Lava Z61 Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 09 Jul 2020 06:56:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 5,774 रुपये में लॉन्च हुआ यह Made in India फोन, चीनी कंपनियों को मिलेगी अब भारतीय ब्रांड्स से चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/indian-brand-lava-z61-pro-launched-in-india-price-rs-5774-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/indian-brand-lava-z61-pro-launched-in-india-price-rs-5774-specs-sale-offer/#respond Thu, 09 Jul 2020 06:56:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46316 इस फोन में ओटीजी फीचर वाली 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post सिर्फ 5,774 रुपये में लॉन्च हुआ यह Made in India फोन, चीनी कंपनियों को मिलेगी अब भारतीय ब्रांड्स से चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

देश में चल रहे बॉयकॉट चाइना कैपेंन के तहत चीनी कंपनियों व ब्रांड्स का बहिष्कार किया जा रहा है। लोग चीनी कंपनियों द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स को खरीदने से इंकार कर रहे हैं तथा ‘मेड इन इंडिया’ पर जोर दे रहे हैं। देश के स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों का बड़ा हिस्सा है और ऐसे में मोबाइल यूजर्स के सामने समस्या है कि चीनी कंपनी का बॉयकाट करते हुए कौन से ब्रांड का फोन ले। भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरत को समझते हुए देसी मोबाइल कंपनियां भी लगातार काम कर रही है। और इसी के रिजल्ट के तौर पर भारतीय मोबाइक कंपनी लावा ने आज मार्केट के एक बेहद सस्ता और नया स्मार्टफोन Lava Z61 Pro लॉन्च कर दिया है।

Lava Z61 Pro को कंपनी की ओर से सिर्फ 5,774 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही देश के ऑफलाईन बाजार व रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध है। लावा ज़ेड61 प्रो पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ फोन है कम कीमत के स्मार्टफोंन चलाने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बन कर आया है। इस फोन को Midnight Blue और Amber Red कलर में खरीदा जा सकता है जो आज से ही बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

Lava Z61 Pro

लावा के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर पेश किया गया है जिसमें किसी तरह की काई नॉच नहीं दी गई है। कंपनी की ओर से इस फोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है जो 5.45 इंच की एचडी+ फुलव्यू डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले के उपरी बेजल पर स्पीकर और सेल्फी कैमरा दिया गया है।

indian brand Lava Z61 Pro launched in india price rs 5774 specs sale offer

Lava Z61 Pro को कंपनी की ओर से एंडरॉयड ओएस पर पेश किया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक चिपसेट पर रन करता है। इंडियन मार्केट में लावा ज़ेड61 प्रो 2 जीबी रैम मैमोरी पर उतारा गया है जो 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : 6000एमएएच बैटरी और 16 जीबी रैम वाला ASUS ROG Phone 3, 22 जुलाई को होगा इंडिया में लॉन्च

लावा का यह फोन सिंगल ​रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो फ्लैश लाईट के साथ बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस सेटअप में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Lava Z61 Pro फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। ज़ेड61 प्रो का कैमरा एचडीआर, नाइट मोड, पैनोरमा और ब्यूटी मोड के साथ ही बोका इफेक्ट जैसे फीचर्स से लैस है।

indian brand Lava Z61 Pro launched in india price rs 5774 specs sale offer

Lava Z61 Pro एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और 3.5एमएम जैक के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में ओटीजी फीचर वाली 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है। लावा ज़ेड61 प्रो को 5,774 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 5,774 रुपये में लॉन्च हुआ यह Made in India फोन, चीनी कंपनियों को मिलेगी अब भारतीय ब्रांड्स से चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/indian-brand-lava-z61-pro-launched-in-india-price-rs-5774-specs-sale-offer/feed/ 0