Lava Mobiles | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 10 Apr 2026 03:36:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6999 रुपये में 5000mAh बैटरी और 6GB RAM की ताकत वाला फोन! आज से शुरू हुई इस सस्ते स्मार्टफोन की सेल https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-under-7000-in-india-sale-lava-mobile-bold-n2-lite/ https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-under-7000-in-india-sale-lava-mobile-bold-n2-lite/#respond Fri, 10 Apr 2026 03:36:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193906 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इस सप्ताह की शुरुआत में सस्ता 5जी फोन Lava Bold N2 Pro इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है जिसे सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं आज कंपनी ने इससे भी कम कीमत वाले स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite को भारतीय बाजार में उतार दिया है। ऑफर्स के साथ यह नया […]

The post 6999 रुपये में 5000mAh बैटरी और 6GB RAM की ताकत वाला फोन! आज से शुरू हुई इस सस्ते स्मार्टफोन की सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस सप्ताह की शुरुआत में सस्ता 5जी फोन Lava Bold N2 Pro इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है जिसे सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं आज कंपनी ने इससे भी कम कीमत वाले स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite को भारतीय बाजार में उतार दिया है। ऑफर्स के साथ यह नया लावा मोबाइल बोल्ड एन2 लाइट सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लो बजट स्मार्टफोन की पूरी डिटेल और इस फोन पर मिल रही डील आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lava Bold N2 Lite का लॉन्च प्राइस 7,399 रुपये है। आज 10 अप्रैल से इस मोबाइल की सेल शुरू हो रही है। शुरुआती सेल में ही कंपनी इस सस्ते 4G Smartphone पर ​धांसू स्कीम लेकर आई है। बिना किसी बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किए ही इस मोबाइल को 400 रुपये की छूट के साथ पाया जा सकता है। यह कूपन डिस्काउंट है जो सभी ग्राहकों को मिलेगा। छूट के बाद यह अर्फोडेबल स्मार्टफोन सिर्फ 6,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा।

सिर्फ इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति एक साथ दो फोन खरीदता है तो कंपनी उसे 500 रुपये का ​एडिशनल डिस्काउंट भी देगी। यानी एक मोबाइल पर 250 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी शामिल हो जाएगी। कूपन डिस्काउंट और एडिशनल डिस्काउंट को मिलाकर एक Lava Mobile पर 400+250 रुपये का फायदा होगा और फोन की कीमत सिर्फ 6,749 रुपये पड़ेगी। देखा जाए तो 13,498 रुपये में 2 फोन! बोल्ड एन3 लाइट 4जी फोन अमेजन से Nilgiri Blue और Kolar Gold कलर में खरीदा जा सकता है।

Lava Bold N2 Lite 4G स्मार्टफोन को UniSoc 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह एंट्री लेवल सीपीयू 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। यह लावा मोबाइल Android 15 Go पर लॉन्च हुआ है। एंड्रॉयड गो एडिशन के चलते फोन में ब्लोटफ्री एक्सपीरियंस मिलेगा और कम रैम व हल्के प्रोसेसर पर भी सभी ऐप्स स्मूथ रन कर सकेगी। इस मोबाइल में बैटरी और इंटरनेट की खपत कम होगी।

लावा बोल्ड एन2 लाइट स्मार्टफोन 3GB RAM पर लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है जिसके चलते फिजिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 6GB RAM (3जीबी+3जीबी) की ताकत दी जा सकती है। यह नया लावा का फोन 64GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसमें 512GB तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।

स्क्रीन की बात करें तो लावा बोल्ड एन2 लाइट 4जी फोन 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर 2.5D ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है। बताते चलें कि बोल्ड एन2 लाइट का डायमेंशन 164.96 × 76.1 × 8.8mm और वजन 192ग्राम है।

फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल एलइडी फ्लैश से लैस 13MP AI Dual रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए लावा बोल्ड एन2 लाइट 5000mAh Battery सपोर्ट करता है और चार्जिंग के लिए इसमें 10W का सपोर्ट मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन में Wi-Fi, Bluetooth 4.2 और OTG का विकल्प मिलता है। यूजर्स को इसमें 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। वहीं फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। बताते चलें कि लावा अपने ग्राहकों को Free Home Service की सुविधा देती है। यानी फोन में खराबी आई तो लावा वाले घर आकर मोबाइल ठीक करेंगे।

The post 6999 रुपये में 5000mAh बैटरी और 6GB RAM की ताकत वाला फोन! आज से शुरू हुई इस सस्ते स्मार्टफोन की सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/smartphone-under-7000-in-india-sale-lava-mobile-bold-n2-lite/feed/ 0
Lava Shark 2 इंडिया लॉन्च कंफर्म, 50MP Camera के साथ लॉन्च होगा यह सस्ता स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-lava-shark-2-laucnh-in-india-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-lava-shark-2-laucnh-in-india-confirmed/#respond Fri, 03 Oct 2025 05:54:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183663 इस लावा मोबाइल के बैक पैनल पर iPhone 16 Pro Max से इंस्पायर्ड स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है

