LAVA Yuva 2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 02 Aug 2023 05:29:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6,999 में लॉन्च हुआ 5,000mAh Battery वाला देसी स्मार्टफोन Lava Yuva 2 https://www.91mobiles.com/hindi/5000-mah-battery-phone-lava-yuva-2-launched-in-india-for-rs-6999/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000-mah-battery-phone-lava-yuva-2-launched-in-india-for-rs-6999/#respond Wed, 02 Aug 2023 05:17:54 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=113250 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

लावा मोबाइल्स से जुड़ी खबर कल ही सामने आई थी कि वह भारतीय बाजार में अपना एंट्री लेवल डिवाईस Lava Yuva 2 लेकर आने वाली है जो 6,999 रुपये में लॉन्च होगा। वहीं आज कंपनी ने इस सस्ते स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल फोन 3GB Virtual RAM और 5,000mAh Battery […]

The post 6,999 में लॉन्च हुआ 5,000mAh Battery वाला देसी स्मार्टफोन Lava Yuva 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लावा मोबाइल्स से जुड़ी खबर कल ही सामने आई थी कि वह भारतीय बाजार में अपना एंट्री लेवल डिवाईस Lava Yuva 2 लेकर आने वाली है जो 6,999 रुपये में लॉन्च होगा। वहीं आज कंपनी ने इस सस्ते स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल फोन 3GB Virtual RAM और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स से लैस है जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Lava Yuva 2 प्राइस व सेल

लावा युवा 2 इंडिया में 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल फोन सिंगल मैमोरी वेरिएंट में लाया गया है जिसमें 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज मौजूद है। Lava Yuva 2 को ऑनलाइन शॉपिंग साइट और ऑफलाइन रिटेल ​स्टोर्स पर से Glass Blue, Glass Lavender और Glass Green कलर में खरीदा जा सकता है।

Lava Yuva 2 फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

3GB virtual RAM
90Hz refresh rate
Unisoc T606 Processor
10W 5,000mAh battery
13MP Dual AI Rear Camera
Anonymous Auto Call Recording
Dual Microphones + Noise Cancellation

 

स्क्रीन : लावा युवा 2 स्मार्टफोन ग्लास बॉडी पर बना है जो प्रीमियम लुक देता है। इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

प्रोसेसर : Lava Yuva 2 एंड्रॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T606 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है।

मैमोरी : यह लावा मोबाइल 3जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो इंटरनल 3जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 6जीबी तक बढ़ा सकती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए लावा युवा 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Lava Yuva 2 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग भी मौजूद है।

अन्य ​फीचर्स : लावा युवा 2 में सिक्योरिटी के लिए साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह मोबाइल फोन डुअल माइक्रोफोन, नॉइस कैंसलेशन और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर से लैस है।

The post 6,999 में लॉन्च हुआ 5,000mAh Battery वाला देसी स्मार्टफोन Lava Yuva 2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000-mah-battery-phone-lava-yuva-2-launched-in-india-for-rs-6999/feed/ 0
6999 रुपये में लॉन्च होगा देसी मोबाइल फोन LAVA Yuva 2, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/lava-yuva-2-to-launch-in-india-soon-know-the-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/lava-yuva-2-to-launch-in-india-soon-know-the-details/#respond Tue, 01 Aug 2023 11:40:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=113141 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

इंडियन मोबाइल ब्रांड लावा ने साल 2023 की शुरूआत में लो बजट स्मार्टफोन Lava Yuva 2 Pro लॉन्च किया था जो सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज़ का एक और नया मोबाइल फोन लेकर आ रही है जिसे Lava Yuva 2 नाम के साथ […]

The post 6999 रुपये में लॉन्च होगा देसी मोबाइल फोन LAVA Yuva 2, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल ब्रांड लावा ने साल 2023 की शुरूआत में लो बजट स्मार्टफोन Lava Yuva 2 Pro लॉन्च किया था जो सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज़ का एक और नया मोबाइल फोन लेकर आ रही है जिसे Lava Yuva 2 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन का नाम अनाउंस करने के साथ ही इसके प्राइस पर से भी पर्दा उठा दिया है।

Lava Yuva 2

लावा इंडिया ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज के जरिये जानकारी दी है कि वह नया स्मार्टफोन Lava Yuva 2 भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने यह भी बता दिया है कि लावा युवा 2 का प्राइस 6,999 रुपये होगा।​ फिलहाल फोन की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन टीज़र ईमेज को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि यह नया लावा मोबाइल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के आस-पास इंडिया में उपलब्ध हो सकता है।

चीना ब्रांड्स को चुनौती

लावा का नया स्मार्टफोन 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किए जाने की बात सामने आ रही है। लो बजट सेग्मेंट में इस वक्त iTel, Infinix और Tecno काफी सक्रिय हैं तथा साथ ही Realme और Redmi भी अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। लेकिन गौर करने वाली बात है कि ये सभी मोबाइल ब्रांड ‘चाइनीज’ हैं। ऐसे में भारतीय मोबाइल कंपनी द्वारा नया फोन लाना मोबाइल यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है जो चीनी ब्रांड्स को चुनौती भी दे सकता है।

Lava Yuva 2 Pro

प्राइस ₹7,999
स्क्रीन 6.5″ HD+ Notch Display
प्रोसेसर MediaTek Helio G37 Processor
मैमोरी (4GB+ 3GB*) RAM + 64GB ROM
कैमरा 13MP AI Triple Rear Camera
बैटरी 10W 5,000mAh battery
  • लावा युवा 2 प्रो स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसमें 269पीपीआई और 16.7एम कलर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का डायमेंशन 164.5x76x9.0एमएम और वजन 204 ग्राम है।
  • Lava Yuva 2 Pro एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है। यह क्लिन एंड्रॉयड ओएस है जिसपर कोई ऐड या ब्लोटवेयर नहीं मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए इस लावा मोबाइल में मीडियाटेक हीलियो जी37 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
  • लावा युवा 2 प्रो 3जीबी वर्चुअल रैम तकनीक के साथ आता है जो इंटरनल रैम के साथ मिलकर इसे 7जीबी रैम की ताकत प्रदान करता है।
  • फोटोग्राफी के लिए इस लावा मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर मौजूद है दो अन्य वीजीए लेंस और एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Lava Yuva 2 Pro स्मार्टफोन को 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर से लैस किया गया है।
  • Lava Yuva 2 Pro 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है।
  • पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह फोन 581 घंटे यानी तकरीबन 25 दिन का स्टेंडबॉय टाईम देने की क्षमता रखता है।

The post 6999 रुपये में लॉन्च होगा देसी मोबाइल फोन LAVA Yuva 2, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/lava-yuva-2-to-launch-in-india-soon-know-the-details/feed/ 0