Lava Z25 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 22 Mar 2017 10:52:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लावा ने उतारे जेड सीरीज में दो नए एंडरॉयड स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/lava-z10-and-lava-z25-launched-in-india-in-hindi/ Wed, 22 Mar 2017 10:52:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6140 लावा ने जेड10 और जेड25 को उतारा है जिनकी कीमत क्रमश: 11,500 रुपये और 18,000 रुपये है। ये दोनों फोन आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

The post लावा ने उतारे जेड सीरीज में दो नए एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने आज दो शानदार स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी ने अपने नए जेड सीरीज की शुरुआत की है और कंपनी ने जेड10 और जेड25 को उतारा है जिनकी कीमत क्रमश: 11,500 रुपये और 18,000 रुपये है। ये दोनों फोन आॅफलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

लावा जेड25
कंपनी का यह फोन मैटल बॉडी के साथ 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पेश किया गया है। यइ फोन एंडरॉयड मार्शमेलो आधारित है जोकि आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर कार्य करता है। यह फोजन 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

lava_z25

फोटोग्राफी के लिए जेड25 में फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा फ्रंट फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,020एमएएच की बैटरी दी गई है।

लावा जेड10
लावा के इस फोन में 5-इंच की एचडी ​डिसप्ले दी गई है। यह फोन भी एंडरॉयड मार्शमेलो को सपोर्ट करते हुए मीडियाटेक एमटी6735 क्वॉड-कोर चिपसेट पर काम करता है। कंपनी की ओर से 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।

lava-z10

फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के दोनो पैनल पर बेहतर फोटोज़ के लिए एलईडी फ्लैश दी गई है। वाईफाई व ब्लूटूथ जैसे फीचर्स के साथ इसमें 2,650एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post लावा ने उतारे जेड सीरीज में दो नए एंडरॉयड स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
14 मार्च को लावा लॉन्च करेगा जेड25 और जेड10 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/lava-z35-and-z10-to-be-launch-on-14march-in-hindi/ Fri, 10 Mar 2017 06:25:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5863 लावा आगामी 14 मार्च को भारत में जेड 25 और जेड10 लॉन्च करने वाली है। कंपनी के अनुसार दोनों फोन मिड रेंज में पेश किए जाएंगे जिनमें से जेड25 की कीमत तकरीबन 17,000 रुपये होगी।

The post 14 मार्च को लावा लॉन्च करेगा जेड25 और जेड10 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा जल्द ही अपनी फ्लैगशिप के तहत जेड सीरीज़ में और दो स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। लावा आगामी 14 मार्च को भारत में जेड 25 और जेड10 लॉन्च करने वाली है। कंपनी के अनुसार दोनों फोन मिड रेंज में पेश किए जाएंगे जिनमें से जेड25 की कीमत तकरीबन 17,000 रुपये होगी।

द मोबाईल इंडियन के अनुसार लावा 14 मार्च को जेड25 और जेड10 लॉन्च करने वाली है। लावा के वायस प्रेसिडेंट ​दीपक महाजन ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि जेड10 जहां कंपनी का बजट स्मार्टफोन होगा वहीं जेड25 कंपनी का फ्लैगशिप होगा जिसे 17 हजार रुपये तक के बजट में पेश किया जाएगा।

आपका फेस देख झट से आॅन होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8

हालांकि इन दोनों फोन को लेकर कंपनी की ओर से कोई स्पेसिफिकेशन व फीचर शेयर नहीं किए गए है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक लावा जेड25 एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित होगा। यह फोन 1.51गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। बेहतर ग्राफिक्स के लिए जहां इसमें माली-टी860 दिया जा सकता है वहीं इसमें 4जीबी की रैम होने की उम्मीद है।

बहुत ही मजेदार है यह लुडो गेम, बचपन की याद कर देगा ताजा

लावा जेड10 को 2जीबी रैम के साथ क्वॉड-कोर प्रोससर पर पेश किया जा सकता है। फिलहाल इन दोनों फोन्स को लेकर अन्य कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 14 मार्च को लॉन्च के बाद जल्द ही ये दोनों फोन सेल के लिए भी उपलब्ध हो जाएंगे।

The post 14 मार्च को लावा लॉन्च करेगा जेड25 और जेड10 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>