The post Lava Shark 2 इंडिया लॉन्च कंफर्म, 50MP Camera के साथ लॉन्च होगा यह सस्ता स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लावा ने मई महीने में 8 हजार रुपये से कम का 5जी फोन Lava Shark इंडिया में लॉन्च किया था जो 7,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। अब कंपनी इस मोबाइल का सक्सेसर Lava Shark 2 4G फोन भी लेकर आ रही है जो बेहद जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। लावा द्वारा इस स्मार्टफोन को ब्रांड के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और यूट्यूब चैनल पर टीज़ कर दिया गया है जिसमें मोबाइल की फर्स्ट लुक भी शेयर कर दी गई है। लावा शार्क 2 इसी महीने इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

लावा शार्क 2 स्मार्टफोन के लिए कंपनी द्वारा 16 सेकेंड की वीडियो शेयर की गई है जिसमें मोबाइल का पूरा डिजाइन दिखा दिया गया है। इस वीडियो क्लिप में फोन के कई अहम फीचर्स की जानकारी भी मिल गई है। कंपनी की ओर से फिलहाल Lava Shark 2 इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन इसकी सूचना मिलते ही इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा। फोन वीडियो आप नीचे लगे लिंक पर देख सकते हैं।

डिजाइन की बात करें तो यह लावा शार्क 2 ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर बनाया गया है। फोन में फ्लैट स्क्रीन दी गई है जिसके चारों ओर हल्के बेजल्स मौजूद हैं। इस लावा मोबाइल के बैक पैनल पर iPhone 16 Pro Max से इंस्पायर्ड स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जिसमें तीन कैमरा लेंस और एक क्वॉड एलइडी फ्लैश दी गई है।

फोन में कैमरा सेंसर प्लेसमेंट तो आईफोन 16 प्रो मैक्स जैसी ही है लेकिन फ्लैश को अलग तरीके से लगाया गया है। इस सेटअप में 50MP AI कैमरा लिखा गया है। फोन के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं लेफ्ट फ्रेम पर सिम स्लॉट लगा है। मोबाइल के लोवर फ्रेम पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और 3.5एमएम हेडफोन जैक मौजूद है।

Lava Shark 2 4G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल UNISOC प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है जिसके साथ 6GB RAM मिल सकती है। यह तो कंफर्म हो ही गया है कि शार्क 2 स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल या फिर 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

लावा शार्क 2 को 6.7-इंच की एचडी+ स्क्रीन पर लाया जा सकता है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल को 5,500mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। गौरतलब है कि ये सभी स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल लीक्स व अनुमान के आधार पर ही लिखी गई है जिनमें लॉन्च के वक्त बदलाव भी देखे जा सकते हैं।

बताते चलें कि बीते दिनों Lava Shark 2 4G फोन बीते दिनों सर्टिफिकेशन्स और बेंचमर्किंग प्लेटफॉर्म पर सामने आ चुका है। गीकबेंच पर यह मोबाइल Unisoc T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस बताया गया था जो 1.82GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह अपकमिंग लावा स्मार्टफोन 4GB RAM के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था जिसके साथ एंड्रॉयड 15 ओएस भी दिया गया था।

लावा शार्क 2 स्मार्टफोन की टक्कर इसी महीने इंडिया में लॉन्च हुए Samsung Galaxy F07 से होगी। यह मोबाइल MediaTek Helio G99 प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें भी 50एमपी कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा आने वाले दिनों में Moto G06 Power भी इंडिया में लॉन्च होने वाला है जो 7,000एमएएच बैटरी के साथ Lava Shark 2 के सामने चुनौती पेश करेगा।

The post Lava Shark 2 इंडिया लॉन्च कंफर्म, 50MP Camera के साथ लॉन्च होगा यह सस्ता स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-lava-shark-2-laucnh-in-india-confirmed/feed/ 0
20 अगस्त को लॉन्च होगा कम कीमत वाला गेमिंग फोन Lava Play Ultra 5G, मिलेगा 64MP Camera https://www.91mobiles.com/hindi/lava-play-ultra-5g-launch-date-in-india-20-august-know-gaming-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-play-ultra-5g-launch-date-in-india-20-august-know-gaming-features-and-specifications/#respond Mon, 18 Aug 2025 08:22:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=180428 Lava Play Ultra 5G फोन को 12 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

The post 20 अगस्त को लॉन्च होगा कम कीमत वाला गेमिंग फोन Lava Play Ultra 5G, मिलेगा 64MP Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा अपने फैंस के लिए इस नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह 20 अगस्त को Lava Play Ultra 5G फोन इंडिया में लॉन्च करेगी। यह लो बजट गेमिंग फोन बताया जा रहा है जो कम कीमत में स्मूथ और पावरफुल प्रोसेसिंग देने की कोशिश करेगा। लावा ने हालांकि अभी फोन की स्पेसिफिकेशन्स नहीं बताई है लेकिन चर्चा है कि इस अपकमिंग 5जी फोन को MediaTek प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। लावा प्ले अल्ट्रा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की लीक डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

लावा प्ले अल्ट्रा 5जी फोन 20 अगस्त को इंडिया में अनाउंस होगा। इस दिन कंपनी फोन की कीमत और सेल डिटेल्स पर से पर्दा उठाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है जो दर्शाता है कि Lava Play Ultra 5G अमेजन पर बिकेगा। इस सस्ते 5जी फोन को कंपनी ‘गेमिंग फोन’ के तौर पर टीज़ कर दी है जिसमें बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी के साथ ही मिडबजट मोबाइल प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Lava Play Ultra 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 8-कोर सीपीयू 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। पिछले महीने जुलाई में Tecno Pova 7 इस चिपसेट पर लॉन्च हुआ था और उससे पहले CMF Phone 2 Pro में इसी प्रोसेसर का ‘प्रो’ वर्जन दिया जा चुका है।

