LAVA X3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 29 Mar 2023 04:13:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Poco C50 Vs Lava X3 : चाइनीज और देसी कंपनी के बीच कड़ा है मुकाबला, यहां जानें कौन है सबसे बेस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c50-vs-lava-x3-price-specifications-and-features/ https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c50-vs-lava-x3-price-specifications-and-features/#respond Wed, 04 Jan 2023 12:48:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95523 Poco C50 स्मार्टफोन को 6499 रुपये और Lava X3 स्मार्टफोन को 6999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

The post Poco C50 Vs Lava X3 : चाइनीज और देसी कंपनी के बीच कड़ा है मुकाबला, यहां जानें कौन है सबसे बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Poco C50 स्मार्टफोन की सीधी टक्कर Lava X3 से है।
  • Poco और Lava दोनों फोन में मीडियाटेक का Helio A22 प्रोसेसर मिलता है।
  • पोको और लावा दोनों फोन की कीमत 7000 रुपये से कम है।

Poco C50 Vs Lava X3 : पोको ने एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन सेग्मेंट में कुछ दिनों पहले ही Poco C50 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। पोको का यह स्मार्टफ़ोन 6499 रुपये की शुरुआती क़ीमत में लॉन्च किया गया है। पोको के इस स्मार्टफ़ोन की मार्केट में सीधी टक्कर रेडमी, रियलमी और लावा के एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन के साथ होनी है। चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन ब्रांड पोको के इस स्मार्टफ़ोन की सीधी टक्कर भारतीय फ़ोन कंपनी लावा के Lava X3 से होनी है। आज हम आपको इन दोनों स्मार्टफ़ोन (Poco C50 Vs Lava X3) में से कौन सा फ़ोन बेस्ट है इसके बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Poco C50 Vs Lava X3 : क़ीमत

Poco C50 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Poco C50 का पहला वेरिएंट 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ 6499 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही दूसरा वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ 7,299 रुपये की क़ीमत में लॉन्च किया गया है। बात करें Lava X3 स्मार्टफ़ोन की तो यह सिर्फ़ एक वेरिएंट में आता है। इस फ़ोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की क़ीमत 6,999 रुपये है।

phone under 7000 in india Redmi A1 POCO C50 price features specifications sale offer

  • Poco C50 – 2GB+32GB वेरिएंट : 6499 रुपये
  • Poco C50 – 3GB+32GB वेरिएंट : 7299 रुपये
  • Lava X3 – 3GB+32GB वेरिएंट : 6,999 रुपये

Poco C50 Vs Lava X3 : स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

डिस्प्ले

सबसे पहले बात करते हैं Poco C50 स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.52 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल और आसपेक्ट रेस्यो 20:9 हैं। वहीं डिस्प्ल में सेल्फ़ी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। वहीं बात करें Lava X3 स्मार्टफ़ोन की तो इसमें भी 6.52 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है। इस फ़ोन का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल और आसपेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसके साथ ही फ़ोन में सेल्फ़ी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है।

कैमरा

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Poco C50 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस का प्राइमरी कैमरा 8MP का है, जिसका अपर्चर f/2.0 है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप का सेकेंडरी कैमरा 0.8MP डेप्थ सेंसर है। इसके साथ ही फ़ोन में डुअल LED फ्लैश दिया गया है। वहीं बात करें अगर सेल्फी कैमरा की तो फोन में 5MP का कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है।

LAVA X3 specifications revealed on amazon India Launch soon in low budget

Lava X3 स्मार्टफ़ोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फ़ोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 8 MP और सेकेंडरी कैमरा QVGA है। इस फ़ोन में सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।

चिपसेट

अब बात करेंगे दोनों स्मार्टफ़ोन के प्रोसेसर के बारे, शाओमी के सब-ब्रांड पोको के एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन Poco C50 में Mediatek का Helio A22 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में दिए चिपसेट में क्वाड कोर Cortex-A53 सीपीयू दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफ़िक्स के लिए फ़ोन में PowerVR GE8320 का सपोर्ट दिया गया है। वहीं बात करें लावा के फ़ोन की तो इसमें भी Mediatek का Helio A22 चिपसेट और ग्राफ़िक्स के लिए PowerVR GE8320 दिया गया है। यह भी पढ़ें : 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ Poco C50, Realme को मिलेगी कड़ी टककर

