीक देखने को मिल सकती है। जिससे फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस की उम्मीद है। कैमरा के मामले में फोन में 50MP AI रियर कैमरा हो सकता है। जो AI इमेज प्रोसेसिंग के साथ बेहतर फोटो क्वालिटी दे सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी जा सकती है। जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
This is the Blaze AMOLED 2 5G
– Super sleek, the slimmest in the segment
– Comes with, of course, an AMOLED display (6.67-inch FHD+)
– 50MP Sony AI Rear Camera
– Android 15
– 5000mAh with 33W Fast Charging
– LPDDR5 RAM, UFS 3.1 storageWill post all the details in the coming… pic.twitter.com/VyeWBjCooN
— Mukul Sharma (@stufflistings) August 5, 2025
फिलहाल लावा ने कोई आधिकारिक लॉन्च डेट शेयर नहीं की है, लेकिन इस फोन के जुलाई में आने की बात पहले भी सामने आई थी लेकिन अब अगस्त आ चुका है और लग रहा है कि ब्रांड इसे जल्द एंट्री दे सकता है। कीमत की बात करें तो Lava Blaze AMOLED 2 5G के फीचर्स और ब्रांड के पूर्व मॉडल को देखते हुए लगता है कि यह फोन लगभग 15,000 से 17,000 रुपये के बीच लॉन्च हो सकता है।
पिछले Lava Blaze AMOLED मॉडल की तुलना में नए Blaze AMOLED 2 में कई चेंज हो सकते हैं। लीक में जो डिटेल्स सामने आई हैं उसके अनुसार पूर्व मॉडल में 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन थी। जबकि आगामी मॉडल में फ्लैट और स्लिम बॉडी दी जा सकती है। पुराने मॉडल में Android 14 था जबकि नया फोन Android 15 OS पर काम कर सकता है। आगामी मॉडल में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक मिलने की बात सामने आई है। Blaze AMOLED में 64MP सेंसर था। जबकि Blaze AMOLED 2 में AI से लैस 50MP कैमरा दिया जा सकता है।
यदि आप एक नया और अलग लुक वाला सस्ता स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो तो Lava Blaze AMOLED 2 का इंतजार करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। इसका स्लिम डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले, बढ़िया कैमरा और अन्य फीचर्स इसे अच्छा विकल्प बना सकते हैं। हालांकि अभी चिपसेट की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पूर्व Blaze AMOLED 5G में MediaTek Dimensity 6300 है इसलिए आगामी डिवाइस में अपग्रेड मिल सकता है। इसलिए भी आप इस फोन को लेने के लिए रुकने का विचार बना सकते हैं।

याद दिला दें इससे पहले आए Lava Blaze AMOLED में 6.67-इंच का 3D AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 64MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप, 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था। यह Flipkart पर 12,999 रुपये की कीमत में सेल हो रहा है।
अब तक आई जानकारी के अनुसार Lava Blaze AMOLED 2 का पतला डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले, नया ओएस Android 15 और फास्ट LPDDR5/UFS 3.1 तकनीक इसे सस्ते प्राइस में अच्छा ऑप्शन दर्शा रही है। पिछले मॉडल के मुकाबले इसमें अपग्रेड मिलने की बात नए लीक ने बता दी है। वहीं, अब देखना होगा कि ब्रांड इसकी लॉन्च डेट कब शेयर करती है। हम इसकी और जानकारी आते ही आपको नए पोस्ट में अपडेट देंगे।
The post लॉन्च से पहले ही Lava Blaze AMOLED 2 5G की लाइव तस्वीरें और स्पेसिफिकेशंस आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>घरेलू ब्रांड Lava इन दिनों लगातार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपनी नई Bold सीरीज के साथ Storm Play, Storm Lite और Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच लॉन्च की है। वहीं, अब Lava इस महीने भारत में दो और स्मार्टफोंस लॉन्च करने की तैयारी में है। ये दो नए फोन Blaze […]
The post Lava Blaze AMOLED 2 और Blaze Dragon स्मार्टफोन का इंडिया लॉन्च कंफर्म, इसी महीने होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
घरेलू ब्रांड Lava इन दिनों लगातार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपनी नई Bold सीरीज के साथ Storm Play, Storm Lite और Prowatch Xtreme स्मार्टवॉच लॉन्च की है। वहीं, अब Lava इस महीने भारत में दो और स्मार्टफोंस लॉन्च करने की तैयारी में है। ये दो नए फोन Blaze AMOLED 2 और Blaze Dragon हैं, जिन्हें मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया जाएगा और खास तौर पर Gen Z यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि Blaze AMOLED 2 जहां प्रीमियम डिस्प्ले और आकर्षक डिजाइन के लिए जाना जाएगा, जबकि Blaze Dragon दमदार प्रोसेसिंग पावर और परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। हालांकि, फिलहाल Lava ने इन फोंस की लॉन्च डेट या डिजाइन का खुलासा नहीं किया है।
Lava Blaze AMOLED 2 स्लिम डिजाइन के साथ शानदार विजुअल अनुभव प्रदान करेगा, जिसका कारण AMOLED डिस्प्ले और स्मूद परफॉर्मेंस है। कंपनी का दावा है कि Reels देखने, TV शोज/मूवीज का आनंद लेने या ऐप्स के बीच मल्टीटास्किंग जैसी इंटरैक्शन पहले से कहीं ज्यादा स्मूद और पॉलिश्ड महसूस होंगी। इसके अलावा, फोन में एक क्लीन स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा जिसमें कोई भी ब्लोटवेयर नहीं होगा।
याद दिला दें, इससे पहले आए Lava Blaze AMOLED में 6.67-इंच का 3D AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 64MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप, 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था। यह Flipkart पर ₹14,899 की कीमत में लिस्ट है।

दूसरी ओर Lava Blaze Dragon ब्रांड का परफॉर्मेंस-फोकस्ड मॉडल होगा। यह उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है जो हैवी मल्टीटास्किंग करते हैं, गेमिंग पसंद करते हैं और स्पीड को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि चिपसेट से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह हर टास्क में बेहद रेस्पॉन्सिव रहेगा। फोन में डेटा के लिए भरपूर स्टोरेज भी मिलेगा। इसके अलावा, यह डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत डिजाइन के साथ आएगा।
फिलहाल Lava Blaze AMOLED 2 और Lava Blaze Dragon को लेकर यही जानकारी सामने आई है। जैसे-जैसे इस महीने लॉन्च की तारीख करीब आएगी, हमें इनके खूबियां और उपलब्धता से जुड़ी और और जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
The post Lava Blaze AMOLED 2 और Blaze Dragon स्मार्टफोन का इंडिया लॉन्च कंफर्म, इसी महीने होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>