लावा प्ले अल्ट्रा 5जी फोन में स्पेशल Gameboost Mode दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। उम्मीद है कि इस मोड के चलते फोन की प्रोसे​सिंग क्षमता को गेम के रिजर्व कर दिया जाएगा और अन्य बैकग्राउंड टास्क मिनिमाइज हो जाएंगे। इस मोड में बैटरी भी ऑप्टिमाइज़ की जा सकती है। यानी फोन को प्राइमरी फोकस सिर्फ स्मूथ और लैगफ्री गेमिंग पर ही रहेगा।

लीक की मानें तो यह लावा 5जी फोन 64MP Sony IMX682 कैमरा सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं इसे 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। पावर बैकअप के लिए Lava Play Ultra 5G फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है और इसे 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है।

सामने आई लावा प्ले अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन्स अभी कंपनी द्वारा कंफर्म तो नहीं की गई है लेकिन अगर वाकई में यह 5,000mAh बैटरी पर लॉन्च होता है तो इससे लावा फैंस को निराशा हो सकती है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए 6,000एमएएच तक की पावर दी जाती तो ज्यादा बेहतर होता। बड़ी बैटरी के साथ मोबाइल यूजर्स को गेमिंग के लिए भी अधिक ज्यादा बैकअप मिल पाता।

हमारा अनुमान है कि Lava Play Ultra 5G फोन को 12 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। टेक्नो पोवा 7 के साथ ही iQOO Z10x भी इस बजट सेगमेंट में डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट पर काम करता है। इन दोनों फोंस की शुरुआती कीमत क्रमश: 12,999 रुपये और 13,499 रुपये है। दोनों में ही 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। 144Hz रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन Tecno Pova 7 को बेहतर ​ऑप्शन बनाती है।

वहीं अगर आपकी पसंद बड़ी बैटरी वाला फोन है जो 6,500एमएएच बैटरी की ताकत से लैस आइकू ज़ेड10एक्स आपके काम आ सकता है। लो बजट सेगमेंट में ही OPPO K13x, POCO M7 और Infinix Note 50X सहित realme P3x कुछ ऐसे स्मार्टफोन विकल्प हैं जिनकी कीमत भी कम हैं और ये बड़ी बैटरी के साथ 50MP Camera और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले भी मुहैया कराते हैं।

The post 20 अगस्त को लॉन्च होगा कम कीमत वाला गेमिंग फोन Lava Play Ultra 5G, मिलेगा 64MP Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-play-ultra-5g-launch-date-in-india-20-august-know-gaming-features-and-specifications/feed/ 0
7,999 रुपये का 5G Phone! आज से बिकेगा यह सस्ता 5जी मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-8000-in-india-lava-storm-lite-sale-starts-today/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-8000-in-india-lava-storm-lite-sale-starts-today/#respond Thu, 19 Jun 2025 05:47:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176130 लावा स्टॉर्म लाइट 5जी फोन का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप यहां पढ़ सकते हैं।

The post 7,999 रुपये का 5G Phone! आज से बिकेगा यह सस्ता 5जी मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • कंपनी इस मोबाइल के लिए फ्री होम सर्विस की सुविधा दे रही है।
  • इस फोन में Auto Call Recording का ऑप्शन प्रीलोडेड आता है।
  • यह स्मार्टफोन प्योर एंड्रॉयड पर काम करता है जिसमें कोई Bloatware नहीं है।

देसी मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल ने बीते दिनों भारतीय बाजार में अपना दांव चलते हुए सस्ता 5जी मोबाइल Lava Storm Lite लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन आज से देश में सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है जिसके सिर्फ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कम कीमत वाला 5G स्मार्टफोन इंडिया का पहला मोबाइल है जो MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर पर काम करता है। लावा स्टॉर्म लाइट 5जी फोन का प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप यहां पढ़ सकते हैं।

Lava Storm Lite 5G प्राइस

  • 4GB RAM + 64GB Storage – ₹7,999
  • 4GB RAM + 128GB Storage – ₹8,499

लावा स्टॉर्म लाइट 5जी फोन भारतीय बाजार में 4जीबी रैम पर लाया गया है जिसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। कंपनी इसके 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को सिर्फ 7,999 रुपये में बेच रही है। वहीं 128जीबी स्टोरेज वाले 5जी फोन का रेट 8,499 रुपये है। इस सस्ते स्मार्टफोन को Astral Blue और Cosmic Titanium कलर में खरीदा जा सकता है।

Lava Storm Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.75″ HD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6400
  • 4GB RAM + 64GB Storage
  • 4GB Virtual RAM
  • 50MP Rear Camera
  • 5MP Front Camera
  • 15W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

लावा स्टॉर्म प्ले 5जी और लावा स्टॉर्म लाइट 5जी फोन 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुए हैं। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 260पीपीआई पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस

यह लावा 5जी फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 2GHz Cortex-A55 और 2.5GHz Cortex-A76 कोर शामिल हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G57 MC2 जीपीयू मिलता है।