बैटरी

बैटरी की बात करें तो Poco C50 स्मार्टफोन में 5000 mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसके साथ ही चार्जिंग के लिए 10W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वहीं बात करें Lava X3 स्मार्टफ़ोन की तो इसमें 4000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी मिलती है, जिसके साथ 10W का वायर्ड चार्जर साथ में मिलता है। यह भी पढ़ें : 6,999 रुपये में भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया दमदार स्मार्टफोन, चाइनीज ब्रांड का होगा डब्बा गोल

कनेक्विटी और सिक्योरिटी

Poco और लावा के एंट्री लेवल दोनों ही स्मार्टफोन में डुअल सिम 4G का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही दोनों फ़ोन में Wi-Fi, Bluetooth, GPS, FM रेडिया और USB Type C का सपोर्ट दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

The post Poco C50 Vs Lava X3 : चाइनीज और देसी कंपनी के बीच कड़ा है मुकाबला, यहां जानें कौन है सबसे बेस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/poco-c50-vs-lava-x3-price-specifications-and-features/feed/ 0
सस्ते में 5G से लेकर दमदार परफ़ॉर्मेंस वाले लावा के सबसे बेस्ट स्मार्टफ़ोन https://www.91mobiles.com/hindi/best-lava-phones-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-lava-phones-in-india/#respond Thu, 29 Dec 2022 10:55:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=95174 इंडियन स्मार्टफ़ोन कंपनी Lava ने कम दाम में दमदार परफ़ॉर्मेंस और 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर चाइनीज़ कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है। यहां हम आपको लावा के बेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

The post सस्ते में 5G से लेकर दमदार परफ़ॉर्मेंस वाले लावा के सबसे बेस्ट स्मार्टफ़ोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • लावा इंडियन स्मार्टफ़ोन मेकर कंपनी है।
  • लावा ने कुछ महीने पहले ही Lava Blaze 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।
  • लावा का एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन Lava X3 है।

Best Lava Phones in India : भारतीय स्मार्टफ़ोन कंपनी Lava ने साल 2022 में चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन को कड़ी टक्कर दी है। इस साल कंपनी ने एक से बढ़कर एक स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर चाइनीज़ कंपनियों के नाक में दम कर दिया था। कंपनी सबसे कम क़ीमत में लेटस्ट स्पेसिफिकेशन्स और हार्डवेयर के साथ 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर खूब सुर्ख़ियां बटोरी थी। आज हम आपको लावा कंपनी के टॉप बेस्ट 5 स्मार्टफ़ोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो कम क़ीमत में बेस्ट स्पेसिफिकेशन्स ऑफर्स करते हैं।

Best Lava Phones in India

  • Lava Blaze Pro
  • Lava Yuva Pro
  • Lava Blaze 5G
  • Lava Blaze Nxt
  • Lava X3

Lava Blaze Pro

क़ीमत : 10,499 रुपये

Lava Blaze Pro स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का एचडी+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। लावा के इस फ़ोन में Mediatek का Helio G37 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। इस फ़ोन में 3GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। यह फ़ोन एंड्रॉयड 12 पर रन करता है।

lava-blaze-pro

लावा के Blaze Pro फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का सेकेंडरी और एक VGA कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फ़ोन में सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। Lava Blaze Pro में डुअल सिम सपोर्ट, 4G LTE, 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। इस फ़ोन में फ़िगर सेंसर और 5000mAh की बैटरी कका सपोर्ट दिया गया है।

Lava Yuva Pro

क़ीमत : 7,799 रुपये

Lava Yuva Pro स्मार्टफोन में 6.5-इंच का एचडी+ IPS डिस्प्ले पैनल दिया गया है। लावा के इस फोन में 3GB RAM रैम और 32GB इन-बिल्ट स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही फोन की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। लावा का यह फोन Android 12 पर रन करता है।

lava-yuva-pro

लावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है। इसके साथ ही फ़ोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Lava Yuva Pro स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में डुअल 4G, Wi-Fi, 3.5mm ऑडियो जैक, Bluetooth v5.0 और OTG सपोर्ट दिया गया है।

Lava Blaze 5G

क़ीमत : 10,999 रुपये

Lava Blaze 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन 1600×720 पिक्सल HD+ है। लावा का यह फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में 3GB वर्चुअल रैम और micoSD कार्ड के साथ आता है।

lava-blaze-5g

इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Lava Blaze 5G स्मार्टफोन में 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 12 OS पर रन करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फ़ोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

