Lava Z60 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 23 Aug 2018 10:42:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 4949 रुपये में लॉन्च हुआ लावा का 4जी फोन ज़ेड60एस https://www.91mobiles.com/hindi/lava-z60s-android-go-4g-phone-launched-in-india-features-specifications-price-in-hindi/ Thu, 23 Aug 2018 10:40:13 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=22201 लावा ज़ेड60एस को 4,949 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आॅनलाईन साइट्स के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स पर भी सेल के ​लिए उपलब्ध होगा।

The post सिर्फ 4949 रुपये में लॉन्च हुआ लावा का 4जी फोन ज़ेड60एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी लावा ने पिछले महीने ही भारतीय टेक बाजार में अपनी ज़ेड स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत ज़ेड61 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन लावा ज़ेड60 का नेक्स्ट वर्ज़न था जो सिर्फ 5,750 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज लावा ने ज़ेड60 के ही एक और नए वर्ज़न को लावा ज़ेड60एस नाम के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से लावा ज़ेड60एस को 4,949 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आॅनलाईन साइट्स के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स पर भी सेल के ​लिए उपलब्ध होगा।

लावा ज़ेड60एस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 5 इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड ओरियो गो एडिशन पर पेश किया गया है जिसके साथ 1.5गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर पर रन करता है। एंडरॉयड गो एडिशन के चलते लावा का यह फोन कम स्पेसिफिकेशन्स के बावजूद फास्ट और लैग फ्री प्रोसेसिंग करने की सक्षम है।

lava-z60s-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। लावा ज़ेड60एस 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर फ्रंट पैनल दोनों ओर 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये दोनों ही कैमरा सेंसर फ्लैश लाईट से लैस हैं तथा बोके इफेक्ट के साथ शानदार फोटो कैप्चर करने में सक्षम है।

सिर्फ 4949 रुपये में लॉन्च हुआ लावा का 4जी फोन ज़ेड60एस

लावा ज़ेड60एस 4जी फोन है जो ​डुअल सिम व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है। लावा ज़ेड60एस को गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में सिर्फ 4949 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 4949 रुपये में लॉन्च हुआ लावा का 4जी फोन ज़ेड60एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
लावा ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन ज़ेड60 https://www.91mobiles.com/hindi/lava-z60-launched-with-5mp-selfie-camera-in-hindi/ Wed, 27 Sep 2017 09:19:15 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12184 कैमरा स्पेसिफिकेशन्स देखते हुए ज़ेड60 को इस रेंज में एक अच्छा फोन कहा जा सकता है।

The post लावा ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन ज़ेड60 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन टेक कंपनी लावा ने आज भारतीय बाजार में अपना एक और कम बजट वाला स्मार्टफोन लॉन्च ​कर दिया है। कंपनी की ओर से ज़ेड60 पेश किया गया है ​जो 5,500 रुपये की कीमत पर सेल के उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है जिसे आॅफलाईन रिटेल स्टार्स से खरीदा जा सकता है।

73,000 रुपये में बिकने वाले आईफोन 8 प्लस को बनाने में एप्पल की लगने वाली लागत जानकर चौक जाएंगे आप

लावा ज़ेड60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 5-इंच की एफडब्ल्यूवीजी​ए आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन स्टार ओएस 4.1 आधारित एंडरॉयड 7.0 नुगट से लैस है तथा 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट पर रन करता हे।

lava-z60-1

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें कैमरा स्पेसिफिकेशन्स देखते हुए इसे इस रेंज में एक अच्छा फोन कहा जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए भी इसमें फ्लैश लाईट के साथ 5-मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के कैमरा बोका इफेक्ट भी सपोर्ट करते हैं।

शाओमी ने शुरू की सबसे बड़ी सेल, 1 रुपये में मिलेंगे रेडमी नोट 4 समेत अन्य स्मार्टफोन्स तथा मी प्रोडक्ट्स पर मिल रही है भारी ​छूट

लावा ज़ेड60 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन ब्लैक तथा गोल्ड कलर वेरिएंट के सेल के लिए उपलब्ध है।

The post लावा ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन ज़ेड60 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>