मेमोरी

लावा ने अपने इस लेटेस्ट और कम कीमत वाले 5जी फोन को 4जीबी रैम पर लॉन्च किया है। यह मोबाइल रैम एक्सपेंडेबल टेक्नोलॉजी से लैस है जो स्मार्टफोन की ​फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत देती है। वहीं फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Lava Storm Lite 5G फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह Sony IMX752 सेंसर है जो 2k@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस लावा 5जी स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए लावा स्टॉर्म लाइट 5जी फोन को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 15वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी का दावा है कि उनकी लैब टेस्टिंग में यह फोन 500 घंटे का स्टैंडबॉय देने में सफल हुआ है।

Lava Storm Lite 5G फीचर्स

  • सिक्योरिटी के लिए इस लावा स्मार्टफोन के साइड फ्रेम पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
  • म्यूजिक के लिए यह सस्ता 5जी फोन लोवर फ्रेम पर फिट स्पीकर के साथ 3.5mm हेडफोन सपोर्ट करता है।
  • LAVA Storm Lite 5G फोन IP64 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से बचाने में मदद करता है।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11 ac और Bluetooth 5.2 दिया गया है।
  • यह मोबाइल OTG भी सपोर्ट करता है जिसके जरिये फोन को अन्य USB डिवाइस से जोड़ सकते हैं।
  • कंपनी के अनुसार इस कम रेट वाले 5जी फोन की SAR Value <1.6W/Kg है।
  • इस स्मार्टफोन का डायमेंशन 168.75×78.1×8.3mm और वज़न 196 ग्राम है।
  • लावा स्टॉर्म लाइट 5जी में 1TB तक का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है।
  • फोन में 9 5G Bands दिए गए हैं जो सभी नेटवर्क पर फास्ट काम करते हैं।

फोन खरीदें या नहीं

7,999 रुपये में 5जी फोन, लावा के इस मोबाइल को बेस्ट डील बनाता है। इसमें ब्लोट-फ्री एंड्रॉयड ओएस दिया गया है जो इसका इस्तेमाल स्मूथ बनाए रखने में मदद करेगा। वहीं इस प्राइस रेंज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन भी Lava Storm Lite 5G को बढिया ऑप्शन के तौर पर पेश करती है।

इस स्मार्टफोन में तगड़ी बैटरी फिट की गई है जो इसे कई दिनों तक ऑन रख सकती है। हॉं, यह मोबाइल गेमिंग के लिए नहीं बना है। इसमें हैवी ग्राफिक्स तो ठीक से नहीं चल पाएंगे लेकिन डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट के चलते ऐवरेज एफपीएस वाले गेम का लुफ्त इसमें अच्छे से उठाया जा सकता है।

फोन की लुक शानदार है और स्क्रीन साइज भी बड़ा है। यह कंटेंट कन्ज्यूम करने में मजा देगी। 8 हजार रुपये से कम का 5जी फोन लावा स्टॉर्म लाइट इस रेंज का स्मार्टफोन ढूंढ रहे लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। वहीं कंपनी द्वारा दी जा रही 1 साल की वारंटी और मुफ्त होम सर्विस भी इसे खरीदने लायक डील बनाती है।

The post 7,999 रुपये का 5G Phone! आज से बिकेगा यह सस्ता 5जी मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-8000-in-india-lava-storm-lite-sale-starts-today/feed/ 0
7,999 रुपये में लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन! इसमें मिलेगी 5000mAh बैटरी और 8GB RAM की ताकत https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-8000-lava-shark-5g-launched-in-india-check-price-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-8000-lava-shark-5g-launched-in-india-check-price-and-specifications/#respond Fri, 23 May 2025 07:24:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174298 लावा शार्क 5जी फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है और इसे सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही लाया गया है।

The post 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन! इसमें मिलेगी 5000mAh बैटरी और 8GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Lava Shark 5G लॉन्च किया है। यह 4जीबी फिजिकल रैम और 4जीबी वचुर्अल रैम को साथ मिलाकर यह मोबाइल फोन यूजर्स को 8GB RAM की ताकत प्रदान कर सकता है। यह 8 हजार रुपये से भी सस्ता 5जी फोन है जिसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lava Shark 5G प्राइस

लावा शार्क 5जी फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है और इसे सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही लाया गया है। इस कम कीमत वाले सस्ते Lava Shark 5G फोन का रेट 7,999 रुपये है। यूजर्स को इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज मिलेगी। मोबाइल की बिक्री आज से ही Stellar Gold और Stellar Blue कलर में शुरू हो गई है और कंपनी अपने यूजर्स को फोन के साथ 1 साल की फ्री ​सर्विस ऐट होम वारंटी दे रही है।

Lava Shark 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.75 HD+ 90Hz Display
  • UNISOC T765
  • 4GB RAM + 64GB storage
  • 13MP AI Rear Camera
  • 5MP Selfie Camera
  • 18W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले : लावा शार्क 5जी फोन 1612 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च हुआ है। यह ‘यू’ शेप वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली एचडी+ डिस्प्ले है जो LCD पैनल पर बनी है और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर : इस सस्ते 5जी फोन को यूनिसोक के टी765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 2.3GHz स्पीड वाला Cortex A76 डुअल कोर और 2.1GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex A55 हेक्सा कोर शामिल है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन Mali-G57 MC2 GPU सपोर्ट करता है।