Lava Blaze Nxt

क़ीमत : 9,299 रुपये

Lava Blaze NXT स्मार्टफोन में 6.5-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन HD+ है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। लावा के इस फोन में 13MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। Lava Blaze NXT स्मार्टफोन MediaTek Helio G37 प्रोसेसर के साथ आता है।

lava-blaze-nxt

लावा के इस फोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दिया गया है। Blaze NXT स्मार्टफोन में भी 3GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। यह फ़ोन Android 12 पर रन करता है। यह फोन 3.5mm ऑडियो जैक, रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, Dual-SIM, 4G, WiFi, Bluetooth 5.0, OTG, और GPS सपोर्ट के साथ आता है। Lava Blaze NXT फोन में 5,000mAh बैटरी और चार्जिंग के लिए Type C पोर्ट दिया गया है।

Lava X3

क़ीमत : 6,299 रुपये

Lava X3 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले दियाय गया है। इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। लावा के एंट्री लेवल स्मार्टफ़ोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश भी दिया गया है। इसके साथ ही फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

lava-x3

LAVA X3 स्मार्टफोन को MediaTek Helio A22 SoC के साथ 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 12 Go Edition पर रन करता है। लावा का यह फोन 4,000mAh की बैटरी, 10W चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट के साथ आता है।

The post सस्ते में 5G से लेकर दमदार परफ़ॉर्मेंस वाले लावा के सबसे बेस्ट स्मार्टफ़ोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-lava-phones-in-india/feed/ 0
6,999 रुपये में भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया Lava X3 स्मार्टफोन, जानें फोन के बारे में सबकुछ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-x3-launched-in-india-for-rs-6999-check-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-x3-launched-in-india-for-rs-6999-check-specifications/#respond Sun, 18 Dec 2022 13:21:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=94306 Lava X3 फोन की इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में सीधी टक्कर Redmi A1+, Realme C33 से होनी है।

The post 6,999 रुपये में भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया Lava X3 स्मार्टफोन, जानें फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Lava X3 स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Lava X3 को 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
  • लावा के इस फोन में 8MP डुअल रियर कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Lava ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। लावा का लेटेस्ट स्मार्टफोन Lava X3 है। इंडियन स्मार्टफोन मार्केट ने पिछले दिनों भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब कंपनी भारत में एंट्री लेवल सेग्मेंट का नया स्मार्टफोन लेकर आई है। लावा का यह स्मार्टफोन 8000 रुपये से कम की कीमत में लॉन्च किया गया है। लावा के इस स्मार्टफोन की इंडियन मार्केट में सीधी टक्कर चाइनीज ब्रांड के Redmi A1+, Realme C33, और दूसरे स्मार्टफोन से होनी हैं। यहां हम आपको लावा एक्स 3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Lava X3 स्पेसिफिकेशन्स

Lava X3 स्मार्टफोन में 6.53-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन HD+ है। लावा के इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच दी गई है और इसमें टॉप और बॉटम में थिक बैजल दी गई हैं। इस फोन के रियर पैनल में पिल शेयर कैमरा मॉड्यूल और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। लावा के इस फोन में 8MP का प्राइमरी कैमरा और VGA सेकेंडरी कैमरा के साथ LED फ्लैश दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

lava-x3-specs

Lava X3 स्मार्टफोन में क्वाड कोर Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया गया है। इस फोन में स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। लावा के इस फोन में 4,000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग दिया गया है। यह फोन Android 12 Go Edition पर रन करता है।

Lava X3 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, USB-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, Bluetooth, WiFi, और GPS दिया गया है। यह भी पढ़ें : 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 60MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ Moto X40 हुआ लॉन्च

Lava X3 कीमत

Lava X3 स्मार्टफोन को भारत में 6,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह फोन Arctic Blue, Charcoal Black और Luster Blue कलर में पेश किया गया है। इस फोन की बिक्री भारत में 20 दिसंबर से शुरू होगी। इसके साथ ही लावा का कहना है कि इस फोन के साथ कंपनी 2,999 रुपये की कीमत वाले Lava ProBuds N11 नेकबैड को फ्री में खरीद पाएगी।

