LAVA Star 3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 12 Feb 2026 07:16:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7499 रुपये का स्मार्टफोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और वर्चुअल 8GB RAM की ताकत के साथ आया LAVA Star 3 https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-8000-lava-star-3-price-and-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-8000-lava-star-3-price-and-specifications-in-hindi/#respond Thu, 12 Feb 2026 07:16:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=190206 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडियन मोबाइल ब्रांड Lava International ने आज सस्ता मोबाइल फोन चलाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से LAVA Star 3 लॉन्च किया गया है जो बड़ी 5000mAh Battery, 13MP Camera और 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत से लैस होकर आया है। यह अर्फोडेबल मोबाइल Android […]

The post 7499 रुपये का स्मार्टफोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और वर्चुअल 8GB RAM की ताकत के साथ आया LAVA Star 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल ब्रांड Lava International ने आज सस्ता मोबाइल फोन चलाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से LAVA Star 3 लॉन्च किया गया है जो बड़ी 5000mAh Battery, 13MP Camera और 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत से लैस होकर आया है। यह अर्फोडेबल मोबाइल Android Go से लैस है जो सस्ते रेट में स्मूथ परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है। लावा स्टार 3 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

LAVA Star 3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च हुआ है जो ‘गो’ एडिशन पर काम करता है। एंड्रॉयड गो होने के चलते इस स्मार्टफोन में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है। ये गूगल ऐप्स फोन में कम स्टोरेज घेरती है और हल्की रैम होने के बावजूद फास्ट काम करती है। वहीं इन गूगल ऐप्स को चलाने पर मोबाइल इंटरनेट की खपत भी कम होती है। साथ बैटरी कंजप्शन भी कम होता है।

फोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करेें तो लावा स्टार 3 को UNISOC SC9863A चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 1.2गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह लावा मोबाइल Expandable RAM तकनीक से लैस है जो मोबाइल की 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वर्चुअल रैम को जोड़कर इसे 8GB RAM की ताकत प्रदान करता है।

लावा स्टार 3 4जी फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 260PPI और 16M कलर डेप्थ सपोर्ट करती है। यह नया लावा का फोन 2.5D Glass से प्रोटेक्ट किया गया है। बता दें कि कंपनी ने इसे IP64 रेटिंग के साथ पेश किया है जो मोबाइल का धूल व पानी से बचाने में मदद करती है।

फोटोग्राफी के लिए LAVA Star 3 4G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13-मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह सस्ता मोबाइल फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन का कैमरा AI फीचर्स से लैस है जो लाइटिंग कंडीशन को समझते हुए खुद ही फोटो में एडजस्टमेंट करता है और खूबसूरत आउटपुट प्रदान करता है।

पावर बैकअप के लिए यह लावा मोबाइल 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस फोन में 10 घंटे तक Youtube चलाई जा सकती है। वहीं Stand By मोड में यह स्मार्टफोन 340 घंटे यानी तकरीबन 14 दिन का बैकअप दे सकता है। लावा स्टार 3 को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 10वॉट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

LAVA Star 3 4G फोन सिर्फ 7,499 रुपये में लॉन्च हुआ है। इसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन की खरीद पर कंपनी 1 साल की फुल वारंटी देने के साथ फ्री होम सर्विस की सुविधा भी दे रही है। इस नए लावा स्मार्टफोन को Indus Black और Siachen White कलर में अगले महीने यानी मार्च से खरीदा जा सकेगा। यह ऑनलाइन साइट्स और ऑफलाइन दुकानों पर बिकेगा।

The post 7499 रुपये का स्मार्टफोन लॉन्च, 5000mAh बैटरी और वर्चुअल 8GB RAM की ताकत के साथ आया LAVA Star 3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/phone-under-8000-lava-star-3-price-and-specifications-in-hindi/feed/ 0