मेमोरी : लो बजट 5जी फोन Lava Shark को इंडिया में सिंगल मेमोरी वेरिएंट में ही लाया गया है। इस मोबाइल में 4जीबी रैम दी गई है जिसके साथ 4जीबी वचुर्अल रैम भी मिलती है। वहीं स्मार्टफोन में 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसके साथ 512जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मौजूद है। यह मोबाइल LPDDR4x RAM + UFS 2.2 storage तकनीक सपोर्ट करता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए लावा शार्क 5जी फोन के बैक और फ्रंट दोनों पैनल्स पर सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल सेंसर मिलता है जो एआई तकनीक से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए यह सस्ता 5जी फोन लावा शार्क तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। बताते चलें कि फोन बॉक्स में यूजर्स को 10वॉट चार्जर मिलेगा।

Lava Shark 5G फीचर्स

लावा शार्क एक सस्ता 5जी फोन है लेकिन इसे सबसे नए और लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग​ सिस्टम पर पेश किया गया है। इस मोबाइल में डुअल मोड 5जी बैंड (5G SA/NSA) मिलते हैं जो Jio, Airtel और Vi सिम में बढिया इंटरनेट चला सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.0 और USB Type-C मौजूद है। बताते चलें कि यह फोन IP54 रेटिंग वाला है जो कुछ हद तक पानी की फुहारों में इसे खराब होने से बचा लेगा।

8 हजार से कम के 5जी फोन

Lava Shark 5G फोन 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। 8 हजार के आस पास के बजट में Redmi A4 5G सहित POCO C75 और POCO C71 कुछ ऐसे फोन हैं जो इस रेंज में 5जी नेटवर्क सपोर्ट और बजट स्पेसिफिकेशन्स प्रदान करते हैं। वहीं लावा का ही Yuva 5G फोन भी 10 हजार से कम में आपके काम आ सकता है।

The post 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन! इसमें मिलेगी 5000mAh बैटरी और 8GB RAM की ताकत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-8000-lava-shark-5g-launched-in-india-check-price-and-specifications/feed/ 0
6499 रुपये में लॉन्च हुआ नया Lava Smartphone, देखें कैसे हैं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-mobile-phone-lava-yuva-star-2-launched-in-india-at-rs-6499-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-mobile-phone-lava-yuva-star-2-launched-in-india-at-rs-6499-price/#respond Mon, 05 May 2025 08:43:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173067 फोन की कीमत और ​डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 6499 रुपये में लॉन्च हुआ नया Lava Smartphone, देखें कैसे हैं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने आज भारतीय मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Yuva Star 2 लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर पहली बार स्मार्टफोन यूज़ करने वालों और बजट-कॉन्शस कस्टमर्स के लिए पेश किया गया है। शानदार डिजाइन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और यूज़र-फ्रेंडली फीचर्स के साथ यह फोन कंपनी की Yuva सीरीज़ को और मजबूत करता है। लावा युवा स्टार 2 में प्रीमियम ग्लॉसी बैक पैनल और साइड-फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं, जिससे इसका लुक काफी स्टाइलिश लगता है। फोन की कीमत और ​डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lava Yuva Star 2 प्राइस

लावा युवा स्टार 2 की भारत में कीमत ₹6,499 रखी गई है। यह दाम 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट का है। यह स्मार्टफोन दो रंगों में उपलब्ध रहेगा – Radiant Black और Sparkling Ivory। इसकी बिक्री देशभर के रिटेल आउटलेट्स पर 1 मई 2025 से शुरू होगी। इसके साथ Lava कंपनी अपने Free Service@Home सर्विस का भी ऑफर दे रही है, जिसमें यूज़र्स घर बैठे सर्विस का लाभ ले सकते हैं।

Lava Yuva Star 2 स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.75” HD+ Display
  • UNISOC Processor
  • Android 14 Go OS
  • 4GB RAM + 64GB Storage
  • 4GB Expandable RAM
  • 13MP AI Dual Camera
  • 5MP Front Camera
  • 10W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

लावा युवा स्टार 2 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो डेली यूज के लिए बड़ा और क्लियर व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का वादा करता है। बड़ी स्क्रीन साइज़ के साथ यह डिवाइस वीडियो देखने, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने और वेब ब्राउज़िंग के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

परफॉर्मेंस

फोन में Octa-core UNISOC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Lava Yuva Star 2 में 4जीबी रैम दी गई है, जिसे 4जीबी वर्चुअल रैम के जरिए कुल 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए और भी बढ़ाया जा सकता है। यह फोन LPDDR4X RAM सपोर्ट करता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Lava Yuva Star 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ‘गो’ ​एडिशन पर लॉन्च हुआ है। Android Go Edition खासतौर पर एंट्री-लेवल और बजट स्मार्टफोन्स के लिए डिज़ाइन किया गया हल्का और ऑप्टिमाइज़्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह फोन की परफॉर्मेंस को स्मूथ बनाए रखने के साथ-साथ स्टोरेज और बैटरी को भी बेहतर तरीके से मैनेज करता है। इसमें कम बूट टाइम, कम डाटा खपत, और तेज़ ऐप लॉन्चिंग जैसे फायदे मिलते हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी का दावा है कि AI फीचर्स की मदद से बेहतर फोटो क्वालिटी मिलेगी।

बैटरी

इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक डिवाइस को पावर देने का दावा करती है। इसके साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट और Type-C पोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी चार्ज करना आसान रहेगा।

