Lava X41+ | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 30 Jan 2017 11:56:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लावा ने एक्स सीरीज़ में जोड़ा नया स्मार्टफोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/lava-x41-plus-launched-in-hindi/ Mon, 30 Jan 2017 11:56:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4271 भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा ने अपनी एक्स सीरीज़ में एक ओर स्मार्टफोन जोड़ दिया है। कंपनी ने कर्वड बॉडी वाला एक्स41 प्लस लॉन्च किया जिसकी ​कीमत 8,999 रुपये है। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही यह फोन कई खास फ़ीचर्स से लैस है।

The post लावा ने एक्स सीरीज़ में जोड़ा नया स्मार्टफोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल की शुरूआत में अपने एंडरॉयड फोन सेग्मेंट में एक्स 50प्लस नाम से स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली प्रमुख भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा ने अपनी एक्स सीरीज़ में एक ओर स्मार्टफोन जोड़ दिया है। कंपनी ने कर्वड बॉडी वाला एक्स41 प्लस लॉन्च किया जिसकी ​कीमत 8,999 रुपये है। 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ही यह फोन कई खास फ़ीचर्स से लैस है।

फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स :

लावा के नए फोन में 1280×720 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी आईपीएस 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 से प्रो​टेक्टिड है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 64​बिट 1.3गीगाहर्ट्ज़ वाला क्वॉड-कोर मी​डियाटेक प्रोसेसर दिया गया है जो माली टी720 जीपीयू से लैस है।

lava-x41-2

लावा एक्स41 प्लस में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा इसमें 32जीबी का माइक्रोएसडी कार्ड लगाया जा सकता है।

स्वाईप ने कम कीमत में लॉन्च किया खास फ़ीचर्स वाला 4जी फोन

क्नेक्टिविटी के ​लिहाल से यह डुअल सिम फोन 4जी, वोएलटीई के साथ ही वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कंपनी के दावेनुसार 54.41 घंटो का टॉकटाईम देने में सक्षम है।

lava-x41-1

लावा का यह फोन 11 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। 8,999 रुपये में लॉन्च यह फोन जल्द की कंपनी की ओर से ब्रिकी के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा।

The post लावा ने एक्स सीरीज़ में जोड़ा नया स्मार्टफोन, जानें फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>