The post 6,999 रुपये में भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया Lava X3 स्मार्टफोन, जानें फोन के बारे में सबकुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-x3-launched-in-india-for-rs-6999-check-specifications/feed/ 0
3GB RAM और 8MP Dual Camera के साथ लॉन्च होगा सस्ता LAVA X3, 7 हजार के बजट में हो सकता है दाम https://www.91mobiles.com/hindi/lava-x3-specifications-revealed-on-amazon-india-launch-soon-in-low-budget/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-x3-specifications-revealed-on-amazon-india-launch-soon-in-low-budget/#respond Tue, 13 Dec 2022 02:16:59 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93908 LAVA X3 की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अमेजन इंडिया पर हो गया है। यह स्मार्टफोन 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड 12 गो एडिशन, मीडियाटेक हीलियो चिपसेट, 8एमपी डुअल रियर और 5एमपी सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा।

The post 3GB RAM और 8MP Dual Camera के साथ लॉन्च होगा सस्ता LAVA X3, 7 हजार के बजट में हो सकता है दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

 

  • LAVA X3 की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अमेजन इंडिया पर हो गया है।
  • लावा एक्स3 स्मार्टफोन 3जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च होगा।
  • 8एमपी डुअल रियर और 5एमपी सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।
  • यह लावा मोबाइल एंड्रॉयड 12 गो एडिशन और मीडियाटेक हीलियो चिपसेट पर लॉन्च होगा।
  • LAVA X3 की कीमत 8 हजार के करीब होने की उम्मीद है।

 

हाल में दिनों भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी लावा बहुत ही एक्टिव हो गया है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने Lava Blaze 5G को भारतीय बाजार में पेश किया था जो कि फिलहाल देश में सबसे सस्ता 5जी फोन कहा जा रहा है। वहीं अब कंपनी बजट सेग्मेंट में ही नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह फोन LAVA X3 नाम से लॉन्च होने वाला है और इसकी फोटो और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन साइट अमेज़न इंडिया पर लिस्ट हो गए हैं। गौरतलब है कि सस्ते 5जी फोन के बाद कंपनी Lava Yuva Pro भी लॉन्च कर चुकी है जो अल्ट्रा लो कॉस्ट मॉडल फोन है और इसकी कीमत मात्र 7,799 रुपये है। अब इसी श्रेणी में LAVA X3 आने वाला है।

 

LAVA X3 specifications revealed on amazon India Launch soon in low budget

LAVA X3 India Launch

अमेज़न पर लिस्ट किए गए इस फोन का फिलहाल लॉन्च डेट तो नहीं आया है लेकिन कमिंग सून लिख कर प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है। रही बात फोन के डिजाइन की तो सिर्फ एक सामने से फोटो दिया गया है जहां आप वॉटर ड्रॉप नॉच और बेज़ल लेस स्क्रीन देख सकते हैं। फोन के दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन देखा जा सकता है। वहीं स्क्रीन पर कंपनी ने बड़ा सा 3 लिखा है जो एक्स3 केे लिए है। हालांकि यह फोन 5जी होगा या 4जी फिलहाल जानकारी नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि 4जी होगा।

LAVA X3 specifications revealed on amazon India Launch soon in low budget

LAVA X3 Specification

अमेजन इंडिया में लावा एक्स3 की स्पेसिफिकेशन्स पर से भी पर्दा उठा दिया गया है। माइक्रोसाइट से खुलासा हुआ है कि यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च होगा। फोन की स्क्रीन ‘यू’ शेप वाले वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली होगी जो आईपीएस पैनल पर बनी होगी। डिस्प्ले के तीन किनारे जहां बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है।

LAVA X3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर लॉन्च होगा। इस मोबाइल में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि यह SoC (system-on-a-chip) कौन सा होगा, यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है। वहीं अमेज़न पर लावा एक्स3 को 3जीबी रैम से लैस बताया गया है जिसके साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

LAVA X3 specifications revealed on amazon India Launch soon in low budget

फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर दिया गया है। इस बैक कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एआई लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए LAVA X3 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

LAVA X3 के बैक पैनल पर ही रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। लावा एक्स3 4जी फोन होगा जिसमें डुअल सिम सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। इस फोन के बैटरी डिटेल्स भी अभी सामने नहीं आई है। अमेजन पर सभी जानकारी मिल जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ ही दिनों में लावा एक्स3 इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। हमें आशा है कि LAVA X3 प्राइस 8,000 से कम के बजट में होगा।

The post 3GB RAM और 8MP Dual Camera के साथ लॉन्च होगा सस्ता LAVA X3, 7 हजार के बजट में हो सकता है दाम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-x3-specifications-revealed-on-amazon-india-launch-soon-in-low-budget/feed/ 0