अन्य फीचर्स

Lava Yuva Star 2 में साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, Anonymous Call Recording, डस्ट- और वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन और Free Service@Home जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। फोन का प्रीमियम ग्लॉसी बैक डिज़ाइन इसकी लुक्स को और आकर्षक बनाता है।

The post 6499 रुपये में लॉन्च हुआ नया Lava Smartphone, देखें कैसे हैं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/low-budget-mobile-phone-lava-yuva-star-2-launched-in-india-at-rs-6499-price/feed/ 0
आ रहा है Lava का सस्ता 5G फोन! प्राइस हो सकता है 10 हजार रुपये से भी कम https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-lava-storm-lite-to-launch-in-india-soon-details-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-lava-storm-lite-to-launch-in-india-soon-details-leaked/#respond Wed, 30 Apr 2025 09:23:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172788 लीक में लावा स्ट्रोम लाइट 5जी फोन की डिटेल्स सामने आ गई है।

The post आ रहा है Lava का सस्ता 5G फोन! प्राइस हो सकता है 10 हजार रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ता 5जी फोन खरीदने की बात आती है तो अनेकों लोग भारतीय मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशल पर भरोसा जताते हैं। मेक इन इंडिया मोबाइल बनाने वाली यह कंपनी अब एक और लो बजट 5जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है जिसका नाम Lava Storm Lite 5G बताया जा रहा है। कंपनी ने हालांकि अभी इस मोबाइल को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक में लावा स्ट्रोम लाइट 5जी फोन की डिटेल्स सामने आ गई है।

Lava Storm Lite 5G प्राइस (लीक)

यह लो बजट 5जी फोन साल 2023 में लॉन्च हुए Lava Storm 5G का नेक्स्ट जेन वर्ज़न होगा। सामने आई रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है यह मोबाइल लो बजट सेगमेंट में ही लाया जाएगा और Lava Storm Lite 5G प्राइस 10 हजार से कम रहेगा। फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यह सस्ता 5जी फोन मई अंत या जून के शुरुआती दिनों में भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा।

LAVA Storm 5G

Lava Storm Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • MediaTek Dimensity 7025
  • 6GB RAM + 128GB storage
  • 6.78″ 120Hz LCD Display

लावा स्ट्रोम लाइट 5जी फोन को लेकर लीक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मोबाइल मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7025 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो जिसमें 2GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A55 कोर और 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाले Cortex-A78 कोर शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक Lava Storm Lite 5G 6जीबी रैम की ताकत से लैस होगा। यह फिजिकल रैम और वचुर्अल रैम की मिलीजुली पावर होगी। यानी फोन को 3जीबी या 4जीबी रैम के साथ लाया जा सकता है जिसके साथ एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी शामिल रहेगी। इस फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।

इस अपकमिंग लावा 5जी फोन में 6.78-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है। लीक के अनुसार यह एलसीडी पैनल वाली डिस्प्ले होगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। फिलहाल इस मोबाइल की इतनी ही डिटेल्स सामने आई है। Lava Storm Lite 5G फोन से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

Lava Storm 5G

  • 6.8″ FHD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 6080
  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • 8GB Expandable RAM
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 33W 5,000mAh Battery

प्राइस : लावा स्ट्रोम 5जी फोन 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल अभी शॉपिंग साइट अमेजन पर 10,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है।

स्क्रीन : Lava Storm 5G फोन 1080 x 2460 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह 2.5डी कर्व्ड स्क्रीन है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेट सपोर्ट के साथ ही 396पीपीआई सपोर्ट मिलता है।

प्रोसेसिंग : यह लावा मोबाइल क्लीन एंड्रॉयड ओएस पर चलता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।

मेमोरी : यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जो एक्सपेंडेबल रैम तकनीक से लैस है। इसमें 8जीबी वचुर्अल रैम मिलती है जो 8जीबी फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत देती है। फोन में 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Lava Storm 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : लावा स्ट्रोम 5जी मोबाइल फोन पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी गई है।

The post आ रहा है Lava का सस्ता 5G फोन! प्राइस हो सकता है 10 हजार रुपये से भी कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-under-10000-lava-storm-lite-to-launch-in-india-soon-details-leaked/feed/ 0
6999 रुपये में लॉन्च होगा देसी मोबाइल फोन LAVA Yuva 2, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/lava-yuva-2-to-launch-in-india-soon-know-the-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-yuva-2-to-launch-in-india-soon-know-the-details/#respond Tue, 01 Aug 2023 11:40:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=113141 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडियन मोबाइल ब्रांड लावा ने साल 2023 की शुरूआत में लो बजट स्मार्टफोन Lava Yuva 2 Pro लॉन्च किया था जो सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज़ का एक और नया मोबाइल फोन लेकर आ रही है जिसे Lava Yuva 2 नाम के साथ […]

The post 6999 रुपये में लॉन्च होगा देसी मोबाइल फोन LAVA Yuva 2, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल ब्रांड लावा ने साल 2023 की शुरूआत में लो बजट स्मार्टफोन Lava Yuva 2 Pro लॉन्च किया था जो सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज़ का एक और नया मोबाइल फोन लेकर आ रही है जिसे Lava Yuva 2 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन का नाम अनाउंस करने के साथ ही इसके प्राइस पर से भी पर्दा उठा दिया है।

