Lava Yuva Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 11 Oct 2022 05:37:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7 हजार के बजट में लॉन्च हुआ नया Lava का फोन, चाइनीज Realme – Redmi को देगा टक्कर https://www.91mobiles.com/hindi/3gb-ram-cheap-phone-lava-yuva-pro-launched-in-india-check-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/3gb-ram-cheap-phone-lava-yuva-pro-launched-in-india-check-price-specifications/#respond Tue, 11 Oct 2022 05:37:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=90133 India’s most affordable 5G smartphone Lava Blaze 5G के बाद अब लावा ने कम कीमत वाला 4जी स्मार्टफोन Lava Yuva Pro इंडिया में लॉन्च कर दिया है।

The post 7 हजार के बजट में लॉन्च हुआ नया Lava का फोन, चाइनीज Realme – Redmi को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

India’s most affordable 5G smartphone (सबसे सस्ता 5जी फोन) Lava Blaze 5G पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल फोन इंडिया का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन बताया बताया गया है जिसकी कीमत 10,000 रुपये के करीब है। वहीं आज इसी इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने बाजार में एक और सस्ता मोबाइल फोन पेश कर दिया है। कम कीमत वाला 4जी स्मार्टफोन Lava Yuva Pro इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसके प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आगे शेयर की गई है।

Lava Yuva Pro Price

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो लावा युवा प्रो भारतीय बाजार में सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल फोन में 3 जीबी रैम मैमोरी के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। लावा युवा प्रो प्राइस 7,799 रुपये है तथा लावा मोबाइल को Metallic Black, Metallic Blue और Metallic Grey कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन के साथ 100 दिन की फ्री ​स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिल रही है।

3gb ram cheap phone lava yuva pro launched in india check price specifications

Lava Yuva Pro Specifications

लावा युवा प्रो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.517 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन 269पीपीआई तथा 16.7एम कलर सपोर्ट करता है तथा कंपनी ने फोन डिस्प्ले को 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया है।

3gb ram cheap phone lava yuva pro launched in india check price specifications

Lava Yuva Pro एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो मीडियाटेक हीलियो चिपसेट पर रन करता है। कंपनी ने हालांकि अभी चिपसेट कोडनेम का खुलासा नहीं किया है कि यह कौन सा प्रोसेसर है। वहीं 3 जीबी रैम मैमोरी तथा 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ ही इस स्मार्टफोन में 512 जीबी की माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है।

3gb ram cheap phone lava yuva pro launched in india check price specifications

फोटोग्राफी के लिए लावा युवा प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ दो अन्य एआई तकनीक से लैस लेंस भी दिए गए हैं। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के​ लिए Lava Yuva Pro स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

3gb ram cheap phone lava yuva pro launched in india check price specifications

Lava Yuva Pro एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई पर काम करता है। 3.5एमएम जैक के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 10वॉट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 13 घंटे से भी ज्यादा का स्टेंडबॉय टाईम देने में सक्षम है।

The post 7 हजार के बजट में लॉन्च हुआ नया Lava का फोन, चाइनीज Realme – Redmi को देगा टक्कर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/3gb-ram-cheap-phone-lava-yuva-pro-launched-in-india-check-price-specifications/feed/ 0