Lava Yuva 2

लावा इंडिया ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज के जरिये जानकारी दी है कि वह नया स्मार्टफोन Lava Yuva 2 भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने यह भी बता दिया है कि लावा युवा 2 का प्राइस 6,999 रुपये होगा।​ फिलहाल फोन की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन टीज़र ईमेज को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि यह नया लावा मोबाइल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के आस-पास इंडिया में उपलब्ध हो सकता है।

चीना ब्रांड्स को चुनौती

लावा का नया स्मार्टफोन 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किए जाने की बात सामने आ रही है। लो बजट सेग्मेंट में इस वक्त iTel, Infinix और Tecno काफी सक्रिय हैं तथा साथ ही Realme और Redmi भी अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। लेकिन गौर करने वाली बात है कि ये सभी मोबाइल ब्रांड ‘चाइनीज’ हैं। ऐसे में भारतीय मोबाइल कंपनी द्वारा नया फोन लाना मोबाइल यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है जो चीनी ब्रांड्स को चुनौती भी दे सकता है।

Lava Yuva 2 Pro

प्राइस ₹7,999
स्क्रीन 6.5″ HD+ Notch Display
प्रोसेसर MediaTek Helio G37 Processor
मैमोरी (4GB+ 3GB*) RAM + 64GB ROM
कैमरा 13MP AI Triple Rear Camera
बैटरी 10W 5,000mAh battery
  • लावा युवा 2 प्रो स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसमें 269पीपीआई और 16.7एम कलर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का डायमेंशन 164.5x76x9.0एमएम और वजन 204 ग्राम है।
  • Lava Yuva 2 Pro एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है। यह क्लिन एंड्रॉयड ओएस है जिसपर कोई ऐड या ब्लोटवेयर नहीं मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए इस लावा मोबाइल में मीडियाटेक हीलियो जी37 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
  • लावा युवा 2 प्रो 3जीबी वर्चुअल रैम तकनीक के साथ आता है जो इंटरनल रैम के साथ मिलकर इसे 7जीबी रैम की ताकत प्रदान करता है।
  • फोटोग्राफी के लिए इस लावा मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर मौजूद है दो अन्य वीजीए लेंस और एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Lava Yuva 2 Pro स्मार्टफोन को 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर से लैस किया गया है।
  • Lava Yuva 2 Pro 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है।
  • पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह फोन 581 घंटे यानी तकरीबन 25 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखता है।

The post 6999 रुपये में लॉन्च होगा देसी मोबाइल फोन LAVA Yuva 2, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-yuva-2-to-launch-in-india-soon-know-the-details/feed/ 0
चाइनीज ब्रांड्स को टक्कर देने आ सकता है Lava Agni 2 5G, लॉन्च से पहले ही हुई स्पेसिफिकेशन्स लीक https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-phone-lava-agni-2-5g-launch-in-india-soon-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-phone-lava-agni-2-5g-launch-in-india-soon-specifications-leaked/#respond Wed, 01 Mar 2023 10:51:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=98788 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडियन मोबाइल ब्रांड लावा ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Lava Yuva 2 Pro बाजार में उतारा है जो सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘अग्नी’ सीरीज़ के तहत भी नया मोबाइल लेकर आएगी जो Lava Agni 2 5G नाम […]

The post चाइनीज ब्रांड्स को टक्कर देने आ सकता है Lava Agni 2 5G, लॉन्च से पहले ही हुई स्पेसिफिकेशन्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Lava Agni 2 5G की बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है।
  • फोन में 8GB RAM और MediaTek Dimensity 1080 दिया जा सकता है।
  • इस लावा मोबाइल की कीमत 20 हजार से 25 हजार की रेंज में हो सकती है।

इंडियन मोबाइल ब्रांड लावा ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Lava Yuva 2 Pro बाजार में उतारा है जो सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी ‘अग्नी’ सीरीज़ के तहत भी नया मोबाइल लेकर आएगी जो Lava Agni 2 5G नाम के साथ लॉन्च होगा। ताजा लीक में लॉन्च से पहले ही लावा अग्नी 2 5जी फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठा गया है।

8GB RAM Phone Lava Agni 2 5G launch in india soon specifications leaked

Lava Agni 2 5G की डिटेल्स टिपस्टर पारस गुगलानी के माध्यम से सामने आई है। टिपस्टर का कहना है कि यह मोबाइल फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां फोन का मॉडल नंबर LXX504 बताया गया है। लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई है। माना जा रहा है कि यह लावा मोबाइल जल्द इंडिया में लॉन्च होगा और इसकी कीमत 20 हजार रुपये के करीब होगी। यह भी पढ़ें: Lava Yuva 2 Pro सिर्फ 7,999 रुपये में हुआ सेल के लिए उपलब्ध, इसमें मिलती है 7GB RAM की ताकत

Lava Agni 2 5G Specifications

  • 6.5″ HD+ 90Hz display
  • 8GB RAM
  • MediaTek Dimensity 1080
  • 50MP Rear camera
  • 16MP Selfie Sensor
  • 44W 5,000mAh battery

सामने आई जानकारी के मुताबिक लावा अग्नी 2 5जी फोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 1080 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 8 जीबी रैम देखने को मिलेगी तथा बाजार में यह फोन एक से अधिक मैमोरी वेरिएंट्स में एंट्री ले सकता है। यह स्मार्टफोन सबसे नए एंडरॉयड 13 ओएस के साथ मार्केट में एंट्री लेगा।

8GB RAM Phone Lava Agni 2 5G launch in india soon specifications leaked

Lava Agni 2 5G फोन में 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले देखने को मिल सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जो ओआईएस फीचर से लैस होगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन को 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया जा सकता है।

8GB RAM Phone Lava Agni 2 5G launch in india soon specifications leaked

लावा अग्नी 2 5जी फोन को लेकर बताया गया है कि इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जाएगी। वहीं पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।

The post चाइनीज ब्रांड्स को टक्कर देने आ सकता है Lava Agni 2 5G, लॉन्च से पहले ही हुई स्पेसिफिकेशन्स लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-phone-lava-agni-2-5g-launch-in-india-soon-specifications-leaked/feed/ 0
LAVA का तोहफा, अब वारंटी खत्म होने पर भी मुफ्त में रिपेयर होंगे कंपनी के मोबाइल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/lava-offer-giving-100-days-warranty-extend-on-out-of-warranty-smartphone-repairs/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-offer-giving-100-days-warranty-extend-on-out-of-warranty-smartphone-repairs/#respond Fri, 30 Jul 2021 08:28:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63881 इन 100 दिनों तक लावा मोबाइल यूजर्स बिना कोई एक्स्ट्रा पैसा चुकाए ​फ्री में अपने मोबाइल फोन को रिपेयर करवा सकेंगे।

The post LAVA का तोहफा, अब वारंटी खत्म होने पर भी मुफ्त में रिपेयर होंगे कंपनी के मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

LAVA Mobiles उन इंडियन टेक ब्रांड्स में से एक है जिसने अपने प्रोडक्ट्स की क्वॉलिटी और सर्विस के दमपर भारतीय ग्राहकों को खुद से जोड़ा है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही यह घोषणा की थी कि लावा द्वारा साल की शुरूआत में लॉन्च किए गए LAVA Z2, LAVA Z4, LAVA Z6 और Lava MyZ smartphones को Android 11 पर अपडेट किया जाएगा। वहीं अब फिर से अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए लावा कंपनी Free Warranty Extend ऑफर लेकर आई है जिसमें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फ्री में 100 दिन की वारंटी मुफ्त दी जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार Lava ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है जिसके तहत लावा मोबाइल यूजर्स को 100 दिन की एक्स्टेंडेड वांरटी मुफ्त में दी जा रही है। इस ऑफर के तहत ऐसे लावा मोबाइल्स जिन्हें खरीदे हुए एक साल बीत चुका है या फिर उनकी वारंटी समाप्त हो चुकी है, वह फिर से 100 दिनों की अतिरिक्त वारंटी पा सकेंगे। इन 100 दिनों तक लावा मोबाइल यूजर्स बिना कोई एक्स्ट्रा पैसा चुकाए फ्री में अपने मोबाइल फोन को रिपेयर करवा सकेंगे।

Lava offer giving 100 days Warranty extend on Out of Warranty smartphone repairs

Lava का पहला 5G SmartPhone

लावा कंपनी इंडिया में अपना पहला 5जी फोन लाने की भी तैयारी कर रही है। बीते दिनों लावा मोबाइल्स की प्लानिंग व स्ट्रेटजी सामने आई थी जिसमें पता चला था कि कंपनी अपने पहले 5जी स्मार्टफोन पर काम कर चुकी है और यह 5जी फोन दीपावली के अवसर पर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। प्रोडक्ट हेड के मुताबिक यह Lava 5G SmartPhone स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी लेटेस्ट और एडवांस होगा तथा इंडियन मार्केट में इस 5जी फोन की कीमत 17,000 रुपये के लेकर 20,000 रुपये के बीच ही रखी जाएगी। चर्चा है कि लावा का यह आने वाला 5जी फोन Reliance Jio, Airtel या फिर Vodafone Idea के साथ बंडल ऑफर में भी प्राप्त हो सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi-Realme को टक्कर देने सिर्फ 7,999 में लॉन्च हुआ 6GB RAM और 5,000mAh बैटरी वाला Micromax In 2B

Lava announced Android 11 update for lava Z4 Z6 z2 and MyZ smartphone

इन स्मार्टफोंस को मिलेगी Android 11 Update

Lava ने घोषणा करते हुए बताया है कि कंपनी अपनी ज़ेड सीरीज़ के नए स्मार्टफोंस को एंडरॉयड 11 पर अपडेट करने जा रही है। लावा के अनुसार Android 11 Update पाने वाले इस मोबाइल फोंस में सबसे पहले LAVA Z4 और LAVA Z6 शामिल होंगे और इन दोनों डिवाईसेज को 25 जुलाई से एंड्रॉयड 11 की अपडेट मिलनी शुरू हो चुकी है। वहीं LAVA Z2 स्मार्टफोन को एंडरॉयड 11 आने वाले दिनों में मिलेगा। बता दें कि Lava MyZ smartphones को भी एंडरॉयड 11 अपडेट दे रही है लेकिन इसके तहत सिर्फ वही मोबाइल फोन कवर होंगे जो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं।

The post LAVA का तोहफा, अब वारंटी खत्म होने पर भी मुफ्त में रिपेयर होंगे कंपनी के मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-offer-giving-100-days-warranty-extend-on-out-of-warranty-smartphone-repairs